प्रतिकारात्मक फाईल तस्वीर
आम आदमी के साथ मनपा मुख्यालय पर सुरक्षाकर्मीयों से बदतमीजी कहां तक सही है? इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद किसी भी तरह की गतिविधि क्यों नहीं?
वी बी माणिक (मनपा मुख्यालय प्रतिनिधि)
मुंबई- बृहनमुंबई महानगर पालिका के मुख्यालय स्थित कार्यरत सुरक्षा कर्मी अब नागरिकों के साथ बदतमीजी करने लगे है! कल यानी बुधवार दोपहर 2 बजे गेट नम्बर 6 पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड चौहाण ने एक नागरिक के साथ पत्रकार के समक्ष बदतमीजी के साथ “चल रे” शब्द का प्रयोग किया।
इसकी जानकारी विभागीय सुरक्षा अधिकारी कैलाश सुपे और सहायक सुरक्षा अधिकारी नितिन महाजन सुपे को दिया गया। लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नही किया गया। जब कि इसकी जानकारी फोन द्वारा मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दिया तो उन्होंने कहा, कि ‘आप तुरंत वहाँ कार्यरत अधिकारी सुपे से शिकायत कीजिये।’ पत्रकार ने सुपे को जब इस घटना की जानकारी दी, तो सुपे ने कोई उत्तर ही नही दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व नगरसेवकों को भी मनपा मुख्यालय में आने से सुरक्षाकर्मी रोक रहे है और बिल्डरों के लिया यहां खुली छूट दी जाती है। क्योंकि ये बिल्डर सुरक्षा गार्डों को खुश रखते है। आप को बता, दें कि यहां बिना अनुशासन और बिना नियम के सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करते है किसी प्रकार का कोई रोस्टर नही है।
टेंडर भरो और मनमानी ड्यूटी करो..
टेंडर भरो और मनमानी ड्यूटी करो। क्यों कि ये सीएसओ के कंट्रोल में नही है या मनपा उपायुक्त किशोर गांधी का भी डर इन सबो को नही है। सुपे और महाजन सीएसओ को नही मानते। क्यों, कि इनका कोई सीएसओ नही है इनका सीएसओ विलास सुर्वे है जो सुर्वे कहता है वही काम सुपे और महाजन के साथ-साथ इनके अधीन कार्यरत सुरक्षाकर्मी करते है। यहां मनपा प्रशासन को ध्यान देने कि आवश्यकता है, कि लोगों की सुविधा अनुसार सुरक्षाकर्मीयों को अनुशासन का पालन किया जाना चाहिए।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




