Tag: grp police

  • Pune: पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास तोप के गोले मिलने से सनसनी

    Pune: पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास तोप के गोले मिलने से सनसनी

    Maharashtra: पुणे जिले के पिंपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक जंगल में पुराने तोप के गोले मिले है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इन बमों को भारतीय सेना को सौंपने का फैसला किया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान हमले के बीच महाराष्ट्र के पुणे में तोप के गोले मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि बरामद तोप के गोले जंग रहित पूराने है। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और बम निराेधक दस्ते ने इसकी पृष्ठी की। कहा कि खतरे की कोई बात नही है। पुणे जिले के पिंपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक जंगल से पुराने तोप के 9 गोले बरामद हुए है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    6 महिनों से पड़े थे गोले

    रेलवे पुलिस ने सोमवार को मीडिया को बताया कि पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास जंग लगे नाै तोप के गोले मिलने की जानकारी मिली है। यह तोप के गोले करीब छह महिने से यहां पड़े होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पिंपरी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बम का पता लगाने और निपटान करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ मिलकर घटनास्थल पर तुरंत कार्रवाई की और तोप के गोलों को बरामद कर लिया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    सेना को देने का फैसला

    अधिकारी ने कहा कि इन तोप के गोलों को आगे की जांच के लिए सेना अधिकारियों को सौपे जाने की प्रक्रिया जारी है। उन्हाेंने आशा जताई कि इन गोलाें काे स्क्रैप व्यापारी लाया हाेगा। अधिकारियों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी तरह के गोले मिले हैं और इसका भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध संकट से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि आयुध सक्रिय नहीं था और इससे तत्काल कोई खतरा नहीं था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इन बमों को भारतीय सेना को सौंपने का फैसला किया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

  • बांद्रा टर्मिनस पर सोती हुई महिला को खींच कर रुकी हुई ट्रेन के डिब्बे मे रेप

    बांद्रा टर्मिनस पर सोती हुई महिला को खींच कर रुकी हुई ट्रेन के डिब्बे मे रेप

    मुंबई के बांद्रा टर्मिनस प्लेटफार्म क्रमांक 6 और 7 के बीच सोती हुई 54 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 1 फरवरी आधी रात की है। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई– बांद्रा टर्मिनस पर एक 54 वर्षीय महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 2 फरवरी की सुबह खाली उदयन एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड डिब्बे की है। महिला और उसके दामाद ने जीआरपी (Government Railway Police) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद GRP और आरपीएफ (Railway Protection Force) की जॉइंट टीम ने एक 25 वर्षीय रेपीस्ट को अरेस्ट कर लिया। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)

    वारदात की शिकायत

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके दामाद 1 फरवरी की रात 10:30 बजे देहरादून एक्सप्रेस से मुंबई पहुंचे थे। स्टेशन पर ठहरने की जगह न होने के कारण उन्होंने बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर रात गुजारने की सोची। CCTV फुटेज के मुताबिक, रात 1:49 बजे आरोपी पीड़िता के पास आया और जबरदस्ती खींचकर उसे रुकी हुई एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड वाले डिब्बे में ले गया, जबकि उसका दामाद प्लेटफॉर्म पर सो रहा था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)

    बांद्रा रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 64(1), 115(2) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल शेख बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना अभी बाकी है। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)