Tag: Bollywood

  • बांग्लादेशी विजयदास ने सैफ के घर जाकर हमला क्यों किया?

    बांग्लादेशी विजयदास ने सैफ के घर जाकर हमला क्यों किया?

    सैफ अली खान पर हमला करने वाला ठाणे के जंगल से पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार बांगलादेशी कुछ महीनों पहले ही अवैध तरीके से मुंबई में आकर अपनी पहचान बदली और ठाणे के एक एजंसी के माध्यम से काम कर रहा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने इसकी जानकारी दी

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और नवाब सैफ अली खान पर उनके घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाले को आखिरकार मुंबई पुलिस ने ठाणे के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ख़ुलासा करते हुए यह भी बताया कि आरोपी बांगलादेश का रहने वाला है। लगभग 50 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे के जंगल से पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरोपी गिरफ्तारी बचने के लिए वहां छुपा हुआ था। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    मुंबई पुलिस सोचने पर मजबूर

    आरोपी लगभग 5 से 6 महिने पहले ही मुंबई आया और बाद मे ठाणे की एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वर्तमान में विजय दास नाम का इस्तेमाल कर रहा था। अब कोर्ट मे पेशी के बाद मुंबई पुलिस रिमांड की तैयारी कर रही है। क्यों की सिर्फ चोरी का मकसद तो नही हो सकता। जबकि करीना का बयान पुलिस को सोचने पर मजबूर कर रहा है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    पुलिस की तैयारी

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने लगभग 74 घंटे बाद धर दबोचा। मुंबई पुलिस ने कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी, लेकिन अभी तक हमले के कारणों का पता नही चल पाया है। मुंबई पुलिस के हाथ सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी थी। जिसके बाद शक के आधार पर कई लोगों को पुलिस ने कई जगहों पर धरपकड़ की है। एक को तो छत्तीसगढ़ के एक ट्रेन से आरपीएफ ने धर दबोचा। एक कारपेंटर को भी पुलिस ने रडार पर लिया। डीसीपी ने बताया की हमले के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 35 टीमों का गठन किया गया था। जिनमें सभी पुलिस के अधिकारी अपने मुखबिरों के साथ सक्रिय हो चुके थे। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    Saif ali Khan crime accuse vijay das
    मुंबई पुलिस ने साझा किया गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

    क्या हमलावर सिर्फ चोरी के मकसद से आया था?

    सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद थी। करीना इस बात से सहमत नही है, कि हमलावर सिर्फ चोरी के इरादे से आया था। 16 जनवरी की रात 2 बजे एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमलावर काफी आक्रामक हो गया था, जबकि पास ही उनके घर के कीमती आभूषण रखे हुए थे। लेकिन आरोपी ने गहनों को हाथ तक नही लगाया। हमला करने के बाद आसानी से भाग भी गया। अब मुंबई पुलिस ने जैसे ही इसका खुलासा किया, कि आरोपी बांगलादेशी घुसपैठी है। इसके बाद और भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कोर्ट में पेशी कर रिमांड की तैयारी कर रही है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    कर रहा था कई नामों का इस्तेमाल

    बताया जा रहा है कि आरोपी जंगल में छिपकर बैठा था। मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोग पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था और वर्तमान में वह खार पुलिस स्टेशन में बंद है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    छत्तीसगढ़ में भी धरपकड़

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रायपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी एक संदिग्ध को पकड़ा। उसे तब दबोचा गया जब वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने पकड़ने के बाद संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान 33 साल के आकाश कनौजिया के रूप में हुई। आरपीएफ ने संदिग्ध की तस्वीर भी साझा की। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा अपार्टमेंट में कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को गंभीर चोटें लगने के बाद तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जिसमें उनकी पीठ की निचली रीढ़ की हड्डी में चाकू के घाव भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में ले जाया गया है। सैफ की रीढ़ की हड्डी सर्जरी के दौरान 2.5 इंच लंबा ब्लेड निकाला गया है। चाकू का दूसरा तुकडा पुलिस ने सैफ अली खान के घर से बरामद किया है। डॉक्टरों ने बताया, कि सर्जरी सफल रही वर्तमान में अभिनेता खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

  • सैफ अली खान मामले में पुलिस करीना का बयान क्यों नही सुन रही है? करीना के बयान से गहराया राज

    सैफ अली खान मामले में पुलिस करीना का बयान क्यों नही सुन रही है? करीना के बयान से गहराया राज

    Saif Ali Khan Attack Latest Update : मुंबई में सैफ अली खान पर प्राणघातक हमले का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस ने इसे चोरी का मामला बताया, जबकि करीना कपूर ने कहा कि हमलावर ने आभूषण नहीं चुराए। सैफ की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इसे चोरी की वारदात से क्यों जोड़ रही है? (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर प्राणघातक हमले का राज गहराता जा रहा है। उनके ऊपर जानलेवा हमला किसने और क्यों, कैसे और किस लिए किया? अब तक इन सवालों के जवाब सुलझाने मे मुंबई पुलिस अबतक सफल नही हो पाई है। वहीं एक के बाद एक दावे और बयान सामने आ रहे हैं जो सवालों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी तक पुलिस के बयानों के मुताबिक, हमलावर चोरी के इरादे से अंदर घुसा था। महाराष्ट्र के मंत्री ने भी यही बयान दिया। लेकिन करीना कपूर के बयान से हमले की गुत्थी सुलझाने के बदले और उलझ गई है। इसके अलावा भी इस केस में अभिनेता के सुरक्षा को लेकर काफी सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिनेता पर हमले के पीछे चोरी ही एकमात्र मकसद था। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    मुंबई मे कहां रहते हैं सैफ और करीना?

    54 साल के नवाब सैफ अली खान मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। गुरुवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। डॉक्टरों का कहना है कि अब वो खतरे से बाहर हैं। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

    मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस को घटना स्थल पर लगे जो सीसीटीवी मिले है। उसी के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसका चेहरा उस संदिग्ध हमलावर से मिलता-जुलता है। जिसकी तस्वीर इमारत से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भी इस बात पर जोर दिया है कि हमलवार चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा और इस दौरान उसने सैफ पर हमला किया। लेकिन .. (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    करीना कपूर ने कुछ और ही बताया

    अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान से शनिवार को पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ की। करीना ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। हालांकि करीना कपूर ने पुलिस को यह बात बताई है लेकिन उनका यह बयान पुलिस रेकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है। करीना का कहना है कि अगर हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था तो चोरी क्यों नही की जबकि उसके सामने सोने के गहने पड़े थे। सैफ पर हमले के बाद भी उसने गहने क्यों नही उठाए, जबकि वह आसानी से भागन गया था। जाते-जाते वो चोरी तो कर सकता था। पुलिस इस बारे में जांच क्यों नही कर रही है। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    अंदर कैसे आया हमलावर?

    सैफ बांद्रा पश्चिम में सेंट थेरेसा हाई स्कूल के पास 24वीं रोड के जंक्शन पर ग्रैंड रेसिडेंसी होटल के सामने बने सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। सैफ अली खान टैरेस समेत 11वीं और 12वीं यानी दोनों मंजिलों के मालिक हैं। इमारत में बेसमेंट के अलावा 12 मंजिल बनी हैं। लॉबी बायोमेट्रिक स्कैनिंग के जरिए खुलती है। इमारत के परिसर को पत्थरों और लोहे के डिजाइनों से इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी आसानी से उस पर चढ़कर प्रवेश कर सकता है। सतगुरु अपार्टमेंट के पीछे PETFINA नाम की एक छोटी सी दो मंजिला इमारत है। इस इमारत में एक बहुत छोटा गेट है। माना जा रहा है कि PETFINA परिसर के अंदर बाईं ओर एक और छोटी दीवार है, जिस पर चढ़ना आसान है और हमलावर यहीं से अंदर आया होगा। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

  • Baby John: वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो पर बड़ा अपडेट दिया, “महीनों तक रहेगा असर..।”

    Baby John: वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो पर बड़ा अपडेट दिया, “महीनों तक रहेगा असर..।”

    ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो को काफी बदल दिया है। इसने प्रशंसकों को बहुत अधिक उत्साहित किया है। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    वरुण धवन ने हाल ही में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ में उनके बहुप्रतीक्षित कैमियो को साझा किया। वरुण ने कहा कि सुपरस्टार फिल्म में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ेंगे, हालांकि वे बहुत कम स्क्रीन टाइम में दिखाई देंगे। साथ ही, दर्शकों को फिल्म में समय बिताना बेहतर विजुअल ट्रीट होगा। प्रशंसक खुश हैं कि वरुण ने सुपरस्टार के कैमियो को टीज करते हुए बड़ा खुलासा किया है। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    सलमान की तारीफों के पुल

    ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के लिए वरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी जितनी भी तारीफ करें, वह सुपरस्टार के लिए कम होगी। सलमान को दर्शक और भारतवासी बहुत पसंद करते हैं, और जल्द ही उन्हें सुपरस्टार को फिर से पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    एंटरटेनमेंट का फुल डोज

