मुंबई के वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में भारतीय रेलवे का 5 करोड़ रुपये का इंजन गायब होने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
इस्माईल शेख मुंबई- रेलवे का 5 करोड़ रुपए का इंजन गायब हो गया है। इसको लेकर रेलवे के एक ठेकेदार ने उप-ठेकेदार के खिलाफ वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। रेलवे ने जेबी ग्रेन डीलर्स एसोसिएशन को 27 अप्रैल को एक ठेका (contract) दिया था। करार के तहत ठेकेदार को एक रेल इंजन मुंबई से कालका और वहां से वापस मुंबई लाना था। लेकिन ‘जेबी ग्रेन’ ने रेलवे को बिना बताए ‘राधा रोडवेज’ (उप-ठेकेदार) को 4 लाख 25 रुपए का ठेका दे दिया।
5 करोड़ का रेलवे इंजन
राधा रोडवेज ने 27 अप्रैल को परेल वर्कशॉप से रेलवे इंजन लोड किया और कालका में डिलीवरी की। रेलवे के मुताबिक इंजन थोड़ा डैमेज था। दो मई को ‘राधा रोडवेज’ ने मुंबई लाने के लिए कालका से एक पुराना इंजन लोड किया। लेकिन यह इंजन अब तक मुंबई नहीं पहुंचा है। पुलिस को दिए जानकारी और प्राथमिकी में ‘जेबी ग्रेन’ ने दावा किया, कि उसने ‘राधा रोडवेज’ को 29 अप्रैल से 17 मई के बीच 4 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। बाकी 25 हजार रुपए का भुगतान इंजन पहुंचने के बाद करना था।
Indian fasttrack newsमुंबई का वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने की फाइल तस्वीर
‘राधा रोडवेज’ का कहना है, कि उन्हें भुगतान विलंब से मिला और अभी 60 हजार रुपए बाकी हैं। जब तक भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक ‘राधा रोडवेज’ इंजन की डिलीवरी नहीं कर पाएगा। अब मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वडाला ट्रक टर्मिनल थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर आरगडे ने बताया, कि “दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद है। रेलवे इंजन जल्द मुंबई पहुंच जाएगा, जो रास्ते में है।” 5 करोड़ का रेलवे इंजन बताया जा रहा है।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया, कि “रेलवे ने ‘जेबी ग्रेन’ को ठेका दिया था। हमारा जो नया इंजन परेल वर्कशॉप से कालका पंहुचा, वह थोड़ा डैमेज पाया गया। इसलिए हमने ठेकेदार को जुर्माना भरने के लिए कहा है।” उन्होंने आगे कहा, कि “कालका से निकला इंजन अभी तक परेल वर्कशॉप नहीं पंहुचा है।”
मुंबई मे मिला 13 करोड़ रुपए के कोकीन से भरा बैग। कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोकीन को एक बैग में बड़े ही शातिर तरीके से छिपाकर लाया जा रहा था।
इस्माईल शेख मुंबई- छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 1.3 किलो कोकीन जब्त की है। इस कोकीन की अनुमानित कीमत 12.98 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस सिलसिले में कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोकीन को एक बैग में छिपाकर लाया जा रहा था। गौरतलब है, कि मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने इसी साल जनवरी में भी 28 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की थी।
Indian fasttrack newsमुंबई एयरपोर्ट की ताजा तस्वीर
13 करोड़ रुपए के कोकीन..
उस दौरान भी आरोपी एक बैग में छिपाकर कोकीन की तस्करी कर रहे थे। वह कोकीन अदीस अबाबा से भारत लाई गई थी। उस वक्त कस्टम विभाग ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया था। आरोपी व्यक्ति नैनीताल का निवासी था और उसे किसी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए कोकीन भारत लाने के लिए तैयार किया था।
18 जिंदा कारतूस..
वहीं ताजा खबरों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्री के पास से 18 जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब एक महिला से कस्टम विभाग ने कारतूस बरामद किया गया। महिला से 18 जिंदा पर 4 इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद किए गए हैं। महिला का कहना है कि हथियार का लाइसेंस है और वह दिल्ली से मुंबई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने BMC अधिकारी से मारपीट करने के आरोप में उद्धव गुट के नेता अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस्माईल शेख मुंबई– वकोला पुलिस ने बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व राज्यमंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसे पुलिस ने कन्फर्म किया है। शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएमसी अधिकारियों की पिटाई की, जिन्होंने पिछले सप्ताह बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर में अवैध शाखा कार्यालय को ध्वस्त कर दिया था। (Maharashtra News)
Indian fasttrack newsहमले के दूसरे दिन मंगलवार की तस्वीर जहां बांद्रा बीएमसी कार्यालय के कर्मचारियों ने विरोध जताया।
क्या है मामला?
अनिल परब के साथ आए शिवसैनिकों ने दावा किया कि ढांचे को गिराने से पहले इसे कार्यालय से हटाने के बार-बार अनुरोध के बावजूद स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ ढांचा ढहा दिया गया था। उग्र कार्यकर्ता बांद्रा पूर्व स्थित बीएमसी वार्ड कार्यालय में घुस गए। हमले का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें पूर्व राज्य ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब और अन्य कार्यकर्ता संबंधित अधिकारियों को उनके हवाले करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। जब अधिकारी आगे आये तो यूबीटी कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। (Maharashtra News)
#WATCH | Mumbai's Vakola Police have registered a case against more than 15 people including Uddhav Thackeray faction leader and former minister Anil Parab for allegedly assaulting a BMC official. Police have arrested 4 people in the case: Mumbai Police
परब ने कहा, “बांद्रा वार्ड कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में एसे कई अवैध इमारतें हैं। अगर प्रशासन को वे ढांचे नजर नहीं आए तो मैं उनका कॉलर पकड़ कर दिखाऊंगा।” उन्होंने मांग की है, कि बांद्रा में कई तीन से चार मंजिला अवैध संरचनाएं हैं जो बीएमसी अधिकारियों को रिश्वत देने के बाद बनाई गई हैं। उन्होंने कहा, “किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में, ये संरचनाएं बाधा उत्पन्न कर सकती हैं।” परब ने पूछा कि अगर एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं, तो उन्होंने उस शाखा पर कार्रवाई का निर्देश कैसे दिया, जहां दीवारों पर बालासाहेब और शिवाजी महाराज की तस्वीरें लगाई गई थीं। (Maharashtra News)
Live video on Indian fasttrack news channel
Maharashtra News..
युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के लाखों समर्थक हैं। अगर कोई उनकी तस्वीरों पर हथौड़ा मारता है तो कड़ी प्रतिक्रिया सामने आएगी।” (Maharashtra News)
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मैनेजर और कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज!
इस्माईल शेख मुंबई- हाल ही में दक्षिण मुंबई के एक हॉस्टल में रेप और हत्या के मामले के बाद मुंबई पुलिस ने शहर के सभी हॉस्टलों में निरीक्षण अभियान चलाया है। ऐसी ही एक जांच के दौरान अंधेरी के वर्सोवा इलाके में हॉस्टल के बाहर अनधिकृत हुक्का पी रहे 9 ग्राहकों को कानून का पाठ पढ़ाकर छोड़ दिया गया, जबकि हॉस्टल प्रशासक और कैफे के प्रबंधक के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। ये घटना एस्कोबार में हुए लफड़े के दिन की है, लेकिन सिर्फ चर्चा एस्कोबार के लफड़े तक ही सीमित रही। ऐसा नागरिकों के बीच चर्चा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोखंडवाला क्रॉस रोड नं. 3 यहां एक बंगला है। इस बंगले में बी.बी.हाउस के नाम से हॉस्टल चलता है। इस हॉस्टल की पहली मंजिल पर तीन पुरुष और सात महिलाएं किराये पर रहती हैं। यह हॉस्टल छात्रों के लिए भी है।
Indian fasttrack newsअंधेरी ओशिवारा के बीवी हॉस्टल की तस्वीर
हॉस्टल कैंटिंग के नाम पर हुक्का पार्लर!
पुलिस उपनिरीक्षक अनिता कदम को सूचना मिली कि इस बंगले के भूतल पर एक कैफे में अनाधिकारिक हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। यह जानकारी मिलने पर कि पहली मंजिल पर छात्रों को इस हुक्का पार्लर से हुक्का सप्लाई किया जा रहा है, पुलिस उपनिरीक्षक अनीता कदम ने यह जानकारी सामाज सेवा शाखा के पुलिस उपायुक्त डीएस स्वामी को दी। इसके बाद स्वामी के मुख्य मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अनिता कदम, योगेश कान्हेरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक बालासाहेब कानवडे के साथ एक टीम बनाई गई।
टीम ने बीबी हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर कैफे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को हुक्का स्टैंड, तंबाकू, सिगड़ी और कोयला मिला। इस मामले में पार्लर के कैशियर हार्दिक पराशर और मैनेजर मोनिश सैयद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान कैफे के 3 वेटरों और 9 ग्राहकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। लेकिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मामले में हिरासत में लिए गए कैशियर पराशर ने पुलिस को बताया कि हुक्का पार्लर का मालिक विकास खोख्खर है। लेकिन खोख्खर ने इससे इनकार किया और कहा, कि उनके बंगले का ग्राउंड फ्लोर छात्रावास में छात्रों को भोजन परोसने के लिए कैंटीन चलाने के लिए किराए पर दिया गया था। लेकिन कैंटिंग की जगह हुक्का पार्लर चलाए जाने के बारे में उसे कोई भी जानकारी नहीं है। खोख्खर ने कहा, अब हम भी इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। चूंकि कैफे में कहीं से भी कोई वेंटिलेशन नहीं है, इसलिए कोयला और तंबाकू का धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
Live video on Indian fasttrack news channel
एस्कोबार और बीबी हॉस्टल कैंटिंग..
हॉस्टल में ऊपरी मंजिल पर रहने वाली महिलाओं के लिए अनधिकृत हुक्का पार्लर बेहद खतरनाक हैं। तंबाकू उत्पादों का हुक्का कानूनन प्रतिबंधित है। पुलिस ने बताया कि कोयला जलाने से कोई अप्रिय घटना घट सकती है और इस हुक्का पार्लर के लिए पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह कार्रवाई अंधेरी में सामाज सेवा शाखा ने बीते शनिवार रात को की थी। उसी रात बांद्रा के एस्कोबार पब में शैंपेन बिखरने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की बेरहमी से पिटाई के मामले में पब मैनेजर और सात बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया ।
मुंबई के मालाड पश्चिम मालवणी पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पैसों की लेनदेन करने वालों के लिए यह खास खबर है।
FAKE CURRENCY NOTES IN MUMBAI
इस्माईल शेख (FAKE CURRENCY NOTES IN MUMBAI) मुंबई- FAKE CURRENCY NOTES से सावधान रहे मुंबईकर बाजार में आज भी नकली नोट का चलन जारी है। नकली नोट बनाकर बाजार में पेश करने वालों की नजर में आज भी मुंबई शहर पसंदीदा बनी हुई है। जबकि ज्यादातर लोग इसे ध्यान से परखर ही लेनदेन करते हैं। लेकिन जब भी किसी के हाथ यह नकली नोट लग जाता है उसका सीधे तौर पर उतने ही पैसों का नुकसान हो जाता है। FAKE CURRENCY NOTES IN MUMBAI
ना वह उस नोट को कहीं चला पाता और ना ही किसी को बता पाता है। क्योंकि नकली नोट होना ही भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत गुनाह के हम पात्र हो जाते हैं। ऐसे में सीधे तौर पर आम नागरिक को नुकसान सहना पड़ता है। यह जानकारी फिर से इसलिए दोहराई जा रही है, क्योंकि हाल ही में मलाड पश्चिम के मालवानी पुलिस थाने ने एक शख्स को 500 रुपये के कुल आठ नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी पड़ताल में और भी कई खुलासे हुए जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने लगभग 7 लाख 27 हज़ार रुपयों का माल जब्त कर लिया है।
मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने बताया, कि पुलिस उप निरीक्षक हसन मूलानी को विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर एक गुप्त सूचना मिली थी, की पुलिस थाना अंतर्गत मालवानी के एक नंबर, गणेश मंदिर के पास कोई व्यक्ति नकली नोटों का सैंपल लेकर बाजार में वितरित करने के लिए आने वाला है। पुलिस में जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।
