फिल्म डेस्क मुंबई– मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट और महिलाओं के हालात पर उठे सवालों की आंच अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। बॉलीवुड ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जहां इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। साल 2018 में जब “मी टू मूवमेंट” ने जोर पकड़ा था और कई दिग्गज एक्टर्स और हस्तियां के चहेरे बेनकाब हुए थे। मी टू शुरू तो सोशल मीडिया पर हुआ था लेकिन एक आंदोलन की तरह फैलता चला गया और एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे खुलकर बात की। जिसके बाद बहुत सी हस्तियों का भविष्य दांव पर लग गया था। इसके बाद ये माना गया कि मी टू मूवमेंट के बाद से बॉलीवुड में हालात ठीक हो चुके हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? आज हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं।(Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
कितनी बदली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री?
ताजा मामले के बाद एक रिपोर्टर ने इस बारे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से बात की। इस चर्चा में एक फिल्म एग्जीक्यूटिव ने कहा, कि “मी टू मूवमेंट” के बाद से फिल्म सेट पर एक फियर फैक्टर रहता है। ये फियर फैक्टर इसलिए नहीं कि लोगों को जेल जाने का डर है। बल्कि ये डर अपनी रेपुटेशन चौपट होने का ज्यादा खतरा है। उस फिल्म एग्जीक्यूटिव ने ये भी दावा का किया कि अब भी यह इंडस्ट्री मेल डॉमिनेटिंग फील्ड ही है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
मेजर ओटीटी शो से सुर्खियों में आई एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, कि अक्सर कास्टिंग डायरेक्टर्स ये दावा करते हैं कि अब उनके कैबिन में सीसीटीवी कैमरा लग चुका हैं। एक अन्य एक्ट्रेस ने कहा कि डर तो है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है उत्पीड़न करने वाले लोगों ने दूसरे तरीके नहीं निकाले हैं। पावर गेम भी धड़ल्ले से जारी है। इसलिए अब वो पहले रोल देने की बात करते हैं और फिर कहीं मिलने का प्रस्ताव भी रखते हैं। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
गलत मतलब निकाला जाता है।
एक प्रोड्यूसर के उत्पीड़न का शिकार हो चुकी एक एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि यहां सिर्फ दोस्त होना काफी नहीं होता। एक्ट्रेस ने अपनी बात को कुछ इस तरह समझाया कि दिनभर घंटो तक शूट करने के बाद किसी से भी ज्यादा बातचीत होने लगती है। जिसका गलत मतलब निकाल लिया जाता है। आसपास वालों को लगता है कि आप किसी को पसंद कर रहे हैं। इसका कई बार लोग गलत फायदा भी उठाते हैं। एक एक्ट्रेस ने ये तक बताया कि किस तरह एक बार उसे उसके ही को-एक्टर ने गलत समझ लिया, जब वो उसके साथ अपने रूम में बैठ कर बात कर रही थी। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
जीरो टॉलरेंस क्या है?
मी टू के बाद कुछ प्रोडक्शन हाउस ने ऐसी शिकायतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखना भी शुरू कर दिया है। जिसमें अगर किसी डायरेक्टर, राइटर या कास्टिंग डायरेक्टर की यौन शोषण में या गलत पेशकश करने की शिकायत मिलती है, तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है और उसे इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। इस बारे में एक एक्ट्रेस ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे किसी शख्स के दूर व्यवहार के बारे में सेट पर हुई चर्चाओं से पता चला। बाद में ये भी पता चला कि उस शख्स को निकाल दिया गया है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
इंटिमेट के नाम पर धोखा..
एक एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि छोटे प्रोजेक्ट्स में इंटिमेसी कॉर्डिनेटर या डायरेक्टर के न होने की कमी भी खलती है। एक्ट्रेस ने बताया कि कॉन्ट्रेक्ट में लिखा जाता है कि ऐसा कोई सीन नहीं होगा लेकिन आर्टिस्टिकली उसे परफॉर्म किया जाएगा। लेकिन उसे शूट करते करते कई बार डायरेक्टर अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने लगते हैं। इस एक्ट्रेस ने सवाल किया कि जब सीन की जरूरत नहीं है तो शूट करना ही क्यों है? (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
जूनियर आर्टिस्ट ..
