दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसी सिलसिले में दानिश की गिरफ्तारी हुई है। दानिश मुंबई के कई इलाकों में हत्या का मुख्य आरोपी भी रह चुका है। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)
इस्माईल शेख मुंबई– नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स ऑपरेटर के मामले में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी एवं कई हत्या के मामलों मे मुख्य आरोपी दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मर्चेंट के सहयोगी कादर गुलाम शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी बताई गई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर्रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से दानिश चिकना को पुलिस तलाश कर रही थी। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)
कैसे हुआ क्राईम का खुलासा?
खबर के मुताबिक, पिछले महीने 8 नवंबर को आरोपी सहीदुर्रहमान को मरीन लाइन स्टेशन के इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सहीदुर्रहमान पास से 144 ग्राम ड्रग बरामद की गई थी। इसे लेकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। उसने बताया कि रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था। दानिश मुंबई के विभिन्न हिस्सों में दर्ज लगभग छह हत्या के मामलों में मुख्य आरोपी है। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)
दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साल 2019 में डोंगरी इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया था। इस दौरान करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इसके बाद साल 2021 में दानिश मर्चेंट को राजस्थान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। जांच मे दानिश की गाड़ी से भारी मात्रा में ड्रग्स मिला था। दानिश ‘चिंकू पठान मॉड्यूल’ का हिस्सा रहा है। एनसीबी ने जब उसके ड्रग्स मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया तो वह राजस्थान भागने की फिराक में था। लेकिन एसीबी ने राजस्थान पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)
अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बाप और दो बेटों ने मालवनी में दहशत फैलाने और हफ्ता वसूली का साम्राज्य स्थापित कर लिया है। पुलिस ने कमर तोड़ी तो पीड़ित परिवार पर हमले की तैयारी हो रही है। (Mumbai Malad Malvani Jakir.com News)
इस्माईल शेख मुंबई- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट का खासमखास जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दो बेटों को क्राईम की दुनिया मे उतार कर मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में दहशतगर्दी का साम्राज्य स्थापित कर रहा है। मालवनी पुलिस थाने में दर्ज अनगिनत मामलों में कोर्ट से अंतरिम जमानत पाते ही शिकायतकर्ताओं के परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में शिकायतकर्ता के बीवी और बच्चे को बीच सड़क पर हमले की कोशिश में तीन लोगों के खिलाफ रविवार 8 सितम्बर को एक और ताज़ा एफआईआर दर्ज हुआ है। इसके पहले 14 अगस्त देर रात लगभग 2 बजे के आसपास 40 वर्षीय महिला आसमा जावेद खान पर ज़ाकिर और उसके लड़को ने हमला कर दिया। मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र. 1169/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न धाराओं के तहत इसमें भी मामला दर्ज किया है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..
आप को बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट का खासमखास जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के साथ कुछ और लोगों साथ लेकर मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाता है। इनकी हफ्ता वसूली और दहशतगर्दी के खेल में मालवनी पुलिस थाने के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव किसी लालच के चक्कर में ज़ाकिर का साथ देते हुए उसे और उसके लड़को को संरक्षण देने का काम कर रहे थे। लेकिन भालेराव के जाते ही पासा पलट गया। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने शिकायतों के आधार पर अपराध दर्ज करना शुरू कर दिया। अपराध दर्ज होते ही बाप-बेटे फरार हो गए। कोर्ट में अंतरिम जमानत पाते ही यहां वापस से लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया। लेकिन लोग अब इनसे डर नही रहे हैं तो ये अब शिकायतकर्ताओं के परिवार पर हमले करने की तैयारी कर रहे हैं। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
गिरफ्तारी क्यों नहीं?
बता दें कि मालवनी पुलिस थाने में दर्ज अनगिनत अपराधिक मामलों में अभी तक ज़ाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़के अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद की गिरफ्तारी नही हुई है। कोर्ट से जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान कभी 4 दिन तो कभी 7 दिन और 13 अगस्त की सुनवाई में शर्तों के आधार पर 1 महिने की अंतरिम जमानत इनको मिली है। लेकिन जैसे ही बाप-बेटों को एक महिने की अंतरिम जमानत मिली वैसे ही रात के 2 बजे अपने परिसर में भीड़ इकट्ठा करते हुए बीच सड़क पर 40 वर्षीय बेकसूर महिला पर बाप और बेटों ने हमला कर दिया। मकसद बस लोगों के दिलों में दहशत निर्माण करना था। जबकि कोर्ट ने इन्हें अपराध करने की छूट नही दी थी। समाज में शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ रहने के लिए तातपूर्ता समय के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
अंतरिम जमानत क्या होती है?
