| (प्रतिकारात्मक तस्वीर) |
संवाददाता -(इस्माइल शेख)
मुंबई – कांदिवली पुलिस ने ट्विटर पर की गई पोस्ट, शिकायत के आधार पर, एक रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है! पोस्ट की शिकायत के मुताबिक, रिक्शा मे यात्रा के दौरान एक महिला यात्री के सामने रिक्शावाला द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप है!
मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजे गए ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए, कांदिवली पुलिस ने अज्ञात रिक्शा चालक को एमजी रोड पर कांदिवली स्टेशन से यात्रा करते समय रिक्शा मे कथित रूप से हस्तमैथुन करने के लिए मामला दर्ज किया! शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी रियरव्यू मिरर मे उसे देखकर हस्तमैथुन कर रहा था! जांच मे पता चला कि, आरोपी हनुमान नगर, कांदिवली ईस्ट का निवासी है! कांदिवली पुलिस स्टेशन ने शिकायतकर्ता के निवास स्थान पर एक अधिकारी को भेजा और आईपीसी की धारा 354 (ए), 509 के तहत मामला दर्ज किया! इस मामले मे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और मुंबई उत्तर प्रादेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिलीप सावंत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त निवारक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
