कल्याण के एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी और बहाव तेज होने के कारण बह गया। लेकिन समय रहते प्रशासन ने उसे सही सलामत बचा लिया।
वी बी माणिक कल्याण– बुधवार 19 जुलाई 2023 तेज बारिश के बीच दोपहर लगभग 2:30 बजे के करीब वालधुनी जकात नाका के पास नदी के पुल से छलांग लगाने वाले युवक के बह जाने की खबर प्रशासन को मिली। युवक की खोज कर रहे अभियान के बीच पुलिस अधिकारियों ने मौके पर देखा कि युवक नदी किनारे एक झाड़ के फंदे में अटका हुआ है।
लगभग डेढ़ घंटो के अथक प्रयासों के बाद पीड़ित 20 वर्षीय आफताब नौशाद अन्सारी को सही सलामत बचा लिया गया है और उसे परिवार के हवाले करते हुए दोबारा ऐसे किसी भी तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है। महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने इसकी जानकारी दी।
Indian fasttrack newsप्रशासन द्वारा चलाए खोजबीन अभियान की तस्वीरें
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम में 2:30 पर घटना की जानकारी मिली तुरंत हमने कल्याण फायर ब्रिगेड को सूचित कर घटनास्थल पर रवाना हो गए। तुरंत हमने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की खोजबीन अभियान शुरू कर दि। हमने देखा कि नदी किनारे लगे एक पेड़ की टहनी से युवक फंसा हुआ है जो वालधुनी बौद्ध भूमी फाउंडेशन जमीन पर पेड़ लगा हुआ था।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, कि इस अभियान में विट मार्शल और बाकी पुलिस ऑफिसर एवं डोंबिवली महानगरपालिका आधारवाडी और ड वार्ड के फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित युवक को सही सलामत बचा लिया गया है और उसे हिदायत देकर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। बता दें कि पीड़ित 20 वर्षीय आफताब नौशाद अंसारी कल्याण पुर्व, वालधुनी, अशोकनगर मस्जिद के पास का रहने वाला है।
पुराने महानिदेशक ने आरपीएफ निरीक्षकों का काफी समय बर्बाद कर दिया और दूसरी तरफ अब नए महानिदेशक के तौर पर मनोज यादव को नियुक्त कर दिया गया है। फिलहाल RPF निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष व्याप्त है।
वी बी माणिक मुंबई- रेल सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक के पद पर मनोज कुमार यादव की नियुक्ति कर दी गयी है। भारत सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश 18 जुलाई 23 को जारी किया गया है। अब देखना होगा कि यादव टीएमएम पर क्या निर्णय लेते है। इसके पहले डीजी संजय चंदर पद भार संभाल रहे थे।
RPF निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष..
दूसरी ओर सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मध्य और पश्चिम रेलवे के आईजी ने एक पत्र जारी किया है। कि मंडल में नियुक्त सभी निरीक्षक दो पोस्ट का नाम भेजे जिनको मंडल के बाहर नही भेजा जाएगा। इससे निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष व्याप्त है। जो कोई भी निरीक्षक अपनी जुबान खोल नही सकता। डीजी संजय चंदर एक शगूफा छोड़ दिया है जो किसी भी आईजी को इसकी जानकारी नही।
पिछले फरवरी से टीएमएम (TMM) की तैयारी कर रहे थे, जो आज तक नही कर पाए है। ये कौन सा रिकार्ड इकट्ठा कर रहे है और कौन सी ईमानदारी का फार्मूला तैयार बना रहे है ये किसी के समझ मे नही आ रहा है। RPF निरीक्षक ट्रांसफर का बड़ी बेचैनी से प्रतीक्षा कर रहे है। इनके बच्चों का भविष्य भी खराब कर रहे है। पर अधिकारियों को इसकी तनिक भी चिंता नही है। अब देखना होगा कि मनोज यादव क्या गुल खिलाएंगे कौन सा नया फार्मूला लेकर आते है। RPF निरीक्षको का ट्रांसफर रोकते है या टीएमएम को जारी रखते है।
मुंबई के सरकारी अस्पताल में कुछ कर्मचारियों ने मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में डायग्नोस्टिक स्कैन कराने के लिए कहा और उन्हें बताया कि अस्पताल में मरीजों के लगे कतार के कारण लंबे समय तक इंतजार करना होगा।
इस्माईल शेख मुंबई- सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लूटने का मामला सामने आ रहा है। जांच के लिए निजी लैब को रेफर करने के आरोप में टाटा मेमोरियल अस्पताल के कर्मचारियों समेत 11 लोगों को भोइवाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शहर में ऐसे कितने ही सरकारी अस्पताल हैं जहां ऐसी घटनाओं की जानकारी तो मिलती है। लेकिन शिकायतें दर्ज नहीं हो पाती।
भोइवाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष आनंदराव बोराटे ने बुधवार को कहा कि कैंसर रोगियों को कमीशन के लिए निजी प्रयोगशालाओं में रेफर करने के आरोप में “टाटा मेमोरियल अस्पताल” के कुछ कर्मचारियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परमाणु ऊर्जा विभाग के दायरे में आने वाला यह अस्पताल उन्नत कैंसर उपचार और अनुसंधान के लिए जाना जाता है और इसमें देश भर से मरीज आते हैं।
Indian fasttrack newsमुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल की फाइल तस्वीर
पुलिस अधिकारी ने कहा, कुछ कर्मचारियों ने मरीजों को निजी इमेजिंग केंद्रों और प्रयोगशालाओं में डायग्नोस्टिक स्कैन कराने के लिए कहा, और उन्हें बताया कि अस्पताल में स्कैन के लिए लंबी प्रतीक्षा का समय लगेगा कारण यहां ज्यादा मरीज होने के कारण लोगों को कतार में समय लग रहा है। आप को बता दें, कि कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज की जल्दी रहती है कारण उनकी जान जब तक इलाज पूरा ना हो जाए खतरे में बनी हुई रहती है। ऐसे में उन्हें एक्स्ट्रा पैसे देकर लैब की सेवाल लेना सही लगता है। इसी का यहां फायदा उठाया जा रहा था। आरोपियों में एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वार्डबॉय, आया, नौकर और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी गिरोह को कथित तौर पर निजी प्रयोगशालाओं से कमीशन मिला, जिनकी दरें अस्पताल की तुलना में अधिक हैं। उन्होंने कहा, इस प्रकार आरोपियों ने मरीजों के साथ-साथ सरकार को भी लाखों रुपये का चूना लगाया। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल के एक अधिकारी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर, 16 जुलाई को भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक निजी प्रयोगशाला के कर्मचारी सहित 21 लोगों के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मामले की और अधिक तहकीकात जांच जारी है।
एक अधिकारी ने कहा, परेल के “टाटा मेमोरियल अस्पताल” के सुरक्षा गार्डों ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां कर्मचारी कैंसर रोगियों को सरकारी सुविधा पर सब्सिडी वाले परीक्षणों से गुजरने के लिए एक निजी डायग्नोस्टिक्स सेंटर में रेफर करते थे। हाल ही में दो वार्ड बॉय को उनकी सेवाओं के लिए सेंटर के प्रबंधक से 3 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया था। यह घटना 15 जुलाई की शाम को सामने आई जब बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने पैसे के आदान-प्रदान को देखा। यह नकदी सिर्फ एक सप्ताह की सेवाओं के लिए बकाया (Advance) थी। कथित तौर पर इसे शनिवार को दिया गया क्योंकि सप्ताह के अंत में अस्पताल की ओपीडी बंद रहती है। पुलिस के मुताबिक, मरीजों की संख्या के आधार पर कमीशन 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये के बीच हो जाता है।
Live video on Indian fasttrack news channel
पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं और जांच कर रहे हैं कि क्या डॉक्टर इस रैकेट में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्डों को “इन्फिनिटी इमेजिंग सेंटर” के एक कर्मचारी और कुछ वार्ड बॉय के बीच एक सौदे के बारे में सूचना मिली थी। गार्डों ने उन दोनों का पीछा किया जो अस्पताल परिसर से बाहर चले गए और एक सरकारी अस्पताल के पास किसी का इंतजार कर रहे थे।
RPF में भय का माहौल है। कितने निरीक्षक तो अपना बोरिया बिस्तरा बाँधकर तैयार बैठे है। समझ मे नही आ रहा है, कि आरपीएफ का भविष्य कितना उज्जवल है?
वी बी माणिक मुंबई- भारतीय रेल का नया इतिहास खड़ा करने के चक्कर मे रेल सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक (Director General) संजय चंदर ने एक नए फार्मूले का इजाफा किया है। जिसका नाम है ट्रांसफर मोडिफिकेशन मॉडल (टी एम एम ) इसका मतलब अभी तक किसी को समझ मे नही आया है। अभी तक कोई आईजी भी समझ नही पाए है। इस वर्ष मार्च 2023 में होने वाले निरीक्षको, उप निरीक्षको और अन्य आरपीएफ के जवानों का ट्रांसफर नही हो पाया है।
सभी रेलवे जोन में इस पर ज़ोरों शोरों से काम चल रहा है। फिर भी पूरा नही हो रहा है अधिकांश बुद्धिमान अधिकारी रात दिन मिलकर काम कर रहे है। लेकिन ट्रांसफर की लिस्ट अभी तक तैयार नही हुई है। जिनका ट्रांसफर का समय हो गया है। ऐसे सारे निरीक्षक और उनके सहकर्मी बड़ी बेचैनी से अपने आईजी ऑफिस की तरफ निगाहे लगाए बैठे है। फिर भी कोई समाचार नही मिल रहा है इन कर्मचारियों के बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
आपको बता दें कि ट्रांसफर होने के बाद कर्मचारी एवं अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपने तबादले के साथ-साथ बच्चों का उनकी स्कूलों में एडमिशन कराना है। स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गयी है। नही तो ये निरीक्षक अपने परिवार को छोड़कर पोस्टिंग की जगह पर ड्यूटी करने के लिए भाग्य हो सकते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्या से डीजी को कोई फर्क नही पड़ता।
मार्च से जुलाई महीना समाप्त होने के करीब है। इसके साथ ही 31 जुलाई को डीजी संजय चंदर का रिटायरमेंट है। इनको क्या फर्क पड़ने वाला है। कोई भी निरीक्षक विरोध करने की ताकत नही रखता। अगर किसी ने मुँह खोला तो सीधे निरीक्षक का ट्रांसफर जंगल मे कर दिया जायेगा। सीधे उसको चार्जशीट पकड़ा दिया जायेगा। इस समय आरपीएफ में भय का माहौल है। कितने निरीक्षक तो अपना बोरिया बिस्तरा बाँधकर तैयार बैठे है। समझ मे नही आ रहा है, कि आरपीएफ का भविष्य कितना उज्जवल है।
गोरेगांव की फिल्म सिटी में घुसा तेंदुआ। सीरियल के सेट पर घुसने से अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान तेंदुआ ने सेट पर से एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।
इस्माईल शेख मुंबई- गोरेगांव पूर्व, स्थित फिल्म सिटी में एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ जिस समय फिल्म सिटी में घुसा, उस समय यहां एक टीवी सीरियल के सेट पर 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे। यहां अजूनी सीरियल की शूटिंग चल रही थी। तेंदुए को देख कर घबराहट के मारे यहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि नजारा बड़ा ही खतरनाक था।
गोरेगांव की फिल्म सिटी में घुसा तेंदुआ।
सीरियल के सेट पर अफरा तफरी और घबराहट के बीच तेंदुए ने सेट पर से एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए के फिल्म सेट पर घुसने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे तेंदुआ अजूनी सीरियल सेट पर बेखौफ होकर घूम रहा है। इसमें नजर आ रहा है कैसे उसने सेट पर एक कुत्ते पर हमला करके मार दिया है। तेंदुए के घुसने से सेट पर दहशत का माहौल फैल गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में मुंबई के फिल्म सिटी में एक टीवी शो में अजगर घुस गया था। उससे पहले यहां एक तेंदुआ भी देखा गया था। तब उसे रेस्क्यू कर वापस जंगल में भेज दिया गया था। इस दौरान सेट पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना था।
गाजियाबाद कोर्ट परिसर से बरामद तेंदुए की तस्वीर
बता दें कि इस साल फरवरी में राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। उससे पहले दिल्ली- एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद की कोर्ट में तेंदुआ नजर आया था। यहां तेंदुआ कोर्ट परिसर में काफी देर रहा, जिस वजह से कई देर तक लोग डर के साए में रहने को मजबूर हो गए थे। तेंदुए ने तब कोर्ट में मौजूद कई लोगों पर हमला किया। इसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय अबेकस और मानसिक अंकगणित और गणित परीक्षण परीक्षाओं में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले 35 छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को गर्व से मान्यता दी।
डिजिटल डेस्क (Indian fasttrack News Network) महाराष्ट्र- शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित विजयनगर कल्याण पूर्व में एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान, एडुसमार्टिंक स्मार्ट किड्स एकेडमी ने जनवरी 2023 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय अबेकस और मानसिक अंकगणित और गणित परीक्षण परीक्षाओं में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले 35 छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को गर्व से मान्यता दी। ये असाधारण व्यक्ति उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के उपलक्ष्य में प्रमाण पत्र और पदक से सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए 16/07/2023 को एडुसमार्टिंक स्मार्ट किड्स एकेडमी (Edusmartinc smart Academy) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सम्मानित व्यक्तित्व श्रीमती सपना पिसल ने छात्रों को अबेकस और मानसिक अंकगणित की कला में महारत हासिल करने के लिए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण पर बधाई देते हुए, प्रमाण पत्र और पदक वितरित किए।
निम्नलिखित छात्रों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 1. अदविका पाटिल 2. कस्तूरी निकम 3. ध्रुव पटोले 4. अर्णव पवार 5. राशि हांडे 6. तनुष 7. ओजस पिसल 8. अरव तिवार 9. हर्ष जैन 10.एताश हेगड़े 11.अंश तिवारी 12. ऋषभ पाटील
उत्कृष्ट उपलब्धियों को गर्व से मान्यता दी।
इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने असाधारण कौशल, दक्षता और अबेकस और मानसिक अंकगणित तकनीकों की गहरी समझ का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धियाँ न केवल उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता को दर्शाती हैं, बल्कि एडस्मार्टिंक स्मार्ट किड्स अकादमी द्वारा प्रदान किए गए कठोर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को भी दर्शाती हैं। इसी को लेकर 35 छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को गर्व से मान्यता दी गई।
एडस्मार्टिंक स्मार्ट किड्स एकेडमी (Edusmartinc smart Academy) अपने छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करते हुए समग्र शिक्षा प्रदान करने में सबसे आगे बनी हुई है। अपने समर्पित संकाय और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ, संस्थान छात्रों को गणित और मानसिक अंकगणित के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करता है।
Live video on Indian fasttrack news channel
प्रमाणपत्र और पदक वितरण समारोह ने युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उनका पोषण करने के लिए एडुसमार्टिंक स्मार्ट किड्स एकेडमी की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य किया। संस्था गणित और मानसिक अंकगणित के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करने में दृढ़ता से विश्वास करती है, और ये युवा उपलब्धियां अपने साथियों के लिए रोल मॉडल के रूप में काम करती हैं।’स्मार्ट किड्स एकेडमी उज्जवल भारत के लिए स्मार्ट पीढ़ी के निर्माण के लिए तत्पर है’।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड पश्चिम में मार्वे बीच पर एक हादसा हो गया। बीच पर नहाने गए पांच लड़के समुद्र के पानी में डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया है।
इस्माईल शेख मुंबई- महाराष्ट्र की राजधानी एवं मायानगरी मुंबई के मलाड पश्चिम में मार्वे बीच पर एक हादसा की खबर सामने आ रही है। समुद्र बीच पर नहाने गए पांच लड़के तट से लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर पानी में डूब गए। पांचों लड़कों की उम्र 12 से 16 बताई जा रही है। इनमें से दो लड़कों को लोगों ने सुरक्षा रक्षक आने से पहले ही बचा लिया। इनका नाम 16 वर्षीय जीतेन्द्र हरिजन और 13 साल का अंकुश भरत शिवारे बताया जा रहा है।
मार्वे बीच पर तलाशी और अभियान जारी है
जानकारी के मुताबिक उनके साथ नहाने गए तीन लड़के अभी भी लापता हैं। तटवर्ती सुरक्षा रक्षक, एफआरटी एफ/एम, एफआरटी नाव, लाइफ जैकेट आदि का उपयोग कर तलाशी और बचाव अभियान जारी है। लापता बच्चों के नाम 12 वर्षीय शुभम राजकुमार जयसवाल, 13 वर्षीयसनिखिल साजिद कायमकुर और 12 साल का अजय जीतेंद्र हरिजन बताया गया है।
Indian fasttrack newsमलाड के मार्वे बीच पर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान की तस्वीर
रविवार को लहरों में बह गया था एक कपल
आपको बता दें कि इससे पहले, बीते रविवार को ऐसे ही बांद्रा बैंडस्टैंड में समुद्र किनारे चट्टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा एक दंपति (कपल) लहरों में बह गया था। हादसे में 32 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई। मृतक का नाम ज्योति बताया जा रहा है, जबकि 35 वर्षीय पति मुकेश सुरक्षित है। महिला को पानी में बहता देख बच्चे मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। बताया जाता है कि यह दंपति पिकनिक मनाने के लिए यहां आया हुआ था।
आधे से ज्यादा प्रदेशों में कांग्रेस का शासन होने वाला है।
देश भर के आदिवासी और दलित एकजुट हो सकते हैं।
सुरेंद्र राजभर मुंबई- प्रायः हर प्रदेश में चंद क्षत्रप अवश्य हैं।जैसे यूपी में सपा, महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा लेकिन टूट से परेशान विहार में नीतीश और लालू फेमिली, बंगाल में ममता दीदी, इसी तरह साउथ में डी एम के. और कुछ छुटपुट क्षेत्रों में दूसरे क्षत्रप। किसी में इतनी शक्ति नहीं कि अकेले बीजेपी और मोदी का मुकाबला कर सके। दूसरी ओर जहां आप पार्टी ने दिल्ली और पंजाब फतह किया। लेकिन दूसरे प्रांतों में अप्रभावी रही, जबकि कांग्रेस ने पहले बीजेपी की दौलत शोहरत के सम्मुख सीमा तने गर्व से खड़ी रही। कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी जीत हासिल कर सरकार बना ली। यहां समझने की जरूरत है कि देशभर के आदिवासी और दलित जनता कांग्रेस के साथ होती दिखाई दे रही है।
लोकसभा चुनाव पूर्व तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होने वाली विधानसभाओं में अपना परचम लहराएगी कांग्रेस। महाराष्ट्र में भले जयचंदों की कमी नहीं है। अपने अपने बासों की पीठ में छुरा भोंककर सत्तासुख ले रहे यह सुख अस्थाई है। आगामी चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राकांपा और शिवसेना मिलकर कब्जा कर लेंगे। हरियाणा में भी कांग्रेस की जीत बड़ी होगी। कुल मिलाकर आधे से ज्यादा प्रदेशों में कांग्रेस का शासन होने वाला है। यूपी में भी कांग्रेस आश्चर्य में डाल सकती है। जो बीजेपी और मोदी के सपनों पर तुषारापार करने के लिए काफी है।
Indian fasttrack newsकांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर
उत्तम बात यह हुई कि पटना में सभी विरोधी दलों को लगा कि राहुल गांधी ही मोदी के सर्वोत्तम विकल्प होंगे। गुजरात में राहुल को न्याय मिल नहीं सकता इस बात को बहुत पहले रेखांकित किया जा चुका है। मान लें सुप्रीमकोर्ट में भी लोकसभा चुनाव पूर्व न्याय नहीं मिला और राहुल जेल चले गए तो विपक्षी दलों को एकमत होकर प्रियंका गांधी अथवा कांग्रेस अध्यक्ष को विकल्प के रूप में सोचना होगा।
देश भर के आदिवासी और दलित एकजुट हो सकते हैं।
Live video on Indian fasttrack news channel
चूंकि मापन्ना मल्लिकार्जुन खड़गे आदिवासी समुदाय के हैं। इसलिए देश भर के आदिवासियों और दलित उनके नाम पर एकजुट हो सकते हैं। सिर्फ उनके नाम की औपचारिक घोषणा करने की जरूरत होगी। चुनाव प्रचार में सिर्फ उनका नाम दलित आदिवासी समुदाय से जोड़ने की जरूरत होगी। यदि ऐसा हुआ और क्षत्रप मिलकर ईमानदारी से एक के सामने एक प्रत्याशी खड़ा करने की नीति का पालन करते हैं। तो आराम से विपक्षी दलों का गठबंधन 400 + सीटें जीतकर केंद्र में मोदी और बीजेपी को हटा कर नया इतिहास लिखेंगे। अभी तक दलित आदिवासी कभी भी देश का प्रधान मंत्री नहीं बना। खड़गे के रूप में आदिवासियों दलितों को अपना पीएम मिलने का स्वप्न साकार हो जाएगा।
डिजिटल डेस्क (Indian fasttrack News Network) उडुपी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार ने मिडिल क्लॉस को कई टैक्स बेनिफिट प्रदान किए हैं। इसके तहत हर साल 7.27 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा। उन्होंने कहा, सरकार ने समाज के किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ा है। कुछ लोगों ने इस पर संदेह किया, जब साल 2023-24 के केंद्रीय बजट में 7 लाख रुपये तक की आमदनी के लिए आयकर छूट प्रदान करने का फैसला किया गया था।
7 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई का क्या होगा?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां जानकारी देते हुए बताया, कि “लोगों को संदेह इस बात को लेकर था कि 7 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई का क्या होगा? इसके बाद हम एक टीम के रूप में बैठे और डिटेल में गए। हमने यह पता लगाया कि आप प्रत्येक अतिरिक्त 1 रुपये के लिए किस स्तर पर टैक्स का भुगतान करते हैं। उदाहरण के लिए 7.27 लाख रुपये के लिए, अब आप किसी प्रकार का टैक्स नहीं देते। केवल 27 हजार रुपये पर ही ब्रेक ईवन आता है। इसके बाद आप टैक्स देना शुरू करते हैं।”
Indian fasttrack newsभारतीय अर्थव्यवस्था पर फाइल तस्वीर
50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन।
निर्मला सीतारमण ने कहा, “अब आपके पास 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी है। न्यू टैक्स रिजीम के तहत यह शिकायत थी कि कोई स्टैंडर्ड डिडक्शन नहीं है। यह इस बार दिया गया है।” उन्होंने कहा, कि “हम भुगतान में सरलता लाए हैं।” सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, कि “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) का कुल बजट 2013-14 के 3,185 करोड़ रुपये की तुलना में 2023-24 के लिए बढ़कर 22,138 करोड़ रुपये हो गया है।
मोदी सरकार का बजटीय आवंटन में करीब सात गुना की बढ़ोतरी।
उन्होंने कहा नौ साल के दौरान बजटीय आवंटन में करीब सात गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह एमएसएमई (MSME) सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सार्वजनिक खरीद नीति योजना के तहत, 158 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा की गई कुल खरीद का 33 प्रतिशत एमएसएमई (MSME) से किया गया है। उन्होंने कहा, कि यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
Live video on Indian fasttrack news channel
दुनियाभर में हुई भारत की तारीफ..
उन्होंने कहा, “हमने टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म (Trade Receivables Discounting System) लॉन्च किया। ताकि एमएसएमई (MSME) और अन्य निगमों को अपने खरीदार द्वारा भुगतान न करने के कारण लिक्विडिटी की कमी का सामना न करना पड़े।” सीतारमण ने कहा, कि “ओएनडीसी (ONDC) ने एमएसएमई (MSME) कारोबार को बड़े संभावित ग्राहक आधार तक पहुंचने में सक्षम बनाया है।” साथ ही उन्होंने कहा, कि “दुनिया इस बात की तारीफ करती है, कि भारत ने बिजनेस सेक्टर के लिए अच्छा काम किया है।”
उन्होंने यह भी बताया, कि “व्यापार करना भारत में पहले से आसान हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा, कि “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 2014 में 142 से बढ़कर 2019 में 63 हो गई है। हमने 1,500 से ज्यादा पुराने कानूनों और करीब 39 हजार अनुपालनों को निरस्त करके जरूरी अनुपालन बोझ को कम किया है।” उन्होंने कहा, कंपनी अधिनियम को अपराधमुक्त कर दिया गया है।
एनसीपी के नेता छगन भुजबल को फिर से मिला राशन विभाग।
अजित पवार की इंट्री, बदल गई मंत्रियों की तस्वीर।
वापस हुई विभागीय आवंटन की घोषणा।
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई– मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल में मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों के लिए आवंटन की घोषणा कर दी है। इसमें फिर एक बार एनसीपी के नेता छगन भुजबल को राज्य का राशन विभाग दिया गया है। राज्यपाल रमेश बैस की मंजूरी के बाद इन विभागों के आवंटन की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, खनन और कोई अन्य आवंटित जो पोर्टफोलियो मे नहीं है। वह सारे विभाग मुख्यमंत्री के पास सुरक्षित है।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस गृह, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभकारी क्षेत्र विकास, ऊर्जा, शाही शिष्टाचार विभाग संभालेंगे।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार वित्त और योजना विभाग संभालेंगे।
Indian fasttrack newsउप मुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी नेता छगन भुजबल की फाइल तस्वीर
छगन भुजबल को फिर से मिला राशन विभाग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद देकर राज्य की अर्थव्यवस्था सौंपी गई है, तो वही छगन भुजबल जो महा विकास आघाडी की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (राशन वितरण) विभाग संभाल रहे थे उन्हें एक बार फिर उसी विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।माना जाता है कि अजीत पवार राज्य की अर्थव्यवस्था संभालने के लिए उत्तम है। तो वहीं छगन भुजबल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (राशन वितरण) विभाग के लिए राज्य में अच्छे नेता साबित हुए हैं। इसी को लेकर शिंदे सरकार भी उन्हें नए राज्य मंत्रिमंडल में वापस से जगह दे दी है।
Live video on Indian fasttrack news channel
अन्य 26 मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं :-
छगन भुजबल – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (राशन वितरण) विभाग। दिलीपराव दत्तात्रेय वलसे-पाटिल – सहकार राधाकृष्ण विखे-पाटिल – राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग। सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार – वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और मत्स्य पालन विभाग। हसन मियांलाल मुश्रीफ – चिकित्सा शिक्षा और विशेष सहायता विभाग। चंद्रकांतदा बच्चू पाटिल – उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय मामले विभाग। विजयकुमार कृष्णराव गावित– आदिवासी विकास विभाग। गिरीश दत्तात्रेय महाजन– ग्राम विकास एवं पंचायत राज, पर्यटन विभाग। गुलाबराव पाटिल– जल आपूर्ति एवं स्वच्छता दादाजी दगड़ू भुसे– सार्वजनिक बांधकाम (सार्वजनिक उपक्रम) विभाग। संजय दुलीचंद राठौड़– मृदा एवं जल संरक्षण विभाग। धनंजय पंडितराव मुंडे – कृषि विभाग। सुरेशभाऊ दगड़ू खाड़े– कामगार विभाग। संदीपन आसाराम भुमरे– रोजगार गारंटी योजना एवं बागवान (फलोत्पादन) विभाग। उदय रवीन्द्र सामंत– उद्योग विभाग। प्रो. तानाजी जयवंत सावंत– लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग। रवीन्द्र दत्तात्रेय चव्हाण – सार्वजनिक कार्य विभाग (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर)। अब्दुल सत्तार– अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ, पणन विभाग। दीपक वसंतराव केसरकर– स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग। धर्मराव बाबा भगवंतराव अत्राम – खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग। अतुल मोरेश्वर सावे– आवास, अन्य पिछड़ा एवं बहुजन कल्याण विभाग। शंभुराज शिवाजीराव देसाई– राज्य उत्पाद शुल्क विभाग। श्रीमती अदिति सुनील तटकरे – महिला एवं बाल विकास विभाग। संजय बाबूराव बनसोडे – खेल और युवा कल्याण, बंदरगाह विभाग। मंगलप्रभात लोढ़ा– कौशल्य विकास, उद्योजकता व नाविन्यता विभाग। अनिल पाटिल – राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग।