Authors

मैं इस्माइल शेख, Indian Fasttrack के संस्थापक, संपादक एवं समाचार प्रकाशक हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान मैंने मुंबई समाचार, क्राइम रिपोर्टिंग, नागरिक एवं स्थानीय समस्याओं, सरकारी योजनाओं, सार्वजनिक मामलों, वित्त, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग घटनाक्रमों सहित विभिन्न विषयों पर काम किया है। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि पाठकों तक तथ्यात्मक, विश्वसनीय, आसान भाषा में और जनहित से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाए।

मेरी पत्रकारिता की शुरुआत Jay Hind Times, दैनिक हिंदी समाचार पत्र, से हुई। वहां मैंने 3 वर्षों तक काम किया और स्थानीय समाचारों की रिपोर्टिंग तथा न्यूज़रूम संचालन का महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया।

इसके बाद मैंने Mumbai Brigade दैनिक हिंदी समाचार पत्र में 2 वर्षों तक काम किया। इसके बाद Mumbai Tahalka दैनिक हिंदी समाचार पत्र के साथ 1 वर्ष तक जुड़ा रहा।

‎Read more

सुरेंद्र राजभर — वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादकीय सहयोगी

सुरेंद्र राजभर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव की शुरुआत वर्ष 2000 में हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र आज भूमि से की। वर्ष 2004 में उन्होंने युद्ध घोष साप्ताहिक में कार्यकारी संपादक की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2005-06 के दौरान हिंदी दैनिक मुंबई मित्र में क्राइम और करप्शन से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग की, जहां जमीनी स्तर की खबरों, घटनाओं और सार्वजनिक सरोकारों को सामने लाने का अनुभव प्राप्त हुआ।

वर्ष 2007 से 2013 तक उन्होंने दैनिक हिंदी समाचार पत्र खबरें आजतक में रिपोर्टिंग की। वर्ष 2014 में वे दैनिक मेट्रो 7 डेज़ से जुड़े और वर्ष 2015 में दैनिक विचार और आवाज के साथ पत्रकारिता का सफर जारी रखा। इसी वर्ष उन्होंने इंडियन फास्ट्रैक न्यूज के लिए काम करना शुरू किया और तब से लगातार इससे जुड़े हुए हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने साप्ताहिक कांदिवली टाइम्स में कार्यकारी संपादक की भूमिका भी निभाई।

अपने पत्रकारिता सफर के दौरान सुरेंद्र राजभर ने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर पत्रकारिता और संपादकीय कार्यों से जुड़े अन्य संस्थानों को भी सहयोग दिया है। इंडियन फास्ट्रैक न्यूज के साथ उनका निरंतर जुड़ाव जमीनी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों को जिम्मेदारी के साथ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका अनुभव आज भी समाचार संकलन,…