Tag: हिंदी न्यूज़

  • Mumbai: सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने की ECG, अस्पताल को मिला लिगल नोटिस

    Mumbai: सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने की ECG, अस्पताल को मिला लिगल नोटिस

    मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी द्वारा इकोकार्डियोग्राम (ECG) किए जाने के सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि सफाई कर्मचारी ने 29 दिसंबर को एक मरीज पर ईसीजी किया था। इसी सिलसिले में अस्पताल को लिगल नोटिस दिया गया है। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सरकारी अस्पताल में गड़बड़ी और लापरवाही की खबर तो हमेशा आती रहती है। लेकिन एक सफाई कर्मचारी डाक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने का सनसनीखेज मामला पहली बार सामने आया है। मुंबई के गोवंडी स्थित शताब्दी अस्पताल को एक कानूनी नोटिस मिला है। जिसमें अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर इकोकार्डियोग्राम (ईसीजी) किया है। पता चला है कि सफाई कर्मचारी ने 29 दिसंबर को एक मरीज पर ईसीजी किया था। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    कैसे मिली जानकारी?

    इस घटना की जानकारी तब प्रकाश में आई जब शहर के वकील आबिद अब्बास सैय्यद ने मुख्यमंत्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न राज्य अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा। खबर के मुताबिक, एडवोकेट सैय्यद ने इस घटना को मेडिकल प्रोटोकॉल और मरीज सुरक्षा का घोर उल्लंघन बताया है। हालांकि अस्पताल ने इस घटना से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने कर्मचारी की हरकत का बचाव करते हुए कहा, कि सफाई कर्मचारी “प्रक्रिया करने के लिए पर्याप्त शिक्षित और योग्य था।” (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    बताया गलतफहमी

    अस्पताल प्रशासन के एक सदस्य ने कहा, “ईसीजी मशीनें सिर्फ़ एक बटन दबाने से काम करती हैं। कर्मचारियों ने सिर्फ़ ईसीजी किया था और उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पेशेवर डॉक्टरों ने रिपोर्ट ली थी।” पहले इसी सदस्य ने इस घटना को “गलतफ़हमी” भी बताया। अस्पताल ने आगे कहा कि मरीज़ नियमित जांच के लिए अस्पताल आया था और उसकी हालत गंभीर नहीं थी। हालांकि, अपने नोटिस में अधिवक्ता सैय्यद ने कहा कि इस घटना ने अस्पताल द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मरीज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन की ज़िम्मेदारी पर भी सवाल उठाया है। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में तत्काल सुधार

    एड्वोकेट सैय्यद ने अधिकारियों से घटना की जांच करने का आग्रह किया है और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में तत्काल सुधार की मांग की है। सैय्यद ने अपने नोटिस में कहा, “मरीजों को उम्मीद है कि उन्हें योग्य स्वास्थ्य सेवा पेशेवर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा। लेकिन इस तरह की घटनाएं लापरवाही की चिंताजनक प्रवृत्ति को उजागर करती हैं।” (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि खबरों से पता चला है कि शताब्दी अस्पताल और अन्य सरकारी सुविधाओं के कुछ डॉक्टर निजी क्लीनिक चला रहे हैं, जो उन नियमों का उल्लंघन है, जो उन्हें निजी प्रैक्टिस करने से रोकते हैं। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

  • फिल्म फेस्टिवल, वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वालों को मिलेगा सम्मान

    फिल्म फेस्टिवल, वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वालों को मिलेगा सम्मान

    Short Film Festival: वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वाले प्रतिभागियों को इनाम जीतने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉम्पिटिशन में 5 से 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाकर 15 फरवरी तक भेजने को कहा गया है। अलग-अलग विषयों पर वीडियो कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है….. (short film festival, video and short film makers will get honour)

    Short Film Festival: वीडियो और शॉर्ट फिल्म बनाने वाले क्रिएटर्स को इनाम जीतने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल से संबंधित जिलों में रह रहे युवा जो शॉर्ट फिल्म के जानकार और विभिन्न प्रकार का वीडियो कंटेंट बनाते हैं ऐसे सभी युवाओं के लिए ‘मेरठ चलचित्र सोसायटी’ और तिलक पत्रकारिता जनसंचार स्कूल ‘चौधरी विश्वविद्यालय’ की ओर से लघु फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता (Short film Festival Competition) का आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डायरेक्टर प्रो प्रशांत कुमार ने दी। (short film festival, video and short film makers will get honour)

    युवाओं की क्रियेटिविटी बढ़ावा

    प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने कहा कि जिस तरीके से नोएडा में फिल्म सिटी को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है ऐसे में आने वाले दौर में फिल्मी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए काफी अच्छा अवसर हो सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए पांचवीं बार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मेरठ में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार थोड़ा सा बदलाव किया गया है। एक दिन की जगह दो दिनों तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित होगा। ऐसे में युवा 15 फरवरी तक अपनी फिल्म भेज सकते हैं। (short film festival, video and short film makers will get honour)

    इनामी राशि क्या है?

    प्रोफेसर प्रशांत कुमार के अनुसार इस फिल्म महोत्सव में आने वाली फिल्मों को दो श्रेणियां में रखा गया है। प्रथम श्रेणी 5 मिनट तक की तथा दूसरी श्रेणी 5 से 15 मिनट तक की रहेगी। 5 से 15 मिनट तक वाली फिल्मों में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को सम्मानित करने के साथ-साथ 21,000 रुपए और द्वितीय स्थान पाने वाले को 11,000 रुपए दिए जाएंगे। 5 मिनट तक की श्रेणी की फिल्मों में प्रथम स्थान पाने वाले को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान वाले को 5,100 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों श्रेणियों की फिल्मों में तीन-तीन कोम्प्लिमेंट्री पुरस्कार भी दिए जाएंगे। (short film festival, video and short film makers will get honour)

    इन विषयों पर बना सकते हैं फिल्म

    बताते चलें की इस फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न सामाजिक विषयों को शामिल किया गया है। जिसमें धर्म और आध्यात्मिक, भारतीय जीवन का मूल्य, भारतीय परिवार व्यवस्था, भारत के महापुरुष, ऐतिहासिक स्थल, नागरिक कर्तव्य, लोकल फॉर वोकल सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए क्रिएटर्स विश्वविद्यालय स्थित पत्रकारिता विभाग में संपर्क कर सकते हैं। (short film festival, video and short film makers will get honour)

  • Mumbai: मामूली विवाद मे हत्या, कचरा चुनने वाला गिरफ्तार

    Mumbai: मामूली विवाद मे हत्या, कचरा चुनने वाला गिरफ्तार

    एक मामूली विवाद मे कचरा चूनने वाले ने 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फरार आरोपी को माहिम से किया गिरफ्तार। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    एक मामूली विवाद में कचरा चूनने वाले ने एक युवक के सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी। खबर मुंबई के दादर पश्चिम से है। शिवाजी पार्क पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले का खुलासा किया और 30 वर्षीय आरोपी मनोज उर्फ ​​मान्या सहारे को गिरफ्तार कर लिया। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता पुलिस उपनिरीक्षक वैभव गायकवाड़ ने इसकी शिकायत दर्ज की और इसी के आधार पर जांच शुरू की। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 दिसंबर के रात की है। इसकी जानकारी पुलिस को 27 दिसंबर की सुबह मिली। यहां रुक्मिणी सदन बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सायन अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

    प्रारंभिक जांच में पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय चंदन के रूप में हुई। साक्ष्यों से संकेत मिला कि चंदन की हत्या किसी अज्ञात हमलावर ने की थी, जिसने उसके सिर पर पत्थर से वार किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इलाके मे लगे सीसीटीवी फुटेज में कचरा बीनने वाले मान्या को अपराध स्थल के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    मिले खून के धब्बे

    आगे की पूछताछ में पता चला कि मान्या को घटना की रात चंदन के साथ देखा गया था। पुलिस ने मान्या को माहिम के मनमाला टैंक मंदिर के पास से एक गली में ट्रैक किया। पकड़े जाने पर, अधिकारियों ने उसकी टी-शर्ट पर सूखे खून के धब्बे देखे। पूछताछ के दौरान, मान्या ने चंदन की हत्या किए जाने का कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

