Tag: Breaking news

  • बालासाहेब ठाकरे जैसी वेशभूषा वाला शख्स कर रहा बीजेपी का प्रचार

    बालासाहेब ठाकरे जैसी वेशभूषा वाला शख्स कर रहा बीजेपी का प्रचार

    मुंबई के अंधेरी इलाके मे बालासाहेब ठाकरे जैसी वेशभूषा वाला शख्स बीजेपी के चुनाव प्रचार रैली में भाजपा का प्रचार करता हुआ देखा गया। इसके बाद से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता आपत्ति जता रहे हैं। (A person dressed like Balasaheb Thackeray is campaigning for BJP)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनैतिक दल ज़ोर-शोर से तैयारी कर रही है। सभी राजनैतिक पार्टियां लोगों को लुभावने वादों के साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग तरीके भी अपना रहे हैं । इसी बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने भाजपा के चुनावी उम्मीदवारों द्वारा बालासाहेब ठाकरे की वेशभूषा वाले व्यक्ति को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। चुनाव प्रचार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बालासाहेब ठाकरे और बाबासाहेब आंबेडकर के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में लोग नजर आ रहे हैं। (A person dressed like Balasaheb Thackeray is campaigning for BJP)

    वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार भी नजर आए

    वीडियो में बालासाहेब ठाकरे की वेशभूषा में दिखाई देने वाला शख्स हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन करता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा पहने हुए शख्स मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन कर रहा है। इस मौके पर डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर भी नजर आए। सभी के ऊपर फूलों की वर्षा की जा रही थी। वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार अमित साटम भी नजर आए, जिसके बाद उद्धव गुट ने आपत्ति जताते हुए, इस तरह के चुनाव प्रचार नहीं करने की बात कही है। (A person dressed like Balasaheb Thackeray is campaigning for BJP)

    आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

    वरली सीट से उद्धव गुट के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने भाजपा की तरफ से इस प्रचार को कथित विभाजनकारी रणनीति बताया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह भाजपा की नीति है कि वो लोगो को बांटते हैं और लूटते हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट ने ये तय किया है कि यहां जाति और धर्म को लेकर विवाद नहीं होने देंगे। (A person dressed like Balasaheb Thackeray is campaigning for BJP)

    भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है बीजेपी

    सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले वीडियो में अंधेरी वेस्ट से भाजपा उम्मीदवार अमित साटम के नजर आने के बाद यूबीटी के नेताओं ने उनपर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि साटम ने महान नेताओं को प्रचार के लिए इस्तेमाल करके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उद्धव गुट ने चुनावी प्रचार पर नाराजगी जाहिर की है। (A person dressed like Balasaheb Thackeray is campaigning for BJP)

    कब पूरा हो रहा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। वोटिंग के बाद 23 नवबर को वोटों की गिनती की जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां महाविका आधाडी में कांग्रेस और महायुति में बीजेपी की सबसे ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। (A person dressed like Balasaheb Thackeray is campaigning for BJP)

  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपराध का बढ़ता ग्राफ

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपराध का बढ़ता ग्राफ

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार बढ़ते अपराध को लेकर नगर मजिस्ट्रेट बार कॉनसील अधिवक्ताओं ने मिलकर न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    विशेष संवाददाता
    वाराणसी-
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और अधिवक्ता श्री विकास सिंह के नेतृत्व में बार कॉनसील के अधिवक्ताओं ने आज नगर मजिस्ट्रेट श्री रवि शंकर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वाराणसी शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    पुलिस और प्रशासन की लापरवाही

    ज्ञापन में विशेष रूप से कुछ हालिया अपराधों का उल्लेख किया गया है। जिनमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में गोलीबारी, एक गर्भवती महिला की पिटाई से बच्चे की मौत, शहर में लूटपाट की बढ़ती घटनाएं, होटल के बेसमेंट में मजदूर की मौत और जुएं के खेल की बढ़ती घटनाएं शामिल हैं। इन घटनाओं में प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं, और मांग की गई है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    प्रशासन की जिम्मेदारी

    युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि “वाराणसी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

    आंदोलन की योजना

    ज्ञापन सौंपने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है और कहा कि प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी।
    युवा कांग्रेस और अधिवक्ताओं ने आगामी दिनों में इस मुद्दे पर और अधिक ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन की योजना बनाई है। (Increasing graph of crime in Varanasi, Uttar Pradesh)

  • IPL T20: इस खिलाड़ी ने अचानक बढ़ा ली अपनी सैलरी, बल्लेबाजी में मचाया तहलका

    IPL T20: इस खिलाड़ी ने अचानक बढ़ा ली अपनी सैलरी, बल्लेबाजी में मचाया तहलका

    इस समय दुनियाभर में हो रहे क्रिकेट टी20 मुकाबले में खेल रहे क्रिकेट खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमों की कड़ी नजर बनी हुई है, इन्हीं खिलाड़ियों पर नीलामी के दिनों में बोली लगाई जाएगी। फिलहाल इनमें किसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है आइये देखते हैं। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    SPORTS न्यूज़ डेस्क
    IPL 2025 AUCTION-
     इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ( INDIA VS SOUTH AFRICA T20 CRICKET MATCH) सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक एक मैच पर जीत हासिल कर ली है। अभी दो मैच बाकी हैं। इस बीच आईपीएल टीमों की नजर इस सीरीज पर लगी हुई है। जो खिलाड़ी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगा, जाहिर है कि उसकी डिमांड आईपीएल के ऑक्शन में जबरदस्त रहेगी। ऐसा भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए है। इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोट्जिया ने ऐसा प्रदर्शन कर दिया है कि वे कई आईपीएल टीमों की विशलिस्ट में शुमार हो गए हैं। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोट्जिया वैसे तो तेज गेंदबाज हैं। लेकिन गेराल्ड अक्सर अपनी बल्लेबाजी से भी चौंका देते हैं। पिछले साल वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। तब एमआई (MI) ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीद कर अपने पाले में कर लिया था। उनका बेस प्राइज केवल दो करोड़ रुपये ही था। लेकिन ऑक्शन में कई टीमें उन्हें अपने साथ करना चाहती थी, इसलिए उनकी कीमत बढ़ती चली गई और आखिरी पांच करोड़ रुपये की बोली के साथ मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ कर लिया। उनका प्रदर्शन अपनी टीम के लिए मिलाजुला रहा था। लेकिन अगले आईपीएल से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब वे फिर से ऑक्शन में आएंगे। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    9 गेंदों पर 19 रन 

    टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में गेराल्ड कोट्जिया ने अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाज केवल 86 रन पर आउट हो गए थे। तब जीत दूर दिखाई दे रहा था। हालांकि एक छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स खेल रहे थे। लेकिन टीम को जीता पाना उनके अकेले के बस की बात नहीं थी। उसी समय कोट्जिया ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 9 गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 211 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को जीत हासिल करवाया। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

    आईपीएल टीमों की नजर

    टीमों को आईपीएल में ऐसे खिलाड़ी की तलाश रहती है, जो गेंदबाजी के साथ साथ जरूरत पड़े तो आखिरी के ओवर में आकर बल्लेबाजी से भी मैच का नक्श पटल दें। ऐसा ही कुछ गेराल्ड कोट्जिया ने किया और अब वे आईपीएल टीम खरीददारों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार भी वे दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर ही नीलामी में आने वाले हैं और हो सकता है कि काफी महंगे दामों पर खरीदे जाएं। अब बचे हुए दो मैचों में वे अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर जरूर आईपीएल टीमों की नजर रहेगी। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)

  • गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में 7 टुकड़े में शव मिलने से सनसनी

    गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में 7 टुकड़े में शव मिलने से सनसनी

    मुंबई के गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोराई पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मृतक की पड़ताल कर रही है। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– बोरीवली पश्चिम के गोराई बीच पर 7 टुकड़े में एक शख्स का शव मिलने से यहां के इलाके मे सनसनी फैल गई है। यहां गोराई समुद्री बीच पर एक शख्स की लाश प्लास्टिक के बोरे में बरामद की गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव काफ़ी हद तक गल चुकी थी। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)

    पुलिस ने क्या कहा?

    गोराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लास्टिक बैग मे बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ हद तक मामला साफ हो पाएगा। इससे पहले पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्लास्टिक बैग में शव के तुकडे मिलनें से मुंबई की सुरक्षा पर फिर एक बार सवाल खड़े हो रहे हैं। हो सकता है समुंदर में बहकर आया हो। लेकिन यहां के इलाके मे दहशत का माहौल फैल गया है। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगेंगे एक साथ 2 EVM

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगेंगे एक साथ 2 EVM

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नाशिक जिले में कुछ क्षेत्र ऐसे है जहां उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। ऐसे में वोटिंग के लिए कई जगहों पर 2 ईवीएम मशीनों (EVM Machine) का उपयोग किया जाएगा। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

    न्यूज़ डेस्क
    नाशिक-
     महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नाशिक जिले में चुनाव की तैयारी राजनैतिक पार्टियों के अलावा लोगों ने इतने जोरों पर किया है, कि कहीं कम तो कहीं सबसे अधिक उम्मीदवारों की संख्या सामने आई है। ऐसे में चुनाव में कई जगहों पर 2 ईवीएम (EVM) मशीनों का उपयोग किया जाने वाला है। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

    नाशिक जिले की 15 विधानसभा सीटों पर 196 उम्मीदवार चुनाव के मैदान उतर गए हैं। मालेगांव बाहर, बागलाण और इगतपुरी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में 17 उम्मीदवार होने के कारण यहां 2 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लगाई जाने वाली है। इससे भी अधिक महाराष्ट्र के नांदेड़ उत्तर सीट पर 33 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वही नंदुरबार के शहादा में सबसे कम सिर्फ 3 तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

    नाशिक की बात करें तो मालेगांव बाहर, बागलाण और इगतपुरी के अलावा बची हुई 12 विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यता के अनुसार एक ही EVM मशीन के द्वारा वोटिंग होने वाले है। चुनाव के लिए अधिक मतदान मशीनों की आवश्यकता वाले क्षेत्रों के लिए मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में मालेगांव बाहर, बागलाण और इगतपुरी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 17-17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिले में इसके विपरीत, कलवण में सबसे कम 7 और निफाड में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

    क्यों लगाए जाएंगे 2 EVM मशीन

    ईवीएम मशीन पर अधिक जानकारी देते हुए बता दें कि मतदान मशीन पर एक बार में 16 उम्मीदवारों के नाम दिखाई देते हैं। इसके बाद नोटा (कोई नहीं) का विकल्प रहता है। यानी मशीन में कुल 17 विकल्पों के साथ अलग-अलग बटन होते हैं। इसके साथ ही नाशिक पश्चिम विधानसभा सीट के लिए 15 उम्मीदवार होने के कारण मतपत्रिका में 15 नाम और 16वें स्थान पर नोटा रहने वाला है। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

    कितने होंगे मतदान केंद्र?

    नाशिक के मालेगांव बाहर, इगतपुरी और बागलाण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक 17 उम्मीदवार और एक नोटा होने के कारण 2 मतदान मशीनों का उपयोग होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में 4922 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्रों की संख्या के अनुसार 10882 बैलेट यूनिट, 6247 कंट्रोल यूनिट और 6739 वीवीपैट तैयार की गई हैं। व्यवस्थापन के बाद ये मशीनें निर्वाचन अधिकारियों के पास सौंप दी गई हैं। ये मशीनें विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए विशेष सुरक्षा कक्ष में सुरक्षित रखी गई हैं। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

    चुनाव अधिकारी ने क्या कहा?

