अवैध निर्माण की तस्वीर
सुभाष कोटियन
मुंबई– मनपा पी/नॉर्थ वार्ड में अभियंता और मुकादम ने ईमानदार न रहने की शपथ ले रखी है! मढ़ जेट्टी रोड, मढ़ मार्केट, बस स्टॉप, नवानगर रोड गली, नीयर सुतार हाउस डॉक्टर बलराम आर. भांजी क्लिनिक, मलाड (पश्चिम), मुंबई 400061 स्थित ओपन प्लॉट पर 5 हजार वर्ग फीट के अंतर्गत ग्राउंड+2 (तीन मंजिला) आर.सी.सी. बंगले का निर्माण किया जा रहा है! सहायक अभियंता अमोल राठौड़ इमारत व कारखाना विभाग, मुकादम राठौर और दीपक बोधगिरी सब इंजीनियर के संरक्षण में लाखों के लेन-देन का नतीजा है अवैध बंगला निर्माण किया जाना!
Mumbai BMC : मान गए साहेब! भ्रष्टाचार में BMC की बराबरी कोई नहीं कर सकता!!

पी/नॉर्थ वार्ड ऑफिसर के कान, किसी की शिकायत सुनने को तैयार नहीं! रटा रटाया जवाब संज्ञान में आया तो कार्यवाई होगी मुहावरा बनकर रह गया है! क्या मनपा में कोई ईमानदार अधिकारी नहीं जो मनपा की अनुमति और बिना नक्शा पास कराए 5 हजार वर्ग फुट खुले स्थान पर ग्राउंड +2 (तीन मंजिला) बन रहे गैर कानूनी बांधकाम पर हथोड़ा चलवा सके या फिर पूरी बृहन्मुंबई महानगरपालिका ही भ्रष्टाचार में लिप्त है, मान लिया जाए!
ज्ञात हो कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका की बिना वैद्य अनुमति लिए ही ग्राउंड+2 (तीन मंजिला) के आर.सी.सी. (RCC) बंगले का अवैध निर्माण किया जा रहा है! सच तो यह है, कि पी/नार्थ वार्ड के वार्ड ऑफिसर संजोग एस. कबरे के संरक्षण और षड्यंत्र रच कर ग्राउंड+2 (तीन मंजिला) के आर.सी.सी. बंगला अवैध रूप से बन रहा है! यदि ईमानदारी शेष है तो माननीय मनपा आयुक्त स्वत: संज्ञान लेकर भ्रष्ट वार्ड ऑफिसर के ऊपर कानूनी कार्रवाई करें!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
