Tag: हिंदी न्यूज़

  • गैस टैंकर हादसा में 11 की मौत 35 झुलसे, 40 वाहनें जलकर खाक

    गैस टैंकर हादसा में 11 की मौत 35 झुलसे, 40 वाहनें जलकर खाक

    राजस्थान के जयपुर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 35 लोग झुलस गए हैं और 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। एक स्लीपर बस भी इस आग की चपेट में आ गई। आग ने करीब 200 मीटर तक तबाही मचाई, और जो भी सामने आया, वह जलकर राख हो गया। एक घर भी आग की लपटों में फंस गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    डिजिटल डेस्क
    राजस्थान-
    जयपुर के अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। एक एलपीजी गैस टैंकर की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे 11 लोगों की जान चली गई और लगभग 35 लोग झुलस गए। हादसा इतना गंभीर था कि पूरा क्षेत्र आग की लपटों में लिपट गया, और एक घर भी इसकी चपेट में आ गया। यह घटना दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास भांकरोटा इलाके में सुबह करीब 5:44 बजे एक पेट्रोल पंप के पास हुई। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    कैसे हुआ हादसा ?

    एलपीजी टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर ने यू-टर्न लिया, तभी जयपुर से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। इस टक्कर के चलते गैस लीक होने लगी और यह तेजी से 200 मीटर के क्षेत्र में फैल गई। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र आग की लपटों में घिर गया। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    सड़क हादसे का प्रभाव क्या रहा ?

    गैस टेंकर की गंभीर दुर्घटना में 40 से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई है। कई लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला। एक स्लीपर बस भी इस आग में फंस गई। राहत और बचाव कार्य के लिए 30 से अधिक एंबुलेंस और कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस हादसे के कारण हाईवे का लगभग 300 मीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है और फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर से भी देखी जा रही थीं। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    हादसे के बाद का घटनाक्रम

    • मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया है।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर अग्निकांड के प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की।
    • प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जो लोग अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की सहायता में लगा हुआ है।”
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना के बाद भांकरोटा में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम करने और एक हेल्पलाइन शुरू करने की बात कही।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर हादसे पर गहरा दुख जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे बेहद दुःखद बताया और कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी बात की है। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत चिकित्सा सेवा देने में लगा हुआ है, और वे जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    • जयपुर पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 9166347551, 8764868431 और 7300363636 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल में लाए गए घायलों में से लगभग आधे की हालत गंभीर है। दुर्घटनास्थल से एसएमएस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
    • घटना के घंटों बाद भी लोगों में घुटन का अहसास हो रहा है। घटनास्थल के पास कई पक्षी भी जलकर मर गए हैं। आग की चपेट में आए लोग बेतहाशा भागते नजर आए। कई पीड़ितों को तो आग से जलते कपड़े उतारने का भी समय नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास का दृश्य बर्बादी की पूरी कहानी बयां कर रहा है।
  • मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई के गुरूद्वारा विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। बताया कोर्ट के आदेशों का हुआ है उलंघन.. (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक गुरुद्वारे के गिराए जाने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की याचिका पर नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस भेजा। याचिकाकर्ता प्रवीण जीवन वालोदरा का प्रतिनिधित्व एड्वोकेट सौम्या प्रियदर्शिनी ने कर रहे हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी के अधिकारियों ने संपत्तियों को गिराने पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    कोर्ट के अंतरिम आदेशों का पूर्ण उल्लंघन

    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है, कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनके आश्रय के अधिकार का उल्लंघन किया है, जो भारत के संविधान द्वारा सुरक्षित है। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह तोड़क कार्यवाही 15 अक्टूबर 2024 को हुआ, जो 17 सितंबर 2024 और 1 अक्टूबर 2024 के अंतरिम आदेशों का उल्लंघन है, जिसमें शीर्ष न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर स्ट्रक्चर पर तोड़क कार्यवाही को नहीं किया जा सकता। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवमाननाकर्ताओं ने न्यायालय की अनुमति के बिना संरचना को ध्वस्त कर दिया, और यह दावा किया गया है कि यह संरचना सार्वजनिक सड़क पर स्थित थी। जबकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा याचिकाकर्ता को प्रदान किए गए किसी भी आंतरिक पत्राचार या याचिकाकर्ता के पास उपलब्ध अभिलेखों में ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं किया गया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    याचिका में खास क्या रहा ?

    याचिकाकर्ता ने बताया कि वे गुरुद्वारे का संचालन कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वर्षों से उस संरचना के कमरे में शांति से निवास कर रहे थे, जैसा कि उनके पूर्वजों ने 1955 के आस-पास किया था, जो दस्तावेजों से स्पष्ट है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके पूर्वजों ने उस भूमि और संरचना से संबंधित संपत्ति कर का भुगतान किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

  • Mumbai बोट फेरी की घटना में 13 की मौत 2 अब तक लापता, सेना कर रही है तलाश

    Mumbai बोट फेरी की घटना में 13 की मौत 2 अब तक लापता, सेना कर रही है तलाश

    गेटवे ऑफ इंडिया से ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर्यटकों को लेजा रही फेरी बोट हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन 43 वर्षीय हंसराज भाटी और 7 साल का जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान अब भी लापता है। बुधवार की दुर्घटना के बाद से नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से तलाशी अभियान जारी है। (13 killed in Mumbai boat ferry incident, 2 still missing, Army is searching)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र के मुंबई समुद्री तट के निकट नौसेना पोत से पर्यटक नौका को टक्कर लगने की घटना के एक दिन बाद भी दो यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 113 में से 13 लोगों की जान चली गई। वहीं 98 लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लापता दोनों लोगों की पहचान  43 वर्षीय हंसराज भाटी और 7 वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के तौर पर की गई है। नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। (13 killed in Mumbai boat ferry incident, 2 still missing, Army is searching)

    कैसे हुआ हादसा?

    महाराष्ट्र के मुंबई समुद्री तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौसेना के एक पोत से पर्यटकों से भरा एक फेरी बोट टकरा गया इसकी वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे बोट ने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास, नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रहा था। (13 killed in Mumbai boat ferry incident, 2 still missing, Army is searching)

    नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू कर दिया। बचाव अभियान में नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाओं की मदद से अभियान जारी है। नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  (13 killed in Mumbai boat ferry incident, 2 still missing, Army is searching)

    मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी हैं शामिल

    मृतकों में 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। नौसेना के गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों को नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस त्रासदी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। (13 killed in Mumbai boat ferry incident, 2 still missing, Army is searching)

    पुलिस ने किया मामला दर्ज ..

    नौसेना नौका के चालक और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में मुंबई के साकीनाका निवासी 22 वर्षीय नाथाराम चौधरी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता 2023 से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। (13 killed in Mumbai boat ferry incident, 2 still missing, Army is searching)

  • चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    मालाड़ पुलिस ने मोबाइल फोन चोर के साथ ख़रिदी बिक्री करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद 20 मोबाइल फोन के मालिकों की पड़ताल की जा रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    इस्माईल शेख
    मुंबईमालाड़ पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाके मे लोगों का मोबाइल फोन चुराकर भाग जाया करता था। चारकोप के रहने वाले फहिद शेख नामक मोबाइल चोर और मालवनी के रहने वाले इम्तियाज मेमन के पास से कुल 23 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है। इम्तियाज मेमन चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर दूसरे लोगों को उंचे दामों मे बेच दिया करता था। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत मधुसूदन सावंत ने बताया कि चोरी के 23 मोबाइल फोन मे से 3 मोबाइल फोन चोरी का मामला मालाड़ पुलिस थाने में दर्ज है। जबकि बाकी मोबाइल चारकोप, कांदीवली और मालवनी इलाके से चोरी किए जाने की आरोपी ने कबूली दी है। इसी के आधार पर बाकी पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से उनके मालिकों की पड़ताल कर रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    पुलिस ने क्या कहा ?

    मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार पन्हाले ने बताया कि 13 नवंबर को मालाड़ पश्चिम के खांडेकर दारूवाला कंपाउंड के रूम नंबर 12 में मोबाइल फोन चोरी की घटना हुई थी। इस रूप में सिर्फ लडके रहते हैं। इनमें से एक रूप पर देरी से आने वाला था, तो फरियादी ने दरवाजा बंद किए बगैर सो गया और जब उसका दोस्त देरी से घर आया तो समय देखने के लिए उसने मोबाइल फोन की तलाशी की लेकिन मोबाइल फोन नही मिला। कमरे से और भी 2 मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    क्या है मामला ?