    नाशिक के उपजिला चुनाव अधिकारी डॉ. शशिकांत मंगरुले ने कहा, कि “जिन निर्वाचन क्षेत्रों में 2 वोटिंग मशीनों की आवश्यकता है, वहां मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में अतिरिक्त वोटिंग मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आवश्यक संख्या में वोटिंग मशीनें और बाकी उपकरण उपलब्ध हैं। (2 EVMs will be installed simultaneously in Maharashtra Assembly elections)

  • Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर

    Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर

    • उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।
    • IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे
    • गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।
    • केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप
    • अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
    • असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका
    • बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश
    • त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
    • DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत

    न्यूज़ डेस्क
    देश की राजनीति से लेकर क्राईम, हादसे, तबादले से लेकर सीमावर्ती भागों में घुसपैठ की 10 बड़ी खबर हम कवर करने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित है। आईये अब हम इसपर नज़र डालते हैं। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।

    Uddhav thackeray news updates

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के पांच बागी नेताओं को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट से बाहर निकल दिया। पांचों नेता टिकट नहीं मिलने के कारण अपनी ही पार्टी और गठबंधन दल के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पार्टी ने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन पार्टी के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए बगावत पर उतर आए थे। उद्धव ठाकरे गुट के इन नेताओं में भिवंडी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे समेत विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं। जिन्हें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे

    Maharashtra new DGP ips sanjay varma news update

    मंगलवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया DGP बनाया गया है। वर्तमान में IPS अधिकारी संजय वर्मा डीजी कानून और तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। IPS अधिकारी संजय वर्मा अप्रैल 2028 में रिटायर होने वाले है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत पर पूर्व DGP रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था। उन्हें हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सीनियर IPS अधिकारियों के नाम मांगे थे, जिनमें संजय वर्मा का नाम भी शामिल था। बाकी दो सीनियर IPS अधिकारियों में संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार का नाम भी शामिल था। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।

    Indian government and Wikipedia news update

    भारत सरकार ने मंगलवार को विकिपीडिया को नोटिस भेजकर कुछ शिकायतों पर जवाब मांगा है। विकिपीडिया पर एकतरफा और गलत जानकारी देने का आरोप है। सरकार ने सवाल पूछा है, कि विकिपीडिया को पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट की जगह कंटेंट पब्लिशर्स वेबसाइट क्यों नहीं माना जाना चाहिए? हालांकि, इसका भारत सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। विकिपीडिया की तरफ से भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप

    Central minister HD Kumar swami News Update

    भारी उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ बेंगलुरु के संजय नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को FIR दर्ज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे निखिल पर कर्नाटक पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) एम. चंद्रशेखर को अवैध खनन घोटाले मामले की जांच के दौरान धमकी देने के आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल ने मामले की जांच में बाधा डालने की कोशिश की। कुमारस्वामी 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान उन पर 550 एकड़ की खनन जमीन को पट्टे पर गैरकानूनी तरीके से मंजूरी देने का आरोप है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

    Rashtriya Hindu Sena news update

    हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को सोमवार रात 8 बजे फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने विष्णु को अजमेर कोर्ट में 23 सितंबर को दायर मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका वापस लेने को कहा है। धमकी मिलने के बाद विष्णु ने क्रिश्चयन गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका

    Asam News update

    असम के पश्चिम कामरूप जिले के पखारापारा इलाके में मंगलवार सुबह खेत में दो हाथियों के शव मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नर हाथी 10 साल से कम उम्र के हैं। खेत में लगी बिजली की तारों के झटके लगने के कारण हाथियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हाथियों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश

    Baba Siddiqui Murder case news update

    बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी रूपेश मोहोल के पुणे वाले घर से एक और पिस्टल बरामद किया है। इस केस में बरामद यह पांचवां हथियार है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में अभी भी एक और हथियार और तीन कारतूस की तलाश है। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने मुंबई कोर्ट से रूपेश मोहोल समेत अन्य चार आरोपी अमित कुमार, शिवम कोहाड़, करण साल्वे और सुजीत सिंह की रिमांड मांगी है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    Tripura news update

