Category: Latest News

  • छोटा राजन का गुर्गा राजू विकन्या, 32 सालों बाद हुआ गिरफ्तार

    छोटा राजन का गुर्गा राजू विकन्या, 32 सालों बाद हुआ गिरफ्तार

    अंडरवर्ल्ड का सरगना छोटा राजन का खास गुर्गा विलास बलराम पवार उर्फ राजू विकन्या पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 32 सालों के बाद मुंबई चेंबूर इलाके से इसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को इसके छुपे होने की जानकारी मिली थी। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के गुर्गे विलास बलराम पवार उर्फ राजू विकन्या को मुंबई पुलिस ने चेंबूर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ हत्या, फिरौती, जमीन हथियाने और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। पिछले 32 सालों से फरार चल रहा था। विलास बलराम पवार उर्फ राजू विकन्या को छोटा राजन के खास गुर्गे के तौर पर जाना जाता था। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

    चेंबूर से हुई गिरफ्तारी

    मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये आरोपी मुंबई के चेंबूर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम चेंबूर इलाके में जाकर इसे गिरफ्तार किया। मुंबई के अलग-अलग पुलिस थानों में इसके खिलाफ कई गंभारी हत्या, फिरौती, अपहरण और इनलीगल हथियार रखने के अपराध दर्ज है। आज यानी शुक्रवार को छोटा राजन के इस करीबी गुर्गे को मुंबई के सेशन्स कोर्ट में पेश किया जाना था। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

    राजू चिकन्या के भय से डरते थे लोग

    विलास पवार उर्फ राजू चिकन्या का आतंक इतना ज्यादा रहा है कि लोग इसका नाम सुनते ही डर जाया करते थे। लेकिन मुंबई पुलिस की धरपकड़ ने अंडरवर्ल्ड का खौफ हमेशा के लिए खत्म कर दिया। पिछले 32 सालों से मुंबई पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। कभी भेष बदल कर रहने के कारण पुलिस की गिरफ्तार से ये बचता रहा। तकरीबन 3 दशक के बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है। छोटा राजन के खास आदमी के तौर पर पहचानने जाने वाला विलास पवार अपराध करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाया करता था। अब मुंबई पुलिस इससे पिछले 32 सालों का हिसाब किताब तलब कर रही है। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

  • Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    नवी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच कर रही पुलिस टीम को बस इतना ही पता है कि हत्या करने वाले सफेद पोशाक धारण किए हुए थे। (Two people killed the police Navi Mumbai News)

    विशेष संवाददाता
    नवी मुंबई-
    साल के पहले ही दिन एक पुलिसकर्मी को ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। घटना 1 जनवरी 2025 की है। गुरूवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी। इसके पहले पुलिसकर्मी पर किसी चीज से हमला किया गया था

    ट्रेन के आगे धकेला

    साल के शुरुआत ने ही पुलिस महकमे मे खलबली मचाकर रख दी है। घनसोली के रहने वाले 42 वर्षीय पुलिसकर्मी रमेश चव्हाण की ट्रेन के आगे धक्का देने से मौत हो गई है। वाशी रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सफेद पोशाक पहने हुए दो लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मी पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया और बाद में तेज रफ्तार ट्रेन के आगे धकेल दिया।

    पुलिस ने क्या बताया?

    अधिकारी ने बताया, कि घटना बुधवार की है। सीसीटीवी की मदद से इसकी जानकारी मिली। हालांकि सीसीटीवी में कुछ साफ नजर नही आ रहा है। इसके साथ ही, हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही घटना स्थल पर पडताल की जा रही है।

  • सरकारी अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला 2 महिने का पगार, बोनस से भी किया वंचित

    सरकारी अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला 2 महिने का पगार, बोनस से भी किया वंचित

    मुंबई के सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश मे आ रहा है। यहां कांदीवली के शताब्दी अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी पिछले 2 महिनों के पगार को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। बताया की सालाना बोनस भत्ते से वंचित रखा गया है। (Cleaning staff of government hospital did not get 2 months salary, deprived of bonus also)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदीवली पश्चिम के सरकारी अस्पताल में पिछले 4 दिनों से साफ सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को पिछले 2 महिनों से पगार ही नहीं मिली है। साथ ही पिछले 2 सालों से बोनस भत्ता के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ मिलने के बाद आश्वासन दिया गया है। (Cleaning staff of government hospital did not get 2 months salary, deprived of bonus also)

    कौन है ठेकेदार?

