Category: Civic Issues

  • राजनैतिक झटका, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रवि राजा भाजपा में शामिल

    राजनैतिक झटका, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रवि राजा भाजपा में शामिल

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राज को देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई उपाध्यक्ष का पद देकर सम्मानित किया। मुंबई के सायन कोलीवाडा से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज़ चल रहे थे। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार की मौजूदगी में पार्टी प्रवेश किया। रवि राज पिछले 44 वर्षों से कांग्रेसी नेता के रूप में काम कर रहे थे। इस बार चुनावी टिकट को लेकर मन मुटाव के बीच रवि राज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    कांग्रेस पार्टी से नाराज

    इसके पहले रवि राज राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद तुरंत भारतीय जनता पार्टी ने अपना मंच साझा करते हुए रवि राजा को मुंबई भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। राजा सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज थे। वह इस बात से भी परेशान थे कि कांग्रेस ने मुंबई के विकास में उनके काम और योगदान को मान्यता नहीं दी और न ही उसकी सराहना की। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    महायुति की BMC पर नजर

    रवि राजा ने अपना इस्तीफा सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। कांग्रेस पार्टी ने सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से गणेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।राजा का यह फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान और भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ऐसे समय में हुआ, जब महायुति मुंबई में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने और महा विकास अघाड़ी को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुंबई में 36 विधानसभा सीटों पर महायुति और महाविकास अघाडी गठबंधन वाले दलों के बीच घमासान युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अपक्ष उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महायुति बीएमसी पर नजर रखते हुए अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए काफी उत्सुक है। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    भाजपा को होगा लाभ

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में पांच बार पार्षद (नगरसेवक) रहे राजा का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि मुंबई की राजनीति में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी को इससे बहुत लाभ होगा। राजा एक अनुभवी पार्षद (Councilor) हैं। वह 23 वर्षों से अधिक समय से बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन निगम (BEST) के सदस्य रहे हैं। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    और भी दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे

    उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न दलों के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। वहीं रवि राजा ने कहा, “मैंने 44 साल बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी मे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। यह पहले से तय है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में महायुति सरकार के काम को देखते हुए महायुति सरकार फिर से सत्ता में आएगी।” राजा ने कहा कि सायन कोलीवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार तमिल सेल्वन की जीत निश्चित है। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

  • महाराष्ट्र चुनाव 6 नवंबर को मुंबई में होगी MVA की संयुक्त रैली

    महाराष्ट्र चुनाव 6 नवंबर को मुंबई में होगी MVA की संयुक्त रैली

    कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन 6 नवंबर को मुंबई में एक संयुक्त रैली आयोजित करने जा रही है और विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी ‘गारंटी’ जारी करने जा रही है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – 6 नवंबर को कांग्रेस महाविकास आघाड़ी गठबंधन में एक संयुक्त रैली का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गारंटी जारी करेगा ऐसा बताया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहने वाले है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 6 नवंबर की शाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में आयोजित किया जाएगा और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल होंगे। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    चुनावी घोषणा

    लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 नवंबर को महा विकास अघाड़ी गठबंधन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई आ रहे हैं। जहां एनसीपी (NCP) नेता शरद पवार, शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहने वाले हैं। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी राज्य के लिए कांग्रेस की चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगे। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    राहुल गांधी का महाराष्ट्र दौरा

    विपक्षी नेता राहुल गांधी 6 नवंबर को एक दिन के दौरे पर महाराष्ट्र आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रमुख नाना पटोले ने बताया कि वह सुबह नागपुर में सबसे पहले ‘संविधान बचाओ’ सभा में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राहुल गांधी महाविकास अघाडी गठबंधन के प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बीकेसी पहुंचेंगे यहा एमवीए की संयुक्त रैली के बीच चुनावी गारंटी पेश किए जाने के बारे में कहा जा रहा है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    कांग्रेस की गारंटी

    कांग्रेस पिछले कुछ समय से चुनावों में अपने घोषणापत्र को ‘गारंटी’ के रूप में पेश करती रही है। महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस 103 सीटों पर, शिवसेना (UBT) 89 पर और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। छह सीटें अन्य गठबंधन के सहयोगियों दलों को दी गई हैं, जबकि तीन विधानसभा सीटों पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    आपको बता दें कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है और चुनावी मतगणना तीन दिन बाद 23 नवंबर को की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राजभर में मंगलवार तक 7,995 उम्मीदवारों ने 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

  • मुंबई में चुनावी सीट को लेकर बगावत के सुर

    मुंबई में चुनावी सीट को लेकर बगावत के सुर

    महा विकास अघाड़ी और महायुति में चुनावी घमासान के बीच बोरीवली, कोलाबा, मुलुंड समेत सीटों के बटवारे को लेकर अब भी तनाव बना हुआ है। कई जगह पार्टी के आदेशों को लेकर बगावत के सुर देखे जा रहे हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार यानी आज के दिन नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है। फिर भी महायुति और महाविकास आघाडी के प्रमुख दलों के बीच कुछ सीटों पर बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई है। राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ टकराव की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बगावत के सुर देखे जा रहे हैं। बोरीवली विधानसभा सीट से टिकट की आस लगाए बैठे उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने ऐलान किया है कि वह मंगलवार को नामांकन भरेंगे। भाजपा ने यहां से विधायक सुनील राणे का टिकट काटकर संजय उपाध्याय को पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया है। घाटकोपर-पूर्व से पराग शाह को फिर से उम्मीदवारी देने से पूर्व विधायक प्रकाश मेहता के सुर बदले हुए हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    महायुति में अब तक धारावी और शिवाजी नगर, मानखुर्द की सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हुई है, जबकि महाविकास आघाडी में भी कोलाबा, बोरीवली और मुलुंड की सीट पर फैसला नहीं हो सका है। अब कांग्रेस आरोप लगा रही है कि उद्धव गुट की शिवसेना ने अधिकांश सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस पर उद्धव गुट के नेता अनिल परब ने कहा कि उनकी पार्टी ने योग्यता और जीतने की क्षमता के आधार पर सीटें हासिल की हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    गठबंधन की राजनीति

    कांग्रेस ने मुंबई की 36 में से 18 सीटों पर दावा किया है। लेकिन अब तक 9 सीटें ही हांसिल हो पाई है। सोमवार देर रात तक महाविकास आघाडी के बीच कोलाबा, मुलुंड और बोरीवली को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ। सीट बंटवारे को लेकर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा, कि “उद्धव गुट का रुख गठबंधन की राजनीति के अनुरूप नहीं है। हमने बातचीत के लिए उद्धव गुट के नेताओं के साथ बैठक की। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बजाय उद्धव सेना ने एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस को हल्के में लिया गया।” वहीं, विवादों के बीच कांग्रेस के मधु चव्हाण ने भायखला विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी

    पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृत शर्मा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी में शामिल करते समय वादा किया था कि उन्हें विधानसभा की उम्मीदवारी देंगे। इसके बाद उन्होंने चुनावी प्रचार भी शुरू किया। अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। बल्कि उस क्षेत्र से बीजेपी नेता मुरजी पटेल को पार्टी में शामिल कर अंधेरी पूर्व से उम्मीदवारी दे दी गई। इससे खफा होकर प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृत शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में कूद पड़ी हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    पार्टी कार्यकर्ताओं में घमासान

    वर्सोवा विधानसभा सीट से बीजेपी ने भारती लवेकर और उद्धव गुट की शिवसेना ने हारून खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही दलों की ओर से दोनों उम्मीदवार का विरोध हो रहा है। दरअसल, इस सीट पर महाविकास आघाडी की ओर से कांग्रेस ने दावा किया था, लेकिन उद्धव गुट ने अचानक ही हारून को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस के कुछ लोग बगावत करने के लिए तैयार हैं। बीजेपी की लवेकर का भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध हो रहा है। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

  • उद्धव ने शिंदे के सामने उतारा हुकुम का इक्का

    उद्धव ने शिंदे के सामने उतारा हुकुम का इक्का

    Uddhav Thackeray Shiv Sena First List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इसमें उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के सामने उतारा हुकुम का इक्का (Uddhav dealt ace of spades in front of Shinde)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने बुधवार को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उद्धव गुट की शिवसेना ने अपनी पहली सूची में लगभग उन सभी विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जिन्होंने जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बावजूद पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे के सियासी गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को मौका दिया गया है। जबकि आदित्य ठाकरे को एक बार फिर से मुबई की वर्ली विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से लगभग उन सभी विधायकों पर भरोसा करते हुए मौका दिया है जो शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव  गुट को अपना समर्थन दिया था। आदित्य ठाकरे को वर्ली से दोबारा पार्टी की उम्मीदवारी दी गई है और बांद्रा पूर्व से वरुण सरदेसाई को टिकट दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) ने आज 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला फाइनल कर लिया है। महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस पार्टी के साथ उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है।

    महाविकास अघाडी गठबंधन में सीटों के बटवारे पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “आज शरद पवार के नेतृत्व में एमवीए की बैठक हुई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना (UBT) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और शेष 18 सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत गठबंधन के बाकी दलों से बातचीत के बाद कल तक सब कुछ साफ हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि “हम महा विकास अघाड़ी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे।”

    कब तक चलेगा कार्यकाल?

    महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इसके साथ ही 23 नवंबर को वोटों की गिनती किए जाने की चुनाव आयुक्त ने घोषणा की है। इसके लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने जा रहा है।

  • NCP की पहली लिस्ट में नवाब और सना नदारद

    NCP की पहली लिस्ट में नवाब और सना नदारद

    Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महायुति में शामिल अजित पवार की NCP की ओर से 38 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पार्टी प्रमुख अजित पवार और छगन भुजबल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। लेकिन नवाब मलिक और उनकी बेटी सना का नाम नदारद है। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सत्तारुढ़ महायुति गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (National Congress Party) अजित पवार गुट ने अपने चुनावी उम्मीदवारों की पहली सूची (Maharashtra Election NCP Candidate’s List) जारी कर दी गई है। इस सूची में 38 नाम शामिल हैं। चुनावी प्रत्याशियों की लिस्ट के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार बारामती विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले हैं और वहीं, छगन भुजबल को येवला से टिकट दिया गया है। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    अजित पवार ने अपने 95 प्रतिशत विधायकों को फिर से टिकट दिया है। वहीं, चर्चित नवाब मलिक और उनकी बेटी सना मलिक का नाम उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल नही किया गया है। जबकि, कागल विधानसभा से हसन मुश्रीफ, कोपुरगव विधानसभा सीट से आशुतोष काले, अकोले से किरण लहामटे, बसमत से चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे, चिपलूण से शेखर निकम और मावल से सुनील शेलके को टिकट दिया गया है। जबकि, आंबेगाव से दिलीप वलसे-पाटील, परली से धनंजय मुंडे, दिंडोरी से नरहरी झिरवाल चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    बाहर से आए नेताओं को भी दिया टिकट

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बुधवार को पार्टी की ओर से 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अजीत पवार गुट में शामिल होने के समय उनके साथ में रहे मंत्रियों सहित 26 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, एनसीपी ने मौजूदा अमरावती से विधायक सुलभा खोडके और इगतपुरी से विधायक हीरामन खोसकर को भी मैदान में उतारा गया है। ये दोनों नेता हाल ही में कांग्रेस पार्टी से आए हैं। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता माणिकराव गावित के बेटे भरत गावित को नवापुर से मैदान में उतारा गया है। वहीं, पहले भाजपा में रहे पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले को अर्जुनी-मोरगांव से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को डिंडोरी से मैदान में उतारा गया है। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    चाचा-भतीजे के बीच सीधी टक्कर

    दिलचस्प बात यह है कि अजीत पवार एनसीपी शरद पवार गुट से जुड़े अपने ही भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ बारामती विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भतीजे युगेंद्र पवार से पहले अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से भी राजनीतिक लड़ाई लड़ चुके हैं। बारामती विधानसभा सीट दशकों से शरद पवार का गढ़ रही है। फिलहाल एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी और अधिकांश विधायकों को अजित पवार के हाथों खो दिया। अजित पवार ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार को हटाने के लिए भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के महायुति गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    बारामती में हार के बाद परिवार की याद

    हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में, अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। शरद पवार ने लोकसभा चुनाव की लड़ाई आसानी से जीत ली थी। सुप्रिया सुले को 51.85 प्रतिशत वोट मिले और सुनेत्रा पवार को केवल 40.64 प्रतिशत वोट मिले थे. चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजित पवार ने कहा था कि राजनीति को घर में घुसने नहीं देना चाहिए। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

    अजित पवार का यू-टर्न

    लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अजित पवार ने कहा था, “मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं। राजनीति को घर में घुसने नहीं देना चाहिए। मैंने अपनी बहन के खिलाफ सुनेत्रा को मैदान में उतारकर गलती की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन संसदीय बोर्ड (एनसीपी) ने फैसला किया। अब मुझे लगता है कि यह गलत था।” हालांकि, अब अजित पवार ने एक बार फिर से बारामती विधानसभा सीट पर पारीवारिक चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए कदम बढ़ा दिया है। (Nawab and Sana missing in NCP’s first list)

