Tag: Indian Fasttrack

  • Maharashtra: मुंबई समेत ठाणे और भिवंडी में 15% पानी की कटौती

    Maharashtra: मुंबई समेत ठाणे और भिवंडी में 15% पानी की कटौती

    महाराष्ट्र के पीसे पंपिंग स्टेशन में ट्रांसफार्मर उड़ने की वजह से 6 मोटर पंप बंद हो गए हैं। जिसकी युद्ध स्तर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा है। 15 दिसंबर तक कार्य पूरा होने की संभावना है। तबतक मुंबई सहित ठाणे और भिवंडी इलाके में 15% पानी की कटौती रहेगी। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    इस्माईल शेख
    महाराष्ट्र-
    पीसे बिजली सबस्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर क्रमांक 1 बी फेज का करंट ट्रांसफार्मर शुक्रवार आधी रात के करीब अचानक खराब हो गया। इसके कारण पीसे पंपिंग स्टेशन में चल रहे कुल 20 पंपों में से 6 पंप बंद हो गए हैं। छह पंपों का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसकी जानकारी के मुताबिक, मरम्मत का काम 14 और 15 दिसंबर को जारी रहेगा। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    मुंबई सहित ठाणे और भिवंडी में पानी की कटौती

    पंपिंग स्टेशन के मरम्मत कार्य के कारण मुंबई शहर, उपनगरों, ठाणे और भिवंडी में पानी की आपूर्ति 15 प्रतिशत कम रहने वाली है। मुंबई महानगरपालिका के पीसे बिजली सबस्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर क्रमांक 1 का बी फेज करंट ट्रांसफार्मर शुक्रवार 13 दिसंबर को रात करीब 1 बजे अचानक खराब हो गया। पीसे पंपिंग स्टेशन में कुल 20 पंपिंग मोटर पंप लगे हैं। इनमें से छह पंपिंग पंप काम नहीं कर रहे हैं। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    खबर मिलते ही महानगरपालिका ने बंद पड़े छह पंपिंग पंपों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। पंपों की मरम्मत का काम 14 और 15 दिसंबर को भी जारी रहेगा। इसके चलते 14 और 15 दिसंबर को मुंबई शहर और उपनगरों में 15 प्रतिशत पानी की कटौती की गई है। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    BMC का पानी सप्लाई

    मुंबई महानगरपालिका ठाणे और भिवंडी के कुछ इलाकों में भी पीसे डैम से पानी की आपूर्ति करती है। छह पंपिंग पंप बंद होने के कारण मुंबई सहित ठाणे और भिवंडी में भी पानी की आपूर्ति में 15 प्रतिशत कटौती की गई है, ऐसी जानकारी महानगरपालिका के अधिकारियों ने दी। एहतियात के तौर पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) प्रशासन ने नागरिकों से 14 और 15 दिसंबर के दौरान पानी का कम और सावधानी से उपयोग करने की अपील की है। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    कहां-कहां होगी पानी की कटौती?

    मरम्मत कार्य के कारण मुंबई महानगरपालिका 14 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ठाणे महानगरपालिका को होने वाली जलापूर्ति में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। इसके कारण ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के नौपाड़ा, पचपाखड़ी, बी-केबिन, महागिरी, कोपरी, आनंदनगर, गांधीनगर, हजूरी, किसाननगर, लुइसवाड़ी, अंबिका नगर इलाकों में रविवार 15 दिसंबर तक जलापूर्ति कम रहेगी। एहतियात के तौर पर महानगरपालिका प्रशासन ने लोगों से इस दौरान सहयोग करने और पानी का संयम से उपयोग करने की अपील की है। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

  • Maharashtra: पटाखों से भरा पार्सल जब्त, भटकता दिखा बाघ, दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस, 12 किलो सोना जब्त, गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    Maharashtra: पटाखों से भरा पार्सल जब्त, भटकता दिखा बाघ, दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस, 12 किलो सोना जब्त, गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    • नागपुर हवाई अड्डे पर पुलिस ने पटाखों से भरा बैग जब्त किया है। बैग से निकाल रहा था धुंआ।
    • महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भटकता दिखा बाघ। 13 से 14 मवेशियों पर हमला कर चूका है।
    • मुंबई के दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना। BJP ने किया पलटवार ..
    • मुंबई हवाई अड्डे पर 12 किलो सोना जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार।
    • गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    नागपुर एयरपोर्ट पर लदान से पहले पटाखों से भरा एक पार्सल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई में डिलीवर के लिए पटाखों से भरे एक पार्सल का पता चला, जिसे समय रहते डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया गया। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    कर्मचारी ने दी जानकारी ..

