कोरोना के मामलों में मुंबई के तीन प्रशासनिक बड़े कोविड केयर सैंटरों में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी है, मानसून की मरम्मत की बजह बताई जा रही है। राज्य के मंत्रियों से हमें क्या जानकारी मिली इसका खुलासा आप आगे देख सकते हैं।
नितिन तोरस्कर/ इस्माइल शेख
मुंबई- बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने शहर के तीन बड़े कोविड केयर सैंटर में मानसून से पहले मरम्मत संबंधी कार्य की वजह से एक जून तक के लिए नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी है। महानगर पालिका ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीकेसी कोविड केयर सैंटर के डीन डॉक्टर राजेश डेरे ने बताया, कि “इन केंद्रों में इलाज करा रहे ज्यादातर मरीजों को ताउते चक्रवात से पहले अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया था।” ये सभी कोविड़ केयर सैंटर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, दहिसर और मुलुंड में स्थित है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी बीच शहर के मनपा अधिकारियों ने वायरस की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर ली है। साथ ही मुंबई शहर में कुछ नए बड़े कोविड केयर सैंटर बनाने की योजना है।
राज्यात आज 26,672कोरोना बाधीत रुग्णांची वाढ झाली व आज नवीन 29,177 कोरोना बाधित रुग्ण बरे झाले आहेत. एकूण 51,40,272रुग्ण बरे होऊन दवाखान्यातून घरी पाठविण्यात आले आहेत.राज्यात एकूण 3,48,395 ऍक्टिव्ह रुग्ण आहेत. राज्यातील रुग्ण बरे होण्याचे प्रमाण आता 92.12% झाले आहे. pic.twitter.com/Szpl0QfXPZ
— Rajesh Tope (@rajeshtope11) May 23, 2021
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का बयान..
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया, कि “राज्य में आज 26,672 कोरोना के मरीज बढ़े हैं और आज ही नए 29,177 कोरोना से बाधित मरीज ठीक हुए हैं। कुल 51,40,272 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर भेजे जा चुके हैं। फिलहाल राज्य में कुल 3,48,395 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 92.12 फीसदी हो गई है।” इन आंकड़ों से साफ है, कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। हालांकि प्रशासन वायरस की तीसरी लहर के लिए भी सक्षम है। पर लोगों को प्रशासन की ओर से एहतियात बरतने के लिए बार-बार कहा जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने क्या कहा ?
राज्य के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने जानकारी देते हुए बताया, कि उन्होंने अपने सहयोगी पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई उपनगरीय जिला योजना समिति के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने नज़दिकी तीसरी लहर से पहले की तैयारी, जंबो सुविधाओं में स्वतंत्र बाल चिकित्सा वार्ड, कोविड प्रतिक्रिया तथा टीकाकरण पर चर्चा कर सभी कार्यों का जायज़ा लिया। साथ ही मुंबई शहर के जिला कलेक्टर मिलिंद बोरिकर एवं राजीव निवाटकर एवं महानगर पालिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्री-मानसून कार्यों आदि के साथ #CycloneTaukte से हुए नुकसान की भी समीक्षा की।
I along with my colleague Guardian Minister Shri @AadityaThackeray held a meeting with the Mumbai Suburban District Planning Committee discussing preparations ahead of the impending third wave, independent pediatric wards in Jumbo Facilities, COVID response, vaccination,…
— Aslam Shaikh, INC 🇮🇳 (@AslamShaikh_MLA) May 24, 2021
1/2 pic.twitter.com/xpeDK4Vm5C
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.