मुंबई – महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के चुनाव मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के आपसी समझौते के चलते कॉंग्रेस के विधायक नाना पटोले स्पीकर पद पर निर्विरोध चुन लिए गये हैं!
रविवार की सुबह विधानसभा सत्र के दुसरे दिन सदन के स्पीकर का चुनाव होना था, जिसके लिए कॉंग्रेस के विधायक नाना पटोले और भाजपा विधायक किसन कथोरे को उम्मिदवार के तौर पर दोनों पक्षों की ओर से सहमति जताई गई थी!
गौरतलब है कि शनिवार को बहुमत साबित करते हुए महविकास आघाडी सरकार को 169 विधायको का समर्थन मिला था! जिसके बाद से स्पीकर के चुनाव मे नाना पटोले की जीत पक्की मानी जा रही थी, लेकीन प्रथा और परम्परा को ध्यान मे रखते हुए, सत्ता पक्ष की और से मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे और विपक्ष की और से देवेंद्र फडणवीस को तत्कालिन विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वळसे पाटील ने अपने कार्यालय मे चाय पार्टी के लिये बुलाकर दोनो के बिच आपसी सहमती बनाते हुये आखिरकार कॉंग्रेस के विधायक नाना पटोले को निर्विरोध स्पीकर के पद पर चुन लिया गया!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