    मिली जानकारी के अनुसार जब पार्सल की जांच हो रही थी, तब एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पार्सल को संदिग्ध पाया और उसे फर्श पर रख दिया। फिर उसमें से धुआं निकलने लगा, घबरा कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पार्सल को जब्त कर लिया, जिसमें बंदरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पटाखे थे। उन्होंने बताया कि इस पार्सल को वाशिम की एक महिला ने कूरियर कंपनी के जरिए भेजा था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    एक गांव में भटकता दिखा बाघ, लोग लेते रहे सेल्फी

    महाराष्ट्र के पूर्वी क्षेत्र के भंडारा जिले में एक उप-वयस्क बाघ के साथ लोग सेल्फी लेते हुए पाए गए है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो देखने के बाद वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उसे दूसरे जंगल क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि यह बाघ करीब 18 से 19 महीने पुराना है, जो अपनी मां से अलग होने के कगार पर है और अपनी अलग जगह ढूंढ रहा है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    बाघ के साथ लोगों ने ली सेल्फी ..

    वहीं इस मामले में एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस बाघ का व्यवहार अजीब है, क्योंकि लोग जब उसके पास होते हैं, तो वह परेशान नहीं दिखता। वहीं दो दिन पहले बोरगांव क्षेत्र में एक वीडियो में स्थानीय लोग बाघ के पास जाकर करीब 10 मीटर की दूरी से सेल्फी और फोटो ले रहे थे, जबकि बाघ एक मवेशी के शिकार के बाद आराम कर रहा था। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    13 से 14 मवेशियों को मार चुका है

    भंडारा के उप वनसंरक्षक राहुल गवाई ने बताया, कि यह बाघ BT-10 नाम की बाघिन का बच्चा है। इस बाघ ने गांवों में घुसकर 13 से 14 मवेशियों को मारा है। इसके साथ ही वन विभाग एहतियात बरत रही है, लेकिन आसपास गांव होने के कारण लोग बाघ के दिखाई देने पर या मवेशी के शिकार के बाद वहां पहुंच जाते हैं। इस कारण सुरक्षा की अधिक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बाघ को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    12 किलो सोना बरामद..

    राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने डीजे लाइट में छिपाकर रखा गया 9.6 करोड़ रुपये का 12 किलोग्राम सोना बरामद किया है। डीआरआई ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को सोने की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। अधिकारी ने कहा हमें पहले डीजे लाइटों में तीन किलोग्राम सोना मिला। मामले की जांच की गई तो 9.6 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 12 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। उन्होंने बताया, कि “इस तरह की 68 लाइट मिलीं है।हमें संदेह है कि आरोपियों ने पहले भी भारी मात्रा में सोने की तस्करी की होगी। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है।” (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा

    मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंड़ी शहर में पद्घा क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुआ गटर में गिरकर फंस गया। मामले में अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ के फंसने के बाद एक बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वन विभाग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) और एनजीओ प्लांट्स एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (PAWS) के कर्मचारी शामिल हैं। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    बचाव अभियान में जुटे अधिकारी

    अधिकारी ने आगे बताया कि तेंदुए को संकरे नाले से निकालने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। हम तेंदुए को बचाने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम निवासियों से अपील कर रहे हैं कि वे शांत रहें और बचाव कार्य के दौरान घटना स्थल से दूरी बनाए रखें। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ने की नोटिस

    मुंबई में दादर स्थित हनुमान मंदिर को तोडने की नोटिस को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे आक्रामक हो गए हैं। करीब 80 साल पुराने मंदिर को नोटिस दिए जाने पर शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में प्रेस कांफ्रेस के दौरान बीजेपी पर हमला बोल दिया। उद्धव ठाकरे ने पूछा कि बीजेपी कहां से यह नोटिस लेकर आई है? उद्धव ठाकरे ने पूछा यह कैसे हिंदुत्व है? दादर के इस मंदिर को रेलवे की तरफ से नोटिस दी गई है। उद्धव ठाकरे का कहना है कि बीजेपी ने पहले एक हैं तो सेफ हैं कहकर वोट लिए। अब हिंदूओ के मंदिर को तोड़ने के लिए नोटिस दे दिया। उद्धव ने सवाल किया कि सिडको मंदिर की जमीन कब्जा कर उसे किसको सौंपना चाहती है? (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    रेलवे के नोटिस में क्या है?

