फोटो में- उस्ताद गुलाम मुस्तफा और उनके बेटे रब्बानी मुस्तफा खान
नितिन तोरस्कर
मुंबई- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पद्म विभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
अपने शोक संदेश में, उप मुख्यमंत्री अजित पवार कहते हैं, कि “उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत कलाकारों की कई पीढ़ियों का निर्माण किया। उन्हें प्रेरित किया। उन्हें 1991 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान कला के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध ऋषि जैसे व्यक्तित्व के थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, कि “उनके निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत क्षेत्र की बहुत बड़ी हानी हुई है!”
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