  • महाविकास अघाडी में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

    महाविकास अघाडी में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

    महाराष्ट्र में विपक्षी दल महाविकास अघाडी गठबंधन में सीटों के बटवारे को लेकर तनाव चल रहा है। गठबंधन में खटास पैदा होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव साथ लडने की बात कही जा रही है। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    Maharashtra Assembly Election 2024-
    महराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को अब महज एक महिने बचे हैं लेकिन महाविकास अघाडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी बात अटकी हुई है। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और शिवसेना यूटीबी के बीच तकरार खत्‍म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)

    सहयोगी पार्टियों के साथ समस्‍या

    वहीं इस सबके बीच सोमवार को महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले ने स्‍वीकार किया कि महाविकास अघाड़ी में तीस से चालीस सीटों पर सहयोगी पार्टियों के साथ समस्‍या चल रही है। इसको लेकर दिल्ली में बैठकों का इंतज़ाम किया जा रहा है। लेकिन सहयोगी पार्टीयों के बीच सहमति नही बन पा रही है। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)

    महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दिल्‍ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा 96 सीटों पर हमारी चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा जिन 30 से 40 सीटों के बंटवारे को लेकर समस्‍या चल रही है, हम कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात करेंगे और इसका रास्ता भी निकाल लेंगे। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)

    कोई नाराज़गी नही है।

    वहीं कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा ”महाविकास अघाडी यह चुनाव मिलकर लड़ेगी और हमारी सरकार बनेगी। हमारे गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है।” उन्होंने कहा कि “आज शाम 5 बजे कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।” यह भी जानकारी दी कि “स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है।” (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)

  • BJP ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

    BJP ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

    Maharashtra Assembly Election 2024: BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषित कर दी हैं। 99 में 89 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर उनपर भरोसा किया गया है। (BJP expressed confidence in 89 sitting MLAs)

    • विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की पहली सूच जारी..
    • 99 सीटों पर तय हो गए उम्मीदवार..
    • भाजपा के सभी दिग्गजों का टिकट पर ऐलान..
    • 13 महिलाओं को मिली उम्मीदवारी..
    • मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है लिस्ट में शामिल..

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची ज़ाहिर करते हुए 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए मतदाताओं को कई सरप्राइज दिया है। बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों में महिलाओं को टिकट दिया। लेकिन किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट को लिस्ट में शामिल नही किया। इतना ही नहीं पार्टी 2019 विधानसभा चुनावों की गलती को सुधारते हुए इस बार प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल को कामठी विधानसभा से टिकट दिया है।

    पिछली बार ऐसा माना गया था कि उन्हें टिकट नहीं मिलने के कारण तेली समुदाय के मतदाता छटक गए थे। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में देवेंद्र फडणवीस के अलावा दर्जन भर बड़े नेताओं की उम्मीदवारी तय कर दी गई है। इस सूची में राधाकृष्ण विखे पाटिल से लेकन नायराण राणे के बेटे नितेश राणे तक को शामिल किया गया है। खासकर महिलाओं को भी भाजपा की पहली सूची में शामिल करते हुए चुनाव की तैयारी करने को कहा गया है।

    मौजूदा विधायकों पर भरोसा

    भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी 99 कैंडिडेट की पहली सूची में 89 मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा ने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर परहेज किया है। पिछली बार भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी, हालांकि बीजेपी ने पिछली बार जीती हुई कुछ सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। मुंबई की 14 सीटों पर पार्टी ने कैंडिडेट तय किए हैं, लेकिन मुंबई के तीन मौजूदा विधायकों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। जिसमें, घाटकोपर पूर्व विधानसभा के विधायक पराग शाह, वर्सोवा विधानसभा की विधायिका भारती लवेकर, बोरीवली विधानसभा के विधायक सुनील राणे को वेटिंग पर रखा गया है। पिछले चुनावों में भाजपा ने मुंबई की 36 सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी द्वारा मुंबई में अधिक 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा है।

    भाजपा की पहली सूची

    भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में जिन बड़े नेताओं के नामा का ऐलान किसा है। उनमें देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे का नाम शामिल है। इतना ही नहीं पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भी भोकर विधानसभा से चुनाव में उतारा है। बीजेपी की पहली सूची में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला है। लाडली बहन योजना की आलोचना करने वाले विधायक टेकचंद सावरकर का टिकट पार्टी ने काट दिया है। टेकचंद सावरकर की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बावनकुले 2004, 2009 और 2014 में कामठी से चुनाव जीत चुके हैं। इसी प्रकार पार्टी ने विवादों में घिरे कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़ की जगह उनकी पत्नी सुलभा को चुनाव में उतारा है। गणपत गायकवाड़ ने पुलिस थाने के भीतर शिंदे गुट के नेता को गोली मारी थी।

    अपनों पर भरोसा

    भाजपा ने अश्विनी जगताप का चिंचवड़ विधानसभा से टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह उनके साले शंकर जगताप को मौका दिया है। अश्विनी जगताप शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने की अटकलें हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर जीजा साले की जंग हो सकती है। बीजेपी ने मराठा आंदोलन में सुर्खियों में रहे फडणवीस के भरोसेमंद गिरीश महाजन को जामनेर से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार पार्टी ने कोलाबा विधानसभा के लिए फिर से राहुल नार्वेकर को उतारा है। मुलुंड से मिहिर कोटेचा को मौका दिया गया है। मिहिर कोटेचा लोकसभा चुनावों में मुंबई नॉर्थ ईस्ट की सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह उद्वव ठाकरे गुट के प्रत्याशी संजय दीना पाटिल के सामने हार गए। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनावों में मैदान में फिर से उतारा है।

  • प्रचार से पहले भाजपा ने काटा 5 विधायकों का पत्ता

    प्रचार से पहले भाजपा ने काटा 5 विधायकों का पत्ता

    मुंबई के मौजूदा विधायकों की जगह भाजपा नए चेहरों को मौका देने जा रही है। चर्चा यह भी है कि इसमें भाजपा विधायक सुनील राणे के साथ राम कदम का भी नाम शामिल है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति और महाविकास अघाड़ी में मित्र पक्ष के बीच जबरदस्त रस्साकस्सी चल रही है। महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी गठबंधन में दरार बनी हुई है। ऐसे में कुछ विधायकों का मुंबई से टिकट कटने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार इन 5 विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिए जाने की पार्टी के भीतर चर्चाएं आम हो रही है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)

    विधायकों का एड्रेस हुआ हैक ..

    महागठबंधन के नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। इसके बाद अगला फॉर्मूला मुंबई में होने जा रहा है। वहीं, कुछ विधायकों का एड्रेस भी हैक होने की खबर है। मुंबई में 5 विधायकों का पत्ता कटेगा ऐसी जानकारियां सामने आ रही है। इसके साथ ही मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिया जाने वाला है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)

    किसका पत्ता हुआ साफ ?

    चर्चा है कि इसमें भाजपा विधायक राम कदम का भी नाम है। पराग शाह की जगह प्रकाश मेहता का नाम सामने आया है। भारती लवकर की जगह संजय पांडे, तामीर सेलवन की जगह राजश्री शिरवाडकर और सुनील राणे की जगह गोपाल शेट्टी के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि,अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई में जगह सीटों के आवंटन पर अभी भी चर्चा चल रही है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)

    किसको मिलेंगे कितने सीट ?

    मुंबई की 36 सीटों में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने वाली है और उसके बाद शिंदे गुट के शिवसेना को। अजित पवार के एनसीपी को तीन सीटें दी जाएंगी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि भाजपा को 18 सीटें, शिवसेना को 15 सीटें और एनसीपी को 3 सीटें मिलेंगी। इसमें एनसीपी के हिस्से की अणुशक्ति नगर, बांद्रा पूर्व, शिवाजी नगर-मानखुर्द सीटें शामिल हैं। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)

    महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा ..

    इस बीच यह भी खबर है, कि आज रात मुंबई में फिर से महागठबंधन की बैठक होगी। अभी भी महाराष्ट्र में 40 से 50 सीटों का अंतर बताया जा रहा है। अजित पवार की एनसीपी राज्य में 55 से 60 सीटें चाहती है। बताया गया है कि शिंदे की पार्टी 75 से 80 सीटें चाहती है, जबकि भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)

  • Baba Siddiqui: मर्डर केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

    Baba Siddiqui: मर्डर केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

    Baba Siddiqui Murder case: बाबा सिद्दीकी मर्डर के सिलसिले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को आज शुक्रवार एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पनवेल में छापेमारी करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों का बिश्नोई गैंग से था संपर्क.. (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    NCP के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने आज इस मामले में छापेमारी करते हुए 5 और लोगों को गिरफ्तार किए है। इसके साथ ही सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मर्डर केस में सभी के संपर्कों को खंगाला कर जांच की जा रही है। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

