Mumbai: 254 किलो चांदी लेकर फरार आरोपी 111 किलो के साथ गिरफ्तार

विश्वासघात का जीता जागता सुबूत एक व्यापारी को उसके विश्वासपात्र ने ही दिया। आखिर Mumbai Police ने 254 किलो चांदी लेकर फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, लेकिन सिर्फ 111 किलो हुआ बरामद..

इस्माइल शेख
मुंबई-
वीपी मार्ग पुलिस (VP Marg Police) ने दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के एक गहनों के व्यापारी का डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का 254 किलो चांदी (Silver) के गहने (Jewelry) लेकर फरार 38 वर्षीय आरोपी यशवंत हरदेव आचार्य को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस (Police) ने उसके पास से 111 किलो चांदी के गहने और नकदी रुपये (Cash Money) बरामद किया है।

विश्वासघात..

दक्षिणी मुंबई (South Mumbai) के ज्वेलर्स व्यापारी सुरेंद्र लक्ष्मी लाल आचार्य को उनके ही विश्वासपात्र यशवंत हरदेव आचार्य ने करोड़ों का चूना लगाकर विश्वासघात किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी पकड़ा गया। दरअसल, व्यापारी सुरेंद्र लक्ष्मी लाल ने अपने विश्वासपात्र यशवंत हरदेव आचार्य को एक करोड़ 77 लाख रुपए की चांदी गहने बना कर बेचने के लिए दिए। इसके लिए उन्होंने उसे मेहनताना भी दे दिया। पर यशवंत की नियत बिगड़ गई और वह गहने लेकर फरार हो गया।

Advertisements

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुआ गिरफ्तार

सुरेंद्र ने वीपी मार्ग पुलिस थाने (VP Marg Police Station) में शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने सर्वलाईंस की मदद से पाया, कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर में छुपा हुआ है। पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित कर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिया। वहां कानपुर से आरोपी यशवंत आचार्य को गिरफ्तार कर पुलिस मुंबई ले आई। गिरफ्तार के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक, उसके पास से 111 किलो चांदी और एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई है।


Discover more from  

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Scroll to Top

Discover more from  

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading