मुंबई- मानव तस्करी के जुर्म मे 40 से ज्यादा बच्चों के साथ राजनांदगांव पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है! जो मुंबई – हावड़ा एक्सप्रेस मेल गाडी से बच्चों को मुंबई ला रहा था!
खबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से है, जिसमे मामले की कड़ी मुंबई से जूड़ी होने की आशंका जताई जा रही है!
गुरुवार की सुबह मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस मेल से 40 से ज्यादा बच्चों को बरामद किया है। प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अफसर राजीव श्रीवास्तव को संस्था पुलिस मितान ग्रुप की सदस्य स्मिता पांडे ने सूचना दी थी, कि मुंबई-हावड़ा मेल में 40 से ज्यादा छोटे बच्चे सवार है! उनकी बातचीत से यह पता चल रहा था, कि वे बेहद मजबूर है उनके साथ उनका कोई अभिवावक नहीं है। संस्था के सदस्य की सूचना के बाद राजीव श्रीवास्तव ने इसकी सूचना राजनांदगांव पुलिस को दी और थोड़े ही समय में पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर मेल गाड़ी के एस फाइव और एस टू कोच से 40 से ज्यादा बच्चों को बरामद कर लिया है! इन बच्चों में कितने बच्चे छत्तीसगढ़ के हैं यह अभी साफ नहीं है। बच्चों को मुंबई ले जाने वाले जिस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह बिहार का रहने वाला बता रहा है! गिरफ्तार आरोपी पुलिस को अपनी सही पहचान नही बता कर अलग-अलग नाम बता रहा है! गिरफ्तार किए गए आरोपी का कहना है, वह सभी बच्चों को उनके अभिभावकों की अनुमति से ही मुंबई घुमाने ले जा रहा था! फिलहाल 40 बच्चों की बरामदगी से राजनांदगांव में हडकंप मच गया है! पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है! मामले को मानव तस्करी से जोड़ कर गैंग होने की संभावना जताई जा रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