एक छोटे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक्ट्रेस ने बताया कि उस सेट पर छह फीमेल वर्कर थीं। पॉपुलर और सीनियर होने के नाते उसे वेनिटी वैन मिली। बाकी पांच को कोई सुविधा नहीं दी गई। तब उसने खुद ये पहल की, कि बाकी एक्ट्रेस उसकी वेनिटी यूज कर सकते हैं। उसने सवाल उठाए कि ऐसे में महिलाएं परेशान होती हैं और उन्हीं पलों का फायदा उठा कर उनका शोषण भी होता है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
2008 में पूरे मुंबई शहर को सिहरा देने वाली घटना में कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने अपने ही दोस्त के किए 300 टुकड़े, लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध और किया शॉपिंग, एक कॉल डिटेल से खुला राज़ ..
मृतक नीरज ग्रोवर बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम किया करता था और मारिया से प्यार करता था।
मारिया मोनिका सुसाइराज, कन्नड़ एक्ट्रेस जो हिंदी फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंची थीं।
लेफ्टिनेंट जेरोम मैथ्यू, मारिया के बॉयफ्रेंड, जिनसे उसकी सगाई होने वाली थी।
गिरफ्तारी के दौरान ली गई मारिया सुसाइराज की तस्वीर में मारिया हंसती हुई नजर आई थीं।
इस्माईल शेख मुंबई- आज हम आपको मायानगरी मुंबई से फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसमें नाम और पैसा कमाने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी जाती है और हत्या के बाद लाश के आगे शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है और इनके बाद लाश के टुकडे कर, शॉपिंग की खरीददारी भी की जाती है। इसमें आरोपी कोई पूराना बदमाश नही है, जिसका काम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना हो। बल्कि इस घटना को अंजाम देने वाली एक खुबसूरत और नाजुक कही जाने वाली अभिनेत्री और उसका ब्वॉयफ्रेंड है। जिन दोनों को बाद में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फोन कॉल ने खोला हत्याकांड का राज़ ..
प्रोटेस्ट के दौरान ली गई कास्टिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता की तस्वीर।
बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम करने वाले 26 साल के नीरज ग्रोवर एक रोज अचानक गुमशुदा हो गए। वो अपनी गर्लफ्रेंड और कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की घर की शिफ्ट करने में मदद कर रहे थे, लेकिन घर की शिफ्टिंग के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। पुलिस में इसकी शिकायत के बाद कई दिन और हफ्ते बीतने के बाद भी नीरज की कोई खबर नहीं मिली। नीरज को ढूंढने के लिए पूरे शहर भर में पोस्टर चिपकवाए गए, लेकिन नतीजा शून्य रहा। आखिरकार पुलिस को नीरज की लोकेशन की जानकारी एक मोबाइल नेटवर्क टावर से मिली। उस एक कॉल ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
मामले में पहली गिरफ्तारी हुई एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की, फिर जो खुलासे हुए, उसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। नीरज की हत्या हुई थी, उनकी लाश के सामने हत्यारों ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर चंद घंटों बाद उनकी लाश के 300 टुकड़े कर दिए। मुंबई शहर के साथ इसकी खबर पूरे देश भर में फैल गई। लोग सोच में पड़ गए कि इतनी खुबसूरत ऐक्ट्रेस को हत्या करने की क्या जरूरत पड़ गई और हत्या के बाद लाश के सामने शारीरिक संबंध? लोग मानने को तैयार नहीं थे।
कौन है मारिया मोनिका सुसाइराज ?
मैसूर के क्रिश्चियन परिवार में जन्मीं मारिया मोनिका सुसाइराज बचपन से ही नाच-गाने में अव्वल थीं। पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे, जबकि चाचा नगर पालिका के कर्मचारी थे। हर बार स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मारिया ने हीरोइन बनने का ख्वाब देखा था, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे। जब घरवाले शादी का दबाव बनाने लगे तो, मारिया ने अपने परिवार का घर छोड़ दिया और बेंगलुरु आकर बस गईं।
मारिया का बेंगलूर से मुंबई का सफर..
बेंगलूर में लगातार प्रोड्यूसर्स के दफ्तरों के चक्कर काटते हुए मारिया को कन्नड़ सिनेमा में जगह मिल गई। कुछ छोटे-मोटे रोल के बाद मारिया को साल 2002 में कन्नड़ सिनेमा में बड़ा ब्रेक मिला। उन्हें बतौर लीड फिल्म जूट में काम मिला। फिल्म के लिए उन्हें सराहना तो मिली, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इस एक काम के बाद उन्हें चंद और फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं मिलने लगीं, लेकिन मारिया रीजनल सिनेमों में नहीं बल्कि पूरे भारत में पहचान बनाना चाहती थीं। जब कन्नड़ सिनेमा में उन्हें काम मिलना कम हुआ, तो मारिया ने मुंबई का रुख किया।
नीरज से कैसे हुई मुताबिक?
मारिया अक्सर ऑडिशन देने मुंबई आया करती थीं। एक दिन ऑडिशन के सिलसिले में मारिया की मुलाकात नीरज ग्रोवर से हुई। नीरज ग्रोवर की मुंबई में अच्छी पकड़ थी। नीरज ग्रोवर, शाहरुख खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ और ‘कहानी हमारे महाभारत की’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके थे। साल 2008 में वो एकता कपूर के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस “बालाजी टेलीफिल्म्स” से जुड़कर काम कर रहे थे। ऑडिशन के दौरान हुई मुलाकात के बाद नीरज और मारिया ने नंबर एक्सचेंज किए और फिर दोनों की बात होने लगी। नीरज ने मारिया से कहा कि वो बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें काम ढूंढने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जवाब में मारिया ने कहा कि उनकी मुंबई में कोई पहचान नहीं है, जिसकी वज़ह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
नीरज ने की मारिया की मदद ..
मारिया की बात सुनकर नीरज ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और उनका बालाजी टेलीफिल्म्स में ऑडिशन अरेंज करवाया। वो इन्हीं ऑडिशन के लिए अक्सर मुंबई आया करती थीं। समय के साथ मारिया, नीरज से ज्यादा घुलने-मिलने लगी थीं, जबकि वो पहले ही मैसूर के रहनेवाले जेरोम मैथ्यू के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं, जिनसे उनकी सगाई भी होने वाली थी। जेरोम इंडियन आर्मी में थे और उस समय पुणे में पोस्टेड थे।
मारिया ने नीरज से छुपाई बात ..
बड़ी हीरोइन बनने और काम मिलने का ख्वाब देखने वालीं मारिया ने नीरज को ये बताना जरूरी नहीं समझा कि वो पहले से रिलेशनशिप में हैं। समय के साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और एक रोज मारिया ने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। जब मारिया मुंबई पहुंचीं, तो नीरज ने उन्हें अपने घर में जगह दी। दोनों की दोस्ती के कई महीने हो चुके थे, लेकिन नीरज की तरफ से मारिया को कोई काम नहीं मिल रहा था। नीरज ने अपने दोस्तों को बताया था कि कन्नड़ एक्सेंट के कारण मारिया के ऑडिशन रिजेक्ट हो जाते थे, लेकिन मारिया को ठेस न पहुंचे, इसलिए वो अक्सर उनके सामने काम न मिलने के नए-नए बहाने बना दिया करते थे।
नीरज के खिलाफ धोखेबाजी का शक ..
