Tag: Crime News

  • RPF में कब सुधार आएगा? रिवाल्वर से 4 लोगों की मौत।

    RPF में कब सुधार आएगा? रिवाल्वर से 4 लोगों की मौत।

    जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में एक सहायक उप निरीक्षक और 3 यात्रियों सहित 4 लोगों को  RPF के जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – पश्चिम रेल (Western Railway) के वसई और मीरा रोड के बीच आरपीएफ (RPF) जवान चेतन बच्चू सिंह जो परेल वर्कशॉप में तैनात है ने जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में सुबह लगभग 5 बजे के आसपास एक सहायक उप निरीक्षक टीकाराम जो दादर में तैनात है रेल सुरक्षा बल और तीन यात्रियों कादर और अंसार को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना के समय सभी यात्री सो रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये जवान अपने सर्विस के दौरान अधिकारियों के उत्पीड़न से त्रस्त था। जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन मैं हुई घटना को लेकर केस बोरीवली जीआरपी में दर्ज किया गया है। इसकी जाँच जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे है। अभी भी जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/27/the-corruption-of-railway-officials-is-seen-to-be-troubling-the-passengers-and-this-lo-is-not-ready-to-answer-indian-railway
    Indian fasttrack news
    Rpf,
    हत्या के आरोपी आरपीएफ जवान चेतन बच्चू सिंह की तस्वीर

    RPF में कब सुधार आएगा?

    आज ही सोमवार 31 जुलाई, आरपीएफ के महानिदेदशक संजय चंदर अपने कार्य से सेवा मुक्त हो रहे है। कुछ लोगों का कहना है, कि उनको चेतन ने सलामी दी है। मनोज यादव नए महानिदेशक का चार्ज लेंगे क्या आरपीएफ जवानों की भारी कमी को प्राथमिकता देंगे या राज्य के प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सुरक्षा से ही काम चलाएंगे। यहां आपको बता दें, कि पिछले काफी दिनों से सुरक्षा कर्मियों की माँग चल रही है।

    लेकिन केंद्र सरकार नही जाग रही है। इसी कारण ऐसी घटनाओ की पुनरावृति हो रही है। ऐसी दर्दनाक घटना से सभी लोग अचंभित है। घटना पर बता दें, कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है। आगे आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा की दृष्टि से कौन सा नया कदम उठाते है, यह देखने का विषय है।

  • शर्मनाक: पति के साथ मिलकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप।

    शर्मनाक: पति के साथ मिलकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप।

    गैंगरेप की घटना ने फिर एक बार रिश्तो को तार-तार कर दिया है। शराब और डेढ़ हजार के लिए पति ने पत्नी को किया दोस्तों के हवाले..

    डिजिटल डेस्क (Indian fasttrack News Network)
    उत्तर प्रदेश-
    रिश्तो को तार-तार करता एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने शराब और डेढ़ हजार रुपए के लिए अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद उसके तीन दोस्त ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

    देश में एक बार फिर गैंगरेप की घटना..

    पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला संभल जिले का है। नखासा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 1 जून को देर रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा। पति ने कहा, कि उसके साथियों ने उसे शराब पिलाई है और एक हजार पांच सौ रुपए भी दिए हैं। मेरे दोस्तों को खुश कर दो।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/23/due-to-the-vigilance-of-the-mumbai-police-the-maharashtra-police-has-recovered-a-tanker-full-of-rdx-police-is-investigating
    Indian fasttrack news
    गैंगरेप,
    प्रतिकारात्मा फाइल तस्वीर

    इसके बाद आरोप है कि पति ने अपने पत्नी को  तीनों दोस्तों के हवाले कर दिया। बाद में तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों आरोपी आए दिन महिला के घर पहुंच जाते हैं और महिला के साथ जबरन संबंध बनाते हैं। महिला ने पति व उसके तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • Mumbai: ज़ब्त चोरी के सामानों को पुलिस ने किया वापस।

    Mumbai: ज़ब्त चोरी के सामानों को पुलिस ने किया वापस।

    बोरीवली के एमएचबी पुलिस ने मुंबई पुलिस उपायुक्त के हाथों लगभग 4 लाख 22 हजार रुपये का सोना, पीड़ितों को वापस किया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली (Borivali) पश्चिम के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने चोरों की धरपकड़ मैं हस्तगत सामानों को उनके मालिकों के हवाले किया। शुक्रवार को इसकी जानकारी मुंबई पुलिस उपायुक्त परिमंडल 11 अजय कुमार बंसल ने दी। उन्होंने बताया, कि चार अलग-अलग मामलों में चोरों के पास से सोने के आभूषण बरामद किए गए थे। जिसे जांच पड़ताल के बाद उनके मालिकों के हवाले कर दिया गया।

    MHB पुलिस की कार्रवाई..

    एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने बताया, कि गु.र.क्र. 52/22 में भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 34 के तहत गिरफ्तार आरोपी के पास से लगभग 72 हजार रुपये के सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया था। जिसे माननीय उपायुक्त के हाथों शिकायतकर्ता नीलिमा पारकर को दे दिया गया है। ऐसे ही 1003/22 में लगभग 60 हजार रुपये के सोने का मंगलसूत्र फरियादी के भाई अमर जनार्दन पिंपळे को दिया गया।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/25/police-arrested-the-miscreant-who-stole-2-cars-from-delhi-with-a-pistol-and-live-cartridges-to-commit-a-crime-in-mumbai
    Indian fasttrack news

    ऐसे ही लगभग 30 हजार रुपये का मंगलसूत्र फरियादी सुनीता सुनिल तांबे को दे दिया गया है। जिसे गु.र.क्र. 843/22 में गिरफ्तार चोरों के पास है बरामद किया गया था। उन्होंने यह भी बताया, कि चौथा मामला एक दुकान में काम करने वाले नौकर ने अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने गु.र.क्र. 86/23 में भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत गिरफ्तार कर उसके पास से हस्तगत सोने की 2 छड़ें लगभग 2 लाख 60 हजार 95 रुपये का सोना फरियादी के मामा संदिप अजय आदत को सोंप दिया है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी हिजड़ो का आतंक

    Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी हिजड़ो का आतंक

    मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों के अलावा मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी हिजड़ों का आतंक देखा जाने लगा है। बांद्रा जीआरपी में मामला हुआ दर्ज। Mumbai Local Train

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – पश्चिम और मध्य रेलवे के लोकल गाड़ियों में हिजड़ों का आतंक काफी बढ़ गया है। आज यानी 26 जुलाई, पश्चिम रेल के माटुंगा से लोकल ट्रेन में एक लड़की यात्रा कर रही थी। तभी एक कौशल्या नामक हिजड़े (किन्नर) द्वारा उस लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिस पर सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उस लड़की द्वारा बांद्रा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई गई। (Mumbai Local Train)

    बांद्रा जीआरपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत गुनाह दर्ज कर आरोपी हिजड़े को जमानत पर छोड़ दिया है। क्योंकि जिस धारा में सात साल से कम सजा का प्रावधान है उसमें आरोपी को गिरफ्तार नही किया जाता। जब चार्जसीट दायर होगा तब कोर्ट सजा का निर्णय लेगा। (Mumbai Local Train)

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/24/the-corrupt-assistant-commissioner-and-traffic-police-officer-of-manpa-r-south-do-arbitrary-recovery-from-the-hawkers-hawker-law
    Indian fasttrack news

    Mumbai Local Train ..

    हिजड़ो का आतंक, Mumbai Local train,
    मुंबई लोकल ट्रेन की फ़ाईल तस्वीर

    हिजड़ो का आतंक..