    वरुण धवन ने बताया कि कैमियो पांच से छह मिनट का है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा है, और इसका प्रभाव महीनों तक रहने की उम्मीद है। सलमान और वरुण की अद्भुत दोस्ती के कारण उनके प्रशंसक स्क्रीन पर इस जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    रीमेक है ‘बेबी जॉन’

    “बेबी जॉन” भावनाओं का एक रोलर कोस्टर होने का वादा करता है और सलमान के कैमियो से उत्साह को भी बढ़ाना चाहिए। “बेबी जॉन” इस वर्ष की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का एक मजबूत संयोजन है। कलीस की अगली एक्शन थ्रिलर, “बेबी जॉन”, एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी पर आधारित है। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    क्रिसमस पर होगी रिलीज

    इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में है, जो जियो स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। कीर्ति सुरेश एक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी बेबी जॉन की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस, यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रवेश करेगी। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

  • Pushpa 2 box office day 2 early report: Allu Arjun-starrer heads toward Rs 400 crore globally

    Pushpa 2 box office day 2 early report: Allu Arjun-starrer heads toward Rs 400 crore globally

    The preliminary report on Pushpa 2’s second-day box office receipts: On day two, the movie made over Rs 62 crore in India across all languages, according to Sacnilk’s preliminary projections.

    Early update on Pushpa 2’s second day of box office receipts: On its first day of release, Pushpa 2: The Rule shattered all previous records with a global box office receipt of an incredible Rs 294 crore. In just two days since its debut, Pushpa 2 has already surpassed the Rs 62 crore milestone at the Indian box office, bringing its total to nearly Rs 400 crore worldwide.

    The Sukumar-directed film’s ticket sales are only increasing thanks to special government authority to sell them for more money till December 22.

    As part of the Telangana premiere, Pushpa 2 brought in Rs 10.65 crore on Wednesday night, according to trade tracker Sacnilk. Allu Arjun’s film made an incredible Rs 164.25 crore in all Indian languages on the day of its release, December 5. With an opening day total of Rs 70.3 crore, the Hindi version of the film also outperformed Jawan, starring Shah Rukh Khan, in terms of Day 1 earnings. The movie made 7.7 crore in Tamil, 1 crore in Kannada, and 4.95 crore in Malayalam.

    In addition to Rashmika Mandanna and Allu Arjun, Malayalam actor Fahadh Faasil plays a significant part in Pushpa 2: The Rule.

    The overall occupancy rate in Telugu at Pushpa 2 as of 8 p.m. was 46.39 percent. On Friday, 2782 Telegu screenings are planned in India. The occupancy rate for the Hindi language was 41.15%. On the second day, 7,253 screenings of the Hindi version of the movie are planned throughout India. The Tamil language has more than 900 shows, Kannada has around 200, and Malayalam has almost 400.

    The 2021 movie Pushpa: The Rise has a follow-up called Pushpa: The Rule. Allu Arjun won his first-ever National Film Award for the film. Additionally, he became the first Telugu actor to win the Best Actor National Film Award.

    Related queries :-

    1 pushpa 2 2nd day collection worldwide
    2 pushpa 2 collection day 1 worldwide collection gross
    3 pushpa 2 second day collection worldwide
    4 pushpa 2 collection worldwide day 1 gross
    5 pushpa 2 collection 2nd day
    6 pushpa 2 second day collection
    7 2nd day collection of pushpa
    8 mythri movie makers
    9 pushpa 2 collection day 1 in india
    10 which movie has highest first day collection in world
    11 pushpa 2 collection day 1 in india
    12 pushpa 2 2nd day collection sacnilk
    13 pushpa 2 day 1 collection in worldwide
    14 rrr first day collection worldwide
    15 jawan first day collection
    16 pushpa 2 first day collection world wide
    17 salaar first day collection worldwide
    18 pushpa 2 1st day collection worldwide total
    19 pushpa 2 1st day collection world wide
    20 rrr day 1 collection worldwide

  • आशाताई भोंसले के नाम गार्डन का उद्घाटन

    आशाताई भोंसले के नाम गार्डन का उद्घाटन

    महाराष्ट्र भूषण आशा भोसले के हाथों शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में गार्डन का उद्घाटन किया गया। मौके पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मेरे नाम पर रखा गया बगीचा मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है।’ (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – महाराष्ट्र भूषण पुरस्कृत संगीतकार आशा भोसले के नाम पर मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में एक सुंदर उद्यान का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को इस उद्यान का उद्घाटन आशाताई के हाथों किया गया। यह उद्यान सभी आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क रहने वाला है।इस मौके पर आशाताई ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, कि यह मेरे लिए अबतक मिले पुरस्कारों मे सबसे बड़ा पुरस्कार है। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    आशा भोंसले के नाम उद्यान