    4 दिसंबर को मध्य रेलवे द्वारा मंदिर के ट्रस्टियों और पुजारी को जारी इस नोटिस में मंदिर को अवैध कब्जा बताते हुए सात दिन के भीतर हटाने को कहा है। रेलवे ने नोटिस में कहा है कि मंदिर के अवैध कब्जे से वहां यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और दादर स्टेशन पर रेलवे द्वारा जारी विकास कार्यों में भी अड़चन आ रही है। रेलवे ने नोटिस में चेतावनी दी है कि अगर सात दिन के भीतर मंदिर हटाकर शांतिपूर्ण तरीके से जमीन रेलवे के सुपुर्द नहीं किया, तो रेलवे बलपूर्वक जमीन खाली कराएगी। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    हिंदुत्व पर उठा सवाल

    उद्धव ठाकरे ने रेलवे के इस नोटिस को मंदिर तोड़ने का फतवा करार देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी से पूछा है कि क्या यही उनका हिंदुत्व है? उन्होंने कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व एक झूठ है। बीजेपी सिर्फ वोट के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती। उसकी असली राजनीति तो तोड़फोड़ की है और वह अपनी सत्ता का विस्तार करने के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल कर रही है। उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोलने का न तो कोई अधिकार है और न ही उनकी लायकी है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

  • SMAT: मुंबई और मध्यप्रदेश का होगा फाइनल मुकाबला

    SMAT: मुंबई और मध्यप्रदेश का होगा फाइनल मुकाबला

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने बड़ौदा और मध्यप्रदेश ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाया। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

    विशेष संवाददाता (स्पोर्टस डेस्क)
    बेंगलूरु
    – सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 की फाइनल टीमें तय हो गई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में मध्यप्रदेश ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। दिल्ली की टीम ने मध्यप्रदेश को 147 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे एमपी ने 4 विकेट खोकर 26 गेंद शेष रहते हासिल कर ली। एमपी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार 66 रन बनाकर नोट आउट रहे जबकि हरप्रीत सिंह 46 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

    मुंबई ने जीता ..

    मुंबई की क्रिकेट टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। इसी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में बड़ौदा की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इस सेमीफाइनल मैच में मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 98 रन की मैच जितने वाली पारी खेली थी। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

    रविवार को खेला जाएगा फाइनल

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार, 15 दिसंबर को मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्ना स्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला है। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा। फैंस को इस मुकाबले में एक बार फिर अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा। अब तक खेले गए मुकाबलों की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से मध्यप्रदेश ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

    कब होगा फाइनल ?

    मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल 15 दिसंबर, रविवार को होगा। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

    कहां होगा फाइनल मैच?

    मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

    कितने बजे शुरू होगा फाइनल ?

    मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल भारतीय समयनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजे होने वाला है। (Syed Mushtaq Ali Trophy final match between Mumbai and Madhya Pradesh)

  • ‘शतरंज का अंत…’, रूस के क्रैमनिक ने क्यों कहा ?

    ‘शतरंज का अंत…’, रूस के क्रैमनिक ने क्यों कहा ?

    चीन के डिंग लिरेन को मात देकर 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर नए वर्ल्ड चेस चैंपियन बने. उनकी इस जीत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक ने ‘शतरंज का अंत’ पोस्ट शेयर किया। (‘End of chess’, why did Russia’s Kramnik say?)

    न्यूज़ डेस्क
    Spot News
    – चीन के डिंग लिरेन को मात देकर 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर नए वर्ल्ड चेस चैंपियन बने। 18 साल की उम्र में यह खिताब जीतकर डी गुकेश दुनिया के सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले चेस प्लेयर बन गए। वहीं, विश्वनाथन आनंद के बाद डी गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। गुकेश की इस जीत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक ने ‘शतरंज का अंत’ नाम से पोस्ट शेयर किया। (‘End of chess’, why did Russia’s Kramnik say?)

    चीन के चैम्पियन को बताया बचकाना

    पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) और चीन के डिंग लिरेन के बीच विश्व चैंपियनशिप मैच के दौरान शतरंज की गुणवत्ता से निराश थे और उन्होंने इसे ‘शतरंज का अंत’ करार दिया। गुकेश गुरूवार को तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। मैच के बाद क्रैमनिक ने खेल की गुणवत्ता पर अपनी निराशा व्यक्त की और लिरेन की एक गंभीर गलती को ‘बचकाना’ बताया। (‘End of chess’, why did Russia’s Kramnik say?)

    ‘दुखद. शतरंज का अंत’

    अपनी प्रतिक्रिया में क्रैमनिक ने सोशल मीडिया ट्वीटर अकाउंट यानी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘कोई टिप्पणी नहीं। दुखद. शतरंज का अंत हो गया है, जैसा कि हम जानते हैं।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘अभी तक किसी विश्व कप खिताब का फैसला इतनी बचकानी एक चाल की गलती से नहीं हुआ है।’ क्रैमनिक ने चैंपियनशिप में छठी बाजी के बाद भी खेल के स्तर की आलोचना की थी और इसे ‘कमजोर’ बताया था। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मैं आज के खेल (छठी बाजी) से बहुत निराश हूं। यहां तक कि पांचवीं बाजी भी बहुत उच्च स्तर की नहीं थी। लेकिन आज – एक पेशेवर के लिए – दोनों खिलाड़ियों का खेल वाकई बहुत कमजोर था। यह बहुत निराशाजनक स्तर है।’ (‘End of chess’, why did Russia’s Kramnik say?)

    2000 में बने थे वर्ल्ड चैंपियन

    रूस के 49 वर्षीय क्रैमनिक 2000 से 2006 तक क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन थे। क्रैमनिक ने 2000 में दिग्गज गैरी कास्पारोव को हराया और क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन बने। 2007 में व्लादिमीर को हराकर दिग्गज चेस प्लेयर विश्वनाथन आनंद ने इतिहास रचा और भारतीय चेस हिस्ट्री में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले खिलाड़ी बने। 2012 तक विश्वनाथन आननद अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे। 2013 में वर्तमान चेस दिग्गज मैगनस कार्लसन ने यह खिताब अपने नाम किया। अब गुकेश चीनी लिरेन को हराकर नए वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए हैं। (‘End of chess’, why did Russia’s Kramnik say?)

  • महाविकास अघाडी का हुआ विधानसभा में शपथग्रहण

    महाविकास अघाडी का हुआ विधानसभा में शपथग्रहण

    महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाडी गठबंधन के विधायकों ने शपथग्रहण किया, जिसके दौरान शिंदे ने तीखी टिप्पणी करते हुए सवाल किया कि क्या ईवीएम घोटाला खत्म हो गया है। (Mahavikas Aghadi took oath in the assembly)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद प्रकाश में आये नतीजों ने महाविकास अघाडी गठबंधन में हलचल मचा दिया है। इसको लेकर गठबंधन के नेताओं ने ईवीएम मशीन में भाजपा द्वारा हेरफेरी किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि इसी मुद्दे को लेकर कल शनिवार विधानसभा सत्र के पहले दिन एमवीए विधायकों ने शपथ लेने से इनकार कर दिया।लेकिन आज रविवार को उन्होंने शपथ ले ली। (Mahavikas Aghadi took oath in the assembly)

    विधानसभा में महाविकास अघाडी गठबंधन के विधायकों द्वारा शपथग्रहण के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंज कसा। कहा, कि “क्या आज ईवीएम घोटाला खत्म हो गया है?” उन्होंने यह भी कहा, कि “जब विपक्ष को जीत मिलती है, तब ईवीएम सही होती है। जब हार गये, तो दोष दिया जा रहे है। क्या? वायनाड से प्रियंका गांधी को जीत मिली और झारखंड में इंडिया गठबंधन जीता तब ईवीएम सही था।” (Mahavikas Aghadi took oath in the assembly)

    जीत गए तो ईवीएम अच्छी होती है..

