सुशांत सिंह राजपूत की फाईल फोटो
- फेक न्यूज़ बनाना पड़ा भारी..
- देश भर में हो रही है गिरफ्तारी..
इस्माइल शेख
मुंबई- सुशांत सिंह राजूपत मामले में बॉलीवुड का तड़ाका आने से कई फर्जी रिपोटों की झड़ीयां सी लग गयी थी! जो सरकारी महकमों को नहीं पता आम लोगों में चर्चा का विषय बन गया था! एक तरफ केंद्र के साथ-साथ राज्य की सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थी! पूरे देश पर ही नहीं पूरी दुनिया पर मातम छाया हुआ था! आम जनता अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के वास्ते चार दिवारी में कैद हो चुके थे! आलम ऐसा था की एक वक्त में सारी घटनाऐं बयां नहीं कर सकते! पर ऐसे में भी कुछ लोग पैसे कमाने को लेकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे! पेशे से सिविल इंजीनियर को मुंबई पुलिस ने YouTube पर फेक न्यूज़ चलाने के जुर्म में बिहार से गिरफ्तार कर मुंबई न्यायालय में पेश किया!
YouTube पर Video चलाने वाले बिहार के सिविल इंजीनियर पर आरोप है कि उसने अभिनेता की मौत के बारे में बीते चार महीनों में फेक न्यूज फैलाकर 15 लाख रुपये की कमाई की है! मामला देश के ज्यादातर लोगों को पता है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्म हत्या प्रकरण में मुंबई पुलिस सहीं दिशा में जाच कर रहीं थी! तब पर भी मामले को और अधिक ज्वलंत बना कर सोशल मीडिया पर लोग खूब वाह-वाही बटोर रहे थे! जब की एक षडयंत्र के तहत सरकारी महकमों संग राज्य की अघाड़ी सरकार के मुखिया एवं मंत्रियों को निशाना बनाया जा रहा था और कोविड-19 के बीच दुखी लोगों के बीच प्रशासन के खिलाफ भावनात्मक उत्तेजना लाकर पैसे कमाने का कार्य किया जा था!

मुंबई पुलिस को भी पता नहीं
इन फेक न्यूज़ वालों के पास “वो रिपोर्ट” हुआ करती थी जो मुंबई पुलिस को भी पता नहीं! प्रशासनिक अधिकारी वर्ग परेशान हो चुके थे! केस को सुलझना जरुरी है या इन यूटुबरों को सबक सिखाना! बेतूके सवाल सामने आने लगे, क्या ये न्यूज़ है या बॉलीवुड की स्क्रिप्ट ? दरअसल, इस मामले में शिवसेना के लीगल सेल से वकील धर्मेंद्र मिश्रा के आरोपी पर मानहानि, सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और जानबूझकर अपमान के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था! इसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार पहुंची और पेशे से सिविल इंजीनियर 25 वर्षीय आरोपी राशिद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है! सिद्दीकी का YouTube पर ‘FF News’ नाम से एक चैनल है! फिलहाल, आरोपी को अदालत ने मुंबई पुलिस की जांच में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दे दी है!
सिद्दीकी ने अभिनेता सुशांत मामले में मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ ढेर सारी फेक न्यूज वाली खबरों को YouTube पर प्रसारित किया! जब की सिद्दीक़ के पास पत्रकारिता (Journalism) का कोई भी ज्ञान नहीं था! इन खबरों को लाखों लोगों ने देखा और माहौल तक बिगड़ने के आसार मालूम हुए!

15 लाख रुपये की कमाई
पुलिस ने बताया, कि “आरोपी सिद्दीकी ने अभिनेता की मौत के बाद की फर्जी खबरों से करीब 15 लाख रुपये की कमाई की है! सुशांत की मौत से पहले सिद्दीकी के YouTube चैनल पर दो लाख सब्सक्राइबर थे, जो अब बढ़कर 3.70 लाख हो गए! बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राशिद सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है! सिद्दीकी ने अपनी एक वीडियो में यह दावा किया था कि अक्षय कुमार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कनाडा में छिपा कर रखा हुआ है!
इससे पहले भी ऐसे ही एक मामले में दिल्ली के एक वकील की गिरफ्तारी हुई! मुंबई साइबर पुलिस ने वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था! सुशांत की मौत के बाद आनंद ने YouTube पर मौत से संबंधित ढेरों फेक वीडियो को पोस्ट किया था! जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया था! इसमें दोनों नेताओं पर बेबुनियादी आरोप लगाए गए हैं!

Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
