Drugs case में गिरफ्तार हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी केन्या से भारत वापस लौट आई है। इस बीच लगभग 25 साल बीत गए। जिसको लेकर ममता सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए भावुक हो गई। Drug Case Mamta Kulkarni returned to India after 25 years Bollywood news
विशेष संवाददाता मुंबई– 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में कथित तौर पर शामिल रही करण अर्जुन फिल्म की अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्णी को मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद 25 साल बाद वह भारत के मुंबई में लौट आई हैं। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि ‘आमची मुंबई’ में वापस आकर वह वाकई खुशी महसूस कर रही हैं।
ममता कुलकर्णी ने अपने फैन्स से क्या कहा?
वीडियो में ममता कहती सुनाई दे रही हैं, “अरे दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं। मैं 25 साल बाद भारत के बॉम्बे, ‘आमची मुंबई’ मे लौट आई हूं। मुझे वाकई पुरानी यादें ताजा हो रही हैं कि मैं 2000 में भारत से बाहर गई थी और अब ठीक 2024 के अंतिम समय में मैं वापस यहां हूं। मैं वाकई अभिभूत और भावुक हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं।” उन्होंने यह भी कहा, “फ्लाइट के उतरने से पहले मैं अपने बाएं-दाएं देख रही थी। मैंने अपने देश को करीब 25 साल बाद ऊपर से देखा। मैं भावुक हो गई, मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर कदम रखा और मैं बेहद अभिभूत हो गई।”
इतने दिनों कहां थी ममता कुलकर्णी?
जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2016 के ठाणे ड्रग बरामद मामले में ममता को क्लीन चीट दे दी है। आरोप था कि अभिनेत्री ने अपने साथी विक्की गोस्वामी और अन्य सह-आरोपियों के साथ जनवरी 2016 में केन्या में एक बैठक में भाग लिया, जो एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा था। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि कुलकर्णी अवैध गतिविधियों में शामिल थी और उसने केन्या से उसका प्रत्यर्पण करने की योजना बनाई। बता दें कि ममता कुलकर्णी इतने दिनों केन्या के कारावास में बंद थी। ममता लगभग सैकड़ो हिंदी फ़िल्मों मे अहम किरदार के साथ बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी थी।
इस्माईल शेख मुंबई– महाराष्ट्र भूषण पुरस्कृत संगीतकार आशा भोसले के नाम पर मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में एक सुंदर उद्यान का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को इस उद्यान का उद्घाटन आशाताई के हाथों किया गया। यह उद्यान सभी आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क रहने वाला है।इस मौके पर आशाताई ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, कि यह मेरे लिए अबतक मिले पुरस्कारों मे सबसे बड़ा पुरस्कार है। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)
आशा भोंसले के नाम उद्यान
पार्क को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि सुंदर रंग-बिरंगे पेड़, दीयों की रोशनी, एक छोटा मंच, ध्वनि की सुविधा, बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ आशाताई की गायन आवाज और गौतम राजाध्यक्ष द्वारा बनाई गई प्रसन्न मुद्रा में आशाताई की तस्वीरें। लीलावती अस्पताल के पास, बांद्रा रिक्लेमेशन बीयू के नजदीक एमएसआरडीसी कार्यालय के सामने की जगह में आशाताई के नाम पर गार्डन का निर्माण किया गया है। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने किया साकार
यह पार्क मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक आशीष शेलार की संकल्पना से साकार हुआ है। पार्क सभी के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। इसके अलावा आशाताई के गाने यहां हर दिन सुने जा सकते हैं। यह कहते हुए कि यह पार्क अपनी तरह का पहला पार्क है, विधायक आशीष शेलार ने विस्तार से बताया कि इस अवधारणा का सुझाव कैसे दिया गया। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)
Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra, Mumbai
इस लोकार्पण समारोह में आशाताई अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे कई पुरस्कार मिले और सभी का बहुत प्यार भी मिला लेकिन आशीष शेलार ने मेरे नाम पर पार्क बनाकर मुझे एक सुखद झटका दे दिया है मुझे यह अबतक मिले पुरस्कारों मे सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे यह बगीचा बहुत पसंद आया, अब मैं अपने दोस्तों और परिवार को इस खूबसूरत बगीचे को देखने के लिए जरूर कहूंगी। मैं सदैव ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ, ईश्वर ने मुझे जो प्रचुरता से दिया है, उसमें से यह ईश्वर का एक सुन्दर उपहार है।’ ऐसी भावना व्यक्त करते हुए आशाताई ने आशीष शेलार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने आशाताई के पुराने गानों का लुत्फ़ उठाया। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)
हिन्दी फिल्म के सुपरस्टार गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। जुहू के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार गलती से गोली चल गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ. अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)
न्यूज़ डेस्क मुंबई– बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को आज यानी मंगलवार को सुबह पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलती से मीस फायर हो गया और रिवॉल्वर से गोली चल गई। अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक, घर में सिर्फ नौकर ही था। नौकर ही उन्हें अस्पताल लेकर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल और एक टीम गोविंद के घर तहकीकात कर रही है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)
मुंबई पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का ट्रिगर कैसे दबा, पुलिस ये जानने में जुटी है. उसे बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है. ये बात तो साफ है कि गोविंदा लाइसेंसी रिवॉल्वर से निकली गोली से जख्मी हो गए हैं। लेकिन ट्रिगर कैसे दबा इसकी जांच पुलिस कर रही है। जमीन पर गिरने के बाद दबाव पड़ने से गोली चली या फिर हाथ से मिस फायर हुआ, क्राइम ब्रांच और पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल सकेगी। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)
पुलिस लेगी बयान ..