    त्रिपुरा के सबरूम जिले के जलकुंबा गांव में सोमवार को अवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ करते 5 लोग पकड़े गए हैं। इसमें 2 बांग्लादेशी और 3 भारतीय नागरिक शामिल हैं। पूछताछ में तीनों भारतीय नागरिकों ने बताया कि वे बांग्लादेश अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे, लेकिन बांग्लादेश में चल रही हिंसा के कारण वही फंसे रह गए। अब बांग्लादेश में स्थिति शांत होने के कारण वे लोग वापस लौट रहे थे। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

    Jammu And Kashmir Army News Update

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का वाहन सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल जवान का कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत

    Dehli DTC Bus Accident news update

    दिल्ली में सोमवार देर रात DTC की बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना रिंग रोड के मोनेस्ट्री मार्केट के पास हुई है। बस डिवाइडर से भी टकरा गई थी। 27 वर्षीय मृतक पुलिस कांस्टेबल का नाम विक्टर है, पुलिस कांस्टेबल नागालैंड का रहने वाला था। वो जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात था। दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

  • वोट कटिंग होता देख परमीशन करा रहे हैं रद्द

    वोट कटिंग होता देख परमीशन करा रहे हैं रद्द

    मालाड़ विधानसभा सीट पर वोटों की कटिंग होता हुआ देखकर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए मिले परमीशन को रद्द किए जाने का आरोप लगाए जा रहे हैं। (Seeing vote cutting happening in Malad, Mumbai, permission is being canceled)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    मालाड़ विधानसभा में पुलिस परमीशन रद्द करने को लेकर चुनावी उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं द्वारा षड्यंत्र के आरोप लगाए जा रहे हैं। कहा कि एक दिन पहले परमीशन देने के बाद भी हमारा सुबह 10 से 1 बजे तक का परमीशन ठीक ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया। जबकि चुनाव प्रचार के लिए हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता अपने काम काज को छोड़कर आ गए थे। लेकिन ऐन मौके पर हमें प्रचार के लिए मिली हुईं परमीशन रद्द कर दी गई। चुनाव प्रचार का पहला ही दिन हमारे प्रचार प्रसार को रोकना यह गलत है। ऐसे आरोपों के साथ अपक्ष उम्मीदवार सादिक़ खान मालवनी इलाके में अपनी दुसरी रैली की तैयारी कर रहे हैं। (Seeing vote cutting happening in Malad, Mumbai, permission is being canceled)

    अपक्ष उम्मीदवार को मिला प्रतिसाद

    बता दें कि मालाड़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री असलम शेख के खिलाफ सादिक़ खान अपक्ष उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। सादिक़ खान ने इसके पहले मालवनी इलाके में लोगों की समस्याओं पर अपने जेब के पैसे लगाकर सामाजिक कार्यो में हिस्सा लिया है। इसी बात को लेकर मालवनी की आम जनता का उपक्ष उम्मीदवार को प्रतिसाद मिल रहा है। इसी को लेकर चुनाव प्रचार में परमीशन रद्द कर प्रचार प्रसार में रोड़ा डालने के आरोप लगाए जा रहे हैं। (Seeing vote cutting happening in Malad, Mumbai, permission is being canceled)

    अपक्ष को मिला बिहारी एकता मंच का साथ

    बताया जाता है कि मालवनी इलाके में अपने समाजिक कार्यों से अच्छी पकड़ बनाने वाले सादिक़ खान को चुनाव में जित हासिल करने के लिए बिहारी एकता मंच का भी साथ मिला है। इससे विरोधी खेमें में हलचल मची हुई है। बिहारी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम हलीम शेख ने कहा, कि हमारे विधायक असम शेख सिर्फ दिखावटी भूमि पूजन करते आए हैं। जमीनी स्तर पर कार्य नही हो रहा है। (Seeing vote cutting happening in Malad, Mumbai, permission is being canceled)