    बता दें, कि “कल्पतरु हॉस्पिलिटी” नामक कंपनी शताब्दी अस्पताल में ठेका चला रहा है। इसी के अधीन सफाई कर्मचारी सरकारी अस्पताल में काम कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों को ना तो पीएफ सुविधा दिया जा रहा है और ना ही सरकारी नियमानुसार वेतन ही दिया जा रहा है। यहां तक की साप्ताहिक अवकाश का पैसा भी काट लिया जाता है। पिछले 2 सालों से मिलने वाले सालाना बोनस फंड से इन्हें वंचित रखा गया है।  इस तरह के मनमानी कारोबार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने अनशन पर बैठने का फैसला लिया। (Cleaning staff of government hospital did not get 2 months salary, deprived of bonus also)

    मुलभुत सुविधाओं से वंचित

    इसी कड़ी में कर्मचारियों ने ठेकेदार के मनमानी कारोबार के खिलाफ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मदद की गुहार लगाई। बता दें कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में पिछले 12 सालों से सफाई कामगार ठेका पद्धति पर काम कर रहे हैं। जबकि यहां कितने ही ठेका कंपनी बदल चुके है। लेकिन इन कर्मचारियों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।  (Cleaning staff of government hospital did not get 2 months salary, deprived of bonus also)

    शिवसेना शिंदे गुट ने किया मुलाकात

    Cleaning staff of government hospital did not get 2 months salary, deprived of bonus also
    सफाई कर्मचारियों के साथ शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारियों की तस्वीर

    इसकी शिकायत को लेकर शिवसेना व्यापारी सेना सचिव तथा गृहसंकुल सह समन्वयक संदीप शिंदे साहब और शिवसेना पदाधिकारी एंटोनी डिसूजा, गणेश टोने, महेंद्र शेंडगे, गणेश माने, राजू सिंह, अमित भारखड़ा सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और इनकी मांगों को लेकर ठेकेदार के मैनेजर आतिश जाधव से मिले और उनसे सवाल पूछा गया तो ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों के पगार के पैसों के साथ बोनस फंड जल्द ही देने का कहा है। इसके अलावा ठेका कंपनी ने जल्द ही सफाई कर्मचारियों की बाकी समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। (Cleaning staff of government hospital did not get 2 months salary, deprived of bonus also)

  • 29 लाख रूपये के 213 मोबाइल फोन मुंबई पुलिस ने किया वापस

    29 लाख रूपये के 213 मोबाइल फोन मुंबई पुलिस ने किया वापस

    मुंबई पुलिस ने 2024 के आखिर में लोगों को तोहफा देकर खुश कर दिया है। हालांकि ये वो लोग है जिनके पिछले दिनों मोबाइल यातो चोरी हो चुके थे या गुम हो गए थे। अपना पुराना मोबाइल फोन वापस पाकर पीड़ितों ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    चोरी और गुम हो चुके लगभग 29 लाख रुपये के 213 मोबाइल फोन उनके मूल मालिकों को मुंबई पुलिस ने लौटा दिए गए हैं। चर्चा है कि मुंबई पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाकर संबंधित मोबाइल फोन धारकों को तोहफा दिया है। इन सभी ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया और उनके द्वारा दिए गए तोहफे को स्वीकार किया। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

    पिछले कुछ महीनों में मुंबई परिमंडल- 4 के थाना क्षेत्रों में चोरी के साथ-साथ मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों की संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। आम नागरिकों की परेशानी के साथ साथ पुलिस महकमे के लिए चुनौती का विषय बन गया था। इसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बढ़ती मोबाइल की शिकायतों को गंभीरता से लिया। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

    उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन

    मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, मध्य प्रादेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल पारस्कर, पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर के मार्गदर्शन में भोइवाडा, कालाचौकी, माटुंगा, रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस, सायन, एंथोप हिल, वडाला टीटी पुलिस स्टेशन के नौ अधिकारी और तेईस पुलिसकर्मी चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुट गए। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

    पुलिस ने किया मोबाइल जब्त

    टीम ने तकनीकी तरीकों से चोरी व गुम हुए मोबाइलों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने मुंबई, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में जाकर 213 और महंगे मोबाइल फोन जब्त किए। इन सभी मोबाइल की बाज़ार मूल्यांकन लगभग 29 लाख रुपये आंकी जा रही है। मोबाइल फोन जब्त करने के बाद उनके आयएमईआय नंबरों और पुरानी शिकायतों के आधार पर मोबाइलों के मालिकों का पता लगाया गया। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

    नए साल की पूर्व संध्या

    मंगलवार को एक कार्यक्रम में मोबाइल उनके मूल मालिकों को लौटा दिया गया। सायन के मानव सेवा संघ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां मुंबई पुलिस ने उनके मूल धारकों को मोबाइल फोन लौटाकर संबंधित मालिकों को नए साल की पूर्व संध्या पर एक खूबसूरत उपहार दिया। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

    इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि खोए और चोरी हुए मोबाइल वापस मिल जाएंगे। लेकिन इस पुलिस टीम ने महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में जांच शुरू की और सभी मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को लौटा दिया। इस बात को लेकर मोबाइल फोन वापस पाने वाले पीड़ितों ने मुंबई पुलिस के प्रदर्शन की सराहना की। (Mumbai Police returns 213 mobile phones worth Rs 29 lakh)

  • MHADA: किराया मांगने गये तो पुलिस की कर दी पिटाई, म्हाडा कार्यालय में हंगामा

    MHADA: किराया मांगने गये तो पुलिस की कर दी पिटाई, म्हाडा कार्यालय में हंगामा

    रिडेवलपमेंट के तहत निर्माण किए जा रहे म्हाडा के प्रोजेक्ट में मकान मालिक को किराये का पैसा देने की जगह म्हाडा के अधिकारी द्वारा मार पीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जबकि पीड़ित एक पूर्व पुलिस अधिकारी है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ कैसा सलुक किया जाता होगा? इसपर सवाल खड़े हो रहे हैं। (Mumbai news When he went to ask for fare, he beat up the police, commotion in MHADA office)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    खेरवाड़ी पुलिस ने म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल और 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक पूर्व पुलिस अधिकारी (शिकायतकर्ता) पर शारीरिक हमला करने और गैरकानूनी तरीके से लोगों को इकट्ठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। कथित तौर पर जायसवाल ने म्हाडा कार्यालय में शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारा, जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही जायसवाल ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामला 26 दिसंबर को दर्ज हुआ। लेकिन, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। (Mumbai news When he went to ask for fare, he beat up the police, commotion in MHADA office)

    क्या है मामला?

    खेरवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता, 60 वर्षीय विजय चालके, अंधेरी पश्चिम में रहने वाले एक सेवानिवृत्त सहायक पुलिस अधिकारी हैं। जो पहले डीएन नगर में स्थित म्हाडा (महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के तहत मंगलमूर्ति सोसाइटी नामक एक इमारत में रहते थे। इमारत का म्हाडा द्वारा पुनर्विकास किया जा रहा है। 2016 से चालके और 12 अन्य परिवारों को म्हाडा से उनका किराया नहीं मिला है। चालके ने इसको लेकर म्हाडा में शिकायत दर्ज कराई थी। (Mumbai news When he went to ask for fare, he beat up the police, commotion in MHADA office)

    शिकायत करने का नतीजा

    26 दिसंबर को चालके और बाकी परिवार के अन्य सदस्य पिछला किराया के बारे में पूछताछ करने म्हाडा कार्यालय गए हुए थे। विजिटिंग रूम में प्रतीक्षा करते समय, जायसवाल शाम करीब 5 बजे पहुंचे और चालके से कहा, कि वह फिर से कार्यालय नहीं आएंगे और अन्य लोगों से बाद में आने के लिए कहा। जब चालके ने इस पर सवाल उठाया, तो कथित तौर पर जायसवाल नाराज हो गए और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद, लगभग 10 से 12 सुरक्षा कर्मचारी और अन्य कर्मचारी विजिटिंग रूम में पहुंचे। वे चालके को दूसरे कमरे (कमरा नंबर 520) में ले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। कथित तौर पर कुछ सुरक्षा गार्डों ने चालके के हाथ और पैर पकड़ लिए, जबकि जायसवाल और अन्य ने उन्हें मुक्कों और लात-घूंसों से पीटा। (Mumbai news When he went to ask for fare, he beat up the police, commotion in MHADA office)

    पुलिस ने लिया जायज़ा

    जायसवाल ने चालके को कथित तौर पर धमकाया और कहा कि वह पुलिस आयुक्त को सूचित करेंगे, उन्हें मुठभेड़ में मार देंगे और उनकी पेंशन बंद कर देंगे। कथित तौर पर आरोपियों ने चालके की सोने की चेन और ईयरफोन भी तोड़ दिए। पुलिस जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और चालके को इलाज के लिए सांताक्रूज ईस्ट के वी.एन. देसाई अस्पताल ले गई। इसके बाद चालके ने जायसवाल और 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। (Mumbai news When he went to ask for fare, he beat up the police, commotion in MHADA office)

