Category: पुणे

  • Mumbai Pune Expressway 6 महीने के लिए रहेगा बंद, दूसरे रूट के बारे में जान लें।

    Mumbai Pune Expressway 6 महीने के लिए रहेगा बंद, दूसरे रूट के बारे में जान लें।

    Mumbai Pune Expressway: मुंबई और पुणे के बीच हर रोज सफर के दौरान बड़ी संख्या में लोग एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते है। आवाजाही को सरल बनाने वाला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ब्रेक लगने जा रहा है। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    Mumbai News: मुंबई से पुणे जाने वालों के लिए बहुत ही खास जानकारी प्रकाश में आ रही है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 11 फरवरी से बंद होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे पनवेल रूट पर छह महीने के लिए बंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कलमबोली सर्कल पर हो रहा निर्माण कार्य की वजह से इस रूट को बंद किया जा रहा है। बता दें, कि महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Maharashtra State Road Development Corporation) कलमबोली जंक्शन इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के हिस्से तौर पर नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कर रहा है। हालांकि यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता मौजूद रहेगा। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    रास्ते के बंद होने से पनवेल, मुंब्रा, और जेएनपीटी की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहन प्रभावित होंगे। यह प्रतिबंध 24 घंटे तक लागू रहेने वाला है। इससे निर्माण कार्य आराम होता रहेगा और जाम भी कम लगेगा। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    दूसरा अल्टरनेटीव रूट भी जान लें ..

    मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे से पनवेल (Panvel), गोवा (Goa) और जेएनपीटी (JNPT) जाने वाले वाहन एनएच-48 पर कोलपाठा में डायवर्ट होंगे। पुणे से मुम्बई जाने वाले और तलोजा, कल्याण और शिलाफाटा जाने वाले यात्री पनवेल-सायन हाईवे पर 1.2 किलोमीटर सीधे जा सकते हैं। इसके बाद पुरुषार्थ पेट्रोल पंप फ्लाइओवर पर सीधा जाते हुए रोडपाली और एनएच-48 के रास्ते आगे रुट फॉलो कर सकते हैं। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    नवी मुंबई की डीसीपी (ट्रैफिक) तिरुपति काकडे ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियन के तहत प्रतिबंध लगए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक बार परियोजना (Project) पूरी हो जाएगी तो कलमबोली सर्कल पर ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    अटल सेतु पर यात्रा कैसा रहेगा?

    खबर के मुताबिक पुणे से मुम्बई ट्रांस हार्बर लिंक जाने वाली गाड़ियां इस डायवर्जन से प्रभावित नहीं होंगे। ये गाड़ियां कोनपाठा पर सर्विस रोड की तरफ मुड़ सकते हैं। नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मोटर चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    इससे पहले जनवरी में तीन दिन के लिए तीन घंटे की बैरिकेडिंग एक्सप्रेसवे पर लगाई गई थी। इस वजह से मुम्बई से पुणे जाने वाले यात्रियों को ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ रहा था। एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक का काम चलने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था। इसका काम पूरा होने पर आवाजाही सामान्य हो गई थी। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

  • एक महिने की शादी और पति निकला बच्चे का बाप। लडके के साथ उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

    एक महिने की शादी और पति निकला बच्चे का बाप। लडके के साथ उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

    मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर विवाहेतर संबंध रखने, दूसरी महिला से बच्चा पैदा करने को लेकर महिला के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके माता-पिता खिलाफ उसकी 30 वर्षीय पत्नी को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है, जिसने उस पर एक अन्य महिला के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है, जिसके साथ उसका एक बच्चा भी है और जब रिश्ते के बारे में पता चला तो पीड़ित के गहने छिन लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    वर्ली पुलिस के मुताबिक, महिला साउथ मुंबई की रहने वाली है। उसने अपने पति और उसके माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने उन पर भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और उसके पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा एक महिला के प्रति क्रूरता से संबंधित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    सोने के गहने क्यों छीने?

    पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर उसके माता-पिता द्वारा दिए गए सोने के गहने छीनने का भी आरोप लगाया है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    एक महिने पहले ही हुई थी शादी

    महिला के अनुसार, उसने दोनों परिवारों की सहमति से 14 जून, 2024 को आरोपी व्यक्ति से शादी हुई थी और समारोह के दौरान, उसके माता-पिता ने उसे सोने के आभूषण दिए थे। महिला ने पुलिस बताया, कि “शादी के बाद, मैं अपने ससुराल पुणे गई। करीब एक महीने बाद मैं अपने मायके आ गई और 20 दिन तक अपने मायके में रही। जब मैं वापस लौटी तो मुझे एहसास हुआ कि उन्होंने मेरे माता-पिता द्वारा दिए गए सभी सोने के गहने छिपा दिए हैं। जब मैंने इसके बारे में पूछा, तो मेरे पति ने मुझे बताया कि वे उसके थे। जबकि मेरे माता-पिता ने शादी के लिए कई सालों से पैसा जमा कर मेरे लिए सोने के गहने खरीदे थे और शादी वक्त उन्होंने मुझे पहनाकर विदा किया था और अब ये उसी गहने को अपना बताकर मुझे धोखा दे रहा है।” (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    शारीरिक संबंध

    महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को एक अन्य महिला का फोन आया और उसने उसे यह कहते हुए सुना कि “उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था।” हालाँकि, जब वह फोन पर बात कर रहा था तब उसने आपत्ति जताई, तो दोनों के बीच बहस हो गई। तभी से उसे शक होने लगा कि उसका किसी गैर महिला के साथ शारीरिक संबंध है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    दोस्त का बहाना

    जैसे-जैसे पीड़ित महिला का संदेह बढ़ता गया, दंपति ने अपने माता-पिता को चर्चा में शामिल किया, जिसके दौरान उसके पति ने दावा किया कि यह सब पीड़ित महिला की कल्पना थी और वह एक दोस्त से बात कर रहा था जो कभी-कभी उसे चिढ़ाने के लिए महिला की आवाज का इस्तेमाल करता है। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    मेसेज से हुआ खुलासा

    हालाँकि, कुछ दिनों बाद महिला अपने पति के फोन तक पहुंचने में कामयाब रही और व्हाट्सएप चैट को डाटा रिकवर कर लिया। तो सारा माजरा सामने आ गया। व्हाट्सएप चैट के रिकॉर्ड को देखकर महिला दंग रह गई। उसने पूराने रिकार्ड मे अपने पति के साथ एक अन्य महिला के मेसेज पढ़ा जिसके बाद यह पक्का हो गया कि उसका उस महिला के साथ शारीरिक संबंध थे। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    अवैध संबंध को कबूल किया

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, कि जब उसने इस बात को लेकर अपने पति का सामना किया, तो उसने इस संबंध को कबूल कर लिया और कहा कि वह पिछले चार सालों से दूसरी महिला के साथ रिश्ते में था। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि मोबाइल के मेसेज से यह भी पता चला कि उस महिला के दो बच्चे थे, और छोटा बच्चा शिकायतकर्ता के पति का बच्चा था। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

    महिला को घर से बाहर निकाल दिया।

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, कि “जब मैंने उससे पूछा कि उसने मुझसे शादी क्यों की, तो उसने कहा कि वह दोनों रिश्तों को संभाल सकता है, जिसके कारण तीखी बहस हुई। इसके बाद मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद मैं मुंबई आ गई।” महिला ने आगे बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने बाद में उसे फोन किया और धमकी दी, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। (One month of marriage and the husband turns out to be the father of the child. Case filed against the boy and his family)

  • चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हडकंपमें

    चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हडकंपमें

    महाराष्ट्र में चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में हडकंप मच गया है। पुणे के 600 से अधिक पार्टी (NCP) कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा। (Before the elections in Maharashtra, there is a stir in the Nationalist Congress Party, Pune city workers resigned)

    न्यूज़ डेस्क
    महाराष्ट्र/ पुणे- मानकर के समर्थक मंगलवार शाम को पुणे शहर के नारायणपेठ इलाके में राकांपा (NCP) कार्यालय में एकत्र हुए और एक विशेष बैठक करते हुए एक साथ मिलकर सामुहिक इस्तीफे की घोषणा कर दी। इस्तीफे की सूची में शहर उपाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख, विभिन्न सेल प्रमुख और पार्टी कार्यकर्ता जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

    अजित पवार गुट को मिला झटका

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट को लेकर बडी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को पुणे शहर इकाई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 600 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर को एमएलसी (MLC) पद नहीं देने के राज्यपाल के फैसले का विरोध कर रहे हैं। यह घटनाक्रम उसी दिन हुआ जब भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

    सामूहिक इस्तीफा ..

    नारायणपेठ के राकांपा कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे की घोषण सामूहिक की गई जिसमें शहर उपाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख, विभिन्न सेल प्रमुख और पार्टी कार्यकर्ता जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। विशेष रूप से, शहर इकाई ने राज्यपाल के कोटे से पार्टी को आवंटित तीन एमएलसी सीटों (MLC Seats) में से एक पर मानकर की नियुक्ति की मांग की थी। हालाँकि, राकांपा ने राजनीति में मौजूदा पारिवारिक संबंधों वाले लोगों को फिर से नामांकित करने का फैसला किया है। कार्यकर्ताओं ने निराशा और मोहभंग व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजीत पवार को ज्ञापन के लिए एक एक पत्र भी तैयार किया।

    पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया

    पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानकर ने पुणे शहर में राकांपा को मजबूत किया है और इसलिए वह एमएलसी सीट के हकदार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अपमान से भविष्य में पार्टी कमजोर होगी। अपने ज्ञापन में नेताओं ने कहा, “हमें विश्वास था कि अजित पवार पार्टी कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाएंगे। हालांकि, दीपक मानकर को एमएलसी सीट से वंचित कर हमारा भरोसा तोड़ दिया गया है।” इस बीच, एनसीपी पुणे शहर के उपाध्यक्ष दत्ता सागरे ने कहा, “हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुणे शहर के अध्यक्ष दीपक मानकर को राज्यपाल के कोटे से एमएलसी पद से वंचित किए जाने के विरोध में आज 600 पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।”