    मुंबई पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज शुक्रवार को रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके में छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ पनवेल और कर्जत यूनिटों ने भाग लिया। जिन 5 आरोपियों को दबोचा गया है, उनके नाम 32 वर्षीय नितिन गौतम सप्रे डोंबिवली का रहने वाला, 44 वर्षीय संभाजी किशन पारबी अंबरनाथ का रहने वाला, 43 वर्षीय राम फूलचंद कन्नौजिया पनवेल का रहने वाला, 37 वर्षीय प्रदीप तोंबर अंबरनाथ का रहने वाला और 33 वर्षीय चेतन दिलीप पारधी अंबरनाथ का रहने वाला बताया जा रहा है। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    हथियार पहुंचाने का आरोप

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन और राम कनौजिया बाबा सिद्दीकी ह्त्या कांड के गिरफ्तार सभी आरोपियों के मुखिया थे। इसी ग्रुप ने गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे। पुलिस की तरफ से ऐसा बताया गया है कि ये दोनों, शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार के साथ भी टच में थे। कर्जत में आरोपियों के साथ 2 महीने तक रहे भी थे। इन्होंने आरोपियों को पैसे और लोकल मदद दिलवाने में मदद कराई थी। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    संपर्क और अपराध का खुलासा

    सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए पांचों आरोपी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर के टच में भी थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन के खिलाफ इस केस के अलावा और भी 3 अपराधिक मामले दर्ज है। इसके खिलाफ मर्डर, हाफ मर्डर, और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं राम कुमार पर भी कुछ आरोप दर्ज हैं। इन लोगों ने सितंबर के आसपास आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेन शूटर्स ने कई दिन की रेकी करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दे दिया। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

  • मुंबई में पानी कटौती नहीं मिलेगा पानी

    मुंबई में पानी कटौती नहीं मिलेगा पानी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने पानी कटौती को लेकर सूचना दी है। वैतरना झील के पानी सप्लाई करने वाली पाईप लाईन की वॉल खराब हो गई है। इसकी मरम्मत को लेकर पानी कटौती का ऐलान किया गया है। (Water supply cut in mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि 17 से 18 अक्टूबर को शहर में पानी की कटौती की करने की घोषणा की गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, कि इस दौरान पूरे मुंबई में 5 से 10 प्रतिशत पानी की कमी की जाएगी। यह कटौती वैतरणा वॉटर चैनल के 900 मिमी वॉल में आई खराबी के कारण हो रही है, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस समस्या के चलते, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयम से उपयोग करें। यह आवश्यक है कि हर मुंबईकर इस स्थिति को गंभीरता से ले और अपने दैनिक जल उपयोग में सावधानी बरते। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

    पानी की बचत कैसे करें?

    पानी कटौती के इन दो दिनों में, शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की उपलब्धता में अस्थायी कमी देखने को मिल सकती है, जिसके लिए नागरिकों को पहले से ही तैयार रहना चाहिए। पानी की बचत के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले, घरों में नल के उपयोग को सीमित करें। बर्तन धोने या स्नान करते समय, कोशिश करें कि जितना संभव हो, पानी की बर्बादी न हो। बर्तन धोने के लिए एक बाल्टी का उपयोग करें और स्नान के समय एक टाइमर सेट करें ताकि आप लंबे समय तक पानी का उपयोग न करें। दूसरा उपाय यह है कि बरसात के पानी को संचित करने की व्यवस्था करें। यदि आपके घर में छत पर पानी जमा करने की कोई प्रणाली है, तो उसका उपयोग करें। यह जल आपूर्ति में कमी के समय आपके लिए एक सहारा बन सकता है। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

    जल संरक्षण

    तीसरा उपाय है कि आप अपने पड़ोसियों और परिवार के साथ मिलकर जल संरक्षण की योजनाएं बनाएं। सभी को इस संकट में एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। अंत में, मुंबईकरों से निवेदन है कि वे नगर पालिका की सलाहों का पालन करें और पानी के उपयोग में समझदारी दिखाएं। जल ही जीवन है, और इस जीवनदायिनी संसाधन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कठिन समय में एकजुट होकर, हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं और भविष्य में बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)