मुंबई महानगर पालिका अतिक्रमण एवं निष्कासन को लेकर सख्त हो गई है। शहर भर में खास कर रेलवे स्टेशनों के बाहर ट्रेफिक की समस्या को दूस करने का मनपा ने बीड़ा उठाया है। (Mumbai BMC’s big action in Ghatkopar West)
मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका रेलवे स्टेशनों के बाहर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है। घाटकोपर पश्चिम रेलवे लाइन के पास की कार्रवाई शहर भर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी की बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके लिए अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने 31 मार्च की समय सीमा तय की है।
कार्यवाही की जानकारी
घाटकोपर मामले में स्थानीय निवासियों ने सार्वजनिक स्थान के अनधिकृत उपयोग की शिकायत बीएमसी से की थी। मनपा ने शिकायतों पर ध्यान देते हुए, घाटकोपर पश्चिम में रेलवे लाइन के किनारे अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़क कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शहर भर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी की बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके लिए अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने 31 मार्च की समय सीमा तय की है।
बता दें कि मनपा एम पश्चिम विभाग द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक अन्य कार्रवाई में, बीएमसी के अतिक्रमण और निष्कासन विभाग ने हाल ही में 544 ठेले, 968 सिलेंडर और 1251 अन्य सामान जैसे स्टोव, शोरमा बनाने की मशीन आदि जब्त किए है। अतिक्रमण एवं निष्कासन विभाग द्वारा ज़ब्त सामानों को नष्ट कर दिया जाता है और भंगार की हालत में नीलामी कर इनसे मिले पैसों को राजस्व खाते में जमा कर दिया जाता है।
न्यूज़ डेस्क मुंबई- “ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे” की 32 वर्षीय संस्थापक करिश्मा मेहता अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने इस साल जनवरी महीने में अपने अंडाणु (Eggs) फ्रीज करवाने का फैसला किया और इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद लोग उनसे जुड़ी जानकारी को गूगल पर सर्च कर रहे हैं। 1992 में जन्मी करिश्मा ने 2014 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की स्थापना की। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “जनवरी में मैंने अपने अंडाणु फ्रीज करवा लिए और यह मेरे लिए एक खास उपलब्धि है।” पोस्ट के साथ उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है। अपने पोस्ट में, मेहता ने अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन की कुछ महत्वपूर्ण झलकियां शेयर की। उन्होंने अभिनेता अभय देओल के साथ अपनी पहली विज्ञापन शूट की एक तस्वीर भी साझा की। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
करिश्मा मेहता ने 2014 में ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की शुरुआत की थी। करिश्मा उस वक्त सिर्फ 21 साल की थी। उन्होंने अपने पेज के जरिए मुंबई और मुंबईकरों की जिंदगी से जुड़ी कहानियों को लिखना शुरू किया। करिश्मा ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की, बाद में बेंगलुरू के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो ब्रिटेन चली गईं, जहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स और बिजनेस की डिग्री ली। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिया इंटरव्यू
लेकिन करिश्मा पहली बार चर्चा में तब आई जब उन्होंने साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू लिया। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं। पीएम मोदी के इंटरव्यू ने उनके करियर को एक नई दिशा दे दी। इस महीने के शुरू में करिश्मा मेहता ने एक और बड़ा कदम उठाया जब उन्होंने अपने लक्जरी लेदर सामानों से खुद को अलग करने का ऐलान किया। शाकाहारी होने के नाते, उन्होंने फैशन में क्रूएल्टी-फ्री रुख अपनाने के अपने फैसले के बारे में सोशल मीडिया पर समझाया। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
क्या है एग फ्रीजिंग ?
UCLA (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स) हेल्थ के अनुसार, एग फ्रीजिंग, जिसे ओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन (Oocyte cryopreservation) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक महिला के अंडों को निकाला जाता है, जमाया जाता है और भविष्य में उपयोग के लिए फ्रीज कर दिया जाता है। इस विधि का उपयोग अक्सर उन महिलाओं के लिए प्रजनन क्षमता को बनाए रखने के लिए किया जाता है जो व्यक्तिगत या चिकित्सा कारणों से बच्चे पैदा करने में देरी करना चाहती हैं। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
फ्रीजिंग से पहले क्या किया जाता है?