बोलीवुड सुपर स्टार (Bollywood Superstar) गोविंदा के भाई कीर्ति ने कहा कि गोविंदा अलमारी से रिवॉल्वर निकालकर साफ कर रहे थे इसी दरम्यान रिवॉल्वर हाथ से छूट गया और नीचे गिरा, जिसके चलते फायर हो गया। पुलिस ने कहा कि जानकारी पर्याप्त नहीं है गोविंदा और उनके नौकर का भी बयान लिया जाएगा, क्योंकि घर में वही मौजूद थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं। वहीं भांजे कृष्णा अभिषेक ऑस्ट्रेलिया में हैं। दूसरे भांजे विनय आनंद अपने घर पर थे। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)
मुख्यमंत्री ने की गोविंदा से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से टेलीफोन पर बात करते हुए उनका हाल पूछा। सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल के अधिकारियों को गोविंदा की सर्वोत्तम देखभाल करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)
A lawyer from Mumbai has taken legal steps against BookMyShow, claiming a ticket scam involving Coldplay in India. He intends to submit a Public Interest Litigation (PIL) to the Bombay High Court.
Indian Fasttrack (News Desk) Mumbai:- A legal representative based in Mumbai has lodged a complaint with the Economic Offences Wing (EOW), alleging that BookMyShow and Live Nation Entertainment have been involved in a significant ticket fraud related to Coldplay’s concert in India. The accusations focus on the ticket sales for the three-day event planned for January 2025 at the DY Patil Stadium in Navi Mumbai, with tickets having been made available on Sunday, September 22, through BookMyShow, the official ticketing partner for the British band’s performances in India.
Amit Vyas, the Founder Partner of Vertices Partners, has made significant allegations against ticketing platforms. He asserted that these platforms have engaged in manipulative practices, such as blocking users or forcibly logging them out. This behavior has allowed bots and black-market operators to take control of ticket sales.
He emphasized that tickets labeled as sold out on BookMyShow subsequently surfaced on resale sites such as Viagogo, often at prices inflated by 30 to 50 times their original value. Vyas noted that these actions constitute a clear infringement of consumer rights and several stipulations of Indian Criminal Law. The Economic Offences Wing has commenced an investigation into this issue.
Vyas is pursuing the filing of a First Information Report (FIR) under various provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, which encompass organized crime, fraud, criminal conspiracy, and breach of trust, as reported by Bar and Bench.
Furthermore, he intends to submit a public interest litigation (PIL) petition to the Bombay High Court aimed at instituting rigorous regulatory measures for large-scale events to avert similar fraudulent incidents in the future.
BookMyShow refutes the claims
The company stated, “BookMyShow is not affiliated with any ticket selling or reselling platforms, including Viagogo and Gigsberg, nor with any third-party individuals involved in the resale of tickets for Coldplay’s Music Of The Spheres World Tour 2025 in India.”
It stated, “Scalping is explicitly prohibited and subject to legal penalties in India. We have lodged a complaint with the police and will fully cooperate with them during the investigation of this issue.”
The platform has strongly advised Coldplay fans in India to remain vigilant against scams: “We encourage you to be cautious and not become victims of these fraudulent activities. Purchasing tickets from unauthorized sources poses a risk to consumers, as they may end up with counterfeit tickets. Stay alert to these scammers.”
Additionally, the ticketing platform emphasized, “Steer clear of scams! BookMyShow is the sole official platform for ticket purchases.”
न्यूज़ डेस्क Stree 2 Release on OTT- श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म (Horror Comedy Movie) ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने, हिंदी की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर वन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में तकरीबन 600 करोड़ का बिजनेस किया है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अभी भी ये फिल्म थियेटर्स में लगी हुई है। मगर कई लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से सिनेमाघर नहीं जा पाएं और उनसे ये फिल्म मिस हो गई। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्त्री 2 ने अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)
PRIME VIDEO पर उपलब्ध ..
मैडॉक एंटरटेनमेंट की फिल्म स्त्री 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (PRIME VIDEO) के उपर रेंट पर उपलब्ध कराया गया है। यानी कि ये फिल्म अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। भले ही आपके पास इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन हो, तब भी आपको इस फिल्म के लिए पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि अगले महीने फिल्म बिना रेंट के भी देखने के लिए उपलब्ध होने वाली है, लेकिन उसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)
Stree 2 फिल्म में क्या है खास..
स्त्री 2 साल 2018 में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म “स्त्री” का सीक्वल है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसके साथ ही फिल्म ने कुल 851 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन ने भेड़िया के तौर पर कैमियो भी किया है। वहीं फिल्म में तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले भाग में अक्षय कुमार ही मेन विलेन होंगे। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)
फिल्म डेस्क मुंबई– मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट और महिलाओं के हालात पर उठे सवालों की आंच अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। बॉलीवुड ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जहां इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। साल 2018 में जब “मी टू मूवमेंट” ने जोर पकड़ा था और कई दिग्गज एक्टर्स और हस्तियां के चहेरे बेनकाब हुए थे। मी टू शुरू तो सोशल मीडिया पर हुआ था लेकिन एक आंदोलन की तरह फैलता चला गया और एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे खुलकर बात की। जिसके बाद बहुत सी हस्तियों का भविष्य दांव पर लग गया था। इसके बाद ये माना गया कि मी टू मूवमेंट के बाद से बॉलीवुड में हालात ठीक हो चुके हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? आज हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं।(Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
कितनी बदली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री?
ताजा मामले के बाद एक रिपोर्टर ने इस बारे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से बात की। इस चर्चा में एक फिल्म एग्जीक्यूटिव ने कहा, कि “मी टू मूवमेंट” के बाद से फिल्म सेट पर एक फियर फैक्टर रहता है। ये फियर फैक्टर इसलिए नहीं कि लोगों को जेल जाने का डर है। बल्कि ये डर अपनी रेपुटेशन चौपट होने का ज्यादा खतरा है। उस फिल्म एग्जीक्यूटिव ने ये भी दावा का किया कि अब भी यह इंडस्ट्री मेल डॉमिनेटिंग फील्ड ही है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
मेजर ओटीटी शो से सुर्खियों में आई एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, कि अक्सर कास्टिंग डायरेक्टर्स ये दावा करते हैं कि अब उनके कैबिन में सीसीटीवी कैमरा लग चुका हैं। एक अन्य एक्ट्रेस ने कहा कि डर तो है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है उत्पीड़न करने वाले लोगों ने दूसरे तरीके नहीं निकाले हैं। पावर गेम भी धड़ल्ले से जारी है। इसलिए अब वो पहले रोल देने की बात करते हैं और फिर कहीं मिलने का प्रस्ताव भी रखते हैं। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
गलत मतलब निकाला जाता है।
एक प्रोड्यूसर के उत्पीड़न का शिकार हो चुकी एक एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि यहां सिर्फ दोस्त होना काफी नहीं होता। एक्ट्रेस ने अपनी बात को कुछ इस तरह समझाया कि दिनभर घंटो तक शूट करने के बाद किसी से भी ज्यादा बातचीत होने लगती है। जिसका गलत मतलब निकाल लिया जाता है। आसपास वालों को लगता है कि आप किसी को पसंद कर रहे हैं। इसका कई बार लोग गलत फायदा भी उठाते हैं। एक एक्ट्रेस ने ये तक बताया कि किस तरह एक बार उसे उसके ही को-एक्टर ने गलत समझ लिया, जब वो उसके साथ अपने रूम में बैठ कर बात कर रही थी। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
जीरो टॉलरेंस क्या है?
मी टू के बाद कुछ प्रोडक्शन हाउस ने ऐसी शिकायतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखना भी शुरू कर दिया है। जिसमें अगर किसी डायरेक्टर, राइटर या कास्टिंग डायरेक्टर की यौन शोषण में या गलत पेशकश करने की शिकायत मिलती है, तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है और उसे इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। इस बारे में एक एक्ट्रेस ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे किसी शख्स के दूर व्यवहार के बारे में सेट पर हुई चर्चाओं से पता चला। बाद में ये भी पता चला कि उस शख्स को निकाल दिया गया है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
इंटिमेट के नाम पर धोखा..
एक एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि छोटे प्रोजेक्ट्स में इंटिमेसी कॉर्डिनेटर या डायरेक्टर के न होने की कमी भी खलती है। एक्ट्रेस ने बताया कि कॉन्ट्रेक्ट में लिखा जाता है कि ऐसा कोई सीन नहीं होगा लेकिन आर्टिस्टिकली उसे परफॉर्म किया जाएगा। लेकिन उसे शूट करते करते कई बार डायरेक्टर अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने लगते हैं। इस एक्ट्रेस ने सवाल किया कि जब सीन की जरूरत नहीं है तो शूट करना ही क्यों है? (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
जूनियर आर्टिस्ट ..
एक छोटे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक्ट्रेस ने बताया कि उस सेट पर छह फीमेल वर्कर थीं। पॉपुलर और सीनियर होने के नाते उसे वेनिटी वैन मिली। बाकी पांच को कोई सुविधा नहीं दी गई। तब उसने खुद ये पहल की, कि बाकी एक्ट्रेस उसकी वेनिटी यूज कर सकते हैं। उसने सवाल उठाए कि ऐसे में महिलाएं परेशान होती हैं और उन्हीं पलों का फायदा उठा कर उनका शोषण भी होता है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)
2008 में पूरे मुंबई शहर को सिहरा देने वाली घटना में कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने अपने ही दोस्त के किए 300 टुकड़े, लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध और किया शॉपिंग, एक कॉल डिटेल से खुला राज़ ..