  • Mumbai: सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने की ECG, अस्पताल को मिला लिगल नोटिस

    Mumbai: सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने की ECG, अस्पताल को मिला लिगल नोटिस

    मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी द्वारा इकोकार्डियोग्राम (ECG) किए जाने के सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि सफाई कर्मचारी ने 29 दिसंबर को एक मरीज पर ईसीजी किया था। इसी सिलसिले में अस्पताल को लिगल नोटिस दिया गया है। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सरकारी अस्पताल में गड़बड़ी और लापरवाही की खबर तो हमेशा आती रहती है। लेकिन एक सफाई कर्मचारी डाक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने का सनसनीखेज मामला पहली बार सामने आया है। मुंबई के गोवंडी स्थित शताब्दी अस्पताल को एक कानूनी नोटिस मिला है। जिसमें अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर इकोकार्डियोग्राम (ईसीजी) किया है। पता चला है कि सफाई कर्मचारी ने 29 दिसंबर को एक मरीज पर ईसीजी किया था। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    कैसे मिली जानकारी?

    इस घटना की जानकारी तब प्रकाश में आई जब शहर के वकील आबिद अब्बास सैय्यद ने मुख्यमंत्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न राज्य अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा। खबर के मुताबिक, एडवोकेट सैय्यद ने इस घटना को मेडिकल प्रोटोकॉल और मरीज सुरक्षा का घोर उल्लंघन बताया है। हालांकि अस्पताल ने इस घटना से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने कर्मचारी की हरकत का बचाव करते हुए कहा, कि सफाई कर्मचारी “प्रक्रिया करने के लिए पर्याप्त शिक्षित और योग्य था।” (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    बताया गलतफहमी

    अस्पताल प्रशासन के एक सदस्य ने कहा, “ईसीजी मशीनें सिर्फ़ एक बटन दबाने से काम करती हैं। कर्मचारियों ने सिर्फ़ ईसीजी किया था और उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पेशेवर डॉक्टरों ने रिपोर्ट ली थी।” पहले इसी सदस्य ने इस घटना को “गलतफ़हमी” भी बताया। अस्पताल ने आगे कहा कि मरीज़ नियमित जांच के लिए अस्पताल आया था और उसकी हालत गंभीर नहीं थी। हालांकि, अपने नोटिस में अधिवक्ता सैय्यद ने कहा कि इस घटना ने अस्पताल द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मरीज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन की ज़िम्मेदारी पर भी सवाल उठाया है। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में तत्काल सुधार

    एड्वोकेट सैय्यद ने अधिकारियों से घटना की जांच करने का आग्रह किया है और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में तत्काल सुधार की मांग की है। सैय्यद ने अपने नोटिस में कहा, “मरीजों को उम्मीद है कि उन्हें योग्य स्वास्थ्य सेवा पेशेवर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा। लेकिन इस तरह की घटनाएं लापरवाही की चिंताजनक प्रवृत्ति को उजागर करती हैं।” (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

    नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि खबरों से पता चला है कि शताब्दी अस्पताल और अन्य सरकारी सुविधाओं के कुछ डॉक्टर निजी क्लीनिक चला रहे हैं, जो उन नियमों का उल्लंघन है, जो उन्हें निजी प्रैक्टिस करने से रोकते हैं। (Mumbai Sanitation worker did ECG in government hospital, hospital got legal notice)

  • Mumbai: मामूली विवाद मे हत्या, कचरा चुनने वाला गिरफ्तार

    Mumbai: मामूली विवाद मे हत्या, कचरा चुनने वाला गिरफ्तार

    एक मामूली विवाद मे कचरा चूनने वाले ने 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फरार आरोपी को माहिम से किया गिरफ्तार। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    एक मामूली विवाद में कचरा चूनने वाले ने एक युवक के सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी। खबर मुंबई के दादर पश्चिम से है। शिवाजी पार्क पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले का खुलासा किया और 30 वर्षीय आरोपी मनोज उर्फ ​​मान्या सहारे को गिरफ्तार कर लिया। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता पुलिस उपनिरीक्षक वैभव गायकवाड़ ने इसकी शिकायत दर्ज की और इसी के आधार पर जांच शुरू की। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 दिसंबर के रात की है। इसकी जानकारी पुलिस को 27 दिसंबर की सुबह मिली। यहां रुक्मिणी सदन बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सायन अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

    प्रारंभिक जांच में पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय चंदन के रूप में हुई। साक्ष्यों से संकेत मिला कि चंदन की हत्या किसी अज्ञात हमलावर ने की थी, जिसने उसके सिर पर पत्थर से वार किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इलाके मे लगे सीसीटीवी फुटेज में कचरा बीनने वाले मान्या को अपराध स्थल के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    मिले खून के धब्बे

    आगे की पूछताछ में पता चला कि मान्या को घटना की रात चंदन के साथ देखा गया था। पुलिस ने मान्या को माहिम के मनमाला टैंक मंदिर के पास से एक गली में ट्रैक किया। पकड़े जाने पर, अधिकारियों ने उसकी टी-शर्ट पर सूखे खून के धब्बे देखे। पूछताछ के दौरान, मान्या ने चंदन की हत्या किए जाने का कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

  • BMC चुनाव में बीजेपी के लिए रास्ता साफ करेगी RSS, पार्टी की बैठकें हुई शुरू

    BMC चुनाव में बीजेपी के लिए रास्ता साफ करेगी RSS, पार्टी की बैठकें हुई शुरू

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह अब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) एक बार फिर नगरपालिका एवं पंचायत चुनाव में भाजपा को जीताने के लिए बड़ी भूमिका निभाने वाली है। इसको लेकर भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। बीजेपी की इस बड़ी जीत में जमीनी स्तर पर काम करने वाली आरएसएस का सबसे बड़ा हाथ माना जा रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब आरएसएस फिर एक बार राज्य में नगरपालिका और पंचायत चुनाव के लिए अपनी कमर कस रही है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    आरएसएस कर रही है चुनाव की तैयारी

    राज्य में विधानसभा चुनाव की तरह अब आरएसएस स्थानीय नगरपालिका और पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को जीताने के लिए बड़ी भूमिका निभाने को तैयार हो रही है। क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के साथ ही आरएसएस की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    कहा जा रहा है कि भाजपा में अकेले नगरपालिका और पंचायत चुनाव जीतने के लिए पूरी क्षमता है। हालांकि, भाजपा ने विधानसभा का चुनाव महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर जीता है और दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी चुनाव की बड़ी तैयारी कर रहा है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    शिवसेना का रहा है हमेशा से कब्जा

    महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी शिवसेना का नगरपालिका और बाकी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल दलों का पंचायती चुनाव हमेशा से कब्जा रहा है। लेकिन शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन के बाद इसके आकड़े बदलने की पूरी संभावना है। हालांकि, महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट, शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस पार्टी तीनों ही अकेले चुनाव लड़ना चाहती है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा हो रही है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    आपको बता दें कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर पिछले 25 सालों से अविभाजित शिवसेना का कब्जा रहा है। शिवसेना के विभाजन के बाद अब पहली बार मनपा के चुनाव होने जा रहे है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि किसका पलड़ा भारी होता है और किसकी नैय्या डूबती है। क्योंकि अब तक पार्टी इसलिए जीत पा रही थी क्योंकि वह विभाजित नहीं थी लेकिन अब विभाजन के बाद जनता के भी वोट बटने की ज्यादा उम्मीदें है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

    भाजपा की चुनावी तैयारी

    खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने आरएसएस के नेतृत्व में अपने फ्रंट संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मुंबई से सटे भयंदर में एक बैठक भी आयोजित की थी जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने की थी।
    बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि भयंदर की बैठक से यह खबर आ रही है कि विधानसभा चुनाव में इसलिए बड़ी सफलता मिली, क्योंकि बीजेपी और आरएसएस साथ थी। पार्टी को आरएसएस के फ्रंट संगठनों की जरूरत है जिसका जमीनी स्तर पर बड़ा नेटवर्क है। (RSS will pave the way for BJP in BMC elections, party meetings started)

  • छोटा राजन हो गया कोर्ट से बरी, बिल्डर पर गोलीबारी

    छोटा राजन हो गया कोर्ट से बरी, बिल्डर पर गोलीबारी

    महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को अंधेरी के एक बिल्डर पर 2008 में की गई गोलीबारी के मामले में बरी कर दिया है। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को अंधेरी के एक बिल्डर पर 2008 में की गई गोलीबारी के मामले में बरी कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार राजन के चार कथित सहयोगी पहले ही मुकदमे का सामना कर चुके हैं। इनमें 22 वर्षीय कमर रशीद उर्फ ​​मोनू उर्फ ​​मुन्ना अब्दुल रशीद सिद्दीकी, 34 वर्षीय परवेज अख्तर तजमुल हुसैन सिद्दीकी, 34 वर्षीय अनीस अनवर उल हक खान और 30 वर्षीय असगर राजाबली खान के नाम दर्ज हैं। सुनवाई के दौरान 2010 में, उनमें से तीन को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, जबकि चौथा आरोपी असगर खान को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

    गोलीबारी के मामले में बिल्डर के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें राजन के सहयोगियों को नामजद किया गया था और उन पर भारतीय शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, मुंबई अपराध शाखा (मुंबई क्राईम ब्रांच) ने पाया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी छोटा राजन के नेतृत्व वाले एक संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य थे, जिसके बाद उन्होंने मामले में मकोका के प्रावधानों को लागू किया। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

    कहां से हुआ गिरफ्तार?

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जिसने छोटा राजन के खिलाफ सभी मामलों को अपने हाथ में लिया था। सीबीआई ने अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया के बाली से भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गैंगस्टर के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र (supplementary charge sheet) दायर किया था। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

    प्रदीप शर्मा का करीबी

    राजन के वकील ने तर्क देते हुए कोर्ट में कहा कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया था और दावा किया कि कथित अपराध से उसे जोड़ने के लिए कोई प्रथम दृष्टया सबूत नहीं था। उन्होंने आगे दावा किया कि शिकायतकर्ता पुलिस का एक मुखबिर था और पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का करीबी दोस्त था, जिसने गैंगस्टर को कई बार निशाना बनाया था। विशेष सत्र न्यायाधीश एएम पाटिल ने शुक्रवार को आदेश का क्रियाशील भाग जारी किया। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

    क्या है मामला?

    मकोका मामले में विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपी राजेंद्र सदाशिव निकलजे उर्फ ​​छोटा राजन को धारा 307 के साथ 120(बी) के तहत दंडनीय अपराधों से बरी कर दिया। वैकल्पिक रूप से धारा 307 के साथ 34 आईपीसी के साथ आर्म्स एक्ट के साथ 3, 25, 27 के साथ एमसीओसी अधिनियम, 1999 की धारा 3(1)(ii), 3(2), 3(4) के तहत मामला दर्ज था। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

    सरकारी वकील ने क्या कहा?

    विशेष अदालत के सरकारी वकील प्रदीप घरात ने कहा कि छोटा राजन खिलाफ दर्ज 71 मामलों में से उसे सात मामलों में दोषी ठहराया गया है और करीब चार मामले अभी भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि कई मामले सबूतों के अभाव में बंद कर दिए गए हैं। राजन को 25 अक्टूबर, 2015 को इंडोनेशिया के बाली हवाई अड्डे पर वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया और भारत वापस भेज दिया था। उसके वापस भेजे जाने के बाद, केंद्र सरकार ने नवंबर 2015 में एक अधिसूचना जारी कर छोटा राजन से संबंधित सभी मामलों को सीबीआई को सौंप दिया। (Chhota Rajan acquitted by court, firing on builder)

  • BEST बस में नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

    BEST बस में नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

    बीइएसटी बस में यात्रा के दौरान नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता के आरोप में भोइवाडा पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों वडाला के निवासी हैं। घटना के समय शिकायतकर्ता अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शॉपिंग के लिए लालबाग जाने वाली बस में यात्रा कर रही थी। (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबईबीइएसटी बस में यात्रा के दौरान नाबालिक लड़की के साथ अश्लीलता के आरोप में भोइवाडा पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों वडाला के ही निवासी हैं। घटना के समय शिकायतकर्ता अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शॉपिंग के लिए लालबाग जाने वाली बस में यात्रा कर रही थी। आरोपी भी उसी बस में अनिक आगार डिपो से परेल के लिए जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की आरोपी के बगल में बैठी थी। बस के दादर फ्लाईओवर ब्रिज पार करने के बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखने लगा।” (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

    हाथ पकड़कर वीडियो देखने के लिए मजबूर

    उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की को वीडियो दिखाया और जब वह दूसरी सीट पर जाने की कोशिश कर रही थी, तो उसने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे वीडियो देखने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लड़की ने अपनी मां को बुलाने के लिए आवाज लगाई, लड़की की मां ने आवाज सूनने के बाद तुरंत अपनी बेटी के पास आकर आरोपी का सामना किया। मां और अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)

    मोबाइल फोन किया जब्त

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कदम ने बताया कि लड़की और उसकी मां पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 (छेड़छाड़) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। (55 year old man arrested for obscenity with minor girl in mumbai BEST bus)