नीरज के घर में रहते हुए मारिया की उनके दोस्तों से भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो अक्सर नीरज के दोस्तों से पूछा करती थीं कि कहीं नीरज उन्हें धोखा तो नहीं दे रहे? कहीं ये कास्टिंग काउच की तरह तो नहीं है? दोस्त अक्सर मारिया को समझाते थे कि नीरज उन्हें काम दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच जब भी मारिया अपने बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू से बात करती थीं, तो नीरज का जिक्र होने पर बस यही कहा करती थीं कि नीरज उनसे एकतरफा प्यार करते हैं और वो उन्हें दोस्त मानती हैं। हालांकि, ये एक झूठी कहानी थी।
करीब एक हफ्ते तक नीरज के साथ लिव-इन में रहने के बाद मारिया ने मलाड के धीरज सॉलिटियर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 201 किराए पर ले लिया। 7 मई 2008, मारिया को नीरज का फ्लैट छोड़कर मलाड स्थित फ्लैट में शिफ्ट होना था। मारिया के जाने के बाद रात को नीरज ने अपने दोस्तों से कहा कि मारिया की शिफ्टिंग में मदद करवाने जा रहे हैं। करीब 10 बजे वो घर से निकल गए।
अगली सुबह नीरज के दोस्त ने उनके नंबर पर कॉल किया, तो कॉल मारिया ने रिसीव किया। मारिया ने उनके दोस्त लाल को बताया कि नीरज रात 1:30 बजे घर से निकल चुके थे और हड़बड़ी में फोन उनके फ्लैट में छोड़ गए हैं। कुछ घंटे और बीते, लेकिन नीरज न फ्लैट पर आए और न फोन लेने पहुंचे। नीरज से बात न होने पर उनके परिवार और काम से जुड़े लोग उनके दोस्त लाल को कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
आखिरकार, लाल 8 मई की शाम मारिया के फ्लैट पहुंचे। जब उन्होंने मारिया से पूछा कि वो किसके साथ निकले हैं, तो वो कोई जवाब नहीं दे सकीं। आखिरकार दोनों ने सोच-विचार करने के बाद मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नीरज का फोन जब्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले में उनके करीबियों से पूछताछ हुई, लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी। 2 दिनों बाद उनके परिवारवाले भी कानपुर से मुंबई आ गए। गुमशुदगी को दो हफ्ते बीत गए, लेकिन नीरज की कोई खबर नहीं थी। उनके परिवारवालों ने उनके पोस्टर छपवाए, जिसमें पता बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की गई, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हो सका।
ऐक्ट्रेस से बनी हत्यारन ..
2 हफ्ते बीते ही थे कि पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए। रिकॉर्ड से सामने आया कि 8 मई की शाम को नीरज के फोन पर एक कॉल आया था, जिसे चंद सेकेंड के लिए रिसीव किया गया था। मोबाइल नेटवर्क टावर के रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस का पहला शक, मारिया सुसाइराज पर गया, क्योंकि शिकायत से पहले तक नीरज का मोबाइल मारिया के ही पास था।
कॉल पर क्या हो रहे थे बातें?
पुलिस ने मारिया को शक हुए बिना उनके खिलाफ छानबीन शुरू कर दी। जब मारिया के कॉल रिकॉर्ड निकाले गए, तो नतीजे चौंका देने वाले थे। 8 मई- 20 मई तक मारिया और उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू के बीच 1 हजार कॉल हुए थे। ये कोई आम बात नहीं थी। कॉल रिकॉर्ड और जेरोम के उस रात मुंबई में ही होने से पुलिस का मारिया पर शक और पुख्ता हो गया। इस सिलसिले में मारिया और उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू को पूछताछ के लिए बुलाया गया। मारिया ने बयान में वही कहानी बताई, जो उन्होंने पहले बताई थी, वहीं जेरोम ने कहा कि वो आर्मी ट्रेनिंग के सिलसिले में मुंबई आया हुआ था। पुलिस ने आर्मी सेंटर से जेरोम के बयान को कन्फर्म नहीं किया, हालांकि उन्होंने शक की बिना पर जांच जारी रखी। जब मारिया की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई, तो उसने चौंका देने वाला खुलासा किया।
सिक्योरिटी गार्ड ने किया खुलासा ..
सिक्योरिटी गार्ड ने मालाड़ पुलिस को बताया कि 8 मई की शाम को मारिया और उनका बॉयफ्रेंड मैथ्यू कुछ बैग में भारी सामान ले जाते दिखे थे। इस बात से पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सबूत इकट्ठा करते ही पुलिस ने सबसे पहले मारिया की गिरफ्तारी की। मारिया लगातार अपने बयान बदलती रही, लेकिन जब सख्ती की गई तो वो टूट गई। मारिया ने जो खुलासे किए, वो सुनकर हर कोई हैरान था।
मारिया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया, कि 8 मई को ही नीरज ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, मारिया ने 7 मई को नीरज को शिफ्टिंग में मदद करने बुलाया था। दोनों घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे कि तभी मारिया के बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू का कॉल आया। जब मैथ्यू ने कॉल पर पीछे से आ रही नीरज की आवाज सुनी तो वो भड़क गए, क्योंकि उन्हें लगता था कि नीरज के इरादे मारिया के लिए ठीक नहीं है। जेरोम मैथ्यू को गुस्सा होते देख, मारिया ने उन्हें समझाया कि वो दोस्त होने के नाते सिर्फ मदद करने आया है। डिनर के बाद वो उसे चलता कर देंगी। जवाब में जेरोम ने कहा कि अगर नीरज उनके साथ रुका तो ठीक नहीं होगा।
अगले दिन 8 मई को मारिया के फ्लैट की डोरबेल बज रही थी। चंद सेकेंड तक मारिया दरवाजे पर नहीं पहुंचीं, तो बार-बार डोरबेल बजाई जाने लगी। हड़बड़ाहट में जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि जेरोम दरवाजे पर खड़ा था। उन्हें देखते ही मारिया डर गईं, क्योंकि उस समय नीरज उनके घर पर ही था। जेरोम फ्लैट के अंदर घुस आया। मारिया ने उन्हें बेडरूम में जाने से रोका, लेकिन जेरोम ने उन्हें धक्का दे दिया। जैसे ही जेरोम कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि नीरज उनके बिस्तर पर थे। ये देखते ही उन्होंने नीरज को पीटना शुरू कर दिया।
मारिया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। जेरोम झगड़े के बीच किचन से चाकू ले आया, जिससे उन्होंने नीरज पर कई वार किए। जेरोम के कपड़े खून से सन चुके थे, कमरे में हर तरफ खून के छींटे थे और धीरे-धीरे नीरज की सांसें थम रही थीं। नीरज की मौत होते ही मारिया ने झटपट कमरे की सफाई शुरू कर दी। खून को साफ किया, चादर-पर्दे बदले और डेडबॉडी से खून पूरी तरह साफ कर दिया। कुछ घंटे तक नीरज की लाश उनके कमरे में ही रही। इस दौरान मारिया और जेरोम ने कई बार उसी कमरे में शारीरिक संबंध बनाए, जहां लाश थी। कुछ समय बाद दोनों नजदीकी शॉपिंग मॉल गए, जहां से उन्होंने पॉलीबैग और धारदार चाकू खरीदे।
हत्याकांड के खुलासे में फोन कॉल ..