    पुलिस ने बताया कि गु.र.क्र. 922/2024 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 317(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर देखा गया। पता चला कि चोर कोई और नहीं बल्कि पूराना मोबाइल चोर फहिद शेख है। जो कांदीवली पश्चिम के चारकोप इलाके में रहता है। लेकिन फहिद पुलिस की पकड में नही आ रहा था। आखिरकार मुखबिरों की मदद से पता किया गया। तो मालूम हुआ कि फहिद मालाड़ पश्चिम के इलाके मे आने वाला है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    Mumbai malad police Station crime news
    गिरफ्तार मोबाइल चोर फहिद शेख के साथ मालाड़ पुलिस की तस्वीर

    कैसे हुई गिरफ्तारी ?

    मालाड़ पुलिस थाने के डिटेक्शन की टीम ने मौके पर जाल बिछाया और फहिद को हिरासत में लिया उसके पास से 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में फहिद ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन वो मालवनी के इम्तियाज मेमन को बेचा करता था। इम्तियाज मेमन की मालवनी से गिरफ्तार की गई। वहीं इम्तियाज के पास से और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गया। फिलहाल कोर्ट ने दोनों ही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इन चोरी के मोबाइल फोन से संबंधित अपराधिक मामलों की पड़ताल कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से इनके मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ फायनेंस कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

  • Mumbai लोकल ट्रेन हुआ अपग्रेड, समय में बदलाव, 12 की जगह हुए 15 डिब्बे

    Mumbai लोकल ट्रेन हुआ अपग्रेड, समय में बदलाव, 12 की जगह हुए 15 डिब्बे

    Mumbai Local Train अब अपग्रेड किया जा रहा है। अब 12 डिब्बों की जगह अतिरिक्त 3 डिब्बे बढ़ा कर 15 कर दिया गया है। कुछ खास ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) नए बदलाव कर रही है। Western Railway (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने कुछ लोकल ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में कुछ अस्थायी बदलाव किए हैं। अंधेरी-विरार लोकल भायंदर में खत्म हो जाएगी और नालासोपारा लोकल भायंदर से चलेगी। दोनों ट्रेनों को 15 कोचों में अपग्रेड किया गया है और ये चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल तक तेज गति से चलेंगी। मुंबई लोकल ट्रेन का समय भाईंदर के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    पश्चिम रेलवे ने चुनिंदा लोकल सेवाओं के समय और स्टॉपेज में बदलाव किया है। सोमवार से ये बदलाव अस्थायी कर दिए गए हैं। वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, लोकल ट्रेन नंबर 92019 अंधेरी-विरार (सुबह 6:49 बजे) को भाईंदर में ही छोटा कर दिया गया हे। इसी तरह ट्रेन संख्या 90648 नालासोपारा (16:08 बजे) के बजाय 16:24 बजे भायंदर स्टेशन से रवाना होगी। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    12 डिब्बों की जगह 15 डिब्बों में अपग्रेड

    ट्रेन नंबर 90208 भायंदर-चर्चगेट (सुबह 8 बजे) और 90249 चर्चगेट-नालासोपारा (9:30 बजे) में अब 12 कोच की जगह 15 कोच हो गए हैं। ये सभी ट्रेनें अब चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच तेज गति से चलेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि हाल ही में एक और एसी लोकल ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया है। जिसके चलते 12 सामान्य सेवाओं को हटाना पड़ रहा है। रेलवे के इस फैसले का भाईंदर में विरोध हुआ और यात्री पिछले कई दिनों से हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। कहा जा रहा है, कि रेलवे ने ये बदलाव भाईंदर पर फोकस करते हुए नाराज यात्रियों को मनाने के लिए परीक्षण के तौर पर किया है। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    भायंदर में यात्रियों का विरोध