    इसी को ध्यान में रखते हुए बिहारी एकता मंच अपक्ष उम्मीदवार सादिक़ खान को सपोर्ट कर रहा है। बिहारी एकता मंच के पास लगभग 5 हजार वोट बैंक है। जो सीधे तौर पर सादिक़ खान की झोली में जा रहा है। फिलहाल सादिक़ खान को चुनाव प्रचार के लिए शाम 4 से 10 बजे तक की अनुमति मिल गई है और उपक्ष उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ इसकी तैयारी कर रहे हैं। (Seeing vote cutting happening in Malad, Mumbai, permission is being canceled)

  • मासूम बच्ची का स्कूल सिक्युरिटी गार्ड ने किया यौन शोषण

    मासूम बच्ची का स्कूल सिक्युरिटी गार्ड ने किया यौन शोषण

    मुंबई से सटे भाईंदर पूर्व में बदलापुर जैसी यौन शोषण की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल के सिक्युरिटी गार्ड ने एक 8 साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण किया। नवघर रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    न्यूज़ डेस्क
    मिराभाईंदर-
    मुंबई से सटे मिरा भाईंदर इलाके में बदलापुर जैसी यौन शोषण की घटना ने लोगों को आक्रोशित होने पर मजबूर कर दिया है। आरोप है कि भाईंदर पूर्व के एक स्कूल में सिक्युरिटी गार्ड ने 8 साल की बच्ची का यौन शोषण किया। मामले में नवघर रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार भी कर लिया। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    पटाखे देने के बहाने यौन शोषण

    घटना गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास की है। पीड़ित लड़की स्कूल के पास ही एक इमारत में रहती है। स्कूल दिवाली की छुट्टियों के कारण बंद है। पीड़ित लड़की स्कूल के पास ही अपने इमारत के ग्राउंड में खेल रही थी। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने लड़की को पटाखे देने के बहाने बुलाया और स्कूल के एक कमरे में लेजाकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान लड़की रोने लगी और वहां से किसी तरह भाग निकली। पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को सिक्योरिटी गार्ड द्वारा किए कृत्यों की पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय आरोपी सिक्युरिटी गार्ड झारखंड का रहने वाला है। कुछ महीने पहले ही स्कूल में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर आया था। आरोपी युवक का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    After badlapur incident

    बदलापुर के बाद भाईंदर में हुई यौन उत्पीड़न की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। शहर के सामाजिक संगठन ने इसे गंभीरता से लिया है। स्वर्गीय इंद्रबहादुर सिंह लाइब्रेरी चलाने वाले सामाजिक संगठन अभियान के सदस्य संतोष दीक्षित ने कहा, कि शहर के सभी स्कूलों और उनके कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    प्रशासन हुआ सुस्त ..

    बदलापुर स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद मीरा-भाईंदर में भी मनपा और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। आनन-फानन में प्रशासन ने स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में सुस्ती आ गई है। अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति बहुत चिंता की बात है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

  • गद्दार पार्टी में आकर खुद्दार हो जाते हैं- भाजपा

    गद्दार पार्टी में आकर खुद्दार हो जाते हैं- भाजपा

    भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दिया है। महायुति गठबंधन में और पार्टीयों से आए नेताओं के अलावा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ही निशाना बना दिया। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    न्यूज़ डेस्क
    ठाणे-
    मुंबई से सटे ठाणे जिले का उल्हासनगर विधानसभा सीट महायुति गठबंधन के लिए राजनैतिक खलबली का विषय बन गया है। यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने ही महायुति गठबंधन में शामिल दलों और पार्टी में बाहर से आए नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ही जहर उगल दिया। इसके बाद से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण मामला बिगड़ते देख रामचंदानी ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    चुनावी सभा में हंगामा

    उल्हासनगर में एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, उल्हासनगर से भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने कहा, कि “जिन्हें गद्दार कहा जाता है वह मुख्यमंत्री बन जाते हैं और भाजपा में आकर सब खुद्दार हो जाते हैं। बदलते समय के साथ राजनीति की परिभाषा बदल गई है।” भाजपा जिला अध्यक्ष के इस बयान से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    माहौल बिगड़ता देख लिया यू टर्न