घर लौटकर दोनों ने मिलकर लाश के 300 टुकड़े किए। शाम करीब 4 बजे दोनों सभी टुकड़ों को लेकर आमगांव की तरफ निकले। रास्ते से पेट्रोल खरीदा और सुनसान जगह ढूंढकर बैग में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिस समय दोनों लाश के टुकड़े ठिकाने लगाने निकले थे, उस समय नीरज का फोन मारिया की जींस की जेब में था। रास्ते में नीरज का फोन बजा, तो नंबर देखने के लिए मारिया ने जेब से फोन निकाला था, जिस समय गलती से उनसे कॉल रिसीव हो गया। वो एक कॉल ही इस हत्याकांड में अहम कड़ी साबित हुआ।
हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मारिया को सबूत छिपाने और हत्या करने में भागीदार होने पर 3 साल की सजा हुई, जबकि जेरोम मैथ्यू को 10 साल की सजा हुई। मारिया को महज 3 साल की सजा होने के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग विरोध में उतरे और मारिया की सजा बढ़ाने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने फैसला नहीं बदला। रिपोर्ट्स ये भी रहीं कि मारिया को बिग बॉस 5 का ऑफर मिला था, हालांकि वो शो का हिस्सा नहीं बनीं। जेल से निकलने के बाद मारिया पर मुंबई और गुजरात समेत कई शहरों में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई हैं। और इस तरह मारिया ने देशभर में पहचान तो बनाई, लेकिन उसका कारण उनका अभिनय नहीं ये हत्याकांड रहा है।
In a fascinating intersection of life and art, respected actress Sobhita Dhulipala has recently opened up about her views on Naga Chaitanya and Samantha’s relationship, revealing insights that delve beyond the glamour to the essence of connection and adoration.
An Uncommon Admiration: Sobhita’s Perspective on Naga Chaitanya & Samantha
Sobhita Dhulipala, known for her captivating performances in films and the popular series “Made in Heaven,” has shared a personal reflection about Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu. Sobhita described how she, like many others, admired the mutual respect and admiration between Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu during their partnership. She highlighted Chaitanya’s maturity both on and off-screen and lauded Samantha’s vibrant spirit and professionalism. The sincerity behind her words underlined the strength and depth of the duo’s bond.
Sobhita Dhulipala: The Multi-faceted Actress Par Excellence
This actress, who rose to prominence with captivating roles in various films and the critically acclaimed “The Night Manager,” is often lauded for her thoughtful portrayal of characters. With several notable works in her filmography and a growing fan base, Sobhita Dhulipala has proven her versatility as an actress and is highly recognized for her contributions to storytelling.
The Charm of Naga Chaitanya: A Star in His Own Right
Naga Chaitanya, son of the illustrious Nagarjuna Akkineni, has established his own identity within the Telugu film industry. Beyond being Akkineni Nagarjuna’s son, Chaitanya has left a significant mark with his stellar acting and commitment to every role he undertakes. He’s managed to carve out a space for himself by embodying diverse characters with equal finesse.
Samantha Ruth Prabhu: Leading the Charge
Known for her striking presence on-screen and her off-screen work, Samantha Ruth Prabhu has been a beacon of strength and talent within the South Indian film industry. With a string of award-winning performances and a personality that shines as brightly off-screen, Samantha has earned respect and admiration from colleagues and fans alike.
The Dynamics of Romantic Relationships in the Spotlight
By acknowledging the strengths of a past couple in Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, Sobhita also indirectly addressed the complexity of romantic relationships in the public eye. While much of the narrative surrounding celebrities often veers into speculation and conjecture, Sobhita’s measured comments serve as a reminder of the complexity and depth that may lie beyond the surface.
A Snapshot of Personal Growth and Artistry
As Sobhita Dhulipala highlighted the admirable qualities of Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, she inadvertently provided a snapshot of her own growth in the industry. Acknowledging the merits of fellow actors is rare and does speak to a larger ethos of support and empathy prevalent within the Telugu cinema sphere.
Understanding the Past Through Commentary
In her candid response to questions about one of Tollywood’s famed duos, Sobhita provides insightful commentary on the realities of navigating relationships and career paths under public scrutiny. Her words emphasize the importance of focusing on professional growth and personal connection amidst the chaos.
To sum up, Sobhita Dhulipala’s brief glimpse into her thoughts regarding the dynamic between Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, showcases the complexities of personal and professional interactions in a world where love and art often intertwine. Her insights provide a valuable reminder of the power of respect and admiration in shaping human interactions.
The focus remains on Sobhita Dhulipala’s admiration for Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, honoring their talents and achievements within the narrative’s structure.
