Tag: Mumbai Fire Update

  • बोरीवली वेस्ट: सरदार आकांक्षा बिल्डिंग के लाइट मीटर बॉक्स में भीषण आग

    बोरीवली वेस्ट: सरदार आकांक्षा बिल्डिंग के लाइट मीटर बॉक्स में भीषण आग

    मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित भगवती हॉस्पिटल के सामने सरदार आकांक्षा बिल्डिंग के लाइट मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दमकल ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं। जानें पूरी अपडेट।

    मुंबई: बोरीवली वेस्ट के भगवती हॉस्पिटल के सामने सरदार आकांक्षा बिल्डिंग के लाइट मीटर बॉक्स में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और मीटर बॉक्स पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे पूरे भवन की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

    🔌 आग लगने की वजह: शॉर्ट सर्किट की आशंका

    स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार आग की सबसे संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मीटर बॉक्स में अचानक लपटें उठीं और जलने के साथ-साथ धुएँ का गुबार आसमान की ओर फैल गया। इस आग ने आसपास के लोगों को सकते में डाल दिया।

    🧯 बाशिंदों ने खुद भी कोशिश की आग बुझाने की

    आग लगने के बाद कई निवासियों ने तुरंत फायर सेफ्टी किट की मदद से आग को रोकने का प्रयास किया। थोड़ी देर तक खुद के प्रयासों के बाद जब आग पर काबू न पाया जा सका, तब दमकल को बुलाया गया। इस दौरान मीटर बॉक्स से फटाके जैसा आवाज़ भी आने की खबर मिली।

    🚒 दमकल ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया

    भगवती हॉस्पिटल के पास पहुंची मुंबई अग्निशमन सेवा की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी की बौछार करते हुए आग की लपटों को फैले बिना रोक दिया। सुदैव से इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    ⚡ बिजली सप्लाई प्रभावित, जांच जारी

    मीटर बॉक्स पूरी तरह से जल जाने की वजह से सरदार आकांक्षा बिल्डिंग की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बिजली विभाग के अधिकारी आग के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम कारण सामने आएगा।


    ❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

    Q1. आग कहाँ लगी थी?
    👉 बोरीवली पश्चिम, भगवती हॉस्पिटल के सामने सरदार आकांक्षा बिल्डिंग के लाइट मीटर बॉक्स में आग लगी।

    Q2. आग लगने की वजह क्या है?
    👉 शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

    Q3. क्या किसी के घायल होने की खबर है?
    👉 नहीं, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    Q4. आग पर कितनी देर में काबू पाया गया?
    👉 दमकल ने करीब 20 मिनट में आग को काबू में किया।

  • अखंड ज्योति में जली 7 जिंदगियां, परिवार के सारे लोग जलकर हुए खाक

    अखंड ज्योति में जली 7 जिंदगियां, परिवार के सारे लोग जलकर हुए खाक

    मुंबई के सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से 7 जिंदगियां जलकर खाक हो गई। नवरात्रि की इस अखंड ज्योति अग्निकांड में एक ही परिवार के सारे लोगों की मौत हो गई। चोरों ने कबड तोड़कर 12 लाख रुपये के गहने और नगदी चुरा लिए। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। नवरात्रि की इस अखंड ज्योति अग्निकांड में एक ही परिवार के सारे लोग शामिल हैं। घटना के बाद से पूरा इलाका गमगीन है। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुस कर 12 से 14 लाख रुपये के गहने और नगदी चुरा लिए। चोरी की पड़ताल चेंबूर पुलिस कर रही है। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके में छेदीराम गुप्ता के घर में लगी आग बुझाने के बाद कुछ अज्ञात लोग वहां घूम रहे थे। वे पीड़ित घर में घुस गए और अलमारी तोड़ दी और 12 से 14 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी लूट लिया। छेदीराम की बेटी ने इस मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस इस मामले में पडताल कर रही है। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    नवरात्रि की अखंड ज्योति

    बताया जा रहा है की पूजा घर में जल रही अखंड ज्योति से यह आग लगी थी जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। यह भी बताया जा रहा है कि घर के अंदर दुकान में अवैध रूप से 25 लीटर केरोसिन का तेल रखा हुआ था जिसकी वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मुश्किलें

    घटना करीब सुबह 4:30 बजे की है। आपको बता दे की झुग्गी बस्ती सिद्धार्थ कॉलोनी के पुनर्वास परियोजना का हिस्सा है। झुग्गी बस्ती की संकरी गलियों के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड के लिए भी घटना स्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया था। फायर ब्रिगेड टैंकर को दूर से आग बुझाने के लिए पार्क करना पड़ा और पानी की पाईप को दूर से ही फैलाना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन पहली मंजिल पर फ़ंसे लोगों को बचाने में फायरकर्मी नाकाम रहे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    मृतकों की पहचान

    इस घटना में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। इनकी पहचान 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 30 वर्षीय प्रेम छेदीराम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता धर्मदेव गुप्ता, 60 वर्षीय गीतादेवी गुप्ता, 6 वर्षीय प्रीति प्रेम गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता और 15 वर्षीय विधि छेदीराम गुप्ता के रूप में हुई है। सभी की आग में झुलसने से मौत हो गई। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    बचाव दल के एक अधिकारी का कहना है की आग लगते ही परिवार के सारे सदस्यों को बाहर निकालने में मदद की गई। लेकिन जब तक हम टिन की छत पर पहुंचे, तब तक आग पहली मंजिल तक फैल चुकी थी। दुर्भाग्य से, तब तक कई लोग बहुत सारा धुआं अंदर ले चुके थे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    केरोसिन का अवैध भंडारण

    वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुलगेकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि केरोसिन के अवैध भंडारण ने आग को और बढ़ा दे दिया। अधिकारी का कहना है कि वहां करीब 25 लीटर केरोसिन का तेल रखा हुआ था। दिया गिरने से लकड़ियां जलने लगी और फिर केरोसिन ने आग को और भड़का दिया। घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला क्योंकि वहां आने जाने का एक ही रास्ता था। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    5 लाख रुपये की मदद

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिद्धार्थ कॉलोनी अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी मदद का वादा किया उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व सांसद राहुल शेवाले और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)