मालवनी पुलिस ने 40 वर्षीय महिला आसमा जावेद खान की शिकायत पर अपराध तो दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी फिर भी नहीं हुई। जबकि इन बाप और बेटों की अपराधिक गतिविधियों के चलते कोर्ट से मिली हुई एक महिने की अंतरिम जमानत के नियम खंडित हो चुके हैं। यहां आप को बता दें कि अंतरिम जमानत एक छोटी अवधि की जमानत होती है। कोर्ट ये तब देता है जब रेगुलर बेल की एप्लीकेशन पर सुनवाई चल रही होती है। जब कोई आरोपी रेगुलर बेल या नियमित जमानत की एप्लीकेशन दायर करता है तो कोर्ट इस मामले में चार्जशीट या केस डायरी की मांग करता है जिससे आम जमानत पर फैसला लिया जा सके। जबकि जाकिर और उसके दोनों लड़को के जमानत एप्लीकेशन पर सुनवाई होना अभी बाकी है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
ताज़ा मामला क्या है ?
रविवार 8 सितम्बर 2024, 39 वर्षीय फरियादी सलीम गौस शेख की पत्नी और बेटे को बीच सड़क पर ज़ाकिर के लड़के उमेर सय्यद ने रोक कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना स्थल पर पहले से दो लोग पीड़ित परिवार का इंतजार कर रहे थे। सलीम की पत्नी और बेटे को देखते ही उन लोगों ने उमेर को इसकी सूचना दी। इसके बाद उमेर पीड़ित परिवार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकाने लगा। कहा, कि “13 तारीख को जमानत होने दे तब तुम लोगों को दिखाता हूँ ..”। शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि उमेर ने अपने साथियों से कहा, “ऐ ला रे सामान इन लोग को तो इधर ही डाल देते हैं ..”। सलीम की पत्नी और बेटा वहां से अपनी जान बचा कर भागे। बाद में पुलिस ने उमेर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। यहां भी तीनों आरोपी फरार हो चुके है, गिरफ्तारी नही हुई है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
नागरिकों ने क्या कहा?
39 वर्षीय फरियादी सलीम गौस शेख से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूल कर चुके हैं ये बाप और बेटे इसी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए बाप और बेटे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अंडरवर्ल्ड का धौंस दिखाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते हैं ये लोग। इसके साथ ही 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज है। जिसमें जाकिर और उसके दोनों लड़को ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूले हैं। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की गई हैं। पुलिस को इन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए बाप और बेटों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। नहीं तो ये लोग अपनी दहशत फैलाने के चक्कर में किसी की जान भी ले सकते हैं। ऐसा यहां के नागरिकों का कहना है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
कई अपराधिक मामलों के आरोपी परिवार जाकिर डॉटकाम एन्ड फैमली फिर एक बार मालवनी में दहशत फैलाने का काम कर रही है। प्लॉट नंबर 16 में देर रात हुई भीड़ इकट्ठा। बाप और बेटों ने बीच सड़क पर सबके सामने किया महिला पर हमला। पुलिस ने किया एक और मुकदमा दर्ज। (Mumbai Malad Malvani Jakir.com News)
इस्माईल शेख मुंबई– मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाने वाले जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद का यहां से दहशत खत्म होने का नाम नही ले रहा है। मालवनी पुलिस ने हफ्ता वसूली, ज़बरन मकान-दुकान कब्जा जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ मामला तो दर्ज किया। लेकिन फरारी काट कर अग्रिम जमानत पाने के बाद से इनका मनोबल और बढ़ गया है। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जाकिर डॉटकाम का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आप को, यह भी बता दें, कि अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के लिए ये लोग काम किया करते थे। इनकी दहशत के कारण पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंच पाते थे। लेकिन समय ने ऐसा पाला बदला कि लगातार इन बाप और बेटों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो गये। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जमानत पर रिहा हुआ।
लगभग 3 महिनों के फरारी कांटने के बाद कोर्ट ने शर्तों के आधार पर जमानत तो दे दी। लेकिन इन बदमाश बाप और बेटों की अपराधिक प्रवृत्ति खत्म होने का नाम नही ले रही है। हाल ही में इन बाप और बेटों ने देर रात एक 40 वर्षीय महिला को बीच सड़क पर अश्लील गालियां देते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की शिकायत पर मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र. 1169/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया है। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
क्या हुआ था उस रात ?
घटना 14 अगस्त देर रात 2 बजे के आसपास की है। जिस समय 40 वर्षीय पीड़ित महिला आसमा जावेद खान अपने रिश्तेदार की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उसका हालचाल लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। ठिक उसी समय प्लॉट नंबर 16 पर बदमाश जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बदमाश बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद अपने घर के पास भीड़ इकट्ठा कर लोगों को धमकाते हुए दहशत निर्माण कर रहे थे। इस बीच पीड़ित महिला भी वहां भीड़ होने के कारण रुक गई। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जाकिर ने क्या किया महिला के साथ?