मुंबई में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां उसे गुजराती फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर फुसला कर उसका यौन शोषण किया गया।
इस्माइल शेख मुंबई– अंधेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है, जहां उसे गुजराती फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर फुसलाया गया. मुंबई पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुद को गुजराती फिल्म डायरेक्टर बताकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले 41 वर्षीय साजिद खान नाम के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिद खान ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। मुंबई पुलिस ने आरोपियों की कार्यप्रणाली का खुलासा किया है।
खुद को गुजराती डायरेक्टर बताकर एक शख्स ने कैसे नाबालिग को फुसलाया?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़ित लड़की गुजरात की रहने वाली है। वह अपने वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। पीड़िता के चाचा ने उसे एक्टिंग सिखाकर फिल्मों में काम दिलाने की उम्मीद से पीड़ित की मुलाकात 13 दिसंबर को साजिद खान से कराई थी।”
अधिकारी ने कहा, “पीड़िता के परिवार ने साजिद खान पर भरोसा किया, जिसका फायदा उठाकर साजिद पीड़िता को मुंबई ले आया। मुंबई आने के बाद साजिद खान ने अंधेरी के एक होटल में एक कमरा बुक किया, जिसमें दोनों रुके।”
पुलिस ने बताया, कि ”25 दिसंबर की सुबह साजिद खान ने अचानक लड़की का माथा चूम लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो साजिद खान करवट बदल कर सो गया। लड़की डर गई और कमरे से बाहर आ गई। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साजिद खान को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कुछ यात्रियों ने इसे मनोरंजन के रूप में देखा, जबकि अन्य ने इसका पुरजोर विरोध किया और कलाकार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। (Mumbai Local Train Viral Video)
इस्माईल शेख मुंबई- शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई (Mumbai) की लोकल ट्रेनें (Local Train) एक बार फिर एक वायरल वीडियो (ViralVideo) की वजह से चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार, वीडियो में एक महिला को चलती लोकल ट्रेन के अंदर बेली डांस (BellyDance) करते हुए दिख रही है, जिससे लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।
Mumbai लोकल ट्रेन ..
हालांकि मुंबई की लोकल ट्रेनों में ‘वायरल वीडियो’ कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस विशेष घटना ने सांस्कृतिक धारणाओं, सार्वजनिक व्यवहार और सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) पर मर्यादा बनाए रखने में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राय को विभाजित कर दिया है।
कुछ यात्रियों ने इसे हानिरहित मनोरंजन के रूप में देखा, जबकि अन्य ने इसका पुरजोर विरोध किया और कलाकार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
हालाँकि, इस घटना की सटीक तारीख और स्थान स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) और सैंडहर्स्ट रोड के स्टेशनों के बीच मध्य रेलवे (Central Railway) के उपनगरीय खंड पर हुआ शूट किया गया है।
नीचे वीडियो देखें
Entertainment
Now Belly Dancing inside Mumbai Local Train.
It seems #MumbaiLocal Trains are the most happening place..to showcase talent.
वीडियो सोशल मीडिया पर मुख्य रूप से ट्विटर उपयोगकर्ता @mumbaimatterz के सौजन्य से पहुंचा। इसने तुरंत ध्यान आकर्षित किया, कैप्शन के साथ, “मनोरंजन… अब मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर बेली डांसिंग। ऐसा लगता है कि #मुंबईलोकल ट्रेनें प्रतिभा दिखाने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं।” इस पोस्ट ने प्रतिक्रियाओं और चर्चाओं की झड़ी लगा दी।
मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल के डीआरएम (Divisional Railway Manager) ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यात्रियों से ट्रेन यात्रा के दौरान ऐसी गतिविधियों और स्टंट से बचने की अपील की है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा, कि “रेलगाड़ियाँ सार्वजनिक परिवहन के लिए हैं, ऐसे प्रदर्शनों के लिए नहीं।”
मुंबई लोकल ट्रेन के भीतर डांस करते हुए लड़की की तस्वीर
जनता के बीच राय व्यापक रूप से भिन्न थी। उदयकुमार जे नायर ने संदेह व्यक्त किया, सुझाव दिया कि कलाकार ध्यान आकर्षित करना चाहता था और वीडियो के पीछे लोगों की भूमिका पर सवाल उठाया। धीवर पारलकर ने प्रत्येक डिब्बे में पुलिस की मौजूदगी की सीमाओं की ओर इशारा किया और इस तरह के व्यवहार को हतोत्साहित करने के लिए यात्रियों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
एक अन्य चिंतित उपयोगकर्ता, मकरंद ने सम्मानजनक और सुरक्षित आवागमन के माहौल की वकालत करते हुए, सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखने के लिए @Central_Railway और @RPFCR द्वारा त्वरित और सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।
इसके विपरीत, एक ट्वीटर उपयोगकर्ता (Twitter User), अभिजीत पाटकी ने विनोदपूर्वक कहा कि यदि इस तरह के प्रदर्शन विरार या कल्याण जाने वाली ट्रेनों में होते हैं, तो जगह तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। भावेश पंड्या ने ‘ट्वीट’ (Twitter) पर मज़ाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि रेलवे की नियमित देरी से मनोरंजन की अचानक शुरुआत को समझा जा सकता है।
Live Video On Indian Fasttrack News Channel
जॉयदीप रॉय ने डांस बार की तुलना में ट्रेन मनोरंजन (Entertainment) की सामर्थ्य पर प्रकाश डालते हुए कीमत की तुलना की। अंत में, एक अन्य ट्वीटर उपयोगकर्ता सुधीश ने बेली डांस (Belly Dance) को अश्लील और अभद्र बताने पर सवाल उठाया, यह तर्क देते हुए कि इसे सार्वजनिक कार्यक्रमों और फिल्मों में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है, और सवाल किया कि कुछ व्यक्तियों को संस्कृति और धर्म के संरक्षक के रूप में किसने नियुक्त कर किया।
पूर्व मंत्री बच्चू कडु क्रिकेट दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बुरी तरह आक्रामक हो गए हैं। बच्चू कडु ने आज सचिन के बंगले के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस्माईल शेख मुंबई- पिछले कुछ दिनों से टीवी पर पान-गुटखा, तंबाकू, पानमसाला, ऑनलाइन गेमिंग जैसे कई विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ये विज्ञापन किये थे।
इस पर निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने आक्रामक रुख अपनाया। आज 31 अगस्त प्रहार संस्था की ओर से सचिन तेंदुलकर के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी समय पुलिस ने प्रहार के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसको लेकर देखा गया कि मुंबई में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
Indian fasttrack newsसचिन तेंदुलकर के घर के सामने प्रहार संगठन कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
पूर्व मंत्री बच्चू कडु, क्रिकेट दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बुरी तरह आक्रामक हो गए हैं। बच्चू कडु ने आज सचिन के बंगले के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बच्चू कडू ने मांग की है कि सचिन तेंदुलकर ऑनलाइन गेम का विज्ञापन बंद करें या भारत रत्न लौटा दें। आज प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सचिन के घर के सामने जोरदार नारेबाजी भी की। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट की दुनिया का देवता भी माना जाता है।
देवता हमारा जुआ खेलता है- बच्चू कडु
वापस करो, वापस करो, भारत रत्न वापस करो, देवता हमारा जुआ खेलता है, वंदे मातरम और अन्य नारे प्रहार कार्यकर्ताओं ने लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र उन्माद में डूब गया। इस वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बच्चू कडु से आंदोलन बंद करने का अनुरोध किया। लेकिन बच्चू कडू ने आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया। इसी के चलते बच्चू कडु को बांद्रा पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Live video on Indian fasttrack news channel
इस बीच बच्चू कडु ने कहा, ‘हम हर गणपति मंदिर के सामने एक दान पेटी रखेंगे। इकट्ठा की गई रकम सचिन तेंदुलकर को दी जाएगी। अगर सचिन तेंदुलकर को आर्थिक दिक्कत होगी तो चंदा इकट्ठा कर उन्हें दिया जाएगा। उन्हें सद्बुद्धि दो। हम गणपति भगवान से ऐसी कामना करने जा रहे हैं।’