मृतक नीरज ग्रोवर बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम किया करता था और मारिया से प्यार करता था।
मारिया मोनिका सुसाइराज, कन्नड़ एक्ट्रेस जो हिंदी फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंची थीं।
लेफ्टिनेंट जेरोम मैथ्यू, मारिया के बॉयफ्रेंड, जिनसे उसकी सगाई होने वाली थी।
गिरफ्तारी के दौरान ली गई मारिया सुसाइराज की तस्वीर में मारिया हंसती हुई नजर आई थीं।
इस्माईल शेख मुंबई- आज हम आपको मायानगरी मुंबई से फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसमें नाम और पैसा कमाने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी जाती है और हत्या के बाद लाश के आगे शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है और इनके बाद लाश के टुकडे कर, शॉपिंग की खरीददारी भी की जाती है। इसमें आरोपी कोई पूराना बदमाश नही है, जिसका काम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना हो। बल्कि इस घटना को अंजाम देने वाली एक खुबसूरत और नाजुक कही जाने वाली अभिनेत्री और उसका ब्वॉयफ्रेंड है। जिन दोनों को बाद में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फोन कॉल ने खोला हत्याकांड का राज़ ..
प्रोटेस्ट के दौरान ली गई कास्टिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता की तस्वीर।
बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम करने वाले 26 साल के नीरज ग्रोवर एक रोज अचानक गुमशुदा हो गए। वो अपनी गर्लफ्रेंड और कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की घर की शिफ्ट करने में मदद कर रहे थे, लेकिन घर की शिफ्टिंग के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। पुलिस में इसकी शिकायत के बाद कई दिन और हफ्ते बीतने के बाद भी नीरज की कोई खबर नहीं मिली। नीरज को ढूंढने के लिए पूरे शहर भर में पोस्टर चिपकवाए गए, लेकिन नतीजा शून्य रहा। आखिरकार पुलिस को नीरज की लोकेशन की जानकारी एक मोबाइल नेटवर्क टावर से मिली। उस एक कॉल ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
मामले में पहली गिरफ्तारी हुई एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की, फिर जो खुलासे हुए, उसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। नीरज की हत्या हुई थी, उनकी लाश के सामने हत्यारों ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर चंद घंटों बाद उनकी लाश के 300 टुकड़े कर दिए। मुंबई शहर के साथ इसकी खबर पूरे देश भर में फैल गई। लोग सोच में पड़ गए कि इतनी खुबसूरत ऐक्ट्रेस को हत्या करने की क्या जरूरत पड़ गई और हत्या के बाद लाश के सामने शारीरिक संबंध? लोग मानने को तैयार नहीं थे।
कौन है मारिया मोनिका सुसाइराज ?
मैसूर के क्रिश्चियन परिवार में जन्मीं मारिया मोनिका सुसाइराज बचपन से ही नाच-गाने में अव्वल थीं। पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे, जबकि चाचा नगर पालिका के कर्मचारी थे। हर बार स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मारिया ने हीरोइन बनने का ख्वाब देखा था, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे। जब घरवाले शादी का दबाव बनाने लगे तो, मारिया ने अपने परिवार का घर छोड़ दिया और बेंगलुरु आकर बस गईं।
मारिया का बेंगलूर से मुंबई का सफर..
बेंगलूर में लगातार प्रोड्यूसर्स के दफ्तरों के चक्कर काटते हुए मारिया को कन्नड़ सिनेमा में जगह मिल गई। कुछ छोटे-मोटे रोल के बाद मारिया को साल 2002 में कन्नड़ सिनेमा में बड़ा ब्रेक मिला। उन्हें बतौर लीड फिल्म जूट में काम मिला। फिल्म के लिए उन्हें सराहना तो मिली, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इस एक काम के बाद उन्हें चंद और फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं मिलने लगीं, लेकिन मारिया रीजनल सिनेमों में नहीं बल्कि पूरे भारत में पहचान बनाना चाहती थीं। जब कन्नड़ सिनेमा में उन्हें काम मिलना कम हुआ, तो मारिया ने मुंबई का रुख किया।
नीरज से कैसे हुई मुताबिक?
मारिया अक्सर ऑडिशन देने मुंबई आया करती थीं। एक दिन ऑडिशन के सिलसिले में मारिया की मुलाकात नीरज ग्रोवर से हुई। नीरज ग्रोवर की मुंबई में अच्छी पकड़ थी। नीरज ग्रोवर, शाहरुख खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ और ‘कहानी हमारे महाभारत की’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके थे। साल 2008 में वो एकता कपूर के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस “बालाजी टेलीफिल्म्स” से जुड़कर काम कर रहे थे। ऑडिशन के दौरान हुई मुलाकात के बाद नीरज और मारिया ने नंबर एक्सचेंज किए और फिर दोनों की बात होने लगी। नीरज ने मारिया से कहा कि वो बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें काम ढूंढने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जवाब में मारिया ने कहा कि उनकी मुंबई में कोई पहचान नहीं है, जिसकी वज़ह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
नीरज ने की मारिया की मदद ..
