Tag: threat

  • 1 करोड़ की फिरौती मामले में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज हाई प्रोफाइल डॉली गिरफ्तार

    1 करोड़ की फिरौती मामले में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज हाई प्रोफाइल डॉली गिरफ्तार

    मुंबई में एक महिला ने अपने बैंक कर्मचारी दोस्तों के साथ मिलकर अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसमें निजी डेटा की चोरी कर धमकाया गया, नौकरी छीन ली गई और बदनाम करने की कोशिश से परेशान पीड़ित जब कोर्ट पहुंचा। तब जाकर पुलिस ने किया 6 लोगों पर केस दर्ज.. Case filed against 6 people in 1 crore ransom case, high profile Dolly arrested

    मुंबई: कांदीवली पश्चिम के चारकोप इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। आरोपी महिला ने धमकी दी कि अगर पैसा नहीं दिए तो वह उसे जेल भिजवा देगी। पीड़ित ने डर के साये में कई दिनों तक यह सब झेला, लेकिन आखिरकार हिम्मत जुटाकर पुलिस को आप बीती सुनाई। लेकिन पुलिस ने भी जब फरियाद नहीं सूनी तब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आखिरकार पुलिस ने भरोरे को तार तार कर मानसिक प्रताड़ित कर रही ब्लैकमेलर एक्स गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। Case filed against 6 people in 1 crore ransom case, high profile Dolly arrested

    बदनाम कर जेल में सड़ाने की धमकी

    दरअसल, चारकोप पुलिस ने डॉली कोटक नाम की एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। पीड़ित एक आईटी सेक्टर में काम करता था। लेकिन वह पहले से ही एक झूठे केस में फंसा हुआ था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया। तभी कोर्ट के बाहर डॉली ने उसकी बहन को पकड़ लिया और कहा, “भाई को बचाना है तो 1 करोड़ रुपये दो, वरना मैं मीडिया में उसका नाम खराब कर दूंगी और जेल में सड़ने दूंगी।” Case filed against 6 people in 1 crore ransom case, high profile Dolly arrested

    डिजिटल डाटा की चोरी

    खबरों के मुताबिक, डॉली कोटक यहीं नहीं रुकी, उसने तीन अन्य बैंक कर्मचारियों की मदद से पीड़ित के निजी और डिजिटल डाटा तक अपनी पहुंच बनाई। इसमें एचडीएफसी बैंक के हर्ष श्रीवास्तव और अनंत रुइया तथा आईसीआईसीआई बैंक के जयेश गायकवाड़ का नाम भी शामिल है। जिन लोगों ने डॉली की मदद की। इनकी मदद से डॉली ने पीड़ित के ईमेल से लेकर बैंक खाते, लोकेशन और निजी फोटोज तक एक्सेस पा लिया। यहां तक कि पीड़ित के ईमेल से अपना नंबर भी लिंक करा लिया गया। Case filed against 6 people in 1 crore ransom case, high profile Dolly arrested

    नौकरी से निकालवा दिया

    मई 2024 में पीड़ित को डॉली के नंबर से एक धमकी भरा मैसेज आया कि “पैसे दे दो या जेल में मरो, तुम कभी नहीं जीत पाओगे।” इसके कुछ दिन बाद उसने पीड़ित के ईमेल आईडी से कंपनी के एचआर को कई बदनाम करने वाले मेल भेज दिए, जिससे उसकी नौकरी चली गई। पुलिस में शिकायत के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने आखिरकार बोरिवली मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर चारकोप पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 175(3) के तहत मामला दर्ज किया। Case filed against 6 people in 1 crore ransom case, high profile Dolly arrested

    कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    एफआईआर में डॉली कोटक, उसके भाई सागर कोटक, दोस्त प्रमिला वाज़ और तीन बैंक कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर आईटी एक्ट, आइपीसी की कई धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह और डॉली पहले रिलेशनशिप में थे। यह मामला न केवल ब्लैकमेलिंग और निजी रिश्तों के खतरनाक मोड़ की तरफ इशारा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि डिजिटल जानकारी का दुरुपयोग कितना घातक हो सकता है। Case filed against 6 people in 1 crore ransom case, high profile Dolly arrested