    सोमवार, 16 दिसंबर को प्रभावी हुए परिवर्तनों के कारण, स्टेशनों पर संकेतक पूरे दिन अस्पष्ट रहे। चर्नी रोड स्टेशन पर एक यात्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर संकेतक सुबह 11:57 बजे गोरेगांव लोकल दिखाता है, जबकि 12:22 बजे बोरीवली लोकल दिखाता है। इंडिकेटर में आई इन गड़बड़ियों के कारण यात्रियों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दादर स्टेशन पर एक यात्री पूर्वेश शाह ने कहा कि उन्होंने इंडिकेटर देखकर एसी लोकल का टिकट खरीदा, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन पहले ही निकल चुकी है। रेलवे इन टिकटों का कोई मुआवजा भी नहीं दे रहा है, ऐसे में एसी लोकल के यात्रियों को कैसे प्रोत्साहन मिलेगा, वे टिकट क्यों खरीदेंगे। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    गौरतलब है कि एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा, कि “एसी लोकल ट्रेनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुसार एसी सेवा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में चल रही नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को एसी में बदल दिया गया है। चर्चगेट से विरार तक इस समय नई एसी लोकल ट्रेनें 7 और विरार से चर्चगेट तक 6 एसी की लोकल ट्रेनें बढ़ा दी गई हैं। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

  • Vijay Hazare Trophy: मुंबई का फुल स्क्वाड तैयार। जाने क्या हुआ बदलाव..

    Vijay Hazare Trophy: मुंबई का फुल स्क्वाड तैयार। जाने क्या हुआ बदलाव..

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुंबई की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। वहीं अब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी मुंबई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया। लेकिन मुश्ताक अली ट्रॉफी में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे अजिंक्य रहाणे टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ का भी टीम से पत्ता कट गया है। (Vijay Hazare Trophy Mumbai’s full squad ready. Know what changed.)

    स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क
    मुंबई
    – सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के वक्त हाल ही में मुंबई की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की है। अब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी मुंबई ने शुरुआती 3 मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे अजिंक्य रहाणे टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ का भी टीम से पत्ता कट गया है। पिछले टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया। इसको लेकर श्रेयस अय्यर ने उन्हें स्क्वाड के ऐलान से पहले ही चेतावनी दे दी थी। (Vijay Hazare Trophy Mumbai’s full squad ready. Know what changed.)

    साल 2024 पृथ्वी शॉ के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुआ है। खराब फिटनेस के चलते उन्हें रणजी ट्रॉफी से भी बाहर किया गया था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी पृथ्वी शॉ को कोई खरीददार नहीं मिला। इसके बाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी मौके पर चौका लगाने में कामयाब नहीं हो सके। किस्मत ने भी उनका साथ नहीं दिया क्योंकि शॉ दो बार अर्धशतक से चूक गये। अब विजय हजारे ट्रॉफी में वह मुंबई के लिए नहीं खेल पाएंगे। (Vijay Hazare Trophy Mumbai’s full squad ready. Know what changed.)

    अजिंक्य रहाणे को क्यों हटाया ?

    अजिंक्य रहाणे के खेल के दम पर मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने खिताब जीता। रहाणे ने एक के बाद एक दमदार पारियां खेली और पूरे टूर्नामेंट के हीरो साबित हुए। 3 बार रहाणे अपने शतक से चूके थे और फाइनल तक उनका बल्ला बोलता रहा। इसके बावजूद उनका नाम मुंबई के स्क्वाड में नहीं है। उनके बाहर होने की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि उन्हें रेस्ट देने का फैसला किया गया होगा। (Vijay Hazare Trophy Mumbai’s full squad ready. Know what changed.)

    मुंबई के फुल स्क्वाड में कौन-कौन है ?

    मुंबई के स्क्वाड मे कप्तान श्रेयस अय्यर, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तामोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, जुनैद खान, हर्ष तन्ना और विनायक भोईर का नाम शामिल हैं। (Vijay Hazare Trophy Mumbai’s full squad ready. Know what changed.)

  • Maharashtra: कैदियों के लिए बड़ी खबर जमानत याचिका पर जल्द होगी सुनवाई

    Maharashtra: कैदियों के लिए बड़ी खबर जमानत याचिका पर जल्द होगी सुनवाई

    बॉम्बे हाईकोर्ट में अरुण भेलके द्वारा दायर की गई याचिका में उसकी पत्नी कंचन नानावरे को 2014 में गिरफ्तार किया गया था। नानावरे को 2020 में एक गंभीर बीमारी का पता चला, लेकिन उसे जमानत नहीं दी गई और उसकी मौत हो गई। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंभीर बीमारी से ग्रस्त कैदियों के जेल में बंद रहने पर चिंता जताई है। इन कैदियों को चिकित्सा के लिए जमानत दी जाए या उन्हें नजरबंदी में रखा जाए इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से विचार करने को कहा है। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    कैदियों से मुलाकात

    न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने सोमवार को कहा कि वे रविवार को पुणे की यरवदा केंद्रीय कारागार गए थे और वहां के कैदियों में खासकर महिलाओं से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। अदालत ने अगस्त 2010 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक सलाहकार रिपोर्ट का उल्लेख किया, जिसमें गंभीर बीमार कैदियों के इलाज की नीति पर चर्चा की गई थी। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में क्या है?