    हालांकि, जिला अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद से भाजपा के बड़े नेताओं ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, बयान के बाद माहौल गर्म होता देख भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। बता दें कि उल्हासनगर विधानसभा सीट पर कुमार आयलानी को महायुति की ओर से चुनावी उम्मीदवार की घोषणा की गई है।मौजूदा समय में यहां से कुमार आयलानी विधायक भी है। शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर भाजपा की ओर से एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने विवादित बयान दिया। इसके बाद से यहां माहौल गर्म हो गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    कब होगा चुनाव ?

    महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में एक ही बार 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को चुनाव आयोग परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग ने इस बार एक ही टप्पे में चुनाव कार्य निपटाने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन का दावा है कि इस बार उनकी सरकार बन रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे (Shivsena) अजित पवार गुट (NCP)और भाजपा (BJP) की महायुति गठबंधन का दावा है कि दूसरी बार भी उनकी ही सरकार बनेगी। हालांकि पिछ्ली बार महाविकास अघाडी गठबंधन को ही जीत मिली थी। बाद में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़ कर भाजपा ने सरकार बना ली। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    कौन है गद्दार ?

    हालांकि की शिवसैनकों को तोड़कर सरकार गिराने वाले एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा जा रहा था। लेकिन भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़कर आए अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बना दिया। फिलहाल एक बार फिर महाविकास अघाडी गठबंधन में शामिल काग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट, समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दल महाराष्ट्र में सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 23 नवंबर के बाद ही इसके परिणाम सामने आएंगे। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

  • पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    Maharashtra Election 2024: NCP नेता शरद पवार ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमें पता चला है कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इसमें पुलिस वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई- 
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरदचंद्र पवार ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा, कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरदचंद्र पवार ने गोविंदबाग में अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस मामले पर सार्वजनिक तरीके से और बात करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इससे उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी, जिन्होंने इसकी जानकारी उनसे साझा की है। इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान योगेन्द्र पवार और रोहित पवार भी मौजूद थे। योगेन्द्र पवार बारामती विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और रोहित पवार करजत के जामखेड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पवार खानदान के दोनों उम्मीदवार शरद पवार गुट से जुड़े हुए हैं। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुश्तैनी घर है गोविंदबाग में ..

    गोविंदबाग में पवार परिवार का पुश्तैनी घर है। यहां दिवाली और पाड़वा के मौके पर हर साल पवार परिवार इकट्ठा होते हैं। लेकिन इस साल उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनका परिवार इसमें शामिल नहीं हुआ। शरद पवार ने कहा, “यह वर्षों से एक परंपरा रही है। हम यहां एकत्र होते हैं। अगर यह परंपरा जारी रहती तो मुझे खुशी होती। मेरे परिवार के सदस्य यहां एक दिन पहले या दिवाली पाड़वा पर आते हैं। लगभग सभी लोग यहां हैं। अजित पवार कुछ काम के कारण व्यस्त रहे होंगे, लेकिन हर कोई यहां है, उनकी दो बहनें और भाई पहले से ही यहां हैं।”  (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुलिस की गाड़ी का पैसों के लिए इस्तेमाल

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती में अपनी दिवाली पाड़वा सभा के आयोजन में व्यस्त है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, कि “हमें कई जिलों के अधिकारियों से पता चला, कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इन पैसों को पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसा कहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    विमान के जरिए भेजे A, B फॉर्म

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की खासियत यह है कि इसके नेता विमान के जरिए ए और बी ‘फॉर्म’ भेजते हैं। पवार जीस A और B फॉर्म का जिक्र कर रहे थे, जो किसी भी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं। दरअसल खबरें आई थीं कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विमान का उपयोग करके A और B फॉर्म भेजे थे। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)