मारिया की बात सुनकर नीरज ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और उनका बालाजी टेलीफिल्म्स में ऑडिशन अरेंज करवाया। वो इन्हीं ऑडिशन के लिए अक्सर मुंबई आया करती थीं। समय के साथ मारिया, नीरज से ज्यादा घुलने-मिलने लगी थीं, जबकि वो पहले ही मैसूर के रहनेवाले जेरोम मैथ्यू के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं, जिनसे उनकी सगाई भी होने वाली थी। जेरोम इंडियन आर्मी में थे और उस समय पुणे में पोस्टेड थे।
मारिया ने नीरज से छुपाई बात ..
बड़ी हीरोइन बनने और काम मिलने का ख्वाब देखने वालीं मारिया ने नीरज को ये बताना जरूरी नहीं समझा कि वो पहले से रिलेशनशिप में हैं। समय के साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और एक रोज मारिया ने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। जब मारिया मुंबई पहुंचीं, तो नीरज ने उन्हें अपने घर में जगह दी। दोनों की दोस्ती के कई महीने हो चुके थे, लेकिन नीरज की तरफ से मारिया को कोई काम नहीं मिल रहा था। नीरज ने अपने दोस्तों को बताया था कि कन्नड़ एक्सेंट के कारण मारिया के ऑडिशन रिजेक्ट हो जाते थे, लेकिन मारिया को ठेस न पहुंचे, इसलिए वो अक्सर उनके सामने काम न मिलने के नए-नए बहाने बना दिया करते थे।
नीरज के खिलाफ धोखेबाजी का शक ..
नीरज के घर में रहते हुए मारिया की उनके दोस्तों से भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो अक्सर नीरज के दोस्तों से पूछा करती थीं कि कहीं नीरज उन्हें धोखा तो नहीं दे रहे? कहीं ये कास्टिंग काउच की तरह तो नहीं है? दोस्त अक्सर मारिया को समझाते थे कि नीरज उन्हें काम दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच जब भी मारिया अपने बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू से बात करती थीं, तो नीरज का जिक्र होने पर बस यही कहा करती थीं कि नीरज उनसे एकतरफा प्यार करते हैं और वो उन्हें दोस्त मानती हैं। हालांकि, ये एक झूठी कहानी थी।
करीब एक हफ्ते तक नीरज के साथ लिव-इन में रहने के बाद मारिया ने मलाड के धीरज सॉलिटियर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 201 किराए पर ले लिया। 7 मई 2008, मारिया को नीरज का फ्लैट छोड़कर मलाड स्थित फ्लैट में शिफ्ट होना था। मारिया के जाने के बाद रात को नीरज ने अपने दोस्तों से कहा कि मारिया की शिफ्टिंग में मदद करवाने जा रहे हैं। करीब 10 बजे वो घर से निकल गए।
अगली सुबह नीरज के दोस्त ने उनके नंबर पर कॉल किया, तो कॉल मारिया ने रिसीव किया। मारिया ने उनके दोस्त लाल को बताया कि नीरज रात 1:30 बजे घर से निकल चुके थे और हड़बड़ी में फोन उनके फ्लैट में छोड़ गए हैं। कुछ घंटे और बीते, लेकिन नीरज न फ्लैट पर आए और न फोन लेने पहुंचे। नीरज से बात न होने पर उनके परिवार और काम से जुड़े लोग उनके दोस्त लाल को कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
आखिरकार, लाल 8 मई की शाम मारिया के फ्लैट पहुंचे। जब उन्होंने मारिया से पूछा कि वो किसके साथ निकले हैं, तो वो कोई जवाब नहीं दे सकीं। आखिरकार दोनों ने सोच-विचार करने के बाद मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नीरज का फोन जब्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले में उनके करीबियों से पूछताछ हुई, लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी। 2 दिनों बाद उनके परिवारवाले भी कानपुर से मुंबई आ गए। गुमशुदगी को दो हफ्ते बीत गए, लेकिन नीरज की कोई खबर नहीं थी। उनके परिवारवालों ने उनके पोस्टर छपवाए, जिसमें पता बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की गई, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हो सका।
ऐक्ट्रेस से बनी हत्यारन ..
2 हफ्ते बीते ही थे कि पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए। रिकॉर्ड से सामने आया कि 8 मई की शाम को नीरज के फोन पर एक कॉल आया था, जिसे चंद सेकेंड के लिए रिसीव किया गया था। मोबाइल नेटवर्क टावर के रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस का पहला शक, मारिया सुसाइराज पर गया, क्योंकि शिकायत से पहले तक नीरज का मोबाइल मारिया के ही पास था।
कॉल पर क्या हो रहे थे बातें?