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की सलाहकार रिपोर्ट के अनुसार, कोई भी कैदी जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त पाया जाता है, उसे चिकित्सा कारणों से जमानत, पैरोल, फर्लो (अवकाश), या घर में नजरबंदी या परिवार के सदस्यों की निगरानी में रखा जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में, ऐसे कैदियों को जेल में ही विशेष चिकित्सा देखभाल दी जा सकती है। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से इस मुद्दे पर और सलाहकार रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    क्या है मामला?

    यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में अरुण भेलके द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया है, जिनकी पत्नी कंचन नानावरे के साथ 2014 में गंभीर कानून विरोधी गतिविधियों के तहत गिरफ्तार किया गया था और उन्हें यरवदा जेल में बंद किया गया था। याचिका के अनुसार, नानावरे को 2020 में एक गंभीर बीमारी का पता चला, लेकिन उन्हें जमानत नहीं दी गई। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    जब उन्होंने चिकित्सा कारणों से जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया, तो उन्हें मेडिकल बोर्ड के पास भेज दिया गया, जिसने ‘हृदय और फेफड़े’ का प्रत्यारोपण करने की सिफारिश की गई थी। हालांकि, किसी भी आदेश के पारित होने से पहले ही, जनवरी 2021 में उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उन्होंने जेल में लगभग सात साल बिताए थे। इसके बाद उनके पति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें राज्य से 2010 की सलाहकार रिपोर्ट और महाराष्ट्र प्रोविजन (सजा की समीक्षा) नियमों के तहत दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई और कैदी गंभीर बीमारी के बावजूद कठिनाइयों का सामना न करे। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    अगली सुनवाई कब है ?

    भेलके की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री सिंह ने अदालत को बताया कि नियमों के तहत जेल अधीक्षक को एक गंभीर रूप से बीमार कैदी को उसके रिश्तेदारों के पास सौंपने का अधिकार होता है, ताकि वह अपने अंतिम दिन अपने परिवार के साथ बिता सके। उनकी दलालों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि याचिका की अगली सुनवाई जनवरी 2025 में होगी। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

  • Maharashtra cabinet expansion : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फूट के मिले संकेत

    Maharashtra cabinet expansion : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फूट के मिले संकेत

    महाराष्ट्र में रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। महायुति गठबंधन के कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके बाद से गठबंधन के विधायको द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में सरकार की मुश्किलें बढ सकती है। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से कुछ विधायकों के नाराज होने की खबर आई है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि शपथ लेने वाले कुछ मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। वहीं, शेष कार्यकाल के लिए अन्य को मौका दिया जाएगा। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार के 10 दिन पुराने मंत्रिमंडल का रविवार को नागपुर में पहला विस्तार हो गया है। इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, इसके बाद अब मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    किसके खाते में कितने मंत्री पद मिले ?

    मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को 19, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 जबकि अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9 मंत्री पद मिले हैं। मंत्रिमंडल से बाहर रखे गए प्रमुख नेताओं में एनसीपी के छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार शामिल हैं। 33 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जबकि 6 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    अजित पवार ने क्या कहा?

    महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले नागपुर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसमें उन्होंने कहा, ”हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे।” पवार ने कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है और वह इसका हकदार भी है, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कुछ विधायक हुए नाराज

    महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ विधायक महायुति गठबंधन के निर्णय पर नाराज हैं। कारण उन्हें मंत्री पद के लिए चुना नही गया। महायुति गठबंधन मंत्रिमंडल विस्तार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) मंत्री पद हासिल नहीं कर सकी। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को कम से कम एक मंत्रालय आवंटित करने का वादा किया गया था। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    कुछ कहा नही जा सकता

