Category: त्योहार

  • Mumbai- आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने लगाई रोक

    Mumbai- आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने लगाई रोक

    मुंबई पुलिस ने शहर में आतंकी हमले के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश। ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स जैसी और चीजों के इस्तेमाल पर भी रोक। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आंतकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। शहर में त्यौहारी सीजन के चलते भारी बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है। इसी के बीच मुंबई पुलिस ने राज्य में आंतकी खतरे की आशंका जताई है। पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी, एसीपी, डीसीपी, बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सभी वार्ड ऑफिस और तहसील कार्यालय को भी सतर्क करते हुए, सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    देश में त्यौहारी सीजन

    पूरे देश में बहुत जल्द नवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके चलते कई जगह पंडाल लगाए जा रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के गरवा और डांडिया रास के कार्यक्रमों में लाखों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच मुंबई में आतंक का खतरा मंडरा रहा है। यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ एंटी सोशल एलिमेंट या आतंकवादी आम लोगों के बीच छुपे हुए हो सकते हैं और इससे जान-मान का खतरा हो सकता है। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    किराएदारों पर है पुलिस की नज़र ..

    पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकवादी आम लोगों के साथ किरायेदार की तरह भी रह रहे हो सकते हैं और उनके कई खौफनाक इरादे हो सकते हैं। इसके चलते मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं, खासतौर पर मकान मालिक और किराएदारों को आगाह किया गया है। मकान मालिकों को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे या किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    मुंबई पुलिस की सलाह ..

    आतंकी खतरे के बीच मुंबई पुलिस लगातार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी है। पुलिस सभी होटल, टूरिस्ट गेस्ट हाउस और मकान मालिकों को निर्देश दे रही है। निर्देश में कहा जा रहा है कि उनके पास रहने के लिए आए गेस्ट या किरायेदार की पूरी जानकारी मुंबई पुलिस की सिटीजन पोर्टल साइट पर दर्ज करनी होगी। इसका पालन नही करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही अगर मालिक अपनी प्रॉपर्टी किसी विदेशी व्यक्ति को कमर्शियल काम के लिए किराए पर दे रहे हैं, तो उस व्यक्ति का नाम, देश, पासपोर्ट डिटेल, वीजा डिटेल के साथ-साथ वैलिडिटी डेट अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    पुलिस ने लगाई रोक..

    पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकी शहर में कानून व्यवस्था खराब करने के लिए बहुत से डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी वीवीआईपी या भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाकर पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज कर सकते हैं। इसी के चलते मुंबई पुलिस ने कुछ उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिनमें ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स ,पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून जैसी और चीजें भी शामिल हैं। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

  • Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में ईद-ए-मिलाद की आधिकारिक छुट्टी 16 सितंबर से 18 सितम्बर में तब्दील कर दिया गया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    न्यूज़ डेस्क
    Eid-E-Milad Holiday in Maharashtr-
    महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi 2024) की आधिकारिक छुट्टी को 16 सितम्बर से 18 सितम्बर में तब्दील करते हुए इसकी घोषणा कर दिया दी है। यह बदलाव गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी 17 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर किया गया है। खास कर दो धार्मिक समुदायों में जुलूस और प्रदर्शन को लेकर संभाविक टकराव से बचने के लिए सरकार के साथ एक जुट होकर मुस्लिम समुदाय परामर्श के बाद यह निर्णय लिया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    आप को बता दें कि इस दिन मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था काफी बिजी रहती है। वहीं मुस्लिम समुदाय का जुलूस सुरक्षा व्यवस्था पर और अधिक भार उतपन्न कर सकता है। इसको लेकर शहर भर के मुस्लिम कमेटियों ने एकजुट होकर ईद-ए-मिलाद की शोभायात्रा को 16 सितम्बर के बदले 18 सितम्बर निकालने का फैसला किया है। इसी बदलाव और सराहनीय कार्य के समर्थन में सरकार को छुट्टी की तारीख बदलनी पड़ी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में इस निर्णय का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों के जिला कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर इसी तरह के समायोजन कर सकते हैं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जो पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024) का प्रतीक है, परंपरागत रूप से इसे इस्लामिक कैलेंडर 12 रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 16 सितम्बर को आ रहा है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    Jashne Eid Milad Un Nabi

    हालांकि, गणपति उत्सव के कारण उत्पन्न होने वाली लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण, बायकुला में स्थित खिलाफत हाउस ने ईद की शोभायात्रा को 18 सितम्बर तक स्थगित करने का निर्णय लिया, ताकि उत्सवों के साथ कोई टकराव न हो। ऐसी स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की कि 16 सितम्बर के बजाय 18 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अधिकारिक छुट्टी घोषित की जाए, ताकि समुदाय के निर्णय के साथ मेल खाया जा सके और मुस्लिम समुदाय के लोगों को जुलुस में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    मध्य रेल की विशेष ट्रेन सेवाएं..

    इस बीच, केंद्रीय रेलवे (मध्य रेल) ने गणेशोत्सव के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मुंबई में अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है। शनिवार से 22 विशेष ट्रेन सेवाएं रात के समय 14 से 18 सितम्बर के बीच चलाई जाएगी। केंद्रीय रेलवे के बयान में कहा गया कि इन विशेष सेवाओं में से 20 मुख्य लाइन पर चलेंगी, जबकि दो हार्बर लाइन पर चलेंगी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    मुख्य लाइन पर ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे, तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण के बीच 14/15, 16/17, इसके साथ ही 17/18 सितम्बर की दो रातों के दौरान चलेंगी। वहीं, हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और पनवेल के बीच सेवाएं केवल 17/18 सितम्बर की रात को चलेंगी। ये विशेष सेवाएं गणपति विसर्जन में भाग लेने वाले भक्तों की आवा-जाही को सुगम बनाने के लिए तैयार की गई हैं। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

  • मिठाई, मावा, पनीर व दूध में मिलावट है या नहीं, 2 मिनट में करें पहचान, अपनाए ये तरीके

    मिठाई, मावा, पनीर व दूध में मिलावट है या नहीं, 2 मिनट में करें पहचान, अपनाए ये तरीके

    मिलावट खोर मावा की मिठाई, दही, पनीर यहां तक की किराने के आइटमों में भी मिलावट करने से नहीं चूकते है। जिसका उपयोग करने से शरीर पर प्रभाव पड़ता है। मिलावटी पदार्थ से बचने के लिए खाद्य मिश्रण की पहचान के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है। आपकी दीपावली शुभ हो ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    त्यौहारी सीजन के नजदीक आते ही दूध से बने कई उत्पादों में मिलावट खोर मिलावट करने लगते हैं। जिनकी शिकायत खाद्य विभाग के पास पहुंचती है। मिलावट खोर मावा की मिठाई, दही, पनीर यहां तक की किराने के आइटमों में भी मिलावट करने से नहीं चूकते हैं। जिसका उपयोग करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मिलावटी पदार्थ से बचने के लिए खाद्य मिश्रण की पहचान के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिन्हे अपना कर आप भी मिलावटी चीजों की स्वंय ही जांच कर सकते है।

    एफडीए (FDA) के एक अधिकारी ने बताया कि त्यौहार आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं और ज्यादा मुनाफे के चक्कर में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट कर देते हैं। जिससे शरीर को नुकसान होता है। ऐसे में मिठाई, मावा की दूध, दही, पनीर में अगर मिलावट है या नहीं। उसे पहचानने के लिए कुछ आयोडीन या टिंचर आयोडीन की बूंदे डालने पर उसका रंग नीला या बैंगनी हो जाएगा तो आप समझ जाए कि वह मिलावटी वस्तु है, उसे  मत खरीदे। इसके साथ ही, मिठाइयों पर लगाने वाला चांदी का वर्क एल्युमिनियम का फॉयल भी हो सकता है अगर पहचान करनी है तो उसे उंगलियों से मसले फॉयल के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाएंगे तो वह मिलावटी है।

    दीपावली,
    प्रतिकारात्मक फाइल तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- क्या रेलवे प्रशासन सुधरेगा या लूटने का ही काम करेगा….

    दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई की जांच..

    मिठाई खरीदने जाएं तो उसका कलर देखें, मिठाई का कलर ज्यादा गहरा है तो उसे ना ले। खाद्य विभाग के अनुसार फूड सेफ्टी के अंतर्गत अगर कोई भी वस्तु खरीदें तो तीन चीज देखी जाती है जिसका खास तौर से ध्यान रखें। पहले मिठाई को अच्छे से देखकर, दूसरा सूंघकर और तीसरा उसे खाकर उसका पता लगा सकते हैं. कि इसमें मिलावट है या नहीं।

    नकली और मिलावटी मावा..

    मावे की पहचान कैसे करें कि वह असली है या नकली, तो मावे को थोड़ा सा हाथ के उंगलियों पर ले और उसे अपनी उंगलियों पर मसले अगर मावे में चिकनाहट है तो वह सही है। या फिर दूसरा आयोडीन की एक-दो बूंद मावे में डालने पर मावे का बैंगनी कलर हो जाता है तो मावे में मिलावट है तो उसे ना खरीदें।

    दूध की शुद्धता…

    दूध अगर खरीदना है तो उसे पहले हीलाकर देखें अगर उसमें झाग आ रहे हैं तो ऐसे दूध को भी ना खरीदें। पनीर है उसमें भी टिंचर आयोडीन की एक-दो बूंद डालकर देखें, अगर उसका कलर भी बैंगनी हो जाता है तो उसे भी ना खरीदें उसमें भी मिलावट हो सकती है। इस तरह से बाजार की खाद्य सामग्रियों में मिलावट होने से हम बच सकते हैं।

    Live video updates on Indian fasttrack news channel
  • शहर में अब नवरात्रि का कार्यक्रम भी कमर्शियल हो गया है

    शहर में अब नवरात्रि का कार्यक्रम भी कमर्शियल हो गया है

    • मुंबईकरों को सावधानी बरतने की अपील

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    नवरात्रि का धार्मिक भक्तिभाव कार्यक्रम अब मुंबई जैसे शहरों के लिए कमर्शियल बन गया है। इसका आयोजन, प्रचार-प्रसार और इंट्री पास के नाम पर लाखों रूपये का आज की तारीख में एक नया ही कारोबार खड़ा हो गया है। ऐसे ही नकली पास के मामले में बोरीवली पश्चिम के एमएचबी पुलिस थाने ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि भाजपा के विधायक सुनील राणे द्वारा प्रस्तुत रंगरात्रि डांडिया नाइट्स सीजन 2 विथ किंजल दवे फर्जी पास मामला मे पुलिस में चार लोगों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपए का फर्जीवाडे का खुलासा किया है।

    डांडिया रास कार्यक्रम

    इन दिनों शहर भर में अवैध बैनर और पोस्टरों के जरिए डांडिया रास कार्यक्रम को आयोजकों द्वारा मुंबईकरों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। वहीं पैसों की लालच में लोगों को ठगने के लिए कई गिरोह सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक और भाजपा विधायक सुनील राने द्वारा प्रस्तुत किंजल दवे की प्रोग्राम में नकली पास बेचे जाने का खुलासा हुआ है। जिसमें 4 लोगों को एमएचबी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 30 लाख रुपये का फर्जी पास, होलोग्राम स्टिकर, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया है। दो लोग फरार बताए जा रहे हैं जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    इसे भी पढ़ें :- Mumbai- सबसे ज्यादा भ्रष्ट साबित हो रहे हैं बीएमसी के उच्च अधिकारी

    मुंबई पुलिस परिमंडल 11 के उपयुक्त अजय कुमार बंसल ने बताया, कि 14 अक्टूबर को विधायक सुनील राणे का कार्य देख रहे नीरव घनश्याम मोदी ने एमएचबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि हमारे कार्यक्रम का पास कई जगह मिल रहा है जो फर्जी है। हमारे अलावा और किसी को पास देने का अधिकार नही है। पुलिस ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

    Live Video On indian fasttrack news channel

    जांच में पता चलने पर पुलिस ने 24 वर्षीय विरार के रहने वाले करण अजय शाह, मलाड के 34 वर्षीय परेश सुरेश नेवरेकर, बोरीवली के 24 वर्षीय दर्शन प्रवीण गोहिल और मालाड़ पश्चिम मनोरी इलाके से 24 वर्षीय कव्हिश भालचंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से 30 लाख रुपये का बनावटी पास, होलोग्राम स्टिकर, लैपटॉप, प्रिंटर आदि समान बरामद किया है। दो आरोपी संतोष और स्वप्निल फरार है जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    बता दे कि 13 अक्टूबर को फाल्गुनी  पाठक शो के लिए रियायती टिकट खरीदने की कोशिश में 156 लोगों के साथ 5 लाख की धोखाधड़ी हुई है। पैसा लेकर कुछ लोग फरार हो गए है इसकी भी शिकायत एमएचबी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस इन आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • गुरुवार को है 12 रबी उल अव्वल, शुक्रवार को मनाया जायेगा मुंबई में जश्न और निकाले जाएंगे जलूस

    गुरुवार को है 12 रबी उल अव्वल, शुक्रवार को मनाया जायेगा मुंबई में जश्न और निकाले जाएंगे जलूस

    मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र मुंबई के मुसलामानों ने गुरुवार की जगह शुक्रवार को ईद मिलाद उन नबी का जलूस निकालने का फैसला किया है। हालांकि मुंबई पुलिस गुरुवार 28 सितंबर गणेश विसर्जन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बंदोबस्त में व्यस्त है।

    ईस्माइल शेख
    मुंबई
    – 2023 भारत में इस्लामिक कलैंडर के मुताबिक, 28 सितंबर गुरुवार के दिन 12 रबी उल अव्वल का दिन है। जो हमेशा की तरह इस साल भी मुसलमान भाइयों द्वारा ईद मिलाद उन नबी का जलूस निकाला जाना है। लेकिन मुंबई में इस समय गणेशोत्सव का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में मुंबई पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करना मुश्किल हो सकता था। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने लोकल स्तर पर हर पुलिस स्टेशन में मोहल्ला कमिटी के जरिये मीटिंग बुलाई और जलूस के साथ गणेश विसर्जन में होनेवाली दिक्कतों को समझाने की कोशिश की। इसपर मुंबई भर के मुसलमान भाइयों ने 12 रबी उल अव्वल के बदले ईद मिलादुन नबी का जलूस 13 रबी उल अव्वल के दिन यानी 28 सितंबर गुरुवार की जगह 29 सितंबर शुक्रवार की नमाज़ के बाद निकालने का फैसला किया है।

    ईद मिलाद उन नबी का जश्न ..

    ईद मिलाद उन नबी को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। ईद मिलाद उन नबी हर साल रबी उल अव्वल 12 की इस्लामी तारीख के महीने में मनाया जाता है। हिजरी कैलेंडर में, रबी उल अव्वल तीसरे महीने का नाम ह। रबी उल अव्वल महीने के 12वें तारीख को मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता ह।

    इसे भी पढ़ें :- बाघ की खाल और शेर के पंजे महाबलेश्वर से मुंबई में तस्करी ..

