संवाददाता- (मो. ईज़हार खान)
मुंबई – ठाणे से वसई के बीच एक सड़क हादसे में सरकारी बस में सवार 15 लोग घायल हो गए हैं! जिसमें चार के साथ एक की हालत नाजुक बताई जा रही है!
जानकारी के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर चिंचोटी के पास रविवार दोपहर एक ट्रक व बस में जोरदार टक्कर हो गई थी! इस हादसे से बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए है! घायलों को वसई स्थित प्लेटिनम अस्पताल में उपचार चल रहा है ! इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है! वालीव पुलिस मामले की जांच कर रही है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 2 बजे ठाणे से एसटी बस वसई के लिए आ रही थी! जैसे ही बस मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी के पास पहुंची, तभी वसई से मुंबई की तरफ जाने वाले ट्रक चालक का नियंत्रण खोने से उसने बस को जोरदार टक्कर मार दी! इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए! सूचना के बाद मौके पर पहुंची वालीव पुलिस ने घायलों को प्लेटिनम अस्पताल में भर्ती कराया है! बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार हुआ कि एक महिला यात्री बस की खिड़की के कांच से बाहर गिरपड़ी, इससे उस महिला को गंभीर चोटें आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