इतने में ज़ाकिर लोगों को गालियां देते हुए वहां से निकलने को कह रहा था। गाली बर्दाश्त नही होने के कारण पीड़ित महिला ने ज़ाकिर से सवाल कर दिया कि ‘तुम लोगों का तो ये रोज का हो गया है। गल्ली के लोगों को तुम परेशान क्यों करते हो?’ महिला का बस इतना कहना था, कि जाकिर महिला के तरफ लपक कर उसके सीने को धकेलते हुए महिला को पीटना शुरू कर दिया। इसी वक्त उमेर पीड़ित को अश्लील गालियां देते हुए महिला को बीच सड़क पर नंगा करके पिटाई करने की धमकी देने लगा, वहीं आमिर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी वक्त जाकिर ने छाती पर ऐसा जोरदार धक्का दिया की पीड़ित महिला जमीन पर गीर पड़ी। पीड़ित महिला अपनी कमजोरी और शर्म के मारे वहां से तुरंत निकल गई। पर जाते जाते उसने घटना स्थल की विडियो बना ली। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
घबरा गया परिवार..
जब घर जाकर पति को बताया, तो पूरा परिवार घबरा गया। कारण ज़ाकिर और उसके परिवार की दहशत यहां आम है। परिवार ने किसी भी तरह की शिकायत को नही करते हुए शांत होने के लिए महिला पर दबाव बनाया। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस में शिकायत के बाद जमानत लेकर जाकिर और उसका परिवार हमें और नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन पीड़ित महिला सरेआम शर्मसार हो चुकी थी। वो लोगों के बीच उस रात की घटना का पात्र होने से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का दृढ़ निश्चय कर पुलिस थाने पहुची और अपनी आप बीती सुनाई। मालवनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक दिपक हिंडे ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74, 115(2), 352, 351(3), 79, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तहकीकात पुलिस निरीक्षक गोकुल निंबा जगताप कर रहे हैं। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जाकिर का पिछला रिकॉर्ड ..
बता दें, कि जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूल कर चुके हैं। वहीं दुसरे मामले में 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल किए थे। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की गई थी। इसके साथ ही और अन्य मामलों मे ये बाप और बेटे फरार चल रहे थे। बाद में कोर्ट से शर्तों के आधार पर जमानत प्राप्त करने के बाद यह परिवार वापस आकर फिर से यहां दहशतगर्दी का माहौल तैयार करने का काम चर रहे हैं। पुलिस को इन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए बाप और बेटों को सलाखों के पीछे धकेल देना चाहिए। ऐसा यहां के नागरिकों का कहना है। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ कनेक्शन बनाकर हफ्ता वसूली करने वाले बाप बेटे और उनके गैंग का, खुलासे के बाद से मालवनी के लोगों को कानून व्यवस्था पर फिर से यकीन होने लगा है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है ..
इस्माईल शेख मुंबई- मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाने वाले जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद के साथ इनकी गैंग में शामिल साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के लिए ये लोग काम किया करते थे। दहशत के कारण पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंच पाते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..
सूत्र बताते हैं, कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के गिरफ्तारी के बाद से इनकी कमर टूट चुकी थी। लेकिन मालवनी इलाके में अपना साम्राज्य कायम रखने के लिए ज़ाकिर डॉट कॉम ने अपने दोनों लड़को को साथ लेकर एक गैंग तैय्यार कर लिया। इस गैंग मे इलाके के कुछ बेरोजगार लुक्खों को भी शामिल कर लिया। ये गैंग, लोगों को कभी धारदार हथियार के बल पर तो कभी नाबालिग बच्चों और महिलाओं से झूठे पुलिस मुकदमे में फंसाना और डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने का कारोबार करते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
बताया जाता है, कि पुलिस की मुखबिरी जाकिर का मुख्य पेशा था। इसलिए भी लोग जाकिर और उसके लुक्खों से डरते थे। लेकिन मालवनी पुलिस थाने के नए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव के आते ही, लोगों में न्याय पाने की अपेक्षा जागी और लगातार ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके गैंग के खिलाफ शिकायतें सामने आने लगी। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
ताज़ा मामले के मुताबिक, 37 वर्षीय हारुन ऊमर शेख के घर में घुस कर अमीर जाकिर सैय्यद और उसके तीन साथियों ने फरियादी को लात घूंसों से पिटा और कहा कि “शाम तक अब्बा से मिलने ऑफिस पर आ जा नहीं तो इधरिच काट डालूंगा।” इलाके के लोगों से पता करने के बाद फरियादी जब जाकिर के ऑफिस पहुंचा तो वहां ज़ाकिर ने कॉलर पकड़ कर तीन-चार झापड़ जड़ दिए। ज़ाकिर ने फरियादी का घर हड़पने के लिए हारुन के परिवार को बंदी बनाकर हारुन को वकील के पास ज़ाकिर अपने मन मुताबिक कोर्ट के पेपर तैयार करने पर बाध्य किया। ऐसा नहीं करने पर ज़ाकिर के लड़कों द्वारा पूरे परिवार को काट डालने की धमकी दी। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी में झूठा मुकदमा पेश कर, वहां जबरन जाकिर के नाम बनाए गए मकान के पेपर पेश कर याचिका वापस लिया गया। यह सारा खेल हरून के परिवार को बंदी बनाकर किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने परिवार को बंदी बनाने के साथ उसके बीवी और बच्चियों पर हाथ भी उठाया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के झूठे पुलिस मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गई। आखिरकार जाकिर और उसकी गैंग ने हरून का मकान ज़बरन खाली कराकर कब्जा कर लिया। (MumbaiMalvani police Station Crime News)
मालवनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण कांबळे ने हरून की फरियाद पर गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 0377/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 364(A), 452, 367, 384, 385, 389, 420, 465, 467, 468, 471, 506(2), 504, 506, 120(B),34 के तहत मामला दर्ज कर जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद के साथ इनकी गैंग में शामिल और तीन लोगों को तलाश कर रही है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
बता दें, कि 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूली मामले में फरार चल रहे हैं बाप और बेटों को पहले दिंडोशी सत्र न्यायालय और बाद में बम्बई उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया है। मामले को वापस लेने के लिए बाप और बेटों के लगातार धमकियों से सलीम का परिवार डरा हुआ है। वहीं दुसरे मामले में 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल कर चूकें हैं। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली का खेल खेला गया है। ऐसे और कितने मामले प्रकाश में आना अभी बाक़ी है। मालवनी पुलिस ज़ाकिर डॉट कॉम और साथियों को सरगर्मी से तलाश कर रही है। फिलहाल मालवनी इलाके में गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले फरार चल रहे हैं। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम की फाइल तस्वीर
कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए मालवनी पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश।
कोर्ट के मुताबिक कानून मजलूमों के लिए है बदमाशों के लिए नहीं।
अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की आशंका ..
इस्माईल शेख मुंबई- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्ते सलीम फ्रुट के साथ संबंध रखने वाले ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों को मालवनी पुलिस फिरौती और हफ्ता वसूली के मामले में सरगर्मी से तलाश कर रही है। जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ अंडरवर्ल्ड की तर्ज पर धारदार हथियार के बल पर हफ्ता वसूली के अपराधिक मामला दर्ज है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
अपराधियों के वकील 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूली मामले में अंतरिम जमानत के लिए न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन ज़ाकिर और उसके दोनों बेटों के क्रिमिनल रिकार्ड को देखते हुए पहले दिंडोशी सत्र न्यायालय और बाद में बम्बई उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, कि कानून व्यवस्था मजलूमों को न्याय दिलाने के लिए बनाई गई है बदमाशों को शरण देने के लिए नहीं। वहीं ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
Live video on indian fasttrack news channel
ज़ाकिर डॉट कॉम का हफ्ता वसूली ..
बता दें, कि ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में लगातार अपराधिक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। ये लोग इलाके में दहशत फैला कर हफ्ता वसूली किया करते थे। मालवनी पुलिस थाने में दर्ज कुल दो अपराधिक मामलों में ये तीनों बाप और बेटे फरार चल रहे हैं। 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल कर चूकें हैं। युनूस सोहेल शेख के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की जानकारी पुलिस को मिली है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
फरार आरोपियों की तस्वीर
अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..
आप को यह भी बता दें, कि मकोका के तहत अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील का रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर जेल में बंद है। अमजद रेडकर मालवनी का रहने वाला था। जो ज़ाकिर डॉट कॉम का खासमखास कहा जाता है। जबकि कई महफ़िलों में इन्हें एक साथ देखा गया है। अमजद रेडकर के जरिये ज़ाकिर डॉट कॉम का अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपराधियों से संबंध होने के लोगों के बीच भ्रम फैला हुआ है। इसका खुलासा मुंबई पुलिस ही कर सकती है। फिलहाल ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष के परिवारों में भय का माहौल है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)
खबर के मुताबिक, 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़कों द्वारा पीड़ित पक्ष से मामला दबाने को लेकर फोन पर धमकियां दे रहे है। कहा जा रहा है, कि समय आने पर हमला किया जाएगा। सलीम और उसका परिवार ज़ाकिर की धमकियों से सहमा हुआ है।मालवनी पुलिस घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, अलग-अलग टीमों का गठन कर ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटों से संबंधित जान-पहचान वालों से पूछताछ कर लगातार दबिश दे रही है। अदालत ने अंतरिम जमानत की याचिका को रद्द करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में सज़ा के लिए पेश करने को कहा है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)