  • BMC चुनाव में बीजेपी के लिए रास्ता साफ करेगी RSS, पार्टी की बैठकें हुई शुरू

    BMC चुनाव में बीजेपी के लिए रास्ता साफ करेगी RSS, पार्टी की बैठकें हुई शुरू

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह अब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) एक बार फिर नगरपालिका एवं पंचायत चुनाव में भाजपा को जीताने के लिए बड़ी भूमिका निभाने वाली है। इसको लेकर भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। बीजेपी की इस बड़ी जीत में जमीनी स्तर पर काम करने वाली आरएसएस का सबसे बड़ा हाथ माना जा रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब आरएसएस फिर एक बार राज्य में नगरपालिका और पंचायत चुनाव के लिए अपनी कमर कस रही है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    आरएसएस कर रही है चुनाव की तैयारी

    राज्य में विधानसभा चुनाव की तरह अब आरएसएस स्थानीय नगरपालिका और पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को जीताने के लिए बड़ी भूमिका निभाने को तैयार हो रही है। क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के साथ ही आरएसएस की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    कहा जा रहा है कि भाजपा में अकेले नगरपालिका और पंचायत चुनाव जीतने के लिए पूरी क्षमता है। हालांकि, भाजपा ने विधानसभा का चुनाव महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर जीता है और दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी चुनाव की बड़ी तैयारी कर रहा है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    शिवसेना का रहा है हमेशा से कब्जा

    महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी शिवसेना का नगरपालिका और बाकी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल दलों का पंचायती चुनाव हमेशा से कब्जा रहा है। लेकिन शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन के बाद इसके आकड़े बदलने की पूरी संभावना है। हालांकि, महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट, शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस पार्टी तीनों ही अकेले चुनाव लड़ना चाहती है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा हो रही है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    आपको बता दें कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर पिछले 25 सालों से अविभाजित शिवसेना का कब्जा रहा है। शिवसेना के विभाजन के बाद अब पहली बार मनपा के चुनाव होने जा रहे है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि किसका पलड़ा भारी होता है और किसकी नैय्या डूबती है। क्योंकि अब तक पार्टी इसलिए जीत पा रही थी क्योंकि वह विभाजित नहीं थी लेकिन अब विभाजन के बाद जनता के भी वोट बटने की ज्यादा उम्मीदें है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    भाजपा की चुनावी तैयारी

    खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने आरएसएस के नेतृत्व में अपने फ्रंट संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मुंबई से सटे भयंदर में एक बैठक भी आयोजित की थी जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने की थी।
    बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि भयंदर की बैठक से यह खबर आ रही है कि विधानसभा चुनाव में इसलिए बड़ी सफलता मिली, क्योंकि बीजेपी और आरएसएस साथ थी। पार्टी को आरएसएस के फ्रंट संगठनों की जरूरत है जिसका जमीनी स्तर पर बड़ा नेटवर्क है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

  • मालाड़ के मढ़ समुद्री तट पर जहाज की हुई टक्कर, डूब गया मालवाहक जहाज

    मालाड़ के मढ़ समुद्री तट पर जहाज की हुई टक्कर, डूब गया मालवाहक जहाज

    मुंबई के मलाड़ इलाके में मढ़ जेट्टी कोलीवाड़ा तट पर रविवार तड़के मछली पकड़ने वाली नाव एक मालवाहक जहाज से टकराकर डूब गई। नाव को क्षेत्र में मौजूद 8 अन्य जहाजों के एक समूह ने निकालकर किनारे पर लगाया। (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

    इस्माईल शेख
    मुंबई- 
    रविवार को फिर एक हादसा हुआ है। मुंबई के मलाड़ इलाके में मढ़ कोलीवाड़ा से सटे समुद्री तट पर रविवार तड़के मछली पकड़ने वाली एक नाव मालवाहक जहाज से टकराकर डूब गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इससे पहले 18 दिसंबर को हुए मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

    बचाव अभियान

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नाव को क्षेत्र में मौजूद 8 अन्य जहाजों के एक समूह ने निकालकर किनारे पर लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि नौसेना और तट रक्षक कर्मियों ने बचाव अभियान में मदद की। (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

    किसने बचाया?

