बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से 22 लाख 75 हजार रुपयों की धनराशि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रिफ के हाथों भेंट किया गया!
विशेष संवाददाता- (नितिन तोरस्कर)
मुंबई- गुरुवार 9 अप्रैल, ‘कोरोना’ वायरस के संक्रमण से बाधित मरीज़ों के इलाज के लिए ‘कोल्हापूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक’ की तरफ से 2 करोड़ रुपयों के साथ बैंक के अधिकारी तथा कर्मचारियोें की ओर से जमा किया हुआ 22 लाख 75 हजार रुपयों का ‘मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी कोविड-19’ के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास ग्रामीण विकास मंत्री तथा बैंक के अध्यक्ष हसन मुश्रिफ के हाथों आज मंत्रालय में सूूपूूर्द किया गया!
विश्वभर पर संकट बनकर आए ‘कोरोना’ वायरस देश के साथ महाराष्ट्र राज्य को भी झंकझोड़ कर रख दिया है! इस संकट से मुकाबला करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न उपाय योजना किये जा रहे हैं! लेकिन राज्य पर आई इस भयानक संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ अनेक स्वयंसेवी संस्था, व्यापारी वर्ग, धार्मिक संस्था, वित्तीय संस्थाऐं स्वयं अपनी मर्जी से आगे आकर मदद कर रहे हैं! खास कर इसी के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी-कोविड-19’ के नाम पर अलग से बैंक खाता खोला गया है!
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की ओर से राज्य के सभी संस्थानों और जनता से इस राहत कोष में मदद की अपील किया हुआ है! इसका संज्ञान लेते हुए गुरुवार को कोल्हापूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रिफ के हाथों बैंक की तरफ से 2 करोड़ रुपये और कर्मचारियों की ओर से 22 लाख 75 हजार रुपये की धन राशि जमा की गई! बता दें कि बैंक कर्मचारियों ने अपने एक महिने का पगार राहत कोष में देने का फैसला किया था!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
