Photo by-election ANI
नईम शेख (क्राईम डेस्क)
मुंबई- उत्तर प्रदेश के कानपुर से 8 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की निर्मम हत्या कर फरार होने वाले विकास दुबे के और दो साथियों को महाराष्ट्र ATS पुलिस, मुंबई की जुहू युनिट ने ठाणे इलाका से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है!
आप को बता दें की, 3 जुलाई की आधी रात को उत्तर प्रदेश पुलिस कानपुर के विकरु गांव में स्थानीय गेंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी! जहां विकास दुबे और उसके अन्य साथियों ने गोलीबारी कर 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मौत के घाट उतार दिया था! साथ ही कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को घायल कर विकास दुबे और उसके सभी साथी फरार होने में कामयाब हो गए थे!
शादी के 9 साल बाद महिला को पता चला की वह “पुरुष” है! पति को पता चलने के बाद क्या हुआ ? आश्चर्यजनक…
इस घटना के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे और उसके कई साथियों के विरुद्ध चौबेपुर पुलिस थाने में गु.र.क्र. 192/2020 में भादवी. की धारा 302, 307, 394, 120 (ब) के तहत मामला दर्ज कर अपराधियों की खोज कर रही थी! गुरुवार को विकास दुबे पकड़ा गया और उत्तर प्रदेश पहुंचते-पहुंचते सड़क हादसे का फायदा उठाकर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा भी गया!

लेकिन उसके अन्य दो फरार साथी 46 वर्षीय आरोपी अरविंद उर्फ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी तथा उसका 30 वर्षीय ड्राइवर सुशीलकुमार उर्फ सोनू सुरेश तिवारी को महाराष्ट्र की ATS पुलिस ने ठाणे के कोलशेत रोड़ से गिरफ्तार कर लिया है! मुंबई जुहू युनिट ने इनकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद, उत्तर प्रदेश के ATS (दहशत विरोधी दस्ता) को सूचित कर दिया है!
Social Media के जरिए पहचान बनाकर नाबालिग लड़की को किडनैप और दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार…
महाराष्ट्र ATS के जुहू युनिट से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर इनाम की घोषणा की हुई है! गिरफ्तार आरोपी अरविंद, विकास का पुराना साथी है! जिसने विकास के साथ मिलकर 2001 मे चौबेपुर पुलिस थाने की हद में, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी! और भी अनगिनत मामले इनके खिलाफ दर्ज है!

Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