    बांद्रा जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुंभार से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया, कि इस एरिया में हिजड़ो पर काफी कार्रवाई की गई है। फिर भी चोरी छिपे ये चले आते है। दूसरी ओर आरपीएफ निरीक्षक मीणा ने जानकारी देते हुए कहा, कि अधिक से अधिक केस हिजड़ो पर किया जा रहा है। पर ये कोर्ट से छूटने पर वापस चोरी छिपे गाड़ियों में भीख मांगने और बदतमीजी के साथ वसूली करने के लिए आ जाते है। पर सबसे बड़ी बात ये है कि आरपीएफ के पास सुरक्षा बलों की काफी कमी है। (Mumbai Local Train)

    अब मुद्दा ये है, कि ये हिजडो को महिलाओं के डब्बे में यात्रा करने की अनुमति देता कौन है? अधिकांश हिजड़ो के पास यात्रा करने का टिकट नही होता। मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में भी ये हिजड़े यात्रियों से जबरी पैसों की वसूली करते है। मध्यरेल के एलटीटी थाना कल्याण में भी हिजड़ो का काफी आतंक है। ये कब बंद होगा? चेकिंग स्टाफ इन पर कार्रवाई करने से क्यो कतराता है? (Mumbai Local Train)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    शिकायत होने पर आरपीएफ और जीआरपी, चेकिंग स्टाफ दो चार हिजड़ो पर कार्रवाई कर अपना कालर टाइट कर लेते है। अब यात्रियों की सुरक्षा की जबाबदारी कौन लेगा? ये सबसे बड़ा प्रश्न है। क्या इस विषय पर डीआरएम और अन्य अधिकारी संज्ञान लेंगे, या ऐसे ही चलता रहेगा? (Mumbai Local Train)

  • नेताओ के आरोप प्रत्यारोप पर चल रहा है देश

    नेताओ के आरोप प्रत्यारोप पर चल रहा है देश

    मणिपुर, राजस्थान, बिहार, छतीसगढ़ में महिलाओं के साथ जो शर्मसार करने वाली घटना हुई है। इस पर कार्रवाई का अभी तक नहीं होना क्या नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप पर देश चल रहा है? ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    आजकल के नेताओ में शर्म, लाज, हया, सब खत्म हो चुका है। कोई हिन्दू शास्त्र का तो कोई कुरान की दुहाई देकर राजनीति को पूरी तरह गंदगी में ढकेल दिया है। दिन पर दिन महिलाओं के इज्जत को तार-तार कर सभी राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोर-शोर से चल रहा है। टीवी चैनलों पर जमकर कबूतरबाजी चलाकर टीआरपी बटोरी जा रही है। (Indian politics)

    लेकिन मणिपुर, राजस्थान, बिहार, छतीसगढ़ में महिलाओं के साथ जो शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है। उससे केवल राज्य का ही नही पूरे देश का नाम, विश्व पटल नाम काफी खराब हुआ है। मणिपुर और राजस्थान बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर उनके साथ दुष्कर्म करने वाले और वहाँ उपस्थित दर्शको के साथ वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए था। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री जो कुम्भकर्णीय की नींद सो रहे थे उनको सलाखों के पीछे ढकेलना चाहिए था। (Indian politics)

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/23/due-to-the-vigilance-of-the-mumbai-police-the-maharashtra-police-has-recovered-a-tanker-full-of-rdx-police-is-investigating
    Indian fasttrack news

    Indian Politics ..

    Indian politics,
    प्रतिकारात्मक फ़ाईल तस्वीर

    यह खबर लिखने में हम पत्रकारों का सर शर्म से झुक जाता है। क्योंकि पत्रकारों को लिखने के अलावा कोई अधिकार नही है। यह मुद्दा अब देश की संसद में चला गया है। वहाँ भी नेता अपनी रोटी सेक रहे है। इस पर कार्रवाई की बात कोई नही कर रहा है। बड़ी विडंबना है, कि देश की संसद और विधानसभा में नेता की जगह अपराधियो ने कब्जा कर लिया है। पर इसका जबाबदार है कौन ? (Indian politics)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    देश की जनता अपने देश में महिलाओं को दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के रूप में देखा जाता है और पुरुष वर्ग इन्हीं का अपमान करता है। इन्हीं को शैतानो की तरह नोचता है। इन्हीं के साथ हैवानियत करता है। ऐसे लोगो को चुल्लू भर पानी मे डुब मरना चाहिए। ये जितने दरिंदे है ये सब नेताओ के चमचे है। इसलिए इन पर कार्रवाई नही हो रहा है।
    आईएएस और आईपीएस अधिकारी क्यो चुप बैठे है? देश का दुर्भाग्य है, कि खाकी पर हमेशा खादी भारी पड़ता है। कब सुधरेगा हमारा देश कब वो दिन आएगा जब बहन बेटिया अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी और दरिंदो का सर्वनाश होगा। (Indian politics)