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, “हमारी महायुति को सिर्फ 17 सीटें मिली थीं तब ईवीएम खराब नहीं था।” वही विपक्ष को एकनाथ शिंदे ने सवाल करते हुए पूछा, “हमारी हार पर क्या उस वक्त हमने ईवीएम को दोष दिया था?” वहीं सलाह देते हुए उन्होंने कहा, कि “विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए। महायुति सरकार ने 2.5 साल में बहुत काम किया है। बहुत सारी योजनाएं लागू की है। जिसका नतीजा हमारी जीत के रूप में सामने आया है। (Mahavikas Aghadi took oath in the assembly)

    झारखंड और केरल में कैसे जीत गए?

    देश में बाकी चुनावी नतीजों पर प्रकाश डालते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, कि “हाल ही में झारखंड में और केरल के वायनाड में चुनाव हुए। जहां भी इनकी जीत हुई हैं, ईवीएम अच्छी होती है। तो फिर महाराष्ट्र के नतीजों पर इन्हें आपत्ति क्यों है?” उन्होंने लोकसभा चुनावी नतीजों पर कहा, कि “महायुति गठबंधन को 43.55 प्रतिशत वोट मिले और महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 43.71 प्रतिशत वोट मिले। बस कुछ अंकों का अंतर रहा, लेकिन हमें 17 सीट और उन्हें 31 सीटें मिलीं। तब उन्होंने ईवीएम घोटाले का मुद्दा नहीं उठाया?” बता दें कि कल शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान काफी हंगामा रहा, महाविकास अघाडी गठबंधन के विधायकों ने ईवीएम घोटाले का हवाला देते हुए शपथग्रहण करने से इनकार कर दिया, लेकिन आज रविवार को उन्होंने शपथ ले ली। (Mahavikas Aghadi took oath in the assembly)

  • पार्ट टाइम जॉब के नाम पर सोशल मीडिया से कैसे होती है पैसों की ठगी

    पार्ट टाइम जॉब के नाम पर सोशल मीडिया से कैसे होती है पैसों की ठगी

    पार्ट टाइम जॉब के नाम पर खुद को रेप्यूटेड कंपनी का प्रतिनिधी बताते हुए सोशल मीडिया पर पैसों की ठगी हो रही है। इसको लेकर कई गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। पहले तो छोटे-छोटे टास्क देकर पैसे देते हैं। बाद में आपको ही फंसा कर मोटी रकम वसूल लेते हैं। हालांकि पुलिस भी इनका कुछ बिगाड़ नही पाती। ऐसे मामलों में साइबर क्राइम सेल 1930 पर कॉल करें। देखें कैसे किया जाता है पैसों की ठगी.. (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – ताज़ा खबर के मुताबिक बोरीवली पश्चिम के गोराई इलाके की एक महिला से 6 लाख 37 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पार्ट-टाइम नौकरी (part time job) के विज्ञापन (Advertisement) पर क्लिक किया। साइबर (Cyber) ठगों ने उसे झांसे मे लेकर 6.37 लाख रुपये का भुगतान करवा लिया। विज्ञापन में आसान ऑनलाइन कामों (online Job) के जरिए तेजी से पैसे कमाने का दावा किया गया था। ऐसे ही मालाड़ के एक व्यक्ति ने समय रहते साइबर ठगों की चाल को पहचान लिया। हालांकि की एक हजार रूपये वह भी गंवा दिया। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    गोराई की महिला को बनाया निशाना

    गोराई की घटना 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। महिला ने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी, जिसमें दावा किया गया था कि ऑनलाइन वीडियो लाइक करने से पैसे दिए जाएंगे। जॉब के लिए अभी अप्लाई करें। महिला ने दिलचस्पी दिखाते हुए दिए गए लिंक पर क्लिक किया, जो उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर ले गया। ग्रूप में, ठगों ने खुद को जॉब कोऑर्डिनेटर बताकर जॉब की प्रक्रिया समझाई। शुरूआत में महिला को वीडियो लाइक करने जैसे छोटे-छोटे काम दिए गए, जिसके लिए उसे तुरंत पैसे मिले। पैसे मिलने के कारण महिला को उन पर भरोसा हो गया और उसने ठगों द्वारा बताए गए काम करना जारी रखा। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    टास्क के नाम पर Fraud..

