Tag: vasai virar news

  • सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 5 लाख रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 5 लाख रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

    पुलिस पर नजर पड़ी तो वो भागने लगा। जब उसे रोक कर पूछताछ की तो मामले का हुआ खुलासा। 5 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ एक नायगांव तो एक टिटवाला से गिरफ्तार .. (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    महाराष्ट्र/पालघर: सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने राह चलते एक ऐसे ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। जो दिन दहाड़े प्लास्टिक की थैली में 933 ग्राम चरस लगभग 5 लाख रुपये के नशीला पदार्थ किसी को बेचने के लिए ले जा रहा था। मौके पर गश्त कर रही पुलिस को शक हुआ, उसे रोक कर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ। मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने ठाणे से इसके एक और साथी को गिरफ्तार किया। मूल रूप से दोनों ही आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    पुलिस पर नजर पड़ी तो ..

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अधिराज कुराडे ने बताया कि 3 मार्च को शाम 8 बजे के आसपास अहमदाबाद मुम्बई हाईवे रोड़ पर मुम्बई ई की तरफ जय अंबे पेट्रोल पंप के पास नायगांव पूर्व में गश्त कर रही हमारी पुलिस टिम को एक व्यक्ति संदेहास्पद दिखाई दिया। पुलिस पर नजर पडते ही वह भागने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसके पास से 933 ग्राम वजनी चरस नामक ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। तुरंत उसे हिरासत में लेकर नायगांव पुलिस के हवाले किया गया। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    दूसरे की ठाणे से गिरफ्तारी

    अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी नवीन निरज झा के खिलाफ नायगांव पुलिस थाने में गु.र.क्र. 88/2025 में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(क), 20(ब) के तहत मुकदमा दर्ज कर 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी सिलसिले में नवीन निरज झा के साथी 28 वर्षीय मुकेश कुमार शंकर शाह को ठाणे के टिटवाला से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मूलरूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि निरज झा नायगांव पूर्व के पाटिल पाडा, चिंचवट में रहता था और मुकेश कुमार ठाणे जिले के टिटवाला मे मोर्या नगर में रहता था। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    बिहार से कनेक्शन

    एक अनुमान के मुताबिक दोनों बिहार के होने की वजह से इनकी पहचान वहीं से होने और अवैध कारोबार की योजना बनाई होने पर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन पुलिस ने यह भी बताया कि इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से 2021 और 2022 मे दो मामले दर्ज हैं। इन दोनों मामलों में भी दर्ज शिकायत के मुताबिक एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात नायगांव पुलिस कर रही है। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

  • Mumbai लोकल ट्रेन हुआ अपग्रेड, समय में बदलाव, 12 की जगह हुए 15 डिब्बे

    Mumbai लोकल ट्रेन हुआ अपग्रेड, समय में बदलाव, 12 की जगह हुए 15 डिब्बे

    Mumbai Local Train अब अपग्रेड किया जा रहा है। अब 12 डिब्बों की जगह अतिरिक्त 3 डिब्बे बढ़ा कर 15 कर दिया गया है। कुछ खास ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) नए बदलाव कर रही है। Western Railway (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने कुछ लोकल ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में कुछ अस्थायी बदलाव किए हैं। अंधेरी-विरार लोकल भायंदर में खत्म हो जाएगी और नालासोपारा लोकल भायंदर से चलेगी। दोनों ट्रेनों को 15 कोचों में अपग्रेड किया गया है और ये चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल तक तेज गति से चलेंगी। मुंबई लोकल ट्रेन का समय भाईंदर के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    पश्चिम रेलवे ने चुनिंदा लोकल सेवाओं के समय और स्टॉपेज में बदलाव किया है। सोमवार से ये बदलाव अस्थायी कर दिए गए हैं। वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, लोकल ट्रेन नंबर 92019 अंधेरी-विरार (सुबह 6:49 बजे) को भाईंदर में ही छोटा कर दिया गया हे। इसी तरह ट्रेन संख्या 90648 नालासोपारा (16:08 बजे) के बजाय 16:24 बजे भायंदर स्टेशन से रवाना होगी। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    12 डिब्बों की जगह 15 डिब्बों में अपग्रेड

    ट्रेन नंबर 90208 भायंदर-चर्चगेट (सुबह 8 बजे) और 90249 चर्चगेट-नालासोपारा (9:30 बजे) में अब 12 कोच की जगह 15 कोच हो गए हैं। ये सभी ट्रेनें अब चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच तेज गति से चलेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि हाल ही में एक और एसी लोकल ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया है। जिसके चलते 12 सामान्य सेवाओं को हटाना पड़ रहा है। रेलवे के इस फैसले का भाईंदर में विरोध हुआ और यात्री पिछले कई दिनों से हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। कहा जा रहा है, कि रेलवे ने ये बदलाव भाईंदर पर फोकस करते हुए नाराज यात्रियों को मनाने के लिए परीक्षण के तौर पर किया है। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    भायंदर में यात्रियों का विरोध

    सोमवार, 16 दिसंबर को प्रभावी हुए परिवर्तनों के कारण, स्टेशनों पर संकेतक पूरे दिन अस्पष्ट रहे। चर्नी रोड स्टेशन पर एक यात्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर संकेतक सुबह 11:57 बजे गोरेगांव लोकल दिखाता है, जबकि 12:22 बजे बोरीवली लोकल दिखाता है। इंडिकेटर में आई इन गड़बड़ियों के कारण यात्रियों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दादर स्टेशन पर एक यात्री पूर्वेश शाह ने कहा कि उन्होंने इंडिकेटर देखकर एसी लोकल का टिकट खरीदा, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन पहले ही निकल चुकी है। रेलवे इन टिकटों का कोई मुआवजा भी नहीं दे रहा है, ऐसे में एसी लोकल के यात्रियों को कैसे प्रोत्साहन मिलेगा, वे टिकट क्यों खरीदेंगे। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    गौरतलब है कि एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा, कि “एसी लोकल ट्रेनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुसार एसी सेवा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में चल रही नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को एसी में बदल दिया गया है। चर्चगेट से विरार तक इस समय नई एसी लोकल ट्रेनें 7 और विरार से चर्चगेट तक 6 एसी की लोकल ट्रेनें बढ़ा दी गई हैं। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)