मुंबई लोकल ट्रेन की तस्वीर
इस्माइल शेख
मुंबई- कोरोना की दूसरी लहर का कहर शहर पर जारी है। वही कोरोना वायरस के शुरूआती दौर जारी सरकारी प्रतिबंध और नियम आब तक यहां कायम हैं। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आने के बाद भी नियमों में ढील नहीं दी गई है। ऐसे में मुंबईकरों की ओर से लगातार यह सवाल सामने आ रहे हैं कि जब कोरोना नियंत्रण में है, तो आम यात्रियों के लिए मुंबई लोकल शुरू क्यों नहीं की जा रही है? अब बढ़ती हुई मांगों को देखते हुए मुंबई महानगर पालिका (BMC) एक अहम फ़ैसला लेने वाली है।
मुंबई की लोकल ट्रेन में आम यात्रियों को सफर करने के लिए, 15 जुलाई को इस संबंध में एक अहम बैठक होगी। वहीं इस बैठक में लोकल ट्रेन शुरू करने सहित अन्य प्रतिबंधों और नियमों में भी छूट देने की घोषणा की जा सकती है। वही खबर यह भी है, कि कोरोना की दोनों डोज ले चुके मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल शुरू की जा सकती है। इससे नागरिकों को ऑफिस और अन्य जगहों में जाने की छूट दी जा सकती है।
आप सभी को बता दें कि मुंबई में फिलहाल कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, हालाँकि इसके बाद भी कोरोना की तीसरी लहर का डर यहां के लिए कायम है। इसी डर के कारण राज्य सरकार प्रतिबंध हटाने और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबई लोकल ट्रेन को आम यात्रियों के लिए शुरु करने में संकोच कर रही है।
फिलहाल मुंबई की लोकल ट्रेनें और अन्य सेवाएं आम लोगों के लिए बंद कर दी गई हैं। लोगों को इस बीच बहुत परेशानियां हो रही है! अब इसी के ख़ातिर 15 जुलाई को एक अहम मीटिंग बुलाई गई है जिसमें दोनों डोज ले चुके लोगों को मुंबई लोकल ट्रेन और अन्य सेवाओं में छूट देने की अनुमति दी जाएगी। ऐसी जानकारियां प्राप्त हो रही है! हालाँकि अभी कुछ ऑफिसियल नहीं है लेकिन 15 जुलाई को होने वाली मीटिंग के बाद सब ऑफिसियल हो सकता है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