पुलिस ने मारिया को शक हुए बिना उनके खिलाफ छानबीन शुरू कर दी। जब मारिया के कॉल रिकॉर्ड निकाले गए, तो नतीजे चौंका देने वाले थे। 8 मई- 20 मई तक मारिया और उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू के बीच 1 हजार कॉल हुए थे। ये कोई आम बात नहीं थी। कॉल रिकॉर्ड और जेरोम के उस रात मुंबई में ही होने से पुलिस का मारिया पर शक और पुख्ता हो गया। इस सिलसिले में मारिया और उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू को पूछताछ के लिए बुलाया गया। मारिया ने बयान में वही कहानी बताई, जो उन्होंने पहले बताई थी, वहीं जेरोम ने कहा कि वो आर्मी ट्रेनिंग के सिलसिले में मुंबई आया हुआ था। पुलिस ने आर्मी सेंटर से जेरोम के बयान को कन्फर्म नहीं किया, हालांकि उन्होंने शक की बिना पर जांच जारी रखी। जब मारिया की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई, तो उसने चौंका देने वाला खुलासा किया।
सिक्योरिटी गार्ड ने किया खुलासा ..
सिक्योरिटी गार्ड ने मालाड़ पुलिस को बताया कि 8 मई की शाम को मारिया और उनका बॉयफ्रेंड मैथ्यू कुछ बैग में भारी सामान ले जाते दिखे थे। इस बात से पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सबूत इकट्ठा करते ही पुलिस ने सबसे पहले मारिया की गिरफ्तारी की। मारिया लगातार अपने बयान बदलती रही, लेकिन जब सख्ती की गई तो वो टूट गई। मारिया ने जो खुलासे किए, वो सुनकर हर कोई हैरान था।
मारिया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया, कि 8 मई को ही नीरज ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, मारिया ने 7 मई को नीरज को शिफ्टिंग में मदद करने बुलाया था। दोनों घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे कि तभी मारिया के बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू का कॉल आया। जब मैथ्यू ने कॉल पर पीछे से आ रही नीरज की आवाज सुनी तो वो भड़क गए, क्योंकि उन्हें लगता था कि नीरज के इरादे मारिया के लिए ठीक नहीं है। जेरोम मैथ्यू को गुस्सा होते देख, मारिया ने उन्हें समझाया कि वो दोस्त होने के नाते सिर्फ मदद करने आया है। डिनर के बाद वो उसे चलता कर देंगी। जवाब में जेरोम ने कहा कि अगर नीरज उनके साथ रुका तो ठीक नहीं होगा।
अगले दिन 8 मई को मारिया के फ्लैट की डोरबेल बज रही थी। चंद सेकेंड तक मारिया दरवाजे पर नहीं पहुंचीं, तो बार-बार डोरबेल बजाई जाने लगी। हड़बड़ाहट में जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि जेरोम दरवाजे पर खड़ा था। उन्हें देखते ही मारिया डर गईं, क्योंकि उस समय नीरज उनके घर पर ही था। जेरोम फ्लैट के अंदर घुस आया। मारिया ने उन्हें बेडरूम में जाने से रोका, लेकिन जेरोम ने उन्हें धक्का दे दिया। जैसे ही जेरोम कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि नीरज उनके बिस्तर पर थे। ये देखते ही उन्होंने नीरज को पीटना शुरू कर दिया।
मारिया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। जेरोम झगड़े के बीच किचन से चाकू ले आया, जिससे उन्होंने नीरज पर कई वार किए। जेरोम के कपड़े खून से सन चुके थे, कमरे में हर तरफ खून के छींटे थे और धीरे-धीरे नीरज की सांसें थम रही थीं। नीरज की मौत होते ही मारिया ने झटपट कमरे की सफाई शुरू कर दी। खून को साफ किया, चादर-पर्दे बदले और डेडबॉडी से खून पूरी तरह साफ कर दिया। कुछ घंटे तक नीरज की लाश उनके कमरे में ही रही। इस दौरान मारिया और जेरोम ने कई बार उसी कमरे में शारीरिक संबंध बनाए, जहां लाश थी। कुछ समय बाद दोनों नजदीकी शॉपिंग मॉल गए, जहां से उन्होंने पॉलीबैग और धारदार चाकू खरीदे।
हत्याकांड के खुलासे में फोन कॉल ..
