
संवाददाता -(इस्माइल शेख)
मुंबई – मालाड़ पूर्व के कुरार व्हिलेज पुलिस थाने मे रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला पेश आया है! जिसमे दोे साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस मे बच्ची के ही दादी मां को गिरफ्तार किया गया है!
कुरार पुलिस थाने मे गिरफ्तार आरोपी 50 साल की रुक्साना उबेदुल्ला अंसारी को उसी की नातीन 2 साल की जिया अंसारी के मर्डर केस मे गिरफ्तार किया गया है!
कुरार पुलिस को 28 सप्टेंबर की सुबह 7 बजे एक बच्ची के रोड़ पर पड़े मिलने की जानकारी मिली, पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई वहां पता चला कि बच्ची की मौत हो चुकी है! आस पड़ोस से जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला कि, बच्ची का नाम जिया अंसारी है, जो पास की बिल्डिंग मे ही रहती थी!
कुरार व्हिलेज अप्पा पाड़ा के आनंद नगर बिल्डिंग क्रमांक 4 मे 6 ठे महले पर रहते थे, जहां से बच्ची को फेंका गया था, पोस्टमार्टम से पता चला कि सर फटने से बच्ची की मौत हुई है! पुलिस के लगातार पूछताछ मे यह निष्पन्न हुआ की आरोपी की नातीन जिया और बेटी के बच्चे के बीच झगड़े हुआ करते थे, जिसपर दादी हमेशा जिया को ही पीट दिया करती थी! 27 सप्टेंबर की रात भी ऐसा ही कुछ हुआ की घर के लोग देर रात तक जाग रहे थे, और सभी के सो जाने के बाद दादी नींद मे सो रही बच्ची को अपनी खिड़की से नीचे फेंक दी! आरोपी ने यह भी बताया कि बच्ची को बुखार था जिसके लिए दादी ने उसे कफ सिरप पिलाया था! और फेंकने समय बच्ची बिलकुल नींद मे थी! आस पड़ोस के लोगों ने भी सुहब 5:30 बजे बिल्डिंग के आस पास कुछ नीचे गिरने की जोरदार आवाज़ सुनी थी! जहां यह वारदात हुई है उस कमरे मे बच्ची के मां-बाप,दादा-दादी और बुआ और उसका जिया के ही उम्र का बच्चा साथ मे रहते हैं!

Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