Fake Currency notes in mumbai
₹500 की फोटो
पुलिस उप निरीक्षक हसन मूलानी ने जांच के हवाले से बताया, कि जब हम घटनास्थल पर पुलिस का पहरा दे रहे थे। उस वक्त संदेहास्पद व्यक्ति अपने साथ एक छोटे से बच्चे को भी लेकर आया हुआ था और काली थैली में कुछ सामान लेकर एक जगह पर रुका हुआ था। लगातार यहां से वहां घूम कर किसी का इंतजार करता हुआ दिखाई पड़ रहा था। पुलिस ने अपने सरकारी पंचों के साथ जब गहनता से उस पर निगाह डाली तो सूत्रों से प्राप्त जानकारी के हूबहू उस व्यक्ति की पहचान नजर आई। तुरंत मालवानी पुलिस ने अपने साथ ले गए सरकारी पंचों के साथ उसे घेराबंदी मे करते हुए अपने ताबे में लिया और गवाहों के समक्ष जब उसकी झढ़ती ली गई, तो उसके पास से 500 रूपये के कुल 8 नोट नकली प्राप्त हुए हैं। जो हूबहू भारतीय चलन नोटों के बराबर प्रतीत हो रहे हैं। (Fake Currency notes in mumbai News)
तुरंत उसे पुलिस थाने में लाकर पूछताछ की गई तो 32 वर्षीय आरोपी उमेश जय किशन कुमार ने बताया, कि वह एक कारोबारी है और कांदिवली पश्चिम के जनकल्याण नगर के पास, भूमि पार्क के एक इमारत में रहता है। जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस ने तुरंत गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 748/23 में भारतीय दंड संहिता की धारा 489 (ब) और 489 (क) के तहत उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से बरामद 500 रुपये के 8 नकली नोट और भारतीय चलन के असली 3000 रुपयों के साथ मोबाइल फोन जब्त किया गया।
जांच के लिए जब पुलिस उसके फ़्लैट पर पहुंची तो वहां एक लैपटॉप, एप्पल कंपनी का आईपैड और दो पेनड्राइव, 4 मोबाइल, कोरा बॉन्ड पेपर, माइक्रो मेमोरी कार्ड, उसके रहते घर के पार्किंग स्लॉट में खड़ी उसकी निजी महिंद्रा एसयूवी 500 वाहन क्रमांक एचआर 26 सीएन 0597 और इस गाड़ी के भीतर रखा हुआ प्रिंटर सभी को पुलिस ने अपराध के तहत जप्त कर लिया है। इस पूरे कार्रवाई के बीच पुलिस द्वारा जब्त सामानों का बाजार मूल्यांकन 7 लाख 27 हज़ार रुपये आंकें जा सकते हैं। (Fake Currency notes in mumbai News)
इस पूरे कार्यवाही की निगरानी उत्तर प्रादेशिक विभाग के मुंबई अप्पर पुलिस आयुक्त राजीव जैन, मुंबई पुलिस परिमंडल 11 के उपायुक्त अजय कुमार बंसल, सहायक पुलिस आयुक्त मालवणी डिवीजन शैलेंद्र धीवार कर रहे थे। मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव साहब मामले के हर पहलू से जुड़े पल-पल की जानकारियां आला अधिकारियों की इजाजत के साथ पुलिस निरीक्षक शेलके, क्राइम डिटेक्शन अधिकारी हसन मूलानी को निर्देशित कर रहे थे।
पूरे अपराध का खुलासा करने में मालवनी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक माणिक मोरे, पुलिस सिपाही पाटिल, पुलिस सिपाही वत्रे, पाटिल, महिला पुलिस सिपाही गोसावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसकी आला सभी अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस विभाग में भी गुड वर्क के लिए शाबाशी दी जाती है। फिलहाल नकली नोटों से बाजार को सुरक्षित करने में मालवानी पुलिस ने अपनी अच्छी भूमिका निभाई है। (Fake Currency notes in mumbai News)
मुंबई के बोरीवली में Flip kart कंपनी से चोरी कर फरार, मीरा रोड के Swiggy डिलीवरी ब्वॉय को एमएचबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस्माईल शेख मुंबई- बोरीवली पश्चिम के एमएचबी कॉलोनी स्थित एक फ्लिपकार्ट (Flip kart) कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय ने पैसों की चोरी कर फरार हो गया था। लगभग 1, 23, 715 (एक लाख तेईस हजार सात सौ पंद्रह) रुपए की चोरी की घटना में एमएचबी पुलिस थाने को 14 मई को शिकायत मिली। शिकायत में कहा गया है कि डिलीवरी ब्वॉय को 15 पार्सल डिलीवर करना था जिसके बदले मिले सारे पैसे उसने जमा किए बगैर फरार हो गया है।
एम एच बी कॉलनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने बताया, कि गु.र.क्र. 262/23 भारतीय दंड संहिता की धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उप निरीक्षक डॉ दिपक हिंडे को मामले की तहकीकात कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे।
Indian fasttrack newsगिरफ्तार आरोपी के साथ एमएचबी पुलिस की तस्वीर
Flip kart से चोरी Swiggy में डिलीवरी..