    शुरूआती भुगतान के बाद ठगों ने महिला को बड़े भुगतान वाले जॉब के लिए निवेश करने का लालच दिया। अधिक मुनाफे का वादा कर महिला ने तीन लेन-देन में कुल 6.37 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, जल्द ही स्थिति बिगड़ गई। वादे के अनुसार महिला को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि ठगों ने “कमाई” जारी करने के लिए “टैक्स” के नाम पर और पैसे की मांग शुरू कर दी। इस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    सोशल मीडिया पर ठगों का जाल

    वहीं मालाड़ के मामले में पीड़ित व्यक्ति को पहले वॉट्सएप मेसेज के जरिए पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया। इसमे एक अंजान महिला अपना नाम लावन्यया बताया और खुद को इंडिया टुडे न्यूज़ (india today news) की प्रतिनिधि बताते हुए न्यूज़ पोस्ट लाईक करने के लिए कहा। इसके बदले प्रति पोस्ट 100 रुपये और ज्वाइनिंग के अतिरिक्त 100 और बाद में हर पोस्ट का 50 रूपये दिए जाने का वादा किया। शुरुआती 100 रूपये के भुगतान के बाद टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद तुरंत 150 रूपये का भुगतान भी किया। बाद में हर पोस्ट पर अतिरिक्त मुनाफा देने के बहाने एक हजार से लेकर 6 हजार रूपये के बीच भुगतान के लिए कहा गया। हालांकि की जीस टेलीग्राम ग्रुप में टास्क चल रहा था उसमें और भी लोग थे। जो पैसों का भुगतान करने और ज्यादा मुनाफा कमाने का स्क्रीनशॉर्ट ग्रुप मे शेयर कर रहे थे। इसी लालच में पीड़ित ने एक हजार का जैसे ही भुगतना किया, उसे प्रमोशन के नाम पर दूसरे ग्रुप में ज्वाइन करने को कहा गया। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    जबकि पीड़ित के पैसे मुनाफे के साथ दिया जाना चाहिए था, लेकिन उस पैसे को वापस पाने के लिए दूसरे टास्क पूरे करने को कहा गया। जिसमें कम से कम 15 हजार रूपये का भुगतान करना जरूरी था। पैसे वापस मांगने पर यही कहा जाता रहा कि टास्क पूरा नहीं किया तो आपका नुकसान हो जाएगा। जल्दी टास्क पूरा करो और मुनाफा कमाओ। पीड़ित समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। तुरंत उसने साइबर कंट्रोल 1930 पर संपर्क कर मालाड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच मे पता चला कि पीड़ित द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसों से ठगों ने एमेजोन (Amazon) से ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) कर ली। यह इतना फास्ट हुआ की बैंक ट्रांजैक्शन को रोका भी नही जा सका। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें?

    किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर आंख बंद करके यकीन ना करें। किसी लिंक पर क्लिक करके किसी अनजान एप को डाउनलोड ना करें। किसी के कहने पर निवेश ना करें, भले ही आपको शुरुआत में फायदा दिखे। ऐसे किसी भी घटना के होने पर तुरंत साइबर कंट्रोल 1930 से संपर्क करें और स्थानीय पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराऐं। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

  • मुंबई सेंट्रल से भिवानी के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

    मुंबई सेंट्रल से भिवानी के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

    यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे की ओर से हरियाणा के भिवानी जंक्शन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और हरियाणा के भिवानी जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही बांद्रा टर्मिनस से उधना स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ाने की भी जानकारी दी है। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)

    पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

    • ट्रेन नंबर 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल [10 ट्रिप]।
    • ट्रेन नंबर 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 10.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13.00 बजे भिवानी पहुँचेगी।
    • ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को भिवानी से 14.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 से 18 दिसंबर तक चलेगी।

    कहां-कहां रूकेगी?

    रास्ते में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी में रुकेगी। दोनों दिशाओं में स्टेशन रहेंगे। उन्होंने कहा, इस ट्रेन में एसी 2 टियर और एसी 3- टियर क्लास कोच शामिल हैं। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)

    उधना स्पेशल ट्रेन का विस्तार

    ट्रेन संख्या 09055/09056 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल (udhna special train) का विस्तार:

