(फाईल फोटो…)
संवाददाता -(इस्माइल शेख)
मुंबई – तकरीबन 20 दिनो से भारी बारिश से परेशान रहे मुंबईकरों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है! मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शनिवार को मुंबई तथा आसपास के इलाकों मे बारिश दिख सकती है, जबकि रविवार से गुरुवार के बीच बारिश न होने की संभावना है!
पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अचानक से होने वाली भारी बारिश के कारण लोगों को मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा है! बीएमसी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मुंबई शहर में 58 एमएम, उपनगर मे 25.4 एमएम बारिश हुई है! बारिश के कारण मुंबई के कई जगहों पर घर के हिस्से गिरे है, कई जगहों पर शॉर्ट-सर्किट तो कहीं काफी लोगों की जाने गई है!
मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत ने बताया कि, फिलहाल मुंबई और आसपास के इलाकों मे गुरुवार तक बारिश होने के कोई आसार नही दिख रहे हैं! यानी कम बारिश होगी या बिलकुल नहीं होगी! जिससे मुंबई के तापमान मे भी बड़ सकता है,और लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है! बता दें कि इस बार, शहर मे अब तक 953.4 एमएम, जबकि उपनगर में 1406.7 एमएम बारिश हो चुकी है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