पुलिस उप निरीक्षक डॉ दिपक हिंडे ने बताया कि आरोपी का मोबाइल सीडीआर और तांत्रिक विश्लेषण से उसकी पहचान मीरा रोड में बताई जा रही थी। पुलिस सिपाही घोडके को साथ लेकर मीरा रोड का चप्पा चप्पा छान मारा तो वहां स्विगी ऑर्डर (Swiggy Order) डिलीवरी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया।
Live video on Indian fasttrack news channel
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय शैलेश सुहास दिघसकर बताई जा रही है जो दहिसर पूर्व रावलपाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह अपने वैद्यकीय उपचार के लिए पैसे गबन कर फरार हो गया था।
मुंबई से दिल्ली जाने वाली Vistara Airlines की फ्लाइट मे एक यात्री ने फोन पर Hijack से संबंधित बात की। शिकायत पर सहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस्माईल शेख मुंबई- विस्तार एयरलाइन (Vistara Airlines) के विमान (Flight) में चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री को फोन पर ‘हाईजैक’ (Hijack) के बारे में बात करते हुए सुना जिसके बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना गुरुवार रात को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, कि “दिल्ली जाने वाली विस्तार एयरलाइन की उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने यात्री को अपने फोन पर विमान ‘हाईजैक’ के बारे में बात करते सुना था। चालक दल के सदस्य ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस को भी इसकी सूचना मिली।”
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश संजयकुकर जुनेजा के रूप में हुई है। यह व्यक्ति विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) की फ्लाइट में सवार था। सहार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय गोविलकर ने जानकारी देते हुए बताया, कि “यात्री मानसिक रूप से अस्थिर है और 2021 से उसका उपचार चल रहा है।”
Live video on Indian fasttrack news channel
उन्होंने कहा, कि यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 336 (लापरवाही या गलत इरादे से लोगों के जीवन या व्यक्ति अथवा अन्य की सुरक्षा को खतरे में डालना) और 505(2) (जो अफवाहें फैलाने या चिंताजनक समाचार फैलाने जैसे अपराधों से संबंधित) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात सहार पुलिस कर रही है।
Mumbai में फर्जी शेयर बाजार चलाने वाले जतिन मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एप के जरिये तीन महीने में 4,672 करोड़ रुपयों की शेयर ट्रेडिंग कर टैक्स चोरी से सरकार को लगभग 1.95 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। पुलिस ने उसे कांदीवली से किया गिरफ्तार।
इस्माईल शेख मुंबई- फर्जी शेयर बाजार चलाने वाले जतिन मेहता को क्राईम ब्रांच यूनिट 11 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एप के जरिये तीन महीने में 4672 करोड़ रुपयों की शेयर ट्रेडिंग कर टैक्स चोरी से सरकार को लगभग 1.95 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। उसे मंगलवार को मुंबई उपनगर (Mumbai suburbs) कांदीवली से गिरफ्तार किया गया। बिना किसी वैध लाइसेंस के वह ‘मूडी’ नामक मोबाइल एप के जरिये कैश से फर्जी शेयर बाजार चला रहा था।
Mumbai में डिब्बा ट्रेडिंग..
