कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है और राज्य में आज इस यात्रा का तीसरा दिन है। बुधवार को यह पदयात्रा नांदेड़ के बिलोली से फिर शुरू हुई और राहुल गांधी इस दौरान आम लोगों से बात करते दिखे। (Maharashtra Rahul Gandhi Bharat jodo yatra)
विशेष संवाददाता (Indian Fasttrack)
महाराष्ट्र- अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार सवेरे अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 63वें दिन की शुरुआत कर दी है! महाराष्ट्र में नांदेड जिले के बिलोली से इस यात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा के दौरान वह कुछ जगहों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संगठन महासचिव के.सी. वेणगुपोल, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मुंबई कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भाई जगताप, नसीम खान, विश्वजीत कदम और अन्य नेता भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। (Maharashtra Congress Party Rahul Gandhi Bharat jodo yatra)
LIVE: Maharashtra leg of the #BharatJodoYatra resumes from Biloli, Nanded.https://t.co/aVIzzBtkHC
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) November 9, 2022
महाराष्ट्र: भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन
Mumbai Diwali: एक हजार रुपए की मिठाई ढाई लाख का नुकसान
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रचार एवं संवाद महासचिव जयराम रमेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए। इसके पहले राहुल गांधी ने मंगलवार यात्रा के 62वें दिन नांदेड में गुरुद्वारों में मत्था टेका था और नोटबंदी, बेरोजगारी तथा नफरत की राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, मंगलवार को सेवा दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मृत्यु होने के कारण यात्रा का माहौल कुछ गमगीन रहा। बता दें कि महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज तीसरा दिन है। (Maharashtra Congress Party Rahul Gandhi Bharat jodo yatra)
20 नवंबर: मध्य प्रदेश में प्रवेश
आप को बता दें, कि देश की जनता तक पहुंचने की कोशिश में कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रही है। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र पहुंची है। महाराष्ट्र में राहुल 2 रैलियों को भी संबोधित करेंगे जिसमें पहली रैली नांदेड जिले में 10 नवंबर को और दूसरी रैली बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में यह यात्रा 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। (Maharashtra Congress Party Rahul Gandhi Bharat jodo yatra)
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.