    पार्क को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि सुंदर रंग-बिरंगे पेड़, दीयों की रोशनी, एक छोटा मंच, ध्वनि की सुविधा, बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ आशाताई की गायन आवाज और गौतम राजाध्यक्ष द्वारा बनाई गई प्रसन्न मुद्रा में आशाताई की तस्वीरें। लीलावती अस्पताल के पास, बांद्रा रिक्लेमेशन बीयू के नजदीक एमएसआरडीसी कार्यालय के सामने की जगह में आशाताई के नाम पर गार्डन का निर्माण किया गया है। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    भाजपा विधायक आशीष शेलार ने किया साकार

    यह पार्क मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक आशीष शेलार की संकल्पना से साकार हुआ है। पार्क सभी के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। इसके अलावा आशाताई के गाने यहां हर दिन सुने जा सकते हैं। यह कहते हुए कि यह पार्क अपनी तरह का पहला पार्क है, विधायक आशीष शेलार ने विस्तार से बताया कि इस अवधारणा का सुझाव कैसे दिया गया। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra, Mumbai
    Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra, Mumbai

    इस लोकार्पण समारोह में आशाताई अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे कई पुरस्कार मिले और सभी का बहुत प्यार भी मिला लेकिन आशीष शेलार ने मेरे नाम पर पार्क बनाकर मुझे एक सुखद झटका दे दिया है मुझे यह अबतक मिले पुरस्कारों मे सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे यह बगीचा बहुत पसंद आया, अब मैं अपने दोस्तों और परिवार को इस खूबसूरत बगीचे को देखने के लिए जरूर कहूंगी। मैं सदैव ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ, ईश्वर ने मुझे जो प्रचुरता से दिया है, उसमें से यह ईश्वर का एक सुन्दर उपहार है।’ ऐसी भावना व्यक्त करते हुए आशाताई ने आशीष शेलार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने आशाताई के पुराने गानों का लुत्फ़ उठाया। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

  • गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    हिन्दी फिल्म के सुपरस्टार गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। जुहू के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार गलती से गोली चल गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ. अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई
    – बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को आज यानी मंगलवार को सुबह पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलती से मीस फायर हो गया और रिवॉल्वर से गोली चल गई। अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक, घर में सिर्फ नौकर ही था। नौकर ही उन्हें अस्पताल लेकर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल और एक टीम गोविंद के घर तहकीकात कर रही है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का ट्रिगर कैसे दबा, पुलिस ये जानने में जुटी है. उसे बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है. ये बात तो साफ है कि गोविंदा लाइसेंसी रिवॉल्वर से निकली गोली से जख्मी हो गए हैं। लेकिन ट्रिगर कैसे दबा इसकी जांच पुलिस कर रही है। जमीन पर गिरने के बाद दबाव पड़ने से गोली चली या फिर हाथ से मिस फायर हुआ, क्राइम ब्रांच और पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल सकेगी। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    पुलिस लेगी बयान ..

    बोलीवुड सुपर स्टार (Bollywood Superstar) गोविंदा के भाई कीर्ति ने कहा कि गोविंदा अलमारी से रिवॉल्वर निकालकर साफ कर रहे थे इसी दरम्यान रिवॉल्वर हाथ से छूट गया और नीचे गिरा, जिसके चलते फायर हो गया। पुलिस ने कहा कि जानकारी पर्याप्त नहीं है गोविंदा और उनके नौकर का भी बयान लिया जाएगा, क्योंकि घर में वही मौजूद थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं। वहीं भांजे कृष्णा अभिषेक ऑस्ट्रेलिया में हैं। दूसरे भांजे विनय आनंद अपने घर पर थे। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    मुख्यमंत्री ने की गोविंदा से बात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से टेलीफोन पर बात करते हुए उनका हाल पूछा। सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल के अधिकारियों को गोविंदा की सर्वोत्तम देखभाल करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

  • Stree 2 On OTT: इंतजार हुआ खत्म, अब घर बैठे देखिए फिल्म

    Stree 2 On OTT: इंतजार हुआ खत्म, अब घर बैठे देखिए फिल्म

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। स्त्री 2 आप कहाँ और कैसे देख सकते हैं? आइए आपको बताते हैं।

    न्यूज़ डेस्क
    Stree 2 Release on OTT-
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म (Horror Comedy Movie) ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने, हिंदी की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर वन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में तकरीबन 600 करोड़ का बिजनेस किया है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अभी भी ये फिल्म थियेटर्स में लगी हुई है। मगर कई लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से सिनेमाघर नहीं जा पाएं और उनसे ये फिल्म मिस हो गई। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्त्री 2 ने अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    PRIME VIDEO पर उपलब्ध ..

