मूसलाधार बारिश से मुंबई ठप! आज सरकार ने घोषित की सार्वजनिक छुट्टी!

दीवार गिरने से दर्जनों की मौत!
सहायता के लिए इंडियन नेवी आई!

संवाददाता -(इस्माइल शेख) 
मुंबई – मुंबई के साथ ठाणे, नई मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी लगातार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है! रात भर बारिश होती रही जिसके चलते मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल रेलवे की तीनों रूट वेस्टर्न, सेंट्रल और हॉर्बर ठप पड़ गई हैं! मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड के पिंपरी पाड़ा इलाके में फोरेस्ट की बॉन्ड्री दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना रात को 2:00 बजे के करीब हुई! साथ ही घटना मे 40 से ज्यादा घायलों को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, खबर मिलते ही बचाव कार्य शुरू हो गया था! इसी तरह की एक और अन्य घटना में कल्याण मे मनपा स्कूल की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई!

गोरेगांव पश्चिम के मोतीलाल नगर क्र. 1 के बैठी चालीयों के घरों मे पानी घूस गया था मालाड़ पश्चिम के वलनई कॉलोनी के झोपड़ों मे घुटनों तक का पानी भरा गया और बिजली विभाग ने भी इलाका की बत्ती बंद कर दी थी! ऐसा ही नजारा कुर्ला,घाटकोपर, मालाड़ पूर्व कुरार विलेज और मालवनी का रहा!

Advertisements

लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने आज 2 जुलाई, सार्वजनिक छुट्टी जाहिर की है! सरकार के अनुसार मुंबई और आसपास के इलाकों के नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है! मौसम विभाग ने भी अगले 4 दिनों तक बारिश रहने की संभावना व्यक्त की है! ठाणे और पालघर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया है!

लगातार बारिश के चलते मीठी नदी में पानी भर गया है और अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही मीठी नदी के उफान के चलते आसपास के इलाकों में रहने वालों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है! मद्देनजर इन इलाकों से लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है! मीठी नदी के हद से लगे कुर्ला धारावी इलाके में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए इंडियन नेवी पहुंच गई है!

गातार गरजते बरसते बरसात में मुंबई महानगर पालिका बीएमसी को मजबूर कर दिया कि वह इंडियन नेवी को राहत कार्य के लिए बुलाएं! नागरिकों को बचाने के लिए इंडियन नेवी की आई एन एस तानाजी, अपने लाव लश्कर के साथ सक्रिय हो गयी है! पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए नेवी की टीम लाइफ जैकेट्स का प्रयोग कर रही है! वृद्ध नागरिकों को और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है! नेवी , NDRF और फायर ब्रिगेड ने मिलकर तकरीबन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सफलता पाई है! हालांकि इस कार्य में स्थानीय लोगों की मदद भी महत्वपूर्ण रही! फिलहाल नेवी की टीम पूरी फुर्ती के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है!


Discover more from  

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Scroll to Top

Discover more from  

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading