Tag: अवैध संबंध

  • मुंबई मे एक पति को उसी की पत्नी ने दी दर्दनाक मौत, बेटी ने देख लिया था मां की करतूत

    मुंबई मे एक पति को उसी की पत्नी ने दी दर्दनाक मौत, बेटी ने देख लिया था मां की करतूत

    मुंबई में एक महिला ने अपने पति को प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रुप से घायल पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नाबालिग बेटी ने देख लिया था अपनी मां की करतूत, बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act

    मुंबईः गोरेगांव (पूर्व) के आरे मिल्क कॉलोनी में एक ऐसा दर्दनाक वाक्या पेश आया है। जिसमें कथित तौर से 35 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति को अपने प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पति इलाज के दौरान तडपते हुए भी पत्नी की खोफ से हकीकत छुपाता रहा। लेकिन जब पिता की मौत ही हो गई तो नाबालिग बेटी ने पुलिस को सारी कहानी बयां कर दी। इस पुरे केस में आरे पुलिस की मुख्य भुमिका रही। जवाबों पर संदेह जताते हुए उसने पूछताछ करना जारी रखा। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act

    पुलिस ने क्या कहा?

    आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटील ने बताया, कि आरे मिल्क कॉलोनी में एक मेकअप आर्टिस्ट भरत लक्षमण अहिरे की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है। मामले में मृतक की 35 वर्षीय पत्नी राजश्री अहिरे को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राजश्री ने षडयंत्र रचकर अपने प्रेमी चंद्रशेखर पडायाची और उसका साथी रंगा के हाथों अपने ही पति की हत्या करवा दी। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act

    Mumbai-goregaon-arey-murder-case-news
    गिरफ्तार राजश्री और मृतक भरत अहिरे की फाइल तस्वीर

    पत्नी ने खेला पति के साथ खेल

    पुलिस के मुताबिक, पत्नी के अवैध संबंध के चलते भरत की हत्या हुई है। पिछले महीने जब भरत ने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा, तो उसने भोली बनते हुए चंद्रशेखर द्वारा उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद भरत ने चंद्रशेखर को फोन किया, जिसने उसे गोरेगांव पूर्व के आरे मिल्क कॉलोनी स्थित एकतानगर, यूनिट नंबर 31 में एक सार्वजनिक शौचालय के पास मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान राजश्री भी अपने पति के साथ मिलने वाली जगह पर भी गई। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act

    प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाया

    15 जुलाई की रात जब चंद्रशेखर और रंगा भरत से मिले तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। चंद्रशेखर ने उसकी छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर बेतहाशा मुक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर का साथी रंगा हमले के दौरान भरत को पीछे से पकड़ रखा था। हमले के वक्त राजश्री बगल में खड़े होकर तमाशा देखती रही। न तो उसने हस्तक्षेप किया और न ही आवाज़ लगा कर मदद मांगी। इसके बाद जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे, दोनों हमलावर भाग गए। यहां राजश्री का और एक गुनाह सामने आया। राजश्री अपने पति को अस्पताल ले जाने के बजाय, अपने घर ले गई और तीन दिनों तक बिना किसी इलाज के उसे तड़पता हुआ छोड़ दिया।

    नाबालिग बेटियों ने मांगी मदद

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भरत के दो बेटियां 13 और 5 साल की हैं और एक 3 साल का बेटा है। 13 वर्षीय नाबालिग अपने पिता की बिगड़ती हालत देख सहमी हुई थी। लेकिन जब उसने देखा कि पिता को खून की उल्टियां होने लगीं तो उसने ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर भरत की भाभी घर आईं, जहां राजश्री ने दावा किया कि भरत एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया है। आखिरकार उसे मलाड पूर्व के पठानवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में राजश्री ने वही एक्सिडेंट वाली झूठी कहानी दोहराई, इसपर भरत भी पत्नी के दबाव और डर के कारण उसी के हां में हां मिलाया। जबकि इसकी जानकारी डॉक्टरों ने मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के तहत पुलिस को रिपोर्ट भेजी। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act