    मैडॉक एंटरटेनमेंट की फिल्म स्त्री 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (PRIME VIDEO) के उपर रेंट पर उपलब्ध कराया गया है। यानी कि ये फिल्म अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। भले ही आपके पास इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन हो, तब भी आपको इस फिल्म के लिए पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि अगले महीने फिल्म बिना रेंट के भी देखने के लिए उपलब्ध होने वाली है, लेकिन उसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    Stree 2 फिल्म में क्या है खास..

    स्त्री 2 साल 2018 में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म “स्त्री” का सीक्वल है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसके साथ ही फिल्म ने कुल 851 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन ने भेड़िया के तौर पर कैमियो भी किया है। वहीं फिल्म में तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले भाग में अक्षय कुमार ही मेन विलेन होंगे। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    Related Queries:-

    • stree 2 ott release date
    • stree 2 ott platform
    • stree 2 release date on netflix
    • stree 2 on ott
    • stree 2 release date
    • stree 2 teaser
    • stree 2 movie release date
    • is stree 2 on netflix
    • when stree 2 will release
    • ott release this week
    • stree 2 update
    • ott updates
    • stree 2 release date ott
    • ott streaming updates
    • stree 2
    • ott this week
    • ott released today
    • ott release this week india
    • ott release
    • ott full movies
    • stree 2 kab release hogi
    • stree on which ott
    • स्त्री 2 रिलीज डेट
    • स्त्री 2 रिलीज कब होगी
    • stree 2 kab aayegi
    • stree 2 movie kab release hogi
    • stree 2 news
    • स्त्री २
    • ott streaming this week
    • is stree 2 release date
    • ott release this month
    • new release on ott this week
    • new release on ott in hindi
    • when stree 2 is coming
    • ott episode
    • movie stree 2
    • 02 ott release date
    • stree on ott
    • ott streaming today
  • कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने दोस्त के 300 टुकड़े किए: लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध

    कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने दोस्त के 300 टुकड़े किए: लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध

    2008 में पूरे मुंबई शहर को सिहरा देने वाली घटना में कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने अपने ही दोस्त के किए 300 टुकड़े, लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध और किया शॉपिंग, एक कॉल डिटेल से खुला राज़ ..

    • मृतक नीरज ग्रोवर बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम किया करता था और मारिया से प्यार करता था।
    • मारिया मोनिका सुसाइराज, कन्नड़ एक्ट्रेस जो हिंदी फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंची थीं।
    • लेफ्टिनेंट जेरोम मैथ्यू, मारिया के बॉयफ्रेंड, जिनसे उसकी सगाई होने वाली थी।
    • गिरफ्तारी के दौरान ली गई मारिया सुसाइराज की तस्वीर में मारिया हंसती हुई नजर आई थीं।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    आज हम आपको मायानगरी मुंबई से फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसमें नाम और पैसा कमाने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी जाती है और हत्या के बाद लाश के आगे शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है और इनके बाद लाश के टुकडे कर, शॉपिंग की खरीददारी भी की जाती है। इसमें आरोपी कोई पूराना बदमाश नही है, जिसका काम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना हो। बल्कि इस घटना को अंजाम देने वाली एक खुबसूरत और नाजुक कही जाने वाली अभिनेत्री और उसका ब्वॉयफ्रेंड है। जिन दोनों को बाद में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    फोन कॉल ने खोला हत्याकांड का राज़ ..

    प्रोटेस्ट के दौरान ली गई कास्टिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता की तस्वीर।

    बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम करने वाले 26 साल के नीरज ग्रोवर एक रोज अचानक गुमशुदा हो गए। वो अपनी गर्लफ्रेंड और कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की घर की शिफ्ट करने में मदद कर रहे थे, लेकिन घर की शिफ्टिंग के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। पुलिस में इसकी शिकायत के बाद कई दिन और हफ्ते बीतने के बाद भी नीरज की कोई खबर नहीं मिली। नीरज को ढूंढने के लिए पूरे शहर भर में पोस्टर चिपकवाए गए, लेकिन नतीजा शून्य रहा। आखिरकार पुलिस को नीरज की लोकेशन की जानकारी एक मोबाइल नेटवर्क टावर से मिली। उस एक कॉल ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