    • ट्रेन संख्या 09055 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल जिसे पहले 28 नवंबर तक अधिसूचित किया गया था, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
    • ट्रेन संख्या 09056-उधना-बांद्रा टर्मिनस विशेष जिसे पहले 30 नवंबर तक अधिसूचित किया गया था, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
    • ट्रेन नंबर 09001 के लिए बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी और ट्रेन नंबर 09055 और 09056 की विस्तारित यात्राओं की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों पर खुली है। आईआरसीटीसी वेबसाइट।
  • IPL T20: इस खिलाड़ी ने अचानक बढ़ा ली अपनी सैलरी, बल्लेबाजी में मचाया तहलका

    IPL T20: इस खिलाड़ी ने अचानक बढ़ा ली अपनी सैलरी, बल्लेबाजी में मचाया तहलका

    इस समय दुनियाभर में हो रहे क्रिकेट टी20 मुकाबले में खेल रहे क्रिकेट खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमों की कड़ी नजर बनी हुई है, इन्हीं खिलाड़ियों पर नीलामी के दिनों में बोली लगाई जाएगी। फिलहाल इनमें किसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है आइये देखते हैं। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    SPORTS न्यूज़ डेस्क
    IPL 2025 AUCTION-
     इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ( INDIA VS SOUTH AFRICA T20 CRICKET MATCH) सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक एक मैच पर जीत हासिल कर ली है। अभी दो मैच बाकी हैं। इस बीच आईपीएल टीमों की नजर इस सीरीज पर लगी हुई है। जो खिलाड़ी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगा, जाहिर है कि उसकी डिमांड आईपीएल के ऑक्शन में जबरदस्त रहेगी। ऐसा भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए है। इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोट्जिया ने ऐसा प्रदर्शन कर दिया है कि वे कई आईपीएल टीमों की विशलिस्ट में शुमार हो गए हैं। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोट्जिया वैसे तो तेज गेंदबाज हैं। लेकिन गेराल्ड अक्सर अपनी बल्लेबाजी से भी चौंका देते हैं। पिछले साल वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। तब एमआई (MI) ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीद कर अपने पाले में कर लिया था। उनका बेस प्राइज केवल दो करोड़ रुपये ही था। लेकिन ऑक्शन में कई टीमें उन्हें अपने साथ करना चाहती थी, इसलिए उनकी कीमत बढ़ती चली गई और आखिरी पांच करोड़ रुपये की बोली के साथ मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ कर लिया। उनका प्रदर्शन अपनी टीम के लिए मिलाजुला रहा था। लेकिन अगले आईपीएल से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब वे फिर से ऑक्शन में आएंगे। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    9 गेंदों पर 19 रन 

    टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में गेराल्ड कोट्जिया ने अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाज केवल 86 रन पर आउट हो गए थे। तब जीत दूर दिखाई दे रहा था। हालांकि एक छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स खेल रहे थे। लेकिन टीम को जीता पाना उनके अकेले के बस की बात नहीं थी। उसी समय कोट्जिया ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 9 गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 211 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को जीत हासिल करवाया। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    आईपीएल टीमों की नजर

    टीमों को आईपीएल में ऐसे खिलाड़ी की तलाश रहती है, जो गेंदबाजी के साथ साथ जरूरत पड़े तो आखिरी के ओवर में आकर बल्लेबाजी से भी मैच का नक्श पटल दें। ऐसा ही कुछ गेराल्ड कोट्जिया ने किया और अब वे आईपीएल टीम खरीददारों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार भी वे दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर ही नीलामी में आने वाले हैं और हो सकता है कि काफी महंगे दामों पर खरीदे जाएं। अब बचे हुए दो मैचों में वे अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर जरूर आईपीएल टीमों की नजर रहेगी। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

  • गद्दार पार्टी में आकर खुद्दार हो जाते हैं- भाजपा

    गद्दार पार्टी में आकर खुद्दार हो जाते हैं- भाजपा

    भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दिया है। महायुति गठबंधन में और पार्टीयों से आए नेताओं के अलावा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ही निशाना बना दिया। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    न्यूज़ डेस्क
    ठाणे-
    मुंबई से सटे ठाणे जिले का उल्हासनगर विधानसभा सीट महायुति गठबंधन के लिए राजनैतिक खलबली का विषय बन गया है। यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने ही महायुति गठबंधन में शामिल दलों और पार्टी में बाहर से आए नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ही जहर उगल दिया। इसके बाद से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण मामला बिगड़ते देख रामचंदानी ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    चुनावी सभा में हंगामा

