इस्माइल शेख
मुंबई- कांदिवली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह कांदिवली पश्चिम के न्यू लिंक रोड़ स्थित, लालजीपाड़ा इलाके से एक साढ़े तीन साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी! परिवार वालों ने किडनैपिंग के शक में पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज करवाया।
मुंबई पुलिस परिमंडल 11 के पुलिस उपायुक्त विशाल सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया, कि कांदीवली पुलिस जब मामले की तहकीकात कर रही थी, तो उनके हाथ एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें गुमशुदा बच्ची अकेली सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही थी।
कांदीवली पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आस-पास के सभी पुलिस स्टेशनों में लड़की के परिवार द्वारा बताए पूरी जानकारी भेजकर उन्हें भी बच्ची को खोजने में सहायता करने को कहा। इसके फलस्वरूप महज़ 5 घंटे के भीतर ही मालाड़ पश्चिम के बांगुर नगर इलाके से मासूम बच्ची को सही सलामत ढूंढ निकाला। कांदिवली पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की चर्चा पूरे कांदिवली परिसर में हो रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