    मामले में पहली गिरफ्तारी हुई एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की, फिर जो खुलासे हुए, उसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। नीरज की हत्या हुई थी, उनकी लाश के सामने हत्यारों ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर चंद घंटों बाद उनकी लाश के 300 टुकड़े कर दिए। मुंबई शहर के साथ इसकी खबर पूरे देश भर में फैल गई। लोग सोच में पड़ गए कि इतनी खुबसूरत ऐक्ट्रेस को हत्या करने की क्या जरूरत पड़ गई और हत्या के बाद लाश के सामने शारीरिक संबंध? लोग मानने को तैयार नहीं थे।

    कौन है मारिया मोनिका सुसाइराज ?

    मैसूर के क्रिश्चियन परिवार में जन्मीं मारिया मोनिका सुसाइराज बचपन से ही नाच-गाने में अव्वल थीं। पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे, जबकि चाचा नगर पालिका के कर्मचारी थे। हर बार स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मारिया ने हीरोइन बनने का ख्वाब देखा था, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे। जब घरवाले शादी का दबाव बनाने लगे तो, मारिया ने अपने परिवार का घर छोड़ दिया और बेंगलुरु आकर बस गईं।

    मारिया का बेंगलूर से मुंबई का सफर..

    बेंगलूर में लगातार प्रोड्यूसर्स के दफ्तरों के चक्कर काटते हुए मारिया को कन्नड़ सिनेमा में जगह मिल गई। कुछ छोटे-मोटे रोल के बाद मारिया को साल 2002 में कन्नड़ सिनेमा में बड़ा ब्रेक मिला। उन्हें बतौर लीड फिल्म जूट में काम मिला। फिल्म के लिए उन्हें सराहना तो मिली, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इस एक काम के बाद उन्हें चंद और फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं मिलने लगीं, लेकिन मारिया रीजनल सिनेमों में नहीं बल्कि पूरे भारत में पहचान बनाना चाहती थीं। जब कन्नड़ सिनेमा में उन्हें काम मिलना कम हुआ, तो मारिया ने मुंबई का रुख किया।

    नीरज से कैसे हुई मुताबिक?

    मारिया अक्सर ऑडिशन देने मुंबई आया करती थीं। एक दिन ऑडिशन के सिलसिले में मारिया की मुलाकात नीरज ग्रोवर से हुई। नीरज ग्रोवर की मुंबई में अच्छी पकड़ थी। नीरज ग्रोवर, शाहरुख खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ और ‘कहानी हमारे महाभारत की’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके थे। साल 2008 में वो एकता कपूर के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस “बालाजी टेलीफिल्म्स” से जुड़कर काम कर रहे थे।
    ऑडिशन के दौरान हुई मुलाकात के बाद नीरज और मारिया ने नंबर एक्सचेंज किए और फिर दोनों की बात होने लगी। नीरज ने मारिया से कहा कि वो बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें काम ढूंढने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जवाब में मारिया ने कहा कि उनकी मुंबई में कोई पहचान नहीं है, जिसकी वज़ह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

    नीरज ने की मारिया की मदद ..

    मारिया की बात सुनकर नीरज ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और उनका बालाजी टेलीफिल्म्स में ऑडिशन अरेंज करवाया। वो इन्हीं ऑडिशन के लिए अक्सर मुंबई आया करती थीं। समय के साथ मारिया, नीरज से ज्यादा घुलने-मिलने लगी थीं, जबकि वो पहले ही मैसूर के रहनेवाले जेरोम मैथ्यू के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं, जिनसे उनकी सगाई भी होने वाली थी। जेरोम इंडियन आर्मी में थे और उस समय पुणे में पोस्टेड थे।

    मारिया ने नीरज से छुपाई बात ..

    बड़ी हीरोइन बनने और काम मिलने का ख्वाब देखने वालीं मारिया ने नीरज को ये बताना जरूरी नहीं समझा कि वो पहले से रिलेशनशिप में हैं। समय के साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और एक रोज मारिया ने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। जब मारिया मुंबई पहुंचीं, तो नीरज ने उन्हें अपने घर में जगह दी।
    दोनों की दोस्ती के कई महीने हो चुके थे, लेकिन नीरज की तरफ से मारिया को कोई काम नहीं मिल रहा था। नीरज ने अपने दोस्तों को बताया था कि कन्नड़ एक्सेंट के कारण मारिया के ऑडिशन रिजेक्ट हो जाते थे, लेकिन मारिया को ठेस न पहुंचे, इसलिए वो अक्सर उनके सामने काम न मिलने के नए-नए बहाने बना दिया करते थे।

    नीरज के खिलाफ धोखेबाजी का शक ..

