इस्माइल शेख
मुंबई – मालाड़ के एक स्कूल में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में परिजनों ने किया हंगामा! शिकायत के मुताबिक पीड़ीत बच्ची की तबियत बिगड़ने से अस्पताल लेजाया गया वहां डॉक्टरों की जांच के बाद दुष्कर्म का खुलासा हुआ है! मालवनी पुलिस मामले में गु.र.क्र.939/19, पोक्सो एक्ट 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है!
परिजनों के हंगामे के बीच जोन 12 के पुलिस उपायुक्त डी.एस.स्वामी ने भीड़ को काबू करते हुए मामले की बारीकी से जांच कर दोषी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत होती नजर आई! मौके पर मालाड, बांगूर नगर, मालवनी, चारकोप और कांदिवली पुलिस के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के साथ सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप एस.यादव और परिमंडल 12 के पुलिस उपायुक्त डी.एस.स्वामी नजर आए!
भीड़ की शक्ल में परिजनों की ओर से स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल करते हुए पुलिस से स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग भी कर रहे थे, जिसपर पुलिस उपायुक्त डी.एस.स्वामी ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है! मालवनी पुलिस जांच कर रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