  • प्राइवेट वीडियो वायरल के खौफ से CA ने कर ली आत्महत्या। युवती ने ऐंठ लिए 3 करोड़ रुपये

    प्राइवेट वीडियो वायरल के खौफ से CA ने कर ली आत्महत्या। युवती ने ऐंठ लिए 3 करोड़ रुपये

    मुंबई के सांताक्रूज़ में एक चार्टेड अकाउंटेंट राज मोरे ने अपने घर में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मोरे ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें सबा कुरैशी और राहुल परनवानी को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    मुंबई: सांताक्रूज़ इलाके में एक 32 वर्षीय चार्टेड अकाउंटेंट (CA) ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। जिसकी जांच में सामने आया है कि युवक को सोशल मीडिया पर उसके दो दोस्तों ने मृतक की अंतरंग वीडियो (Intimate Video) वायरल करने की धमकी दी थी और लंबे समय से ब्लैकमेल करते हुए उससे करीब तीन करोड़ रुपये वसूल लिए। बताया जाता है कि उसने अपनी पूरी जमा पूंजी और जहां काम करता था उस अकाउंट के पैसे भी जालसाजों को दे दिए। मृतक की मां ने बताया, कि मौत से पहले घर पहुंचे थे आरोपी। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    सूसाइड नोट से हुआ खुलासा

    वकोला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश खांडेकर ने बताया, कि घटना स्थल से सूसाइड नोट मिले हैं। जिसमें सीए ने सबा कुरैशी और राहुल परनवानी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने कहा, कि सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    मृतक को जाल में फंसाया

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने वाले राज मोरे ने शनिवार रात सांताक्रूज स्थित अपने घर में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। अबतक की जांच मे सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए सबा कुरैशी के संपर्क में आया था। इसके बाद राहुल परनवानी ने कथित तौर पर मोरे की जानकारी के बिना उसके अंतरंग वीडियो रिकॉर्ड किए। सबा और राजा के बीच शारिरीक संबंध की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, मृतक सीए राज मोरे की पिछले साल इंस्टाग्राम के माध्यम से इन दोनों आरोपियों से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे सबा कुरैशी से दोस्ती आखिर निजी रिश्ते में बदल गई। कथित तौर पर दोनों के बीच अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बने। इस दौरान आरोपियों ने मोरे का एक अंतरंग वीडियो बना लिया। इसके बाद वे उसे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलते रहे। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    घर आकर दी थी धमकी

    मृतक राज मोरे की मां के मुताबिक, कुछ समय से उनका बेटा तनाव में रह रहा था और 7 जून को जब दोनों आरोपी उनके घर आए और फिर से धमकियां दीं, तब से उनके बेटे की हालत और बिगड़ गई। उन्होंने जब बेटे से सच जानने की कोशिश की तो उसने सारी बात कबूल की। उसने कहा कि कैसे वह ब्लैकमेलिंग के चलते अपनी सेविंग और कंपनी के खातों से रकम निकालकर दोनों को दे रहा है। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    मां को किया था फोन

    शनिवार रात जब युवक सोने गया, तो कुछ देर बाद उसने अपनी मां को फोन किया। मां कमरे में पहुंची तो उसने बेटे को उल्टी करते हुए पाया। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him

    पुलिस को मिले तीन सूसाइड नोट

    मुंबई पुलिस को मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। राज मोरे ने एक नोट अपनी मां, दूसरा उसकी कंपनी के लिए लिखा था, जबकि तीसरे नोट में उसने दोनों आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अब पुलिस मृतक की कंपनी के अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि वसूली गई रकम के ट्रांजेक्शन का पूरा रिकॉर्ड सामने आ सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जांच जारी है। CA commits suicide fearing that his private video will go viral. A young woman extorted Rs 3 crore from him