    नीरज के घर में रहते हुए मारिया की उनके दोस्तों से भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो अक्सर नीरज के दोस्तों से पूछा करती थीं कि कहीं नीरज उन्हें धोखा तो नहीं दे रहे? कहीं ये कास्टिंग काउच की तरह तो नहीं है? दोस्त अक्सर मारिया को समझाते थे कि नीरज उन्हें काम दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच जब भी मारिया अपने बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू से बात करती थीं, तो नीरज का जिक्र होने पर बस यही कहा करती थीं कि नीरज उनसे एकतरफा प्यार करते हैं और वो उन्हें दोस्त मानती हैं। हालांकि, ये एक झूठी कहानी थी।

    करीब एक हफ्ते तक नीरज के साथ लिव-इन में रहने के बाद मारिया ने मलाड के धीरज सॉलिटियर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 201 किराए पर ले लिया। 7 मई 2008, मारिया को नीरज का फ्लैट छोड़कर मलाड स्थित फ्लैट में शिफ्ट होना था। मारिया के जाने के बाद रात को नीरज ने अपने दोस्तों से कहा कि मारिया की शिफ्टिंग में मदद करवाने जा रहे हैं। करीब 10 बजे वो घर से निकल गए।

    अगली सुबह नीरज के दोस्त ने उनके नंबर पर कॉल किया, तो कॉल मारिया ने रिसीव किया। मारिया ने उनके दोस्त लाल को बताया कि नीरज रात 1:30 बजे घर से निकल चुके थे और हड़बड़ी में फोन उनके फ्लैट में छोड़ गए हैं। कुछ घंटे और बीते, लेकिन नीरज न फ्लैट पर आए और न फोन लेने पहुंचे। नीरज से बात न होने पर उनके परिवार और काम से जुड़े लोग उनके दोस्त लाल को कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

    आखिरकार, लाल 8 मई की शाम मारिया के फ्लैट पहुंचे। जब उन्होंने मारिया से पूछा कि वो किसके साथ निकले हैं, तो वो कोई जवाब नहीं दे सकीं। आखिरकार दोनों ने सोच-विचार करने के बाद मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नीरज का फोन जब्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले में उनके करीबियों से पूछताछ हुई, लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी। 2 दिनों बाद उनके परिवारवाले भी कानपुर से मुंबई आ गए। गुमशुदगी को दो हफ्ते बीत गए, लेकिन नीरज की कोई खबर नहीं थी। उनके परिवारवालों ने उनके पोस्टर छपवाए, जिसमें पता बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की गई, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हो सका।

    ऐक्ट्रेस से बनी हत्यारन ..

    2 हफ्ते बीते ही थे कि पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए। रिकॉर्ड से सामने आया कि 8 मई की शाम को नीरज के फोन पर एक कॉल आया था, जिसे चंद सेकेंड के लिए रिसीव किया गया था। मोबाइल नेटवर्क टावर के रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस का पहला शक, मारिया सुसाइराज पर गया, क्योंकि शिकायत से पहले तक नीरज का मोबाइल मारिया के ही पास था।

    कॉल पर क्या हो रहे थे बातें?

    पुलिस ने मारिया को शक हुए बिना उनके खिलाफ छानबीन शुरू कर दी। जब मारिया के कॉल रिकॉर्ड निकाले गए, तो नतीजे चौंका देने वाले थे। 8 मई- 20 मई तक मारिया और उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू के बीच 1 हजार कॉल हुए थे। ये कोई आम बात नहीं थी। कॉल रिकॉर्ड और जेरोम के उस रात मुंबई में ही होने से पुलिस का मारिया पर शक और पुख्ता हो गया। इस सिलसिले में मारिया और उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू को पूछताछ के लिए बुलाया गया। मारिया ने बयान में वही कहानी बताई, जो उन्होंने पहले बताई थी, वहीं जेरोम ने कहा कि वो आर्मी ट्रेनिंग के सिलसिले में मुंबई आया हुआ था। पुलिस ने आर्मी सेंटर से जेरोम के बयान को कन्फर्म नहीं किया, हालांकि उन्होंने शक की बिना पर जांच जारी रखी। जब मारिया की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई, तो उसने चौंका देने वाला खुलासा किया।

    सिक्योरिटी गार्ड ने किया खुलासा ..

