मुंबई भाजपा मुख्यालय की तस्वीर
कांग्रेस के पूर्व नेता कृपाशंकर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुंबई के नरिमन पॉईंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर इसका नज़ारा देखने को मिला।
नितिन तोरस्कर
मुंबई- कांग्रेस के पूर्व नेता कृपाशंकर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। मुंबई के नरिमन पॉईंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर इसका नज़ारा देखने को मिला।
कांग्रेसी पूर्व नेता कृपाशंकर सिंह के बारे में आप को बताते चलें कि उन्हें मुंबई के उत्तर भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल है। उनके भाजपा में शामिल होने से पहले महाराष्ट्र के भाजपा नेता माधव भंडारी ने कहा था कि कृपाशंकर सिंह भगवा पार्टी में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता के स्वागत के लिए बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल भी भाजपा मुख्यालय में मौजूद थे।
यह कहते हुए कि कृपाशंकर सिंह की मुंबई की राजनीति में प्रासंगिकता है, चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ‘कांग्रेस के पूर्व नेता पिछले कुछ महीनों से भगवा पार्टी के संपर्क में थे’।
गौरतलब है कि सिंह के बीजेपी में शामिल होने की खबरें तब से आ रही थीं जब उन्होंने खुद को कांग्रेस पार्टी से दूर कर लिया था और फडणवीस से करीबी बना ली थी। पूर्व गृह राज्य मंत्री और सांताक्रूज में कलिना से विधायक रहे कृपाशंकर सिंह ने 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं किया था।
आप को अधिक जानकारी देते हुए, यह भी बता दें, कि कृपाशंकर सिंह का ये नया कदम 2022 में होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के चुनावों से पहले आया है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि सिंह की उत्तर भारतीय समुदाय में फॉलोइंग उनके पूर्व सहयोगी शिवसेना को हराने के प्रयासों में पार्टी की मदद करेगी। इस बीच, पार्टी ने अगले साल मनपा (BMC) चुनावों से पहले अभियान चलाने के लिए मिशन 2022 शुरू कर दिया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




