मालाड़ पश्चिम मालवनी का NRC-CAB के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
अशफाक खान
मुंबई- मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में रविवार एनसीआर तथा नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने विरोध जताया, जिसमें लगभग 6 से 7 हजार प्रदर्शनकारीयों की भीड़ देखी गई, जिसमे महिलाओं ने भी प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, प्रदर्शनकारीयों ने मालवनी गेट नंबर 8 के महाडा मैदान से 1 नंबर के मनपा मैदान तक एक विशाल रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया!
बता दें कि उत्तर मुंबई से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यह दुसरा प्रदर्शन रहा है! इसके पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर में लोगों ने एक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया था,जिसमें लगभग 2 हजार प्रदर्शनकारीयों ने हिस्सा लेकर शांतिपूर्वक जलूस निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया था! कांदिवली के शांतिपूर्वक निकाले गए, प्रदर्शन में महिलाओं का समावेश नही था, पर मालाड़, मालवनी के रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में महिला प्रदर्शनकारीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है!
प्रदर्शनकारीयों में मार्क्सवादी कंम्युनिस्ट पार्टी ऑफ सिपीआय, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, राष्ट्र सेवा दल, डीवायएफ आय, बिईएम, बंगाली असोसिएशन, डब्लू पी आय तथा अन्य कई संगठन एवं संस्था के लोगों ने भाग लिया!

पुलिस बंदोबस्त के तौर पर परिमंडल 11 के पुलिस उपायुक्त ड़ॉ. महेश दहीकर, ने जोनल सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मीयों को सूचना बद्ध तरीके से तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसकारण 6 से 7 हजार की भीड़ को नियंत्रित कर वातावरण को बनाए रखा!
बता दें कि प्रदर्शनकारीयों ने केन्द्र सरकार और मोदी-शाह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कानूनी आजादी पर भी नारेबाजी की! प्रदर्शनकारीयों के मुताबिक मुस्लिम समाज को नागरिकता संशोधन कानून के तहत दूर रखकर सरकार ने जाती के आधार पर विच्छेदक कानून बनाया है, जिसके तहत लोगों को एकता के खिलाफ बांटने का काम किया है, इसपर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं! कई राज्यों में कानून व्यवस्था तक बिगड़ने का खतरा मंडरा रहा है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