    सिक्योरिटी गार्ड ने मालाड़ पुलिस को बताया कि 8 मई की शाम को मारिया और उनका बॉयफ्रेंड मैथ्यू कुछ बैग में भारी सामान ले जाते दिखे थे। इस बात से पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सबूत इकट्ठा करते ही पुलिस ने सबसे पहले मारिया की गिरफ्तारी की।
    मारिया लगातार अपने बयान बदलती रही, लेकिन जब सख्ती की गई तो वो टूट गई। मारिया ने जो खुलासे किए, वो सुनकर हर कोई हैरान था।

    मारिया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया, कि 8 मई को ही नीरज ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, मारिया ने 7 मई को नीरज को शिफ्टिंग में मदद करने बुलाया था। दोनों घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे कि तभी मारिया के बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू का कॉल आया। जब मैथ्यू ने कॉल पर पीछे से आ रही नीरज की आवाज सुनी तो वो भड़क गए, क्योंकि उन्हें लगता था कि नीरज के इरादे मारिया के लिए ठीक नहीं है। जेरोम मैथ्यू को गुस्सा होते देख, मारिया ने उन्हें समझाया कि वो दोस्त होने के नाते सिर्फ मदद करने आया है। डिनर के बाद वो उसे चलता कर देंगी। जवाब में जेरोम ने कहा कि अगर नीरज उनके साथ रुका तो ठीक नहीं होगा।

    अगले दिन 8 मई को मारिया के फ्लैट की डोरबेल बज रही थी। चंद सेकेंड तक मारिया दरवाजे पर नहीं पहुंचीं, तो बार-बार डोरबेल बजाई जाने लगी। हड़बड़ाहट में जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि जेरोम दरवाजे पर खड़ा था। उन्हें देखते ही मारिया डर गईं, क्योंकि उस समय नीरज उनके घर पर ही था। जेरोम फ्लैट के अंदर घुस आया। मारिया ने उन्हें बेडरूम में जाने से रोका, लेकिन जेरोम ने उन्हें धक्का दे दिया। जैसे ही जेरोम कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि नीरज उनके बिस्तर पर थे। ये देखते ही उन्होंने नीरज को पीटना शुरू कर दिया।

    मारिया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। जेरोम झगड़े के बीच किचन से चाकू ले आया, जिससे उन्होंने नीरज पर कई वार किए। जेरोम के कपड़े खून से सन चुके थे, कमरे में हर तरफ खून के छींटे थे और धीरे-धीरे नीरज की सांसें थम रही थीं। नीरज की मौत होते ही मारिया ने झटपट कमरे की सफाई शुरू कर दी। खून को साफ किया, चादर-पर्दे बदले और डेडबॉडी से खून पूरी तरह साफ कर दिया। कुछ घंटे तक नीरज की लाश उनके कमरे में ही रही। इस दौरान मारिया और जेरोम ने कई बार उसी कमरे में शारीरिक संबंध बनाए, जहां लाश थी। कुछ समय बाद दोनों नजदीकी शॉपिंग मॉल गए, जहां से उन्होंने पॉलीबैग और धारदार चाकू खरीदे।

    हत्याकांड के खुलासे में फोन कॉल ..

    घर लौटकर दोनों ने मिलकर लाश के 300 टुकड़े किए। शाम करीब 4 बजे दोनों सभी टुकड़ों को लेकर आमगांव की तरफ निकले। रास्ते से पेट्रोल खरीदा और सुनसान जगह ढूंढकर बैग में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिस समय दोनों लाश के टुकड़े ठिकाने लगाने निकले थे, उस समय नीरज का फोन मारिया की जींस की जेब में था। रास्ते में नीरज का फोन बजा, तो नंबर देखने के लिए मारिया ने जेब से फोन निकाला था, जिस समय गलती से उनसे कॉल रिसीव हो गया। वो एक कॉल ही इस हत्याकांड में अहम कड़ी साबित हुआ।

    हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मारिया को सबूत छिपाने और हत्या करने में भागीदार होने पर 3 साल की सजा हुई, जबकि जेरोम मैथ्यू को 10 साल की सजा हुई। मारिया को महज 3 साल की सजा होने के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग विरोध में उतरे और मारिया की सजा बढ़ाने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने फैसला नहीं बदला। रिपोर्ट्स ये भी रहीं कि मारिया को बिग बॉस 5 का ऑफर मिला था, हालांकि वो शो का हिस्सा नहीं बनीं।
    जेल से निकलने के बाद मारिया पर मुंबई और गुजरात समेत कई शहरों में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई हैं। और इस तरह मारिया ने देशभर में पहचान तो बनाई, लेकिन उसका कारण उनका अभिनय नहीं ये हत्याकांड रहा है।

    Related Queries:-