    रबी उल अव्वल महीने का चांद 16 सितंबर 2023 को देखा गया है. यानी कि 17 सितंबर 2023 को रबी उल अव्वल महीने की 1 तारीख थी। इस हिसाब से रबी उल अव्वल महीने का 12वीं तारीख 28 सितंबर 2023 को है। मीलाद उन-नबी अरबी शब्द है। भारत में उर्दू जानने वाले ईद मीलाद-उन-नबी भी कहते हैं। इस्लाम के आखरी पैगंबर हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (आपका) का जन्म से जुड़ा हुआ है। आपका जन्म 8 जून, 570 ईसवी को मक्काह (सऊदी अरब) में हुआ था। आपके पिता का नाम अब्दुल्लाह व माता का नाम बीबी आमिनाह है। आपका इंतकाल 62 साल की उम्र में 8 जून 632 ई। को मदीना, सऊदी अरब हुआ था। इसके साथ ही आप को यह भी बतादें कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आपका जन्म और दुनिया से पर्दा फरमाने का दिन 8 ही जून को हुआ था।

    मुसलमानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसमें लोग पैगंबर के बताए गए रास्ते को याद करते हैं। इस्लाम का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान तिलावत किया जाता है और इस दिन खास दुआओं का भी हर घर में इंतज़ाम किया जाता है। इस समय इस्लामिक कलैंडर के मुताबिक 1445 हिजरी का तीसरा महीना रबी उल अव्वल चल रहा है। इस्लाम में कई ऐसी इस्लामिक घटनाएं हैं जिनका अपना-अपना महत्व है। हालाँकि, ईद मिलाद उन नबी भी इस्लाम में सबसे पवित्र आयोजन में से एक है। हर साल, भारत में मुसलमान इस आयोजन के संबंध में विशेष व्यवस्था करते हैं। वे भारत में 12 रबी उल अव्वल की निश्चित तारीख के बारे में जानने और उसके अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए चंद्रमा के दिखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    इस विशिष्ट दिन पर, लोग अपने पवित्र पैगंबर मुहम्मद के सम्मान में विशेष रैलियाँ और जुलूस आयोजित करते हैं। इस ख़ास जलूस में अक्सर पैगंबर की सुन्नत के अनुसार हरे रंग की पगड़ी पहनते हैं और हरे झंडे लेकर चलते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का हरा पसंदीदा रंग है। माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से पहले की दुनिया गुमनामी में खो गई थी। लोगों के अपने-अपने निजी देवी-देवता थे और लोग पाप में थे। हालाँकि, पैगंबर आए और लोगों को इस्लाम धर्म दिया।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel

    मिलाद उन-नबी एक इस्लामी अवकाश है जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन को मनाता है। यह इस्लामिक महीने रबी अल-अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है। पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर थे। मिलाद उन-नबी उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का समय है। यह विशेष प्रार्थनाओं और उपदेशों के साथ-साथ भोजन और उपहारों के साथ मनाया जाता है। कई मुसलमानों के लिए मिलाद उन-नबी साल की सबसे महत्वपूर्ण छुट्टियों में से एक है। ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पैगंबर मुहम्मद के जीवन और उनके विचारों को याद करने और उनका सम्मान करने का एक अवसर है. माना जाता है कि यह उत्सव इस्लाम के शुरुआती दिनों में शुरू हुआ था जब लोग इकट्ठा होते थे और पैगंबर के सम्मान में कवितायें (नात शरीफ) पढ़ा करते थे जो आज भी जारी है।

  • महाराष्ट्र: गणेशोत्सव मंडलों को अगले पांच वर्षों के लिए एक बार उत्सव की अनुमति लेनी होगी: एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: गणेशोत्सव मंडलों को अगले पांच वर्षों के लिए एक बार उत्सव की अनुमति लेनी होगी: एकनाथ शिंदे

    • Ganesh utsav 2023: एक Permission
    • मुख्यमंत्री अध्यक्षता में अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।
    • आने वाले वर्षों के लिए बेहतर योजना…
    • जमीन नाममात्र का किराया रु. 100/

    सुरेंद्र राय
    मुंबई-
    गणेशोत्सव मंडलों को अगले पांच वर्षों के लिए एक बार उत्सव की अनुमति लेनी होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऐसी अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से उन उत्कृष्ट गणेशोत्सव मंडलों को राहत मिली है जिन्होंने सभी नियमों, कानूनों का पालन किया है और पिछले दस वर्षों में कोई शिकायत नहीं थी। साथ ही वे आने वाले वर्षों के लिए बेहतर योजना बना सकेंगे। (Ganesh utsav 2023 Permission)

    Ganesh utsav 2023 एक Permission ..

    इसे भी पढ़े :- पुलिस थाने के पीछे ही रहता था 2 साल से मुंबई का तड़ीपार चोर

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वश्रेष्ठ गणेशोत्सव मंडलों को प्रोत्साहित करने के लिए अगले पांच साल के लिए एक बार अनुमति देने की मांग की गई। इस दौरान एक याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा दिये गये निर्देश की ओर भी ध्यान दिलाया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप नगर विकास विभाग ने सरकारी निर्णय की घोषणा कर दी है। इस निर्णय के अनुसार, सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को 19 सितंबर, 2023 से शुरू होने वाले गणेशोत्सव में अगले पांच वर्षों के लिए सरकारी नियमों और कानूनों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ गणेशोत्सव मंडलों को अनुमति देने के लिए कार्रवाई करनी होगी। (Ganesh utsav 2023 Permission)

    Ganesh utsav, Permission, 2023
    महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की तैयारी की तस्वीर

    नियमानुसार ..

    महानगरपालिकाएं, नगरपरिषदों व ग्राम पंचायतों की जमीन नाममात्र का किराया रु. 100/ गणेशोत्सव या अन्य उत्सव मंडलों से जमा कराएंगी। साथ ही, उत्सव मंडलों को त्योहार के लिए समय-समय पर निर्धारित सरकारी निर्णयों और आदेशों के अनुसार नियम और शर्तों का पालन करना होगा। बोर्डों को स्थानीय पुलिस स्टेशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा और ऑनलाइन माध्यम से संबंधित स्थानीय निकायों को अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। (Ganesh utsav 2023 Permission)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai- मिलावट रोकने के लिए BMC का स्वास्थ्य विभाग मावा-मिठाई बेचने वाले दुकानों की जांच करेगी

    Mumbai- मिलावट रोकने के लिए BMC का स्वास्थ्य विभाग मावा-मिठाई बेचने वाले दुकानों की जांच करेगी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयों में मिलावट को रोकने के लिए 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया है। साथ ही जनता से भी अपील ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के स्वास्थ्य विभाग ने आगामी त्योहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट को रोकने के लिए 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत आगामी त्यौहारों जैसे गणेशोत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए मिठाई की दुकानों, मावा भंडारण और कोल्ड रूम का गहन निरीक्षण किया जाएगा। (Mumbai BMCs Health department News)

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का स्वास्थ्य विभाग त्योहार के दौरान मुंबई में मावा-मिठाई बेचने वाले प्रतिष्ठानों (दुकान एवं फैक्ट्री) का निरीक्षण करेगा। मनपा के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि भोजन बेचने वाले प्रतिष्ठानों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिए हैं कि आने वाले समय में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक उन मिठाई की दुकानों और प्रतिष्ठानों का गहनता से निरीक्षण करेगी, जहां मावा बनाया जाता है और भंडारण किया जाता है।

    इसे भी पढ़ें :- RBI की महत्वपूर्ण घोषणा। UPI के जरिए आसान कर्ज

    इस अभियान के तहत बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के सभी चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है, कि नागरिकों को मिलावटी मिठाइयों से बचाने के लिए 1 सितंबर से 31 दिसंबर 2023 के बीच त्योहारों की पृष्ठभूमि में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

    मिठाई,
    प्रतिकारात्मक तस्वीर

    मिठाई के रंगों पर ध्यान…

    इसके साथ ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें मिठाइयों में अलग-अलग रंग दिखाई दें या उनमें दुर्गंध या फंगस दिखाई दे तो ऐसी मिठाइयों का सेवन नहीं करें और यदि ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं तो उन्हें मनपा के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के संभागीय चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी की जानकारी में लाना चाहिए। मनपा कानून के तहत ऐसे मामलों पर ठोस कार्रवाई किए जाने का निर्देश जारी किया हुआ है।

    Live video on indian fasttrack news channel