प्रतिकारात्मक तस्वीर
प्रहार जनशक्ति पार्टी (PJP) कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ करने और हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की, जो माना जाता है कि यह एक पुरानी रंजिश का परिणाम था, जो राजनीति से प्रेरित नहीं था। घटना कथित तौर पर सोमवार की है और पुलिस मामले की अधिक जांच कर रही है।
इस्माइल शेख
मुंबई- मालवणी पुलिस ने सोमवार को मलाड (पश्चिम) में प्रहार जनशक्ति पार्टी (PJP) कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ करने और हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की, जो माना जाता है कि यह एक पुरानी रंजिश का परिणाम था, जो राजनीति से प्रेरित नहीं था। घटना कथित तौर पर सोमवार की है और पुलिस मामले की अधिक जांच कर रही है।
मालवानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, PJP के एक पार्टी कार्यकर्ता इरफान शेख पर कथित तौर पर छह लोगों ने हमला किया था, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान कबीर मुल्ला, सादिक शेख, फैसल कुरैशी और अफजल कुरैशी के रूप में हुई है, घटना के मुताबिक गिरफ्तार चारो आरोपी दो अन्य लोगों के साथ, कार्यालय के पास आए और उसमें तोड़फोड़ की, जिसके बाद उन्होंने सोमवार शाम इरफान शेख के साथ मारपीट भी की।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इरफान शेख को मंत्री बच्चू कडू की मौजूदगी में मलाड (पश्चिम) के मालवानी इलाके में PJP के नए कार्यालय का उद्घाटन करना था। जब इरफान शेख उद्घाटन के लिए मौके पर पहुंचे तो गिरफ्तार आरोपीयों ने परिसर में तोड़फोड़ की, इसके साथ ही कार्यालय में भी तोड़फोड़ की और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।
इस घटना में शिकायतकर्ता इरफान शेख काफी को काफी चोटें लगी, मैडिकल जांच एवं उपचार के बाद इरफान शेख ने जल्द ही मालवानी पुलिस से संपर्क किया और उनके साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज किया, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास के आरोप में धारा 307 के साथ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।
शुरुआती जांच से पता चला है, कि हमला एक पुरानी रंजिश का नतीजा था और इनमें कोई राजनीतिक विवाद नहीं था। मालवणी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