  • मुंबई में कांड करने के लिए दिल्ली से चुराई 2 कार एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को किया पुलिस ने गिरफ्तार।

    मुंबई में कांड करने के लिए दिल्ली से चुराई 2 कार एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को किया पुलिस ने गिरफ्तार।

    • जमानत पर रिहा होने के बाद भी सुधारने का नाम नहीं ले रहा है।
    • 2 साल पहले भी कर चूका है कांड।

    इस्माईल शेख
    मुंबई –
    कांदिवली पुलिस से 23 जुलाई 2023 को मिली जानकारी के मुताबिक, गरुड़ा पैट्रोल पंप के सामने, मरीडियन बीयर बार, लिंक रोड, कांदिवली पश्चिम, के फुटपाथ पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापामारी की, जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पहले ही खबर मिल चुकी थी, कि यहां कोई बनावटी पिस्तौल लेकर आने वाला है। यहां कांदिवली पुलिस के क्राइम डिटेक्शन ऑफिसर सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत गीते को आरोपी के पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

    2 साल पहले भी कर चूका है कांड।

    कांदीवली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वासराव ने बताया कि 28 वर्षीय मीरा भयंदर, नवघर विलेज, मीरा रोड पूर्व इलाके का रहने वाला फरहान हनीफ कुरैशी उर्फ सोनू एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस कीमत लगभग 2 हजार 500 रुपये, एक नीले रंग की एक्सेस मोटरसाइकिल अंदाजन कीमत लगभग 50 हजार रुपये, एक सफेद रंग की अर्टिगा कार अंदाज़न कीमत लगभग 5 लाख रुपये और एक हौंडा कंपनी की सफेद कार अंदाजन कीमत लगभग 4 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/24/due-to-the-corrupt-working-style-of-do-rajan-prabhu-of-p-north-ward-the-image-of-the-state-government-has-been-tarnished
    Indian fasttrack news
    जमानत पर रिहा, कांड,
    कांदिवली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के पास से जप्त सामान के साथ पुलिस टीम की तस्वीर ..
    Live video on Indian fasttrack news channel

    जमानत पर रिहा होने के बाद भी सुधारने का नाम नहीं ले रहा है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कांदीवली पुलिस के गुनाह रजिस्टर क्रमांक 485/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 3, 25 हथियार बंदी कायदा के साथ 37 (1) (अ) 135 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत आरोपी का गुनाह दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि इसके पहले भी आरोपी के खिलाफ कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस थाने में अपराधिक मामला दर्ज है। 2 साल पहले यह वहां भी पिस्तौल के साथ एक साजिश के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद भी सुधारने का नाम नहीं ले रहा है।

  • RDX से भरा हुआ टैंकर महाराष्ट्र पुलिस ने किया बरामद

    RDX से भरा हुआ टैंकर महाराष्ट्र पुलिस ने किया बरामद

    मुंबई पुलिस की सतर्कता से महाराष्ट्र पुलिस ने RDX से भरा हुआ टैंकर बरामद किया है। जांच कर रही है पुलिस..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – देशभर में जहां सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई पुलिस की सतर्कता से महाराष्ट्र की रत्नागिरी पुलिस ने आरडीएक्स (RDX) से भरा हुआ एक ट्रक जब्त किया है। गुजरात से यह टैंकर गोवा की तरफ जा रहा था।

    मुंबई पुलिस ने गोवा पुलिस को जानकारी दी कि आरडीएक्स (RDX) से भरा टैंकर गोवा की ओर आ रहा है। सतर्कता के संकेत के रूप में, गोवा पुलिस ने राज्य की सीमा पर बड़े पैमाने पर नाकाबंदी लगा दी। इस बीच, इस टैंकर को रत्नागिरी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, इस बारे में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/19/mumbai-11-arrested-including-hospital-staff-for-referring-patients-to-private-labs
    Indian fasttrack news
    Vistara Airlines, Hijack, RDX,
    मुंबई पुलिस बंदोबस्त की फाइल तस्वीर

    RDX से भरा हुआ टैंकर..

    मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि आरडीएक्स (RDX) विस्फोटक से भरा एक टैंकर गुजरात से गोवा की ओर आ रहा है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने फोन पर गोवा पुलिस को दी। पुलिस ने चेतावनी स्वरूप सीमा पर घेराबंदी कर दी।

    इस टैंकर को रत्नागिरी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। एक शख्स ने मुंबई पुलिस को सूचना दी थी, कि आरडीएक्स (RDX) गोवा की तरफ आ रहा है। इसके बाद गोवा और कोंकण में पुलिस को सतर्क रहने का अलर्ट दिया गया। वहीं इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    राजस्थान से RDX बरामद

    इसके पहले 30 मार्च 2022 को रतलाम के रहने वाले अल्तमश शेरानी, सैफुद्दीन उर्फ सैफुल्लाह रमजानी और जुबेर फकीर मोहम्मद को राजस्थान पुलिस ने निंबाहेड़ा में 12 किलो आरडीएक्स (RDX) के साथ गिरफ्तार किया था। आपको जानकारी देते हुए बता दे, कि जब्त विस्फोटक और अन्य सामग्री आईईडी बम बनाने के काम आती है। इनसे पूछताछ के बाद टोंक (राजस्थान) से फरहान और मुजीब को गिरफ्तार किया गया था वहीं रतलाम पुलिस ने इमरान शरीफ खान, आमीन फावड़ा उर्फ आमीन अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया है।

  • देश मे महिलाएं सुरक्षित नही है।

    देश मे महिलाएं सुरक्षित नही है।

    देश में महिला की सुरक्षा को लेकर लगातार लोगों में खौफ का माहौल बढ़ता जा रहा है। इस पर केंद्र सरकार को अंकुश लगाने की जरूरत है। India

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    आजकल अधिकांश राज्यो में महिलाओं लडकियो पर बलात्कार दुराचार की घटनाओं में दिन पर दिन बाढ़ सी आ गयी है। जिस पर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है। राजस्थान, छतीसगढ़  मणिपुर, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यो में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। (India)

    मणिपुर की घटना.. India

    राज्य सरकारें क्या कर रही है? महिलाओं को   बलात्कार कर उनको जिंदा जला दिया जा रहा है। देश में इतना बड़ा पाप हो रहा। लेकिन इस पर राजनीतिक दलों के लोग अपनी रोटिया सेक रहे है। पिछले 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है। मणिपुर के मुख्यमंन्त्री कान में तेल डालकर कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है। उनको पता ही नही चल रहा है कि राज्य में क्या हो रहा है। ये बड़े शर्म का विषय है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/16/the-opposition-will-have-to-come-under-the-umbrella-of-the-congress
    Indian fasttrack news
    India,
    महिला सुरक्षा पर प्रतिकारात्मक तस्वीर

    राजस्थान की घटना..

    दूसरी ओर राजस्थान में रात में जिंदा एक 6 महीने की बच्ची को जला दिया गया। जिस पर मुख्यमंन्त्री गहलोत ने एक शब्द नही बोला। अब अपराधी ही नेता बने है। इस पर चुनाव आगोग को कड़ा नियम लागू करना चाहिए कि जिस नेता पर एक भी छोटा केस हो तो उसको चुनाव लड़ने का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए। लोक सभा और कुछ राज्यो के विधानसभा चुनाव करीब है। क्या अपराध की घटनाओं को बढ़ाकर चुनाव का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है? India

    अब निर्दोष नागरिकों, महिलाओ की हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी, डकैती, राहजनी और अन्य घटनाओ की बाढ़ लाकर नेता अपनी ताकत बता रहे है। प्रधानमंत्री को आज वीडियो दिखाई पड़ा अभी तक मणिपुर की घटना की जानकारी नही थी। ये कबतक चलेगा पुलिस कब सुधरेगी नेताओ की चमचागिरी पुलिस कब बन्द करेगी। आजकल महाराष्ट्र में पुलिस की हफ्ता उगाही जोरो पर चल रही है। क्योंकि इनके आका सत्ता में और विपक्ष में बैठे है। इन पुलिस वालों का कोई कुछ नही कर सकता। India

    Live video on Indian fasttrack news channel

    अब तो पुलिस स्टेशनों में महिलाओं की शिकायत तक नही ली जाती है। ये छोड़िये आम नागरिकों की शिकायत नही ली जाती है। पुलिस की मानसिकता दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। केवल अपने आकाओं के आगे पीछे मंडराते रहते है। अगर पुलिस के विरुद्ध किसी ने खबर लगा दिया। तो पुलिस हनुमान जी बनकर पत्रकार के पीछे लग जाती है। ये अपने देश का दुर्भाग्य है।
    दिल्ली में जब निर्भया कांड हुआ था। तो महिलाओ के लिए लोकसभा में कई कानून का इम्पलीमेंट (IMPLEMENT) किया गया था। पर उसपर आजतक अमल नही किया गया। कब होगी बहन बेटियों माताओ की सुरक्षा ये जबाब जनता पूछ रही है। India

  • मुंबई: मरीजों को निजी लैब में रेफर करने के आरोप में अस्पताल के कर्मचारियों समेत 11 गिरफ्तार

    मुंबई: मरीजों को निजी लैब में रेफर करने के आरोप में अस्पताल के कर्मचारियों समेत 11 गिरफ्तार

    मुंबई के सरकारी अस्पताल में कुछ कर्मचारियों ने मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में डायग्नोस्टिक स्कैन कराने के लिए कहा और उन्हें बताया कि अस्पताल में मरीजों के लगे कतार के कारण लंबे समय तक इंतजार करना होगा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लूटने का मामला सामने आ रहा है। जांच के लिए निजी लैब को रेफर करने के आरोप में टाटा मेमोरियल अस्पताल के कर्मचारियों समेत 11 लोगों को भोइवाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शहर में ऐसे कितने ही सरकारी अस्पताल हैं जहां ऐसी घटनाओं की जानकारी तो मिलती है। लेकिन शिकायतें दर्ज नहीं हो पाती।

    भोइवाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष आनंदराव बोराटे ने बुधवार को कहा कि कैंसर रोगियों को कमीशन के लिए निजी प्रयोगशालाओं में रेफर करने के आरोप में “टाटा मेमोरियल अस्पताल” के कुछ कर्मचारियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परमाणु ऊर्जा विभाग के दायरे में आने वाला यह अस्पताल उन्नत कैंसर उपचार और अनुसंधान के लिए जाना जाता है और इसमें देश भर से मरीज आते हैं।

    मुंबई का सरकारी अस्पताल..

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/16/5-boys-drowned-on-marve-beach-two-rescued-three-still-missing
    Indian fasttrack news
    मुंबई, सरकारी अस्पताल,
    मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल की फाइल तस्वीर

    पुलिस अधिकारी ने कहा, कुछ कर्मचारियों ने मरीजों को निजी इमेजिंग केंद्रों और प्रयोगशालाओं में डायग्नोस्टिक स्कैन कराने के लिए कहा, और उन्हें बताया कि अस्पताल में स्कैन के लिए लंबी प्रतीक्षा का समय लगेगा कारण यहां ज्यादा मरीज होने के कारण लोगों को कतार में समय लग रहा है। आप को बता दें, कि कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज की जल्दी रहती है कारण उनकी जान जब तक इलाज पूरा ना हो जाए खतरे में बनी हुई रहती है। ऐसे में उन्हें एक्स्ट्रा पैसे देकर लैब की सेवाल लेना सही लगता है। इसी का यहां फायदा उठाया जा रहा था। आरोपियों में एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वार्डबॉय, आया, नौकर और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी गिरोह को कथित तौर पर निजी प्रयोगशालाओं से कमीशन मिला, जिनकी दरें अस्पताल की तुलना में अधिक हैं। उन्होंने कहा, इस प्रकार आरोपियों ने मरीजों के साथ-साथ सरकार को भी लाखों रुपये का चूना लगाया। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल के एक अधिकारी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर, 16 जुलाई को भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक निजी प्रयोगशाला के कर्मचारी सहित 21 लोगों के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मामले की और अधिक तहकीकात जांच जारी है।