23 मार्च से 20 जून के बीच बिना किसी वैध लाइसेंस के वह ‘मूडी’ नामक मोबाइल एप के जरिये कैश से फर्जी शेयर बाजार चला रहा था। ऐसे शेयर बाजार को मुंबई (Mumbai) में डिब्बा ट्रेडिंग के नाम से जाना जाता है। इस मामले के जांच अधिकारी अभिजीत जाधव के अनुसार, जतिन बिल्कुल शेयर दलालों जैसा व्यवहार करता था और शेयर बाजार से जुड़ने के इच्छुक लोगों को अपने एप का पासवर्ड दे देता था। वह लोगों से 50-50 हजार का डिपाजिट भी लेता था।
Indian fasttrack newsक्राइम ब्रांच यूनिट 11 की पुलिस और आरोपी की तस्वीर
तीन महिनों में किया 4,672 करोड़ रुपयों का कारोबार
उन्होंने आगे बताया कि शेयर बाजार में लाभ होने पर वह लाभ की राशि अपना कमीशन काट कर नकद ही अपने ग्राहकों को भिजवा देता था। घाटा होने पर उनकी डिपाजिट राशि से पैसे काट लिए जाते थे और बाद में उतने पैसे डिपाजिट में और जमा करवा लिए जाते थे। इस प्रकार उसने तीन माह में इस फर्जी शेयर बाजार से 4,672 करोड़ रुपयों का कारोबार किया। शेयर बाजार में लाभ होने पर शेयरधारकों को 15 से 30 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ता है। लेकिन, फर्जी शेयर बाजार में वे टैक्स देने से बच जाते थे।
Live video on Indian fasttrack news channel
इस प्रकार सरकार को करीब दो करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जतिन मेहता ने सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स, कैपिटल गेन्स टैक्स, राज्य सरकार के स्टांप ड्यूटी शुल्क, सेबी की टर्नओवर फीस जैसे कई टैक्सों की चोरी की है। उस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) एवं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के अधिकारियों की भी मदद लेनी पड़ी। डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक राउटर, एक टैब, एक पैन ड्राइव और काफी कैश भी जब्त किया है।
ATM के भीतर बोलबचन कर हाथ की सफाई करने वाले गिरोह का कुरार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सभी बदमाश भांडुप के रहने वाले बताया जा रहे हैं।
इस्माईल शेख मुंबई- मलाड पूर्व के कुरार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो एटीएम में लोगों से बोल बचन कर अपने हाथ की सफाई से उन लोगों का अकाउंट साफ कर दिया करते थे। कुरार पुलिस ने 4 बदमाशों को भांडुप पश्चिम से गिरफ्तार किया है और तीन अपराधियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ATM में बोलबच्चन ..
घटना 16 जून 2023 की है। जब गोरेगाव पूर्व, आरे मिल्क कॉलनी, युनिट क्रमांक 32, एकता रहिवासी मंडळ की रहने वाली, 57 वर्षीय फरियादी लिला डोमनिक जेवियर अपने खाते से पैसे निकालने के लिए मलाड पूर्व दिंडोशी शाखा बैंक ऑफ इंडिया के पास लगे एटीएम मशीन में गई। वहां मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने अपने हाथ की सफाई दिखाते हुए उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इस घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने कुरार पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनाएं वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और गु.र. क्र. 350/2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी। कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गाढवे ने बताया, कि क्राईम डिटेक्शन के पुलिस निरीक्षक मनोज चाळके के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक वानखेडे और उनकी टीम ने घटनास्थल से बदमाशों का पीछा करते हुए कुल 109 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और उनके रहते इलाके तक पहुंच गए।
19 जून की आधी रात को पुलिस ने भांडुप पश्चिम के जंगल मंगल रोड, सर्वोदय नगर, गावदेवी मंदिर के पास से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया। उनसे मामले के तहत पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और साथ ही बिहार की रहने वाली और एक महिला साथी का भी नाम उन लोगों ने उजागर कर दिया। जो उस घटना में शामिल थी। चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बिहार का रहने वाला इनका एक और साथी फरार बताया जा रहा है।
गिरफ्तार तीन बदमाश भांडुप पश्चिम के रहने वाले बताए जा रहे हैं और एक महिला और पुरुष बिहार के होने की जानकारियां दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय धर्मवीर किशुन महतो, 28 वर्षीय विवेक कुमार बुधन पासवान, 23 वर्षीय बिरलाल लक्ष्मण सहा के रूप में हुई है यह सभी भांडुप पश्चिम गांवदेवी मंदिर के पास, जंगल मंगल रोड, सर्वोदय नगर के रहने वाले हैं। इनके साथ ही 27 वर्षीय किशोर कांचन महतो को भी गिरफ्तार किया गया है, जो गायखत, रामनगर, हर्षिदी, मतिहारी, बिहार की रहने वाली बताई जा रही है।
Live video on Indian fasttrack news channel
इसके साथ ही 29 वर्षीय अरुण कुमार मोहन प्रसाद फरार है, जो सूर्यापूर, जीवधारा थाना पिपरकाठी, सुरजपूर, पूर्वी चंपारण्य, बिहार राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की पड़ताल में इन बदमाशों के खिलाफ माटुंगा पुलिस थाने, पार्कसाईट पुलिस थाने, वरळी पुलिस थाने, माणिकपूर और भायखला पुलिस थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की और अधिक तहकीकात कुरार पुलिस कर रही हैं।