Tag: Uttar Pradesh wedding

  • शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मार पीट, 2 की मौत 6 गिरफ्तार

    शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मार पीट, 2 की मौत 6 गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के अमेठी मे एक शादी के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर बारातीयों में विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारा-पीटा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)

    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट में दो लोगों की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि बारात में तंदूरी रोटी को लेकर विवाद हुआ था। वहीं घटना के
    बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)

    बारात के दौरान हुआ विवाद

    दरअसल, पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के सहाय हृदय शाह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां तीन मई की रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था। यहां जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से एक बारात आई हुई थी। इस बारात में जो दूल्हा था, वो गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था। वहीं गौरीगंज के राजगढ़ वोधघन का 18 वर्षीय पुरवा निवासी रवि और 17 वर्षीय आशीष दुल्हन पक्ष की ओर से मेहमान बनकर आए थे। पुलिस ने बताया कि विवाह में खाने के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर दोनों पक्षों के बींच बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासूनी के बाद हाथापाई भी होने लगी। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)

    मारपीट में दो की मौत

    अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “दोनों पीड़ितों की चोटों के कारण मौत हो गई। शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” वहीं पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमेठी जिलवे के गौरीगंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)