    बेटी ने देख लिया था अपनी मां की करतूत

    हालांकि पुलिस को बयान में बहुत सी गड़बड़ियां नजर आ रही थी। इसलिए उन्होंने डिटेल में पूछताछ की और भरत के दिए गए बयान के आधार पर बेटी से भी बात की। क्यों कि रिशतेदारों को पहली सूचना बेटी ने दी थी। इसलिए पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने मार पीट के समय छुपकर सारी घटना देख ली थी। पुलिस ने बताया कि बेटी के बयान के वक्त उसकी मां चुपचाप खड़ी देख रही थी। राजश्री अपने पति को अस्पताल ले जाने के बजाय घर ले आई और उसका इलाज भी नहीं कराया आखिरकार 5 अगस्त को इलाज के दौरान भरत की मृत्यु हो गई। बेटी के दिए गए बयान के आधार पर यह पूरा मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।

  • जेठ के साथ हनीमून डेस्टिनेशन, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

    जेठ के साथ हनीमून डेस्टिनेशन, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

    Extra Marital Affair: पति ने अपनी पत्नी को नेपाल के होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा। पत्नी अपने ही जेठ के साथ होटल में रह रही थी। जब इसके लिए उन्हें टोका गया तो पत्नी ने जेठ के साथ मिलकर पति की ही पिटाई कर डाली। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

    डिजिटल डेस्क
    शादी के बाद भी अक्सर कई लोग अपने पार्टनर को धोखा दे ही देते हैं। देश भर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन यहां तो एक महिला अपने ही जेठ के साथ रंगरलियां मनाती हैं और शिकायत करने पर पति की पिटाई कर उल्टे पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत कर देती है। बिहार की इस घटना में आखिरकार ग्राम पंचायत को बीच बचाव करना पड़ा, कारण पति पत्नी के बीच एक 7 साल की बेटी भी है। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

    पिछले 9 सालों से दे रही थी धोखा

    खबर के मुताबिक, बिहार के अररिया में एक शादीशुदा महिला का अपने ही जेठ के साथ अफेयर चल रहा था। वो पिछले 9 सालों से अपने पति को धोखा दे रही थी। इतना ही नहीं वह अक्सर जेठ के साथ हनीमून पर नेपाल जाया करती थी। लेकिन इस बार किस्मत उसे धोखा दे गई और रंगे हाथ पकड़ी गई। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

    नेपाल के गेस्ट हाउस में रंगरलियां

    पति को जैसे ही भनक लगी कि उसकी पत्नी उसी के बड़े भाई के साथ होटल गई है, तो वो भी नेपाल जा पहुंचा। वहां उसने पत्नी को अपने भाई के साथ रंगरेलियां मनाते रंगेहाथों पकड़ लिय। खूब हंगामा हुआ। फिर वापस लौटकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बोला- साहब अब पानी सिर से पार हो चुका है। इनके खिलाफ एक्शन लीजिए। मेरी बीवी ने तो अपनी बेटी पर भी रहम नहीं खाया। दूसरे मर्द से आशिकी कर रही है। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

    एक साल पहले भी की थी पुलिस में शिकायत

    शिकायत के बाद फारबिसगंज पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। फिर वहां दोनों से एक बॉन्ड भरवाया गया। मामला कोहलिया पंचायत का है। यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी का अवैध संबंध उसके ही बड़े भाई से पिछले कुछ सालों से चर रहा था। एक साल पहले युवक ने इस मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया था, जिसमें उसने अपने बड़े भाई के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध की बात करते हुए पत्नी और बड़े भाई द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था। थाने में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद युवक के साथ उसके बड़े भाई और पत्नी ने मारपीट की भी और पत्नी ने उल्टा पति के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

    खुलेआम चलता रहा अफेयर

    मामला बढ़ा तो फारबिसगंज थाना में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दोनों के बीच के विवाद को खत्म कराकर सुलह करवाई गई। सुलह के बाद पीड़ित युवक ने अपना आवेदन थाने से वापस ले लिया। आरोप है कि उसके बाद भी जेठ और बहू के बीच अवैध संबंध बने रहे। दूसरी तरफ, जेठ का अपनी पत्नी से भी मोह भंग हो रहा था। उसने छोटे भाई की बीवी की खातिर अपनी ही पत्नी पर अत्याचार करने शुरू कर दिया। आलम ये हुआ कि बीवी घर छोड़कर चली गई। यही तो जेठ चाहता था। वो खुलेआम भाई की बीवी से अफेयर चलाने लगा। लोग भी उनके बारे में तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन इससे जेठ और बहू दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

    क्या था पूरा मामला?

    पीड़ित युवक ने बताया- मैंने जब उन्हें इस बात के लिए टोका तो उल्टा मेरी बीवी ने मेरे भाई के साथ मिलकर मुझे खूब पीटा। मैंने प्यार से भी समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों नहीं सुधरे। हमारी सात साल की बेटी है। बेटी का भी हवाला दिया कि सुधर जाओ, अब तुम एक बेटी की मां हो। लेकिन पत्नी पर कोई असर नहीं हुआ। मेरा भाई और मेरी बीवी अक्सर हनीमून मनाने नेपाल जाते थे। लेकिन इस बार मुझे पता लग गया। मैं भी वहां जा पहुंचा। दोनों होटल में आपत्तिजनक हालत में मुझे मिले। मैं चाहता हूं कि दोनों को उनके किए की सजा मिले। पुलिस ने कहा- होटल में वैध कागजात के साथ दोनों रुके थे। पति के शिकायत पर कार्रवाई की गई, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधि के पहल के बाद बॉन्ड भरवाकर वापस भेज दिया गया है। Honeymoon destination with brother-in-law, husband caught her red handed

  • जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक्सट्रा मैरिटल अफेर ने मुंबई के एक व्यक्ति की जान ले ली। उस व्यक्ति की हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसी की प्रेमिका निकली। जिसने होटल के कमरे में अपने ही प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की दिंडोशी पुलिस ने जयपुर की एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने मुंबई में आकर अपने प्रेमी की हत्या तो की और उसे आत्महत्या साबित करने के लिए परिवार वालों को झूठा मैसेज भेज दिया और बाद में रात के अंधेरे में सूनसान तरिके से गुजारात पहुंच वहां कुछ समय ठहरने के बाद वापस अपने घर जयपुर पहुंच गई। बता दें कि आरोपी महिला ने अकेले बंद कमरे में अपने प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    पति के साले से अफेर

    मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद, मलाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अफाले ने बताया कि बरकत राठौर पिछले दो सालों से अपने पति के साले इमामुद्दीन अंसारी के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेर में थी। मृतक इमामुद्दीन अंसारी मलाड़ का रहने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर कारोबारी था। अंसारी के साथ उसके संबंध का पता चलने के बाद बरकत के पति ने उसे छोड़ दिया और वह पिछले दो सालों से जयपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    शारीरिक संबंध

    बरकत ने कथित तौर पर 4 मई को मुंबई के मलाड होटल के एक कमरे में अंसारी का गला घोंट दिया और उसके फोन से परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद के आत्महत्या किए जाने का मैसज बनाकर डाल दिया। इस मैसज में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी पत्नी को शक था कि उसके और बरकत के बीच शारिरीक संबंध है। इस मैसेज में आगे कहा गया था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं था और आरोप केवल अंसारी की पत्नी की तरफ से जानबूझकर फैलाई गईं अफवाहें थीं। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल में पूछताछ

    पुलिस ने कहा कि इसके बाद बरकत सूरत चली गई और वहां से कुछ देर रुकने के बाद जयपुर अपनी मां के घर पर चली गई। अंसारी के परिवार ने जब व्हाट्सऐप पर यह मैसेज देखा तो उन्हें उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर शक हुआ। क्योंकि अंसारी अनपढ़ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जब पता चला कि अंसारी के फोन का आखिरी लोकेशन मुंबई के मलाड में था, तो उसका बेटा फोटो दिखाकर आसपास के होटलों में पूछताछ करने लगा। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल कर्मचारी ने खोले राज

    मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के पास शालीमार होटल के एक कर्मचारी ने उसकी पहचान की। उसने बुर्का पहनी महिला के साथ होटल में चेकइन किया था। कर्मचारी ने अंसारी और उस महिला की तरफ से जमा किए गए दो आधार कार्ड की कॉपियां दिखाईं। पुलिस ने बताया कि अंसारी के बेटे ने होटल में सीसीटीवी फुटेज से बुर्का पहनी महिला को पहचान लिया उसने बताया कि यह उसकी रिश्तेदार बरकत है जो जो फिलहाल जयपुर में अपनी मां के साथ रहती है। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    गले पर नाख़ून के निशान

    जब पुलिस ने होटल के कैमरों को खंगाला तो उन्हें अंसारी फर्श पर पड़ा मिला। उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके गले पर नाखून के निशान थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बरकत की तलाश शुरू कर दी। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बरकत को जयपुर में ट्रेस किया गया और बाद में उसे हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मामले में बरकत को गिरफ्तार किया। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

  • एक महिने की शादी और पति निकला बच्चे का बाप। लडके के साथ उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

    एक महिने की शादी और पति निकला बच्चे का बाप। लडके के साथ उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

    मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर विवाहेतर संबंध रखने, दूसरी महिला से बच्चा पैदा करने को लेकर महिला के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके माता-पिता खिलाफ उसकी 30 वर्षीय पत्नी को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है, जिसने उस पर एक अन्य महिला के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है, जिसके साथ उसका एक बच्चा भी है और जब रिश्ते के बारे में पता चला तो पीड़ित के गहने छिन लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    वर्ली पुलिस के मुताबिक, महिला साउथ मुंबई की रहने वाली है। उसने अपने पति और उसके माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने उन पर भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और उसके पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा एक महिला के प्रति क्रूरता से संबंधित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    सोने के गहने क्यों छीने?

    पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर उसके माता-पिता द्वारा दिए गए सोने के गहने छीनने का भी आरोप लगाया है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    एक महिने पहले ही हुई थी शादी

    महिला के अनुसार, उसने दोनों परिवारों की सहमति से 14 जून, 2024 को आरोपी व्यक्ति से शादी हुई थी और समारोह के दौरान, उसके माता-पिता ने उसे सोने के आभूषण दिए थे। महिला ने पुलिस बताया, कि “शादी के बाद, मैं अपने ससुराल पुणे गई। करीब एक महीने बाद मैं अपने मायके आ गई और 20 दिन तक अपने मायके में रही। जब मैं वापस लौटी तो मुझे एहसास हुआ कि उन्होंने मेरे माता-पिता द्वारा दिए गए सभी सोने के गहने छिपा दिए हैं। जब मैंने इसके बारे में पूछा, तो मेरे पति ने मुझे बताया कि वे उसके थे। जबकि मेरे माता-पिता ने शादी के लिए कई सालों से पैसा जमा कर मेरे लिए सोने के गहने खरीदे थे और शादी वक्त उन्होंने मुझे पहनाकर विदा किया था और अब ये उसी गहने को अपना बताकर मुझे धोखा दे रहा है।” (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    शारीरिक संबंध

    महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को एक अन्य महिला का फोन आया और उसने उसे यह कहते हुए सुना कि “उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था।” हालाँकि, जब वह फोन पर बात कर रहा था तब उसने आपत्ति जताई, तो दोनों के बीच बहस हो गई। तभी से उसे शक होने लगा कि उसका किसी गैर महिला के साथ शारीरिक संबंध है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    दोस्त का बहाना

    जैसे-जैसे पीड़ित महिला का संदेह बढ़ता गया, दंपति ने अपने माता-पिता को चर्चा में शामिल किया, जिसके दौरान उसके पति ने दावा किया कि यह सब पीड़ित महिला की कल्पना थी और वह एक दोस्त से बात कर रहा था जो कभी-कभी उसे चिढ़ाने के लिए महिला की आवाज का इस्तेमाल करता है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    मेसेज से हुआ खुलासा

    हालाँकि, कुछ दिनों बाद महिला अपने पति के फोन तक पहुंचने में कामयाब रही और व्हाट्सएप चैट को डाटा रिकवर कर लिया। तो सारा माजरा सामने आ गया। व्हाट्सएप चैट के रिकॉर्ड को देखकर महिला दंग रह गई। उसने पूराने रिकार्ड मे अपने पति के साथ एक अन्य महिला के मेसेज पढ़ा जिसके बाद यह पक्का हो गया कि उसका उस महिला के साथ शारीरिक संबंध थे। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    अवैध संबंध को कबूल किया

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, कि जब उसने इस बात को लेकर अपने पति का सामना किया, तो उसने इस संबंध को कबूल कर लिया और कहा कि वह पिछले चार सालों से दूसरी महिला के साथ रिश्ते में था। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि मोबाइल के मेसेज से यह भी पता चला कि उस महिला के दो बच्चे थे, और छोटा बच्चा शिकायतकर्ता के पति का बच्चा था। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    महिला को घर से बाहर निकाल दिया।

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, कि “जब मैंने उससे पूछा कि उसने मुझसे शादी क्यों की, तो उसने कहा कि वह दोनों रिश्तों को संभाल सकता है, जिसके कारण तीखी बहस हुई। इसके बाद मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद मैं मुंबई आ गई।” महिला ने आगे बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने बाद में उसे फोन किया और धमकी दी, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)