    उल्हासनगर में एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, उल्हासनगर से भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने कहा, कि “जिन्हें गद्दार कहा जाता है वह मुख्यमंत्री बन जाते हैं और भाजपा में आकर सब खुद्दार हो जाते हैं। बदलते समय के साथ राजनीति की परिभाषा बदल गई है।” भाजपा जिला अध्यक्ष के इस बयान से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    माहौल बिगड़ता देख लिया यू टर्न

    हालांकि, जिला अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद से भाजपा के बड़े नेताओं ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, बयान के बाद माहौल गर्म होता देख भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। बता दें कि उल्हासनगर विधानसभा सीट पर कुमार आयलानी को महायुति की ओर से चुनावी उम्मीदवार की घोषणा की गई है।मौजूदा समय में यहां से कुमार आयलानी विधायक भी है। शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर भाजपा की ओर से एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने विवादित बयान दिया। इसके बाद से यहां माहौल गर्म हो गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    कब होगा चुनाव ?

    महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में एक ही बार 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को चुनाव आयोग परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग ने इस बार एक ही टप्पे में चुनाव कार्य निपटाने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन का दावा है कि इस बार उनकी सरकार बन रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे (Shivsena) अजित पवार गुट (NCP)और भाजपा (BJP) की महायुति गठबंधन का दावा है कि दूसरी बार भी उनकी ही सरकार बनेगी। हालांकि पिछ्ली बार महाविकास अघाडी गठबंधन को ही जीत मिली थी। बाद में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़ कर भाजपा ने सरकार बना ली। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    कौन है गद्दार ?

    हालांकि की शिवसैनकों को तोड़कर सरकार गिराने वाले एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा जा रहा था। लेकिन भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़कर आए अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बना दिया। फिलहाल एक बार फिर महाविकास अघाडी गठबंधन में शामिल काग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट, समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दल महाराष्ट्र में सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 23 नवंबर के बाद ही इसके परिणाम सामने आएंगे। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

  • महराष्ट्र में कांग्रेस का जलवा, 50 फीसदी बढ़ेंगी सीटें

    महराष्ट्र में कांग्रेस का जलवा, 50 फीसदी बढ़ेंगी सीटें

    Election Survey: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर इलेक्टोरल एज का प्री पोल सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कांग्रेस महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में महाविकास अघाडी गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति की गठबंधन पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से प्रचार अभियान की शुरुआत हो चुका है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं का बड़े-बड़े कार्यभार सौंप दिए हैं। इस बीच एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी गठबंधन (MVA) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इलेक्टोरल एज प्री पोल सर्वे के अनुसार राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से महाविकास अघाडी गठबंधन को 157 सीटें मिल सकती है। खासकर इसमें कांग्रेस पार्टी एक बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभर कर सामने आ रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    सर्वे की मानें तो महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जिसे 68 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा शरद पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 44, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (UBT) को 41, समाजवादी पार्टी को 1, सीपीआईएम को 1 और PWP को 2 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा शिवसेना (UBT) के नेता महाविकास अघाडी गठबंधन की ओर से उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताते हैं। सर्वे में कांग्रेस अगर सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो फिर सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल सकता है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    2019 के चुनाव में क्या हुआ?

    2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। सर्वे की मानें तो इस बार कांग्रेस की सीटों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 में शिवसेना एक ही थी। लेकिन अब दो हिस्सों में बंट गई है। तब एक ही पार्टी हुआ करती थी, जिसके कर्ताधर्ता उद्धव ठाकरे थे और पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिले थे। यहीं हाल एनसीपी का भी है। 2019 में जब शरद पवार और अजित पवार साथ थे तो एनसीपी को 54 सीटें मिली थी, लेकिन अब दोनों पार्टियां दो टुकड़ों मे बंट चुकी हैं। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    बनेगी महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार

    सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को मात्र 117 सीटें मिल सकती है, जिसमें से सबसे अधिक बीजेपी 79 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। अजित पवार गुट के एनसीपी को 14 सीटें मिलेंगी, RYSP को एक सीट और अन्य को 14 सीटें मिल सकती है। ऐसे मे साफ है कि महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार फिर से महाराष्ट्र मे सत्ता स्थापित करने जा रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)