इस्माईल शेख
ठाणे– कोविड़ 19 बीमारी के खिलाफ ‘कोविशिल्ड‘ वैक्सीन यानी (टीके की दवाई) का पहला स्टॉक बुधवार सुबह 4.30 बजे जिला के लोगों के लिए पहुंचाया जा चुका है! जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने बताया कि टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू होगा!

मिली जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन को विशेष वाहन द्वारा ठाणे लाया गया है! यह स्टॉक उप निदेशक कार्यालय, मुंबई बोर्ड, ठाणे को दिया गया है! पूणे के सिरम इंस्टीट्यूट की तरफ से ठाणे मंडल के लिए लगभग 1 लाख 3 हजार खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं! इसमें से 74,000 खुराक ठाणे जिले के लिए उपलब्ध कराई गई है! जानकारी के मुताबिक यहां से, वैक्सीन को ठाणे जिले में 29 निर्देशित टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा! उप निदेशक डॉ. गौरी राठौड़, जिला सर्जन डॉ. कैलास पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष रेंघे अगले टीकाकरण अभियान की योजना बनाने का काम कर रहे हैं!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