घर लौटकर दोनों ने मिलकर लाश के 300 टुकड़े किए। शाम करीब 4 बजे दोनों सभी टुकड़ों को लेकर आमगांव की तरफ निकले। रास्ते से पेट्रोल खरीदा और सुनसान जगह ढूंढकर बैग में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिस समय दोनों लाश के टुकड़े ठिकाने लगाने निकले थे, उस समय नीरज का फोन मारिया की जींस की जेब में था। रास्ते में नीरज का फोन बजा, तो नंबर देखने के लिए मारिया ने जेब से फोन निकाला था, जिस समय गलती से उनसे कॉल रिसीव हो गया। वो एक कॉल ही इस हत्याकांड में अहम कड़ी साबित हुआ।
हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मारिया को सबूत छिपाने और हत्या करने में भागीदार होने पर 3 साल की सजा हुई, जबकि जेरोम मैथ्यू को 10 साल की सजा हुई। मारिया को महज 3 साल की सजा होने के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग विरोध में उतरे और मारिया की सजा बढ़ाने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने फैसला नहीं बदला। रिपोर्ट्स ये भी रहीं कि मारिया को बिग बॉस 5 का ऑफर मिला था, हालांकि वो शो का हिस्सा नहीं बनीं। जेल से निकलने के बाद मारिया पर मुंबई और गुजरात समेत कई शहरों में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई हैं। और इस तरह मारिया ने देशभर में पहचान तो बनाई, लेकिन उसका कारण उनका अभिनय नहीं ये हत्याकांड रहा है।
नवी मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है। साथ ही भांडुप के एक मामले में मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी में पुलिस सरगर्मी से तीन बदमाशों की तलाश कर रही है।
इस्माईल शेख मुंबई- भांडुप और नवी मुंबई की दो घटनाओं ने फिर एक बार हवस और दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया है। नवी मुंबई के एक पडोसी किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन भांडुप दुष्कर्म मामले में आरोपियों द्वारा मॉडलिंग के नाम पर लगातार दुष्कर्म और 45 लाख रुपये की रंगदारी के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म ..
नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी वाशी के कोपरी गांव में उसी इमारत में रहता था जिसमें पीड़िता रहती थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर वर्ष 2020 से अपने घर में कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़ित के तीन माह की गर्भवती होने के बारे में पता चलने पर उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म सहित 45 लाख की रंगदारी ..
वहीं दुसरे मामले में भांडुप में मॉडलिंग का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 45 लाख की रंगदारी में तीन आरोपी फरार। इंस्टाग्राम पर हुई थी। जान पहचान। खुद को मशहूर प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर किया था संपर्क। पीड़ित लड़की कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और अपने परिवार के साथ रहती है। इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसर का देखा था एड्वटाइज़िग।
सोशल मीडिया पर खुद को मशहूर धर्मा प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क में आए आरोपी ने 45 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की बात सामने आई है। गंभीर बात यह है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फुटेज वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में भांडुप पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।
शिकायतकर्ता कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और अपने परिवार के साथ रहती है। इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसर के बारे में एक संदेश मिला। जब उन्होंने चेक किया तो ‘हार्दिक’ नाम के इस यूजर आईडी ने कहा कि वह धर्मा प्रोडक्शंस का प्रतिनिधि है और नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी के साथ उसके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने नए कलाकारों को मौका दिया और कहा कि आज वे करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। जब उसने प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उसने राहुल चव्हाण नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया।
उसने राहुल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये देने पर सभी योजनाओं की जानकारी दे दी जायेगी। इसके बाद उसने अपने पिता को बताया और आरोपी राहुल को 20 हजार रुपये भेजे। उसने उसे बांद्रा की एक शॉप पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पोर्टफोलियो बनाने के लिए उसने युवती से 20 हजार रुपये और ले लिए।
कहा, कि एक विदेशी कंपनी के लिए मॉडलिंग का मौका है और 10 लाख रुपये की कमाई होगी। युवती ने कहा, कि उसके पास यह रकम नहीं है और उसके माता-पिता यह रकम नहीं देंगे। इस पर राहुल ने उसे परिवार की जानकारी के बिना घर से गहने लाने के लिए कहा। युवती ने उसे घर के गहने दे दिए। इसके अलावा, आरोपी ने पैसे की मांग की। लेकिन जब युवती मना कर दिया तो राहुल ने कहा कि वह मॉडलिंग का काम नहीं देगा।
इसलिए लड़की ने घर का सारा सोना आरोपी को दे दिया। आरोपी ने पीड़ित लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया और उसकी तस्वीरें खींची और फिल्म भी बनाई। उन तस्वीरों के जरिए हार्दिक ने उन्हें न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद राहुल का परिचित श्रेयस भी उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।
पीड़ित से आरोपियों ने कुल 45 लाख रुपये की ठगी की। राहुल फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से पीड़ित लड़की भी डरी हुई थी। आख़िरकार उसने इसकी जानकारी अपनी माँ को बताई। इसके बाद भांडुप पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने राहुल चव्हाण, हार्दिक और श्रेयस पाटिल के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी, धमकी, मानहानि, बलात्कार सहित सूचना प्रौद्योगिकी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
In a fascinating intersection of life and art, respected actress Sobhita Dhulipala has recently opened up about her views on Naga Chaitanya and Samantha’s relationship, revealing insights that delve beyond the glamour to the essence of connection and adoration.
