बादलों का संकट टलते ही 6 जून आसमानी संकट, साल की शुरुआत में भी आया था ‘2020 डीआर टू’

पृथ्वी के लिए धोखा दायक एक छोटा सा ग्रह (Asteroid) पृथवी के पास से गुजरने का इशारा अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा ने दी है! अंतरिक्ष के इस छोटे से तारे को वैज्ञानिकों ने ‘163348 (2020 एनएच फोर)’ नाम दिया है! नासा ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जून महीने में ग्रह पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है! वेबसाइट पर कहा गया है कि 6 जून को यह तारा पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है और इसका व्यास 250 से 570 मीटर के करीब बताया गया है! इसी वर्ष की शुरुआत में पृथ्वी के पास से ‘2020 डीआर टू’ गुजरा था!

व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ पर्यावरण की स्वच्छता जरुरी – विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पनार

Advertisements

नासा ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘163348 (2020 एनएच फोर) पृथ्वी से 5.1 मिलियन किमी दूर से गुजरने का अंदाजा है! इसके साथ ही अधिक जानकारी के मुताबिक अमेरिका के प्रसारण माध्यमों के ज़रिए बताया जा रहा है, कि पृथ्वी के पास से गुजरते वक्त इसकी स्पीड 11.10 किमी प्रति सेकंड रहने वाली है! नासा ने इस तारे की पृथ्वी के पास से गुजरने का ईडीटी (युरोपीयन समयानुसार) 12 बजे यानी भारत के शाम 6 बजकर 17 मिनट गुजरने का समय बताया है!

महाराष्ट्र में चक्रवर्ती तूफान का उपमुख्यमंत्री ने लिया जायज़ा, नुकसान भरपाई के संकेत

आप को बता दें, कि अब तक, पृथ्वी के चारों ओर अंतरिक्ष में 140 मीटर से अधिक व्यास वाले 8 हजार से अधिक छोटेग्रह पाए गए हैं! ये सभी छोटेग्रह 7 मिलियन किलोमीटर की परिधि में पाए गए हैं! नासा के वैज्ञानिक विशेषज्ञों के अनुसार, इन सभी खगोलीय पिंडों को अंतरिक्ष की वस्तुओं में वर्गीकृत किया गया है जो पृथ्वी के लिए “संभावित खतरनाक” हैं! यानी छोटा ग्रह या तारा 163348 (2020 अनंत फोर)’ भी पृथ्वी के लिए संभावित खतरनाक की श्रेणी में आता है!

शौचालय आने वाली महिलाओं का वीडियोग्राफी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई का मामला

‘स्पेस डॉट कॉम’ के एक खबर के मुताबिक पृथ्वी के आस-पास परिधि में कुल 25 हजार छोटे और बड़े आकार के ग्रह मौजूद है! इसी वर्ष की शुरुआत में ‘2020 डीआर टू’ नामक छोटाग्रह पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने की खबरें प्रकाशित हुई थी ! जिसका व्यास लगभग 1935 फूट (590 मीटर) था! इतना बड़े आकार का छोटाग्रह पृथ्वी से अगर टकराया तो भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही थी! ‘प्लॉनेटरी सोसायटी’ के अनुमान मुताबिक 460 फूट (140 मीटर) से अधिक आकार वाले कोई भी खगोलीय वस्तू पृथ्वी से टकराए तो लगभग एक बड़े देश के आकार जितना परिसर मे विनाश हो सकता है! अगर ऐसी कोई अंतरिक्ष से पृथ्वी पर टकराने की घटना हुई तो पृथ्वी पर का जन-जीवन, तहस-नहस हो जाएगा और अब तक का मानवी इतिहास का सबसे बड़ी घटना होगी! ऐसा खौफ भी जताया गया है! इन खबरों के बाद नासा ने ‘2020 डीआर टू’ पृथ्वी से नही टकराने की जानकारी देते हुए स्पष्ट कर दिया था! आंतरराष्ट्रीय खगोलशास्त्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, 460 फूट से (140 मीटर) से अधिक आकार की कोई भी खगोलीय वस्तू पृथ्वी से टकराने की शक्यता बहोत कम है! 100 में से एक बार ऐसी घटना हो सकती है!

महाराष्ट्र में चक्रवर्ती तूफान के तबाही के बाद दिल्ली में आंधी का खतरा, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट


Discover more from  

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Scroll to Top

Discover more from  

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading