मुंबई के लादी पाव पर संकट, लकड़ी से जलने वाले भट्टी बैन से बढ़ेगी कीमत

BMC ने मुंबई में वुड और कोयले से चलने वाले भट्टी पर बैन लगा दिया है। जानें कैसे इससे वड़ा पाव, पाव भाजी और मिसळ पाव महंगे हो सकते हैं और बेकरी वालों पर कैसा संकट आने वाला है। Mumbai’s Ladi Pav is in trouble, the ban on wood-fired ovens will increase the price

मुंबई और वड़ा पाव का रिश्ता इतना गहरा है कि इसे “गरीबों का बर्गर” भी कहा जाता है। ऑफिस जाते कर्मचारी हों या कॉलेज के विद्यार्थी, हर किसी के लिए लादी पाव से बनी स्नैक्स जैसे वड़ा पाव, पाव भाजी और मिसळ पाव रोज़ की ज़िंदगी का हिस्सा हैं। लेकिन अब यह स्वाद बदल सकता है। Mumbai’s Ladi Pav is in trouble, the ban on wood-fired ovens will increase the price

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर की लगभग 1,000 बेकरीयों को नोटिस जारी कर कहा है कि वे लकड़ी से जलने वाले और कोयला भट्टी का इस्तेमाल बंद करें। इसके बजाय उन्हें इको-फ्रेंडली पीएनजी (पाइप्ड नैचरल गैस) ओवन लगाना होगा। Mumbai’s Ladi Pav is in trouble, the ban on wood-fired ovens will increase the price

Advertisements

Mumbai-Ladi-Pav-is-in-trouble-the-ban-on-wood-fired-ovens

क्यों लगाया बैन?

BMC का कहना है कि लकड़ी और कोयले से चलने वाले भट्टी से PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक निकलते हैं। ये प्रदूषक न सिर्फ़ बेकरी के भीतर काम करने वालों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि शहर की हवा भी खराब करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ़ ये बेकरी ही मुंबई के 3.5% प्रदूषण के लिए ज़िम्मेदार हैं। Mumbai’s Ladi Pav is in trouble, the ban on wood-fired ovens will increase the price

Mumbai: गूगल मैप के चक्कर में ऑडी कार चला रही महिला खाड़ी में गिरी सुरक्षा कर्मियों ने बचाया

बेकरीवालों की मुश्किलें

1. लागत में इज़ाफा

इंडियन बेकर्स असोसिएशन के अध्यक्ष खोदादाद ईरानी ने बताया कि पीएनजी आधारित ओवन लगाना लकड़ी और कोयला भट्टी से 3 से 4 गुना महंगा है। छोटे बेकरी वाले इतने बड़े खर्च को कैसे उठाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है।

2. फ्लेवर का संकट

लकड़ी से चलने वाले भट्टी से पकाई गई लादी पाव को जो खास स्मोकी टेस्ट मिलता है, वह गैस ओवन में गायब हो जाएगा। यानी, मुंबईकरों का ऑथेंटिक वड़ा पाव टेस्ट बदल सकता है।

3. रोज़गार पर असर

गैस या इलेक्ट्रिक ओवन लगाने पर मशीनों पर निर्भरता बढ़ेगी। इससे कर्मचारियों की ज़रूरत कम होगी, और हज़ारों कामगारों की नौकरियां दांव पर लग सकती हैं।

Mumbai-Ladi-Pav-is-in-trouble

कीमतें होंगी दोगुनी?

अगर पीएनजी ओवन का इस्तेमाल शुरू हुआ तो एक साधारण वड़ा पाव जिसकी कीमत अभी ₹15–₹20 है, वह ₹30–₹40 तक पहुंच सकता है। इसी तरह पाव भाजी और मिसळ पाव जैसे आइटम भी महंगे होंगे।

मुंबई की गलियों का स्वाद बदल जाएगा?

मुंबई की गलियों में बिकने वाले वड़ा पाव का स्वाद सिर्फ़ आलू और मसाले से नहीं बल्कि लादी पाव की सॉफ्टनेस और सुगंध से पूरा होता है। अगर ओवन बदल गए तो यह सुगंध और टेक्सचर बदल जाएगा। Mumbai’s Ladi Pav is in trouble, the ban on wood-fired ovens will increase the price

अनैतिक संबंध ने महिला को मौत के घाट उतारा, इंस्टाग्राम से हुआ प्यार

सवाल उठता है: क्या सिर्फ़ बेकरीज़ ही ज़िम्मेदार?

मुंबई में प्रदूषण के बड़े कारण हैं –

  • वाहनों से निकलने वाला धुआं
  • निर्माण कार्यों से धूल
  • औद्योगिक प्रदूषण

ऐसे में केवल बेकरीज़ को टारगेट करना कई विशेषज्ञों के अनुसार एकतरफ़ा फैसला है।

आगे का रास्ता

सरकार और BMC को चाहिए कि –

  1. छोटे बेकरी वालों को सब्सिडी या आर्थिक मदद दे।
  2. नई टेक्नोलॉजी के साथ ऐसा ओवन लाए जो सुरक्षित भी हो और फ्लेवर भी बनाए रखे
  3. प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित कदम उठाए।

मुंबई के लिए लादी पाव सिर्फ़ एक ब्रेड नहीं, बल्कि संस्कृति और पहचान है। अगर लकड़ी की आग से चलने वाली भट्टी पूरी तरह बंद हो जाते हैं तो यह परंपरा टूट जाएगा और वड़ा पाव खाने का असली मज़ा बदल जाएगा। सवाल यह है कि – क्या मुंबई अपनी हवा साफ़ करने के नाम पर अपनी सबसे प्यारी डिश का स्वाद कुर्बान कर पाएगी? Mumbai’s Ladi Pav is in trouble, the ban on wood-fired ovens will increase the price


Discover more from  

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Scroll to Top

Discover more from  

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading