Category: परभणी

  • Parbhani Mayor Controversy: मुस्लिम महापौर पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान

    Parbhani Mayor Controversy: मुस्लिम महापौर पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान

    Parbhani महानगरपालिका में शिवसेना (UBT) के मुस्लिम महापौर चुने जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया। अंबादास दानवे ने BJP पर पलटवार करते हुए सिकंदर बख्त से मुख्तार अब्बास नकवी तक का नाम लिया। पढ़ें पूरी खबर।

    महाराष्ट्र: Parbhani महानगरपालिका में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के समर्थन से मुस्लिम नेता सय्यद इकबाल महापौर चुने गए। इसके बाद BJP और विरोधी दलों ने हिंदुत्व के मुद्दे पर ठाकरे गुट को घेरा। जवाब में अंबादास दानवे ने BJP पर पलटवार करते हुए पार्टी के मुस्लिम नेताओं की लंबी लिस्ट गिना दी और पूछा – “तब आपका हिंदुत्व कहां था?” इस मुद्दे ने पूरे महाराष्ट्र की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है।

    Parbhani-Mayor-Controversy-Political-turmoil-in-Maharashtra-over-Muslim-mayor-news

    🏛️ Parbhani में मुस्लिम महापौर, क्यों मचा सियासी तूफान?

    Parbhani महानगरपालिका में शिवसेना (UBT) की तरफ से मुस्लिम उम्मीदवार को महापौर बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त बहस छिड़ गई है।

    सोशल मीडिया पर “हिंदुत्व बनाम सेक्युलर राजनीति”, “जनाब सेना” जैसे कीवर्ड ट्रेंड करने लगे। सवाल उठाया गया कि मुंबई में मराठी और हिंदुत्व की बात करने वाली पार्टी परभणी में मुस्लिम महापौर कैसे चुन सकती है?

    🔥 BJP का हमला: हिंदुत्व पर उठे सवाल

    BJP और कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने आरोप लगाया कि यह फैसला शिवसेना (UBT) की बदली हुई विचारधारा को दिखाता है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि “Shiv Sena UBT Muslim Mayor”, “Parbhani Mayor Controversy”, “Hindutva Politics Maharashtra” जैसे सर्च टर्म्स गूगल पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।


    🗣️ अंबादास दानवे का पलटवार: BJP को दिखाया आईना

    इस पूरे विवाद पर अंबादास दानवे ने BJP पर सीधा हमला बोला।

    दानवे ने कहा:

    “परभणी में मुस्लिम महापौर बनते ही BJP के कई विद्वानों को अचानक दर्द शुरू हो गया। लेकिन जब आपके ही दल में मुस्लिम नेता बड़े पदों पर थे, तब आपका हिंदुत्व कहां था?”

    📜 BJP के मुस्लिम नेताओं की लिस्ट गिनाई

    दानवे ने BJP के कई मुस्लिम चेहरों का नाम लेकर सवाल खड़ा किया:

    • सिकंदर बख्त
    • शाहनवाज हुसैन
    • मुख्तार अब्बास नकवी
    • नजमा हेपतुल्ला
    • एम.जे. अकबर
    • सैयद जफर इस्लाम
    • जमाल सिद्दीकी

    दानवे ने कहा कि जब इन नेताओं को मंत्री और सांसद बनाया गया, तब किसी ने हिंदुत्व पर सवाल नहीं उठाया।

    🤝 हिंदू नगरसेवकों ने भी किया समर्थन

    दानवे ने यह भी साफ किया कि महापौर के चुनाव में कई हिंदू नगरसेवकों ने भी समर्थन दिया। उनके मुताबिक यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, न कि धर्म का मुद्दा।

    🌾 सय्यद इकबाल कौन हैं?

    नवनियुक्त महापौर सय्यद इकबाल को शिवसेना का पुराना और जमीनी कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से तालुका प्रमुख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि सांसद संजय जाधव के शिवपुराण कथा आयोजन के लिए इकबाल ने अपनी जमीन उपलब्ध कराई थी।

    🌡️ महाराष्ट्र में बढ़ा सियासी तापमान

    यह मुद्दा अब सिर्फ परभणी तक सीमित नहीं रहा। “Maharashtra Political Controversy 2026”, “Shiv Sena vs BJP Latest News”, “Muslim Mayor Maharashtra Debate” जैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं।

    विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले चुनावों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।


    ❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

    Q1. परभणी में कौन महापौर बने हैं?
    परभणी महानगरपालिका में शिवसेना (UBT) समर्थित सय्यद इकबाल महापौर चुने गए हैं।

    Q2. विवाद क्यों शुरू हुआ?
    मुस्लिम महापौर चुने जाने के बाद BJP और अन्य दलों ने हिंदुत्व के मुद्दे पर सवाल उठाए।

    Q3. अंबादास दानवे ने क्या कहा?
    अंबादास दानवे ने BJP के मुस्लिम नेताओं की लिस्ट गिनाते हुए पलटवार किया।

    Q4. क्या यह मामला चुनावों को प्रभावित करेगा?
    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुद्दा आने वाले चुनावों में बड़ा फैक्टर बन सकता है।

  • Mumbai: उधार के पैसे नहीं चुकाने पर 2 बच्चों का अपहरण कर कार में यौन शोषण

    Mumbai: उधार के पैसे नहीं चुकाने पर 2 बच्चों का अपहरण कर कार में यौन शोषण

    मुंबई से एक अपमानजनक घटना प्रकाश में आ रही है। यहां दो किशोर लडकों को इसलिए किडनैप किया गया क्योंकि वह उधार के पैसे वापस नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं किडनैप के दौरान आरोपियों ने उन बच्चों को बुरी तरह पिटा और यौन शोषण भी किया। Mumbai: 2 kids kidnapped and sexually abused in car for not paying back loan amount

    https://mumbaipolice.gov.in/मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उधार के पैसे नही चुका पाने की वजह से एक व्यक्ति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 2 किशोर लडकों का अपहरण किया और उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा और उसके बाद कार में उनका यौन शोषण भी किया। दो पीड़ितों में से एक महाराष्ट्र के परभणी का रहने वाला नाबालिक बच्चा है, जबकि दूसरा दक्षिण मुंबई का रहने वाला 19 वर्षीय किशोर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौतम दिलीप गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सहयोगी 25 वर्षीय धीरज, 21 वर्षीय भरत और 45 वर्षीय पंजूभाई गोस्वामी की तलाश जारी है। Mumbai: 2 kids kidnapped and sexually abused in car for not paying back loan amount

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले दोनों लड़कों ने गिरफ्तार आरोपी गोस्वामी से कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसको चुका पाने में वे असमर्थ थे। गोस्वामी उनको कई दिनों से धमकी दे रहा था। कुछ दिन पहले गोस्वामी अपने साथियों धीरज, भरत और पंजूभाई के साथ दोनों किशोरों को जबरन अपनी कार में ले गया, उसके बाद उनको मारा-पीटा। आरोपियों ने दोनों को कार में नंगा कर दिया और एक-दूसरे का ओरल सेक्स करने को कहा, जिसकी उन्होंने वीडियो बनाई। Mumbai: 2 kids kidnapped and sexually abused in car for not paying back loan amount

    मुंबई से पुणे घुमाता रहा

    पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों को पुणे और फिर मुंबई घुमाते रहे। उसके बाद वे मुंबई के भुलेश्वर इलाके में कालबादेवी रोड स्थित एक ऑफिस में लेजाकर दोनों लड़कों को बेल्ट से पीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपी उन बच्चों पर “सेक्स करो” कह कर चिल्ला रहा था और वीडियो बना रहा था। Mumbai: 2 kids kidnapped and sexually abused in car for not paying back loan amount

    लड़के जब घर पहुंचे और अपनी आप बीती मां को बताई। तब जाकर मां ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दोनों की हालत ऐसी है कि पुलिस को उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल एलटी मार्ग पुलिस आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है। Mumbai: 2 kids kidnapped and sexually abused in car for not paying back loan amount

  • Parbhani Violence: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

    Parbhani Violence: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

    Parbhani Violence : डॉक्टर बालासाहेब आंबेडकर के अनुयायी संविधान के अपमान को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए परभणी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। (Parbhani Violence, Police lathicharged, fired tear gas shells)

    Violence in Parbhani Maharashtra: महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर बुधवार को हिंसा भड़क गई। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की और तोड़फोड़ भी किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। फ़िलहाल शहर में तनाव के बीच माहौल शांत हो गया है। यहां शहर की पुलिस के अलावा दंगा नियंत्रण बल तैनात किया गया है। पूरा शहर पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया है। (Parbhani Violence, Police lathicharged, fired tear gas shells)

    कहां हुई घटना ?

    बताया जा रहा है कि परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के पास, रेलवे स्टेशन के नजदीक लगी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति के सामने रखी संविधान की प्रति को मंगलवार शाम किसी शख्स ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के विरोध में आज यानी बुधवार सवेरे से ही परभणी शहर में बंद का ऐलान किया गया था। इस दौरान हिंसा भड़क उठी। (Parbhani Violence, Police lathicharged, fired tear gas shells)

    मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बीआर अंबेडकर की मूर्ति के पास रखी संविधान की प्रति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस वजह से अंबेडकर अनुयायी बेहद गुस्से में हैं और शहर में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे है। कई इलाकों में नाराज लोग सड़कों पर उतर आये है। (Parbhani Violence, Police lathicharged, fired tear gas shells)

    गिरफ्तारी के लिए दी चेतावनी ..

    वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने चेतावनी देते हुए कहा, कि 24 घंटे के भीतर अगर उपद्रवियों की गिरफ्तारी नही हुई तो इसका अंजाम भुगतान पडेगा। उन्होंने कहा, कि “परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ रखी भारतीय संविधान को क्षतिग्रस्त करना बेहद शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है कि बाबा साहब की मूर्ति या दलित अस्मिता के प्रतीक के साथ ऐसा किया गया है। वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया। मैं सभी से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटे के अंदर सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिणाम भुगतना होगा।” (Parbhani Violence, Police lathicharged, fired tear gas shells)