An Uncommon Admiration: Sobhita’s Perspective on Naga Chaitanya & Samantha
Sobhita Dhulipala, known for her captivating performances in films and the popular series “Made in Heaven,” has shared a personal reflection about Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu. Sobhita described how she, like many others, admired the mutual respect and admiration between Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu during their partnership. She highlighted Chaitanya’s maturity both on and off-screen and lauded Samantha’s vibrant spirit and professionalism. The sincerity behind her words underlined the strength and depth of the duo’s bond.
Sobhita Dhulipala: The Multi-faceted Actress Par Excellence
This actress, who rose to prominence with captivating roles in various films and the critically acclaimed “The Night Manager,” is often lauded for her thoughtful portrayal of characters. With several notable works in her filmography and a growing fan base, Sobhita Dhulipala has proven her versatility as an actress and is highly recognized for her contributions to storytelling.
The Charm of Naga Chaitanya: A Star in His Own Right
Naga Chaitanya, son of the illustrious Nagarjuna Akkineni, has established his own identity within the Telugu film industry. Beyond being Akkineni Nagarjuna’s son, Chaitanya has left a significant mark with his stellar acting and commitment to every role he undertakes. He’s managed to carve out a space for himself by embodying diverse characters with equal finesse.
Samantha Ruth Prabhu: Leading the Charge
Known for her striking presence on-screen and her off-screen work, Samantha Ruth Prabhu has been a beacon of strength and talent within the South Indian film industry. With a string of award-winning performances and a personality that shines as brightly off-screen, Samantha has earned respect and admiration from colleagues and fans alike.
The Dynamics of Romantic Relationships in the Spotlight
By acknowledging the strengths of a past couple in Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, Sobhita also indirectly addressed the complexity of romantic relationships in the public eye. While much of the narrative surrounding celebrities often veers into speculation and conjecture, Sobhita’s measured comments serve as a reminder of the complexity and depth that may lie beyond the surface.
A Snapshot of Personal Growth and Artistry
As Sobhita Dhulipala highlighted the admirable qualities of Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, she inadvertently provided a snapshot of her own growth in the industry. Acknowledging the merits of fellow actors is rare and does speak to a larger ethos of support and empathy prevalent within the Telugu cinema sphere.
Understanding the Past Through Commentary
In her candid response to questions about one of Tollywood’s famed duos, Sobhita provides insightful commentary on the realities of navigating relationships and career paths under public scrutiny. Her words emphasize the importance of focusing on professional growth and personal connection amidst the chaos.
To sum up, Sobhita Dhulipala’s brief glimpse into her thoughts regarding the dynamic between Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, showcases the complexities of personal and professional interactions in a world where love and art often intertwine. Her insights provide a valuable reminder of the power of respect and admiration in shaping human interactions.
The focus remains on Sobhita Dhulipala’s admiration for Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu, honoring their talents and achievements within the narrative’s structure.
बॉलीवुड दुनिया के लिए एक बड़ी खबर है! ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने न्यूयॉर्क से वापसी कर ली है। पिछले कुछ दिनों से ये दोनों माँ बेटी न्यूयौर्क के एक रेस्तरां में रुकी हुई थी। यह खबर तब वायरल हुई जब उन्होंने अभिषेक बच्चन के तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक किया। इससे पहले वे कभी भी मीडिया के सामने नजर नहीं आई थीं। यह वापसी की एक तस्वीर है, जो उनके प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है।
ऐश्वर्या राय बच्चन एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह अपने व्यक्तिगत जीवन को निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने न्यूयॉर्क से वापसी की खबर में अपने प्रशंसकों के लिए एक अद्भुत संकेत छोड़ा है। फिलहाल उन्होंने अभिषेक बच्चन के तलाक के बारे में कोई बयान नहीं दिया।
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस और मीडिया दोनों ही उनकी वापसी का आदर्श अपेक्षा कर रहे थे। उनकी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों ने इस खुशी को साझा किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस और मीडिया उनकी यात्रा के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।
माँ बेटी की वापसी ने उनके फैंस की उम्मीदों को पूरा किया है और उन्हें खुशी की लहर में ले जाने में सफल हुआ है। यह वापसी उनके प्रशंसकों के लिए एक उत्साहजनक समाचार है, जो उनके प्रिय सितारे को वापस देखने का मौका देगी।
इस घटना ने ऐश्वर्या राय बच्चन के करियर के बारे में भी बात की है। उनकी वापसी सिनेमा के रंगमंच पर उनकी वापसी को प्रोत्साहित करेगी। इससे पहले उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदाकारी के जरिए फैंस का दिल जीता है। उनके फैंस और उनके प्रिय अनुयायी उनके हर फिल्म के लिए प्रशंसा करते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या राय बच्चन ने अपने प्रशंसकों को एक अच्छी खबर दी है। उनकी वापसी ने उनके फैंस को खुश कर दिया है और उन्हें अपनी पसंदीदा अदाकारा को लौटते देखने का मौका दिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है और लोगों को हैरान कर दिया है।
यह वापसी ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए एक नया आयाम हो सकती है, जहां उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की वापसी उन्हें बहुत सफलता और खुशी लाएगी।