    अधिकारी ने कहा कि “नाव मढ़ कोलीवाड़ा के निवासी हेमदीप हरिशचंद्र टिपरी की है। यह एक मालवाहक जहाज से टकराकर डूब गई थी। हालांकि, इसे सावती नामक एक स्थानीय बचाव समूह ने बरामद कर लिया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है। नाव पर सवार एक नाविक को सावती नावों पर मौजूद लोगों ने बचाया।” (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

    बता दें कि इसके पहले मुंबई गेट ऑफ इंडिया समुद्र तट के नजदीक 18 दिसंबर को एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया था। हादसे के समय नीलकमल नामक इस नौका पर 100 से अधिक यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

    कैसे हुआ था हादसा?

    बता दें कि 18 दिसंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से करीब 10 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर स्थित बुचर द्वीप के निकट नीलकमल नामक एक यात्री बोट से, बेहद तीव्र गति से समुद्र में मंडरा रही नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। इस टकराव के भयानक हादसे कई लोगों की मौत हो गई। (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

    13 लोगों की हुई मौत

    इस दुर्घटना में नौसेना के 3 जवानों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। 101 लोगों को हादसे के बाद बचा लिया गया, लेकिन उनमें से कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना का निश्चित कारण तो व्यापक जांच के बाद ही सामने आयेगा, लेकिन दुर्घटना से जीवित बचे यात्रियों और उनके द्वारा बनाये गए कुछ मोबाइल वीडियो से इस दुर्घटना से जिन प्रारंभिक कारणों का पता चलता है। उससे पता चलता है कि दुर्घटना जिस नौसेना की स्पीड बोट से टक्कर के बाद हुई, वह यात्रियों से भरी नौका के इर्दगिर्द बहुत ही तेज रफ्तार से चक्कर लगा रही थी। लोगों को लगा स्टंट किया जा रहा है। कुछ यात्रियों ने तो इस स्टंट को कैमरे में कैद करने के लिए नौका की छत पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया। लेकिन बाद में कुछ अधिकारियों से पता चला कि सेना की स्पीड बोट रिपेयर के बाद टेस्टिंग के लिए पानी में उतारा गया था। (Ship collides with sea off mumbai Malad coast, cargo ship sinks)

  • BEST बस में नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

    BEST बस में नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

    बीइएसटी बस में यात्रा के दौरान नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता के आरोप में भोइवाडा पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों वडाला के निवासी हैं। घटना के समय शिकायतकर्ता अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शॉपिंग के लिए लालबाग जाने वाली बस में यात्रा कर रही थी। (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबईबीइएसटी बस में यात्रा के दौरान नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता के आरोप में भोइवाडा पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों वडाला के ही निवासी हैं। घटना के समय शिकायतकर्ता अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शॉपिंग के लिए लालबाग जाने वाली बस में यात्रा कर रही थी। आरोपी भी उसी बस में अनिक आगार डिपो से परेल के लिए जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की आरोपी के बगल में बैठी थी। बस के दादर फ्लाईओवर ब्रिज पार करने के बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखने लगा।” (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

    हाथ पकड़कर वीडियो देखने के लिए मजबूर

    उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की को वीडियो दिखाया और जब वह दूसरी सीट पर जाने की कोशिश कर रही थी, तो उसने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे वीडियो देखने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लड़की ने अपनी मां को बुलाने के लिए आवाज लगाई, लड़की की मां ने आवाज सूनने के बाद तुरंत अपनी बेटी के पास आकर आरोपी का सामना किया। मां और अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

    मोबाइल फोन किया जब्त

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कदम ने बताया कि लड़की और उसकी मां पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 (छेड़छाड़) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

  • Mumbai- साकीनाका भंगार के गोदाम में लगी आग, मौके पर 11 दमकल गाड़ियां

    Mumbai- साकीनाका भंगार के गोदाम में लगी आग, मौके पर 11 दमकल गाड़ियां

    मुंबई के साकीनाका स्थित भंगार के गोदाम में शनिवार तडके आग लग गई। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। (Mumbai Fire broke out in Sakinaka scrap warehouse, 11 fire tenders on the spot)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अंधेरी पूर्व के साकीनाका इलाके में शनिवार तड़के आग लगने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां वाजिद अली कंपाउंड के गोदामों में अचानक आग लग गई। भंगार के गोदाम में प्लास्टिक और ज्वलनशील वस्तु होने के कारण कुछ ही मिनटों में आग ने विक्राल रुप ले लिया। (Mumbai Fire broke out in Sakinaka scrap warehouse, 11 fire tenders on the spot)

    हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल या फंसे होने की कोई खबर नहीं है। (Mumbai Fire broke out in Sakinaka scrap warehouse, 11 fire tenders on the spot)

    कब लगी आग?

    मिली जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6 बजे लगी। स्क्रैप मैटेरियल और प्लास्टिक होने के चलते देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की तरफ से इसे लेवल 3 की घटना बताई गई है। (Mumbai Fire broke out in Sakinaka scrap warehouse, 11 fire tenders on the spot)

    फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने क्या कहा?

    फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया, कि “शनिवार सुबह एक परिसर में स्थित स्क्रैप और प्लास्टिक के सामानों वाले गोदामों में भीषण आग लग गई। जिसे अब बुझा दिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।” (Mumbai Fire broke out in Sakinaka scrap warehouse, 11 fire tenders on the spot)

    क्या है Fire Update

    फायर ब्रिगेड ने अपडेट देते हुए कहा, “आग ने ग्राउंड फ्लोर के 1,000 x 500 वर्ग फीट के क्षेत्र और आंशिक रूप से एक मंजिला संरचना को प्रभावित किया है। आग बुझाने के लिए 10 छोटी नली लाइनें, 11 दमकल गाड़ियां, नौ जेट टैंक, हवाई कार्य प्लेटफॉर्म और अन्य सामानों के साथ सहायकों को मौके पर भेजा गया।” (Mumbai Fire broke out in Sakinaka scrap warehouse, 11 fire tenders on the spot)

  • महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से तबाही, चना, गेहूं, अरहर और फलों के साथ कपास को नुकसान

    महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से तबाही, चना, गेहूं, अरहर और फलों के साथ कपास को नुकसान

    महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात के कारण अरहर, कपास, चना, गेहूं, प्याज और फलों के उत्पादन पर भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि ओलावृष्टि होती है, तो इन सभी फसलों को गंभीर नुकसान हो सकता है। (Devastation due to unseasonal rain in Maharashtra, damage to cotton along with gram, wheat, pigeon pea and fruits)

    न्यूज़ डेस्क
    महाराष्ट्र
    – देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है और बेमौसम बरसात देखने को मिल रही है। वहीं, महाराष्ट्र के अकोला में भी बेमौसम बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। अकोला जिले के अकोला, तेल्हारा, अकोट, बालापुर और पातुर तालुका में 27 दिसंबर की सुबह हल्की बारिश हुई। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के नागपुर कार्यालय से जारी अलर्ट के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को जिले में तूफान, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तूफानी हवा से खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट जारी होने के बाद से क्षेत्र के किसान परेशान है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने के लिए प्रशासन ने अपील की है। (Devastation due to unseasonal rain in Maharashtra, damage to cotton along with gram, wheat, pigeon pea and fruits)

    फसलों को नुकसान ..

    इस बेमौसम बरसात के कारण खरीफ फसल में अरहर, कपास और रबी फसलों में चना, गेहूं, प्याज और फलों के उत्पादन पर भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि ओलावृष्टि होती है, तो इन सभी फसलों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। (Devastation due to unseasonal rain in Maharashtra, damage to cotton along with gram, wheat, pigeon pea and fruits)

    किसानों के लिए अपील ..