    एक अधिकारी ने कहा, परेल के “टाटा मेमोरियल अस्पताल” के सुरक्षा गार्डों ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां कर्मचारी कैंसर रोगियों को सरकारी सुविधा पर सब्सिडी वाले परीक्षणों से गुजरने के लिए एक निजी डायग्नोस्टिक्स सेंटर में रेफर करते थे। हाल ही में दो वार्ड बॉय को उनकी सेवाओं के लिए सेंटर के प्रबंधक से 3 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया था।
    यह घटना 15 जुलाई की शाम को सामने आई जब बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने पैसे के आदान-प्रदान को देखा। यह नकदी सिर्फ एक सप्ताह की सेवाओं के लिए बकाया (Advance) थी। कथित तौर पर इसे शनिवार को दिया गया क्योंकि सप्ताह के अंत में अस्पताल की ओपीडी बंद रहती है। पुलिस के मुताबिक, मरीजों की संख्या के आधार पर कमीशन 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये के बीच हो जाता है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं और जांच कर रहे हैं कि क्या डॉक्टर इस रैकेट में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्डों को “इन्फिनिटी इमेजिंग सेंटर” के एक कर्मचारी और कुछ वार्ड बॉय के बीच एक सौदे के बारे में सूचना मिली थी। गार्डों ने उन दोनों का पीछा किया जो अस्पताल परिसर से बाहर चले गए और एक सरकारी अस्पताल के पास किसी का इंतजार कर रहे थे।

  • कॉलर ने मुंबई पुलिस को फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले की चेतावनी दी…

    कॉलर ने मुंबई पुलिस को फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले की चेतावनी दी…

    मुंबई पुलिस को फोन कर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकी मुंबई हमले की चेतावनी एक अज्ञात व्यक्ति ने दी है। पुलिस धमकी की जांच कर रही है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    ताज़ा ख़बर के मुताबिक, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, कि ‘एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को फोन किया और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26 जैसे आतंकवादी मुंबई हमले की चेतावनी दी है।’

    पुलिस अधिकारी ने कहा, 12 जुलाई को फोन आया था। फोन करने वाले ने उर्दू में बात करते हुए कहा, कि “26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले की तरह एक आतंकवादी हमला होगा और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।”

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि मुंबई पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है और मुंबई क्राईम ब्रांच की एक टीम को भी इस जांच में शामिल किया गया है। अधिकारी ने कहा कि कॉल एक ऐप के जरिए की गई थी और पुलिस कॉल करने वाले के आईपी पते को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/12/the-accused-was-arrested-with-a-machine-gun-20-pistols-and-280-live-cartridges
    Indian fasttrack news
    मुंबई हमले की चेतावनी,
    पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और हिंदुस्तानी सचिन की फाइल तस्वीर

    मुंबई हमले की चेतावनी..

    आप को बता दें, कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हाल ही में ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीना से शादी करने के लिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई है। ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।

    लगभग 30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और 25 वर्षीय भारतीय साथी सचिन को पिछले दिनों भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले सप्ताह ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

    Maharashtra political news live video on Indian fasttrack news channel

    4 जुलाई को, सचिन और सीमा दोनों ने मीडिया और पुलिस के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार किया और सरकार से उन्हें शादी करने और भारत में एक साथ रहने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

    और अधिक जानकारी देते हुए आप को बता दें, कि मुंबई पुलिस को पिछले साल शहर में 26/11 जैसे हमले की चेतावनी वाले टेक्स्ट मेसेज भी मिले थे। मुंबई पुलिस की ट्रैफिक विभाग को उसके हेल्पलाइन नंबर पर कई टेक्स्ट मेसेज मिले, जिसमें धमकी दी गई थी कि शहर में छह लोगों द्वारा “26/11 जैसा” हमला किया जाएगा और उसमें यह भी लिखा था, कि महानगर को “उड़ाने की तैयारी” की जा रही है।