    महाराष्ट्र में चुनाव के परिणाम आने के 13 दिन बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। इसमें देरी का कारण अभी तक साफ नही हो पाया है। शपथग्रहण समारोह से पहले भी एकनाथ शिंदे को लेकर असमंजस बनी हुई थी। वहीं अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विधायकों की नारजगी कहीं महायुति गठबंधन मे फूट का कारण न बन जाए ऐसा राजनैतिक गलियारों में कानाफूसी हो रही है। फिलहाल अजित पवार की ढ़ाई सालों वाली सलाह काम बना सकती है। लेकिन समय का पलड़ा किस और घूमेगा कहा नही जा सकता। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

  • दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार

    दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार

    दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसी सिलसिले में दानिश की गिरफ्तारी हुई है। दानिश मुंबई के कई इलाकों में हत्या का मुख्य आरोपी भी रह चुका है। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स ऑपरेटर के मामले में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी एवं कई हत्या के मामलों मे मुख्य आरोपी दानिश मर्चेंट उर्फ ​​दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मर्चेंट के सहयोगी कादर गुलाम शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी बताई गई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर्रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से दानिश चिकना को पुलिस तलाश कर रही थी। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

    कैसे हुआ क्राईम का खुलासा?

    खबर के मुताबिक, पिछले महीने 8 नवंबर को आरोपी सहीदुर्रहमान को मरीन लाइन स्टेशन के इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सहीदुर्रहमान पास से 144 ग्राम ड्रग बरामद की गई थी। इसे लेकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। उसने बताया कि रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था। दानिश मुंबई के विभिन्न हिस्सों में दर्ज लगभग छह हत्या के मामलों में मुख्य आरोपी है। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

    दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साल 2019 में डोंगरी इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया था। इस दौरान करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इसके बाद साल 2021 में दानिश मर्चेंट को राजस्थान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। जांच मे दानिश की गाड़ी से भारी मात्रा में ड्रग्स मिला था। दानिश ‘चिंकू पठान मॉड्यूल’ का हिस्सा रहा है। एनसीबी ने जब उसके ड्रग्स मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया तो वह राजस्थान भागने की फिराक में था। लेकिन एसीबी ने राजस्थान पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

  • Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है। हर बार मनपा के सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबईकरो पर एक और अतिरिक्त कचरा टैक्स का बोझ डालने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का विरोध कर रही है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Mumbai BMC)  द्वारा मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यूनतम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक का टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा लोगों से घरो के क्षेत्रफल के अनुसार कचरा टैक्स (Garbage tax) लेने के निणर्य पर विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य पर भाजपा की ओर से मनपा नेता (BMC Leader) रहे विनोद मिश्रा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “मनपा लोगो को अच्छी तरह से साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है।” इसी कड़ी में मनपा के निर्णय को लेकर शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्या है मामला?

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कचरे का निपटारा करने में बढ़ते खर्च और मुंबई के लोगों को साफ़ सफाई की अच्छी सुविधा देने के नाम पर मुंबई के लोगो पर अतिरिक्त कचरा टैक्स लगाने का निणर्य लिया है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि मुंबईकरो पर एक नया टैक्स लगाने का निणर्य कम से कम इस समय नही लिया जाना चाहिए। जबकि इस समय मनपा में निर्वाचित प्रतिनिधि है ही नही। शहर में चुनाव होने अभी बाकी है और चुनावी नतीजों के बाद ही मनपा प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। जनप्रतिनिधि को सुनने के बाद ही मनपा को फैसला करना चाहिए। नही तो ये मुंबईकरो के खिलाफ होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्यों हो रहा है मनपा का विरोध?

    विनोद मिश्रा ने कहा, मनपा में आने वाले नए अधिकारी नया नया प्रयोग करते है। अधिकारी मनपा को अपनी पाठशाला बना लेते है। मुबंई का सफाई का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मनपा सिर्फ ठेकेदारों में बंध कर रह गई है। उन्होंने कचरा टैक्स लगाए जाने का विरोध करते हुए मनपा को कचरा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर कर अपना पैसा बचाने पर जोर देना को कहा है। उन्होंने कहा, मुबंई की जनता पर टैक्स का नया बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। मनपा के पूर्व विरोधी नेता रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष रविराजा ने मनपा द्वारा कचरे पर टैक्स लगाए जाने के समय को लेकर विरोध जताया है। रविराजा ने कहा कि मनपा में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में इस तरह का निणर्य लेना उचित नहीं होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)