    जिला प्रशासन ने किसानों को सतर्क करते हुए कई अलग-अलग सुझाव दिए हैं, जिनमें ये सुझाव शामिल हैं। (Devastation due to unseasonal rain in Maharashtra, damage to cotton along with gram, wheat, pigeon pea and fruits)

    • कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखें: जिला प्रशासन का सुझाव है कि खेतों में रखे हुए कटे फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं।
    • बाजार समिति में सावधानी बरतें: यदि उत्पादों को मंडी में बिक्री के लिए लाया गया है, तो उन्हें अच्छे से ढककर रखें।
    • सुरक्षित स्थानों पर रहें: इसके अलावा जिला प्रशासन ने सुझाव दिया है कि वज्रपात और ओलावृष्टि से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
    • पेड़ के नीचे न खड़े हों: बिजली चमकते समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
    • मोबाइल बंद रखें: बिजली गिरने की स्थिति में मोबाइल उपकरणों का उपयोग न करें।

    किसानों को हो गई चिंता ..

    यहां पर किसान इस बेमौसम बरसात से काफी चिंता में हैं। उनका कहना है, कि पहले से ही बढ़ती लागत और बाजार में फसल के कम दाम ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। ऐसे में अब प्राकृतिक आपदा से नुकसान की संभावना उनके लिए और कठिनाई खड़ी कर दिया है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार हो रहे मौसमी बदलाव के कारण किसानों की समस्या और भी बढ़ सकती है। (Devastation due to unseasonal rain in Maharashtra, damage to cotton along with gram, wheat, pigeon pea and fruits)

  • BJP ने Municipal and Panchayat Elections बैलेट पेपर से कराने का फैसला किया।

    BJP ने Municipal and Panchayat Elections बैलेट पेपर से कराने का फैसला किया।

    नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनाव EVM मशीन के बीना बैलेट पेपर से होने जा रहे हैं। इसका फैसला छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने लिया है। कांग्रेस ने इसका स्वागत किया। (BJP decided to conduct Municipal and Panchayat Elections through ballot paper)

    न्यूज़ डेस्क
    रायपुर-
    छत्तीसगढ़ नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में भाजपा सरकार ने ईवीएम मशीन के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करने का फैसला किया है। 28 दिसंबर से शुरु होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए यहां आरक्षण प्रक्रिया के शेड्यूल में फिर से बदलाव कर दिया गया है। 3 जनवरी को इसके लिए सूचना का प्रचार प्रसार किया जाएगा। अब 8 से 10 जनवरी तक आरक्षण की कार्यवाही होगी। इसकी जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने दी। (BJP decided to conduct Municipal and Panchayat Elections through ballot paper)

    बता दें, कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार इस बार पंचायत और नगर निगम चुनाव को एक साथ कराने की तैयारी कर रही है। इस बार दोनों इलेक्शन बैलेट पेपर से होंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, कि “ईवीएम की तैयारी में समय लग रहा था। इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला किया गया है। साथ ही नियमों में परिवर्तन हुआ है। आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है। सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने के लिए प्रतिबद्ध है।” दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने का स्वागत किया है। (BJP decided to conduct Municipal and Panchayat Elections through ballot paper)

    कितने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत हैं?

    बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के अंतर्गत 27 जिला पंचायतें, 146 जनपद पंचायतें एवं 11664 ग्राम पंचायतें हैं। (BJP decided to conduct Municipal and Panchayat Elections through ballot paper)

    चुनाव कब है?

    छत्तीसगढ़ में नगर निगम, नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ आयोजित किए जाने की तैयारी है। चुनाव बैलेट पेपर से होने वाले है इसको लेकर प्रत्याशियों की आरक्षण प्रक्रिया जनवरी के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी। चुनाव की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। (BJP decided to conduct Municipal and Panchayat Elections through ballot paper)

    आरक्षण प्रकृया में बदलाव

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 8 से 10 जनवरी तक आरक्षण की कार्यवाही होगी, जबकि पहले यह 28 दिसंबर से शुरू होने वाली थी। इसके लिए 3 जनवरी को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। (BJP decided to conduct Municipal and Panchayat Elections through ballot paper)

  • Mumbai- 650 बेकरियों को मिली BMC की नोटिस, बंद होने के कगार पर है बेकरी का कारोबार

    Mumbai- 650 बेकरियों को मिली BMC की नोटिस, बंद होने के कगार पर है बेकरी का कारोबार

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शहर भर के 650 बेकरियों को प्रदूषण से निपटने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में साल भर का समय दिया गया है। एक साल के भीतर प्रदूषण से निपटने के लिए स्वच्छ ईंधन के तरीके अपनाने में विफल रहे तो उन्हें बंद किए जाने की चेतावनी दी गई है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
     बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने प्रदूषण फैलाने वाली 650 बेकरियों को नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि मानसून के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के अलावा शहर भर की बेकरियों में लकड़ी के ईंधन का उपयोग करने को जांच के दायरे में लाया गया है. साथ ही वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    इसी क्रम में बीएमसी ने लगभग 650 बेकरियों को नोटिस जारी कर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लकड़ी जलाने के स्थान पर बिजली या सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने का निर्देश दिया है। बीएमसी के अनुसार, शहर भर में बेकरी की भट्टियां वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक बन गई हैं। साथ ही पाया गया है कि मुंबई में लगभग 47 प्रतिशत बेकरियां अपने भट्टों के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करती है। वहीं इन भट्टियों से निकलने वाला धुआं नागरिकों के लिए हानिकारक है। साथ ही इन भट्टियों को चलाने के लिए मुख्य रूप से निर्माण स्थलों और फर्नीचर स्टोर से निकलने वाले स्क्रैप का उपयोग किया जाता है। इस कारण भारी मात्रा में प्रदूषण हवा में फैल जाता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    इसे भी पढ़े:- खाने की बर्बादी को रोकने के लिए जोमैटो की अनूठी पहल

    इतना ही नहीं छोटी बेकरियों में ईंधन के रूप में प्रतिदिन लगभग 50 से 100 किलो लकड़ी का उपयोग होता है। जबकि बड़ी बेकरियों में ईंधन के रूप में प्रतिदिन लगभग 250 से 300 किलो लकड़ी की खपत होती है। वहीं 20 किलो आटे की ब्रेड बनाने के लिए लगभग पांच किलो लकड़ी की जरूरत होती है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    अस्थमा और सांस संबंधीत बिमारियों का कारण

    जब लकड़ी के टुकड़ों को ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है, तो मीथेन, कार्बनडाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी हानिकारक गैस और वाष्पशील कार्बनिक यौगिक गैस उत्पन्न होता है, जो सांस संबंधीत बीमारियों और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा कुछ सूक्ष्म कण धुएं के साथ मिलकर फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं और इससे कैंसर या रक्तवाहिनी संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    महंगे हो सकते है बेकरी के सामान

    नाम नहीं बताने की शर्त पर एक बेकरी मालिक ने बताया कि अन्य सामग्रियों की तुलना में लकड़ी सस्ता होता है। कहा, कि आज ईंधन के लिए लकड़ी की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि स्क्रैप लकड़ी की कीमत केवल 5 रुपये प्रति किलोग्राम है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने नोटिस निकालकर बेकरी वालों को गैस सिलेंडर और सीएनजी का उपयोग करने का विकल्प दिया है। लेकिन, अगर आप कमर्शियल सिलेंडर का प्रयोग करते हैं, तो इसकी कीमत 92.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है और अगर आप सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कीमत 58.78 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। अब, अगर हम इलेक्ट्रिक भट्टियों का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कीमत 12 रुपये प्रति यूनिट है। इसकी तुलना में, स्क्रैप लकड़ी बहुत सस्ती है। ऐसे में बेकरी में बनने वाले खाने की चीजें बहोत ज्यादा महंगी हो जाएगी। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    BMC ने दी चेतावनी

    बीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई में करीब 1,200 बेकरियां हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा अनधिकृत हैं. उन्होंने बताया, कि “2007 से अब तक 560 बेकरियों को इस शर्त पर संचालन की अनुमति दी गई है कि वे इलेक्ट्रिक और सीएनजी ओवन का उपयोग करेंगे।” उन्होंने कहा, कि इसके बावजूद, आधे से अधिक बेकरी ईंधन के रूप में लकड़ी के कबाड़ का प्रयोग करती है। उन्होंने कहा, “इसलिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब 650 बेकरी मालिकों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि अगर वे एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक या सीएनजी का इस्तेमाल ईंधन के रूप में नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” बीएमसी ने बेकरी संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि वे एक साल के भीतर प्रदूषण से निपटने के लिए स्वच्छ ईंधन के तरीके अपनाने में विफल रहे तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)