एग फ्रीजिंग में ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के बाद एक महिला के अंडाणु की मात्रा की जांच की जाती है। फिर, अंडाशय को अंडे का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित करने के लिए हार्मोनल दवाओं का उपयोग किया जाता है। फिर परिपक्व अंडों को एक सरल प्रक्रिया के माध्यम से एकत्र कर लिया जाता है और विट्रिफिकेशन नामक तकनीक का उपयोग करके इसे जल्दी से जमाया जाता है। इससे अंडों को भविष्य में उपयोग के लिए रखा जा सकता है। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
1968 में हुआ था पहले बच्चे का जन्म
फ्रीज हुए अंडे से पहले बच्चे का सफलतापूर्वक जन्म 1986 में हुआ था। इस प्रक्रिया में हल की हुई प्रगति से अंडाणु के जीवित रहने और जीवित बच्चों के जन्म की सफलता दर में काफी सुधार हुआ है। अगर आप भी अपने एग्स फ्रीज कराने की सोच रहे हैं, तो यह इतना आसान नहीं है। इसके लिए अपनी बॉडी को पहले से प्रिपेयर करना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं एग फ्रीजिंग से पहले शरीर को किस तरह से तैयार करना पड़ता है और यह क्यों जरूरी है? (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
एग फ्रीजिंग करने से पहले शारिरीक तैयारी
एग फ्रीजिंग एक कठिन फैसला है। ज्यादातर मामलों में महिलाओं को इस संबंध में लोगों की बातें भी सुननी पड़ती है। जिससे तनाव बढ़ता है और प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए सबसे पहले स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स अपनाकर खुद को मानसिक रूप से तैयार करना पडता है। अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए फर्टिलिटी डाइट लेना जरूरी है। बता दें कि, फर्टिलिटी फ्रेंडली डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इस डाइट को फॉलो करने से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट मानते हैं कि एग फ्रीजिंग से पहले महिलाओं को अपने रूटीन में फर्टिलिटी सप्लीमेंट भी शामिल करनी चाहिए। सप्लीमेंट भी ऐसे होने चाहिए जिनमें इनोसिटोल और जरूरी विटामिन व मिनरल शामिल हों। एक्सरसाइज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन एग फ्रीजिंग प्रोसेस के दौरान अपने वर्कआउट में बदलाव करना जरूरी है। दरअसल, हार्मोन स्टीमुलेशन के दौरान ओवरी का आकार इंजेक्शन के 10 दिन बाद बढ़ जाता है, जिससे ओवेरियन टॉर्जन की समस्या हो सकती है। इस रिस्क को कम करने के लिए इंटेंस एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी जाती है। महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए विटामिन “डी” बहुत जरूरी है। यह न केवल अंडे की गुणवत्ता में सुधार करता है, बल्कि इससे बेहतर फर्टिलिटी रिजल्ट्स मिलते हैं। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)
एग फ्रीजिंग के बारे किसे विचार करना चाहिए?
एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए एक विकल्प हो सकता है जो प्रजनन संबंधी जोखिमों का सामना कर रही हैं।
वैसी महिलाएं जो कैंसर के उपचार के तहत कीमोथेरेपी या पेल्विक रेडिएशन का सामना कर रही है।
ऐसी सर्जिकल प्रक्रियाए जो अंडाशय को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
आनुवंशिक स्थितियां या समय से पहले पीरियड आने का पारिवारिक इतिहास।
बच्चे पैदा करने में देरी करने के सामाजिक या व्यक्तिगत कारण।
बम्बई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाऐं अब आम होने लगी है। ये कैसा चलन चलने लगा है कि अपने ही लोगों के बीच बच्चे सुरक्षित नही है। चेंबूर की एक घटना ने पिता और बेटी के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)
न्यूज़डेस्क मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई शहर के चेंबूर इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक लड़की को बेहोश कर दिया और फिर नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 48 साल का आरोपी संदीप काशीनाथ 15 साल की बच्ची को कपड़े दिलाने के बहाने बुलाया था। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)
बलात्कार का विडियो
शिकायत मिलने के बाद आरसीएफ पुलिस ने आरोपी को गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय संदीप काशीनाथ मोटे के रूप में हुई है। आरोप है कि चेंबूर में 15 साल की लड़की के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार किया और दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल किया। घटना वाशी नाका के चेंबूर इलाके से है। नशे में धुत चाचा ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)
पैसे देने के बहाने
आरसीएफ पुलिस ने दरिंदे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कपड़े खरीदने के लिए पैसे देने के बहाने नाबालिग लड़की को उसके दोस्त के घर बुलाया, उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)
आरसीएफ थाने के मुताबिक यह घटना 8 जनवरी को सुबह 6.30 बजे की है। आरोपी काशीनाथ मोटे ने नाबालिग लड़की को चेंबूर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। उसने उसे कपड़े दिलाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वह नाबालिग को अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां उसने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की उसने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। (Mumbai News 48 year old uncle raped 15 year old niece)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और हरियाणा के भिवानी जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही बांद्रा टर्मिनस से उधना स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ाने की भी जानकारी दी है। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)
पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन नंबर 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल [10 ट्रिप]।
ट्रेन नंबर 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 10.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13.00 बजे भिवानी पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को भिवानी से 14.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 से 18 दिसंबर तक चलेगी।
कहां-कहां रूकेगी?
रास्ते में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी में रुकेगी। दोनों दिशाओं में स्टेशन रहेंगे। उन्होंने कहा, इस ट्रेन में एसी 2 टियर और एसी 3- टियर क्लास कोच शामिल हैं। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)
उधना स्पेशल ट्रेन का विस्तार
ट्रेन संख्या 09055/09056 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल (udhna special train) का विस्तार:
ट्रेन संख्या 09055 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल जिसे पहले 28 नवंबर तक अधिसूचित किया गया था, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09056-उधना-बांद्रा टर्मिनस विशेष जिसे पहले 30 नवंबर तक अधिसूचित किया गया था, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन नंबर 09001 के लिए बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी और ट्रेन नंबर 09055 और 09056 की विस्तारित यात्राओं की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों पर खुली है। आईआरसीटीसी वेबसाइट।