Mumbai की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दादर रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवाला गैंग का पर्दाफ़ाश किया है।
इस्माइल शेख
मुंबई- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के पास से 67.47 लाख रुपये बरामद कर हवाला गैंग का पर्दाफ़ाश किया है। अधिकारियों ने 9 फरवरी, बुधवार को इसकी जानकारी दी।

सेंट्रल रेलवे (Central Railway) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरपीएफ की अपराध खुफिया शाखा ने गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को जाल बिछाया और हवाले के काफी सारे नकदी रुपये के साथ सेंधाराम खुमारम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया, कि आरोपी से पूछताछ में हवाला गैंग सक्रिय होने का खिलासा हुआ है। उसके पास से 67,47,500 रुपये बरामद किये गए है। सुरक्षा बल की ओर से यह भी कहा गया, कि आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। मामले की तफ़तीश राज्